logo

डी.एन मॉडल स्कूल ! बदली सदियों की प्रथा ! अब नहीं होगा ये …….. सिस्टम !!

डी.एन मॉडल स्कूल ! बदली सदियों की प्रथा ! अब नहीं होगा ये …….. सिस्टम !!

मोगा 1 मार्च (मुनीश जिन्दल)

स्कूल की नई मैनेजमेंट व प्रिंसिपल सोनिया ने संयुक्त रूप से एक अहम फैसला लेते हुए स्कूल में सदियों से चला आ रहा विभिन्न कक्षाओं के लिए सैक्शन A, B, C, D ………….. सिस्टम को समाप्त कर दिया है। अब विभिन्न कक्षाओं के विभिन्न सैक्शन के नाम, पांच तत्वों, जिनसे कि मनुष्य शरीर बना है, आकाश, पृथ्वी, अग्नि, जल व वायु के नाम पर आधारित होंगे। प्रिंसिपल सोनिया ने कहा कि उनका स्कूल आर्य समाज का एक अभिन्न अंग है। व आर्य समाज पांच तत्वों के आधार में विश्वास रखता है। आर्य समाज ने ये बात सिद्ध की है कि मानव शरीर, पांच तत्वों से बना है। आर्य समाज का मानना है कि जीवन इन्हीं पांच तत्वों से बना है व मानव शरीर भी उसी में समिल्लित है। भगवान् ने कोई भी निर्माण, इन्हीं पांच तत्वों से किया है। उन्होंने कहा कि वैसे भी, आर्य समाज भी हिंदू धर्म में से ही निकला है व हिंदू धर्म के मुताबिक भी, हमारा शरीर पांच तत्वों से बना है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के जीवन में इन पांच तत्वों का होना अति जरूरी है। इन पर ही सारी सृष्टि निर्भर करती है। मैडम सोनिया ने कहा कि ये फैंसला लेने के पीछे उनका ये मकसद भी है कि बच्चों के मन भी इस बात को लेकर जिज्ञासा आए, कि आखिरकार ये पांच तत्व क्या हैं ? जिसके चलते, इस प्रकार वे पढ़ाई के साथ साथ अपने धर्म से जुड़ते हुए, मनुष्य शरीर संबंधी भी ज्ञान अर्जित कर पाएंगे।  
इस मौके पर मैनेजमेंट सदस्य नरिंदर सूद, रविन्दर गोयल (CA), अशोक बांसल, प्रवीण शर्मा, जितेंद्र गोयल, अनिल गोयल, आयुष अरोड़ा व गौरव गर्ग के इलावा विज्ञान विभाग की मुखी रेनू चानना भी मौजूद थी। 

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!