logo

DN Model स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया परचम, समूहगान प्रतियोगिता में जिले में प्रथम

DN Model स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया परचम, समूहगान प्रतियोगिता में जिले में प्रथम

मोगा 11 अक्टूबर (मुनीश जिन्दल) 

भारत विकास परिषद की मोगा शाखा की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्र प्रेम एवं देशभक्ति की भावना जागृत करने के उद्देश्य से रविवार को मोगा में जिला स्तरीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें डी.एन. मॉडल स्कूल, मोगा के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। 

स्कूल की हिंदी की अध्यापिका ज्योति सूद ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में शहर के 6 स्कूलों ने भाग लिया था, जिसमें डी.एन. मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और मधुर गायन से सभी को प्रभावित किया। उन्होंने कहा कि इस शानदार उपलब्धि के पीछे विद्यालय के संगीत विभाग की अध्यापिका मीनाक्षी घई तथा प्रितपाल सिंह का विशेष योगदान रहा है, जिन्होंने विद्यार्थियों को प्रतियोगिता के लिए प्रशिक्षित किया तथा उनकी गायन प्रतिभा को निखारने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

स्कूल प्रबंधन कमेटी के प्रधान तुषार गोयल एवं अश्विनी कुमार मट्टू ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। विद्यालय की प्रिंसिपल सोनिया कल्सी ने भी विजेता विद्यार्थियों एवं संगीत विभाग की अध्यक्षा मीनाक्षी घई को बधाई देते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में देशभक्ति, अनुशासन, आत्मविश्वास और सामूहिक भावना का विकास करती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी प्रकार मेहनत करके विद्यालय का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय परिवार ने भी इस उपलब्धि पर सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों एवं सहयोगकर्ताओं को बधाई दी और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!