logo

DN मॉडल स्कूल में CBSE द्वारा ‘कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम’ आयोजित

DN मॉडल स्कूल में CBSE द्वारा ‘कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम’ आयोजित

मोगा 10 अक्टूबर (मुनीश जिन्दल) 

डी.एन. मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सीबीएसई की ओर से ‘एडवांस लाइफ स्किल्स’ (उन्नत जीवन कौशल) विषय पर क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के 63 शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों के व्यावसायिक कौशल को विकसित करना तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए जीवन कौशल को प्रभावी ढंग से शिक्षण प्रक्रिया में शामिल करने हेतु प्रेरित करना था।

स्कूल की हिंदी की अध्यापिका ऐंवम किंडरगार्टन की कोऑर्डिनेटर ज्योति सूद ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में राजीव बुद्धराजा, सीनियर पीजीटी तथा किरणजीत कौर, प्रिंसिपल ने रिसोर्स पर्सन के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। रिसोर्स पर्सन्स ने जीवन कौशल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रभावी संवाद, आलोचनात्मक चिंतन, निर्णय लेने की क्षमता, समस्या समाधान, आत्म जागरूकता, सहानुभूति तथा पारस्परिक संबंधों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, भावनात्मक संतुलन, जिम्मेदारी की भावना और सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने में शिक्षकों की अहम भूमिका होती है।

इस मौके पर विभिन्न गतिविधियों और व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से शिक्षकों को नवीन शिक्षण विधियों से भी अवगत करवाया गया। इस दौरान अध्यापकों को अलग अलग गतिविधियों के जरिए कक्षा को किस प्रकार विद्यार्थी केंद्रित और सुनियोजित किया जा सकता है उसके बारे में सिखाया गया। यह कार्यक्रम शिक्षकों के लिए ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक रहा। इससे उन्हें अपने शिक्षण कार्य में जीवन कौशल आधारित गतिविधियों को शामिल करने तथा विद्यार्थियों के लिए सकारात्मक और सहयोगपूर्ण शैक्षिक वातावरण तैयार करने की प्रेरणा मिली।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रिंसिपल सोनिया कलसी का विशेष आभार व्यक्त किया गया, जिन्होंने शिक्षकों को इस प्रकार के ज्ञानवर्धक एवं व्यावसायिक विकास से जुड़े कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्रदान किया। साथ ही, स्कूल प्रबंधन कमेटी के प्रधान तुषार गोयल एवं अश्विनी कुमार मट्टू के सहयोग और मार्गदर्शन के लिए भी धन्यवाद व्यक्त किया गया, जिनके सहयोग से कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई।

कार्यक्रम का समापन शिक्षकों के ज्ञान, कौशल एवं शिक्षण क्षमता को और अधिक सशक्त बनाने तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति प्रतिबद्धता के साथ हुआ। 

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!