
मोगा 16 नवंबर, (मुनीश जिन्दल)
समाज की अग्रिम समाज सेवी संस्था ‘भारत विकास परिषद’ की ओर से प्रत्येक वर्ष करवाई जाने वाली प्रतियोगिता ‘भारत को जानो’ के प्रांत स्तरीय मुकाबले में भाग लेने के लिए डी.एन. मॉडल स्कूल की टीम रविवार सुबह मानसा के लिए रवाना हुई।
संस्था के ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता के प्रांतीय अध्यक्ष मनोज मोंगा ने बताया कि ये प्रतियोगिता भारत विकास परिषद का राष्ट्रीय प्रकल्प है, ये समूचे देश में संस्कार प्रकल्प के अधीन करवाई जाती है। उन्होंने बताया कि ये प्रतियोगिता पहले स्कूल स्तर पर, उसके बाद शाखा स्तर पर और अब आज 16 नवंबर, रविवार को प्रांत स्तर पर मानसा में होने जा रही है।
यहां जिक्रयोग्य है कि इससे पूर्व ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता पहले स्कूल स्तर पर, उसके बाद गत सप्ताह शाखा स्तर पर स्थानीय हेडगेवार स्कूल में संपन्न हुई थी, जिसमें जूनियर व सीनियर दोनों वर्गों में ही डी.एन. मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों ने बाजी मारी थी। संस्था की और से द्वितीय चरण की सम्पन्न हुई इस शाखा स्तरीय प्रतियोगिता में शहर के 20 स्कूलों के 80 विद्यार्थियों ने भाग लिया था व घोषित परिणामों के मुताबिक़ कनिष्ठ वर्ग में आर्यन कालड़ा और माधव सिंगला जबकि वरिष्ठ वर्ग में अनुभव जिन्दल और मानव वत्स विजेता रहे थे। जिसके चलते आज, रविवार की सुबह, डी.एन. मॉडल स्कूल के ये चारों विद्यार्थी मोगा का प्रतिनिधितत्व करते हुए संस्था की और से मानसा में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भारत विकास परिषद के सदस्यों के साथ रवाना हुए।

हलांकि आज डी.एन. मॉडल स्कूल की अध्यापिका अंजू अरोड़ा विद्यार्थियों के साथ गए हैं, लेकिन स्कूल की प्रिंसिपल मैडम सोनिया के मार्गदर्शन में इस प्रतियोगिता की तैयारी करवाने में स्कूल की इस प्रतियोगिता की इंचार्ज रेनू रावल व मुस्कान अरोड़ा ने अपनी अहम भूमिका निभाई है।
स्कूल की प्रबंधन कमेटी के प्रधान तुषार गोयल, सदस्य आयुष अरोड़ा (रिक्की), योगेश ठाकुर (सी.ए) और अविनाश गुप्ता सहित अन्य सदस्यों व प्रिंसिपल मैडम सोनिया ने “मोगा टुडे न्यूज़” की टीम से फोन पर बातचीत के दौरान स्कूली विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए बताया कि बच्चों ने इस प्रतियोगिता के लिए दिन रात मेहनत की है, परमात्मा के आशीर्वाद से उनके विद्यार्थियों की मेहनत जरूर रंग लाएगी। इधर संस्था की और से इस प्रतियोगिता के प्रांतीय अध्यक्ष मनोज मोंगा, गुरु वंदन छात्र अभिनंदन के प्रकल्प प्रमुख महेंद्र जिंदल, प्रधान सुधीर कोहली, सचिव महेश गुप्ता, खजांची मनमोहन अरोड़ा व सीनियर सदस्य नरेश धीर आज मानसा के लिए रवाना हुए हैं।

