
मोगा 23 दिसंबर, (मुनीश जिन्दल)
मोगा की प्रसिद्ध शैक्षणिक संस्था डी.एन माडल स्कूल में ‘एक्सप्लोरा एग्जिबिशन’ का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए सभी को चकित कर दिया। स्कूल की प्रिंसिपल सोनिया कलसी की अगुवाई एवं अध्यक्ष तुषार गोयल के दिशा निर्देश तहत एग्जिबिशन में छात्रों के अभिभावक भी अपने बच्चों की प्रतिभा को देखने के लिए पहुंचे। इस प्रदर्शनी में चौथी कक्षा से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने साइंस, गणित एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के विषयों पर चार्ट एवं वीडियोग्राफी के माध्यम से अपने अपने विषय को बढ़िया ढंग से प्रस्तुत किया।

प्रदर्शनी में अपने मॉडल के साथ विद्यार्थी।

स्कूल की हिंदी की अध्यापिका ज्योति सूद ने बताया कि विद्यार्थियों ने प्रत्येक विषय पर सवालों के बाखूबी जवाब दिए। विद्यार्थियों ने इस प्रदर्शनी के माध्यम से बताया कि किस तरह आज के आधुनिक युग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस समय की जरूरत बन चुकी है। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन कमेटी के प्रधान तुषार गोयल, सचिव अश्वनी शर्मा मट्टू, मैनेजमेंट सदस्य रिक्की अरोड़ा, दीप बांसल, योगेश ठाकुर सीए, अविनाश गुप्ता,अमित बांसल, कपिल सूद, स्वयं बांसल, गौरव गर्ग, अंकुर प्रताप, साहिल गोयल, हेमंत सूद, विपिन सूद, जगदीश अग्रवाल व मनी पलता आदि उपस्थित थे। जबकि स्कूल की तरफ से प्रदर्शनी के इंचार्ज मुनीश, रेणु चानना, सोनिका बांसल, अरविंद सूद, मीनाक्षी पुरी, कृतिका, विजय मित्तल, दीपक बांसल, वंदना, शमा गोयल सहित अन्य अध्यापकों ने भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
इस मौके पर प्रबंधन कमेटी के प्रधान तुषार गोयल ने कहा कि ‘एक्सप्लोरा एग्जिबिशन’ के माध्यम से छात्रों ने अपने विषयों को अभिभावकों एवं अध्यापकों के समक्ष सुंदर अंदाज में पेश किया है। जिसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। प्रिंसिपल सोनिया कलसी ने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों का भविष्य सुनहरी हाथों में देख प्रसन्नचित थे। छात्रों ने पूरी मेहनत एवं लग्न से एग्जिबिशन की तैयारी की थी। मैडम सोनिया ने कहा कि इस प्रदर्शनी की सफलता में अध्यापकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही, जिनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता का बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी में प्रस्तुत किए गए अनेक वर्किंग मॉडल भी थे, जिनमें विद्यार्थियों ने आधुनिक तकनीक तथा विभिन्न प्रकार के सेंसरों का सफलतापूर्वक प्रयोग किया। विद्यार्थियों ने अपने मॉडलों के माध्यम से विज्ञान एवं तकनीक की जटिल अवधारणाओं को सरल और रोचक रूप में प्रस्तुत किया, जिसकी उपस्थिति ने खूब सराहना की।
समूह मैनजमेंट सदस्यों ने शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की तथा भविष्य में ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने का विशवास दिलाया। स्कूल की प्रिंसिपल मैडम कलसी ने इस सफल प्रदर्शनी के लिए स्कूल के समूह स्टाफ सहित विद्यार्थियों को बधाई दी।

