logo

DN मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों ने ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता में जिला स्तर पर लहराया परचम

DN मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों ने ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता में जिला स्तर पर लहराया परचम

मोगा 4 अक्टूबर, (मुनीश जिन्दल) 

DN मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और ज्ञान का शानदार प्रदर्शन करते हुए ‘भारत विकास परिषद’ द्वारा आयोजित ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता के जिला स्तर पर वरिष्ठ एवं कनिष्ठ, दोनों वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

स्कूल की हिंदी की अध्यापिका ऐंवम किंडरगार्टन की कोऑर्डिनेटर ज्योति सूद ने जानकारी देते हुए बताया कि समाज सेवी संस्था भारत विकास परिषद की मोगा शाखा की ओर से ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता के दूसरे चरण के अंतर्गत शाखा स्तरीय प्रतियोगिता स्थानीय डॉ. हेडगेवार शहीद ओमप्रकाश सर्वहितकारी विद्या मंदिर हाई स्कूल में आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता में शहर के लगभग 19 स्कूलों के 76 विद्यार्थियों ने वरिष्ठ एवं कनिष्ठ वर्ग में भाग लिया। जिसमें डी.एन. मॉडल स्कूल के वरिष्ठ वर्ग में कक्षा दसवीं के मनन वत्स एवं कक्षा नौवीं के आर्यन कालड़ा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि कनिष्ठ वर्ग में कक्षा आठवीं के माधव सिंगला एवं कक्षा छठी के विवान अग्रवाल ने प्रथम स्थान हासिल किया। इन चारों प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का चयन अब राज्य स्तरीय ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

मैडम ज्योति ने बताया कि स्कूल की इस उपलब्धि के पीछे विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत एवं मार्गदर्शन का विशेष योगदान रहा है। प्रतियोगिता की तैयारी मैडम रेनू रावल के मार्गदर्शन में करवाई गई, जिन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर अभ्यास एवं उचित दिशा प्रदान की।

विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता पर स्कूल मैनेजमेंट के अध्यक्ष तुषार गोयल, सचिव अश्विनी कुमार मट्टू सहित प्रबंधन कमेटी के अन्य सदस्यों ने विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं अध्यापकों को बधाई दी तथा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी। 

इधर स्कूल की प्रिंसिपल मैडम सोनिया ने भी विजेता विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि निरंतर मेहनत, लगन और आत्मविश्वास से हर लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भी इसी उत्साह और मेहनत के साथ तैयारी करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर मैडम रजनी एवं मैडम कनिका भी उपस्थित रहीं। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से पूरे विद्यालय परिवार में खुशी एवं उत्साह का माहौल है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!