logo

DN मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया परचम, ‘भाविप’ की राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता

DN मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया परचम, ‘भाविप’ की राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता

मोगा 31 अक्टूबर, (मुनीश जिन्दल)

आइए, पहले आप जरा एक नजर इस वीडियो पर डाल लें : 

DN मॉडल स्कूल की विजेता टीम, अपनी प्रस्तुति देती हुई।

तारीख़ : 31 अक्टूबर, दिन : शुक्रवार, स्थान : शहीदी पार्क हाल, मोगा। मौका था शहर की प्रमुख समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद की मोगा शाखा द्वारा आयोजित राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का। दरअसल युवा वर्ग में राष्ट्र प्रेम व देशभक्ति की भावना विकसित करने के मकसद से, भारत विकास परिषद् (भाविप) की और से इस राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के अध्यक्ष सुनील कुमार जैन की निगरानी में हुए इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुभाष पलता थे, जबकि अजीत अखबार के वरिष्ठ पत्रकार व जिला इंचार्ज सुरेंद्र पाल सिंह व सीनियर एडवोकेट बोधराज मजीठिया संयुक्त रूप से इस समागम के विशेष अतिथि थे।

समागम की एक तस्वीर।

इस राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता में कुल 7 स्कूलों ने भाग लिया, जिसमें डी.एन मॉडल स्कूल प्रथम, गीता भवन स्कूल द्वितीय जबकि आर्य गर्ल्स स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। डी.एन मॉडल स्कूल की प्रिंसिपल मैडम सोनिया ने कहा कि विद्यार्थियों ने अपनी कड़ी मेहनत से प्रथम स्थान हासिल कर स्कूल सहित अपने माता पिता का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों की इस जीत में स्कूल की संगीत की अध्यापिका मीनाक्षी घई तथा प्रितपाल सिंह का मार्गदर्शन अहम रहा है। स्कूल की प्रबंधन कमेटी के सदस्यों सहित स्कूल की प्रिंसिपल मैडम सोनिया ने विद्यार्थियों को इस शानदार जीत के लिए उन्हें बधाई देते हुए उन्हें उनके सुनहरे भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

आर्य गर्ल्स स्कूल की टीम अपना इनाम हासिल करते हुए।

इस प्रतियोगिता में द्वितीय आने वाले गीता भवन स्कूल की प्रिंसिपल मैडम नीरू कथूरिया सहित अन्य अध्यापकों ने इस प्रतियोगिता में द्वितीय आने वाली उनके स्कूल की टीम के विद्यार्थियों को बधाई दी। इधर इस प्रतियोगिता में तृतीय स्थान पर आने वाले आर्य गर्ल्स स्कूल की प्रिंसिपल अनीता सिंगल ने बताया कि छात्राओं को स्कूल की संगीत की अध्यापिका ज्योति शर्मा ने तैयारी करवाई थी। इस मौके पर स्कूल की अध्यापिकाएं योजना अरोड़ा, कोमल, आभा गोयल व शिल्पी अरोड़ा आदि उपस्थित थे। जिन्होंने विद्यार्थियों के शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई दी। 

संस्था के मुख्य वक्ता व संस्था के उत्तर क्षेत्र 1 के क्षेत्रीय सह सचिव सेवा डॉ राजेश पुरी ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को भविष्य में भी संस्था की ओर से आयोजित की जाने वाली प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर भाग लेने को प्रेरित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के अध्यक्ष सुधीर कोहली, सचिव महेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष मनमोहन अरोड़ा, कार्यक्रम संयोजक मनोज मोंगा, सीनियर सदस्य महेंद्र कुमार जिंदल, नीरू अग्रवाल, पूनम गोयल सहित अन्य अनेक सदस्यों ने अपना अहम योगदान दिया।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!