logo

ISF कालेज ऑफ फार्मेसी में फार्मा अन्वेषण 2026 का भव्य आरंभ 

ISF कालेज ऑफ फार्मेसी में फार्मा अन्वेषण 2026 का भव्य आरंभ 

मोगा, 7 मार्च (मुनीश जिन्दल)

राज्य की प्रमुख शिक्षण संस्था आई.एस.एफ.कालेज ऑफ फार्मेसी में फार्मा अन्वेंशन 2026 का भव्य आरंभ बलदेव कृष्ण मेमोरियल ऑडिटोरियम हाल में डा. मोंटू एम.पटेल, अध्यक्ष फार्मेसी कौंसिल आफ इंडिया, गेस्ट ऑफ ऑनर सुशील कुमार बंसल मेंबर फार्मेसी कौंसिल आफ इंडिया एवं अध्यक्ष पंजाब स्टेट फार्मेसी कौंसिल, सुनील चौधरी मेंबर पी.सी.आई एवं चेयरमैन ला कमेटी पी.सी.आई, गोपाल कृष्ण शर्मा अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश फार्मेसी कौंसिल एवं मेंबर पी.सी,आई., अमित दुग्गल ड्रग कंट्रोलर पंजाब, सोहन लाल कंसल मेंबर पी.सी.आई, मोहम्मद बशीर मेंबर पी.सी.आई, सुरेन्द्र मोहन मेंबर पी.सी.आई, सुखविंदपाल मेंबर पंजाब स्टेट फार्मेसी कौंसिल, डा. प्रवीण बंसल डीन IKGPTU जालंधर, दिनेश मदान चेयरमैन प्रोफेशनल फार्मेसी एंड पब्लिक रिलेशन कमेटी नई दिल्ली, निकुल जलान CA, संस्था के चेयरमैन प्रवीण गर्ग, एडवोकेट सुनील गर्ग, सचिव इंजी. जनेश गर्ग, डायरेक्टर डा. जी.डी.गुप्ता, ISFCPR के प्रिंसिपल डा. आर.के. नारंग, आग्रेनाइजिंग सचिव डा. सौरभ कोसे एवं अन्य अतिथिगण ने ज्योति प्रज्वलित करके किया।

इस मौके पर दूसरे राज्यों से पहुंचे साइंटिस्ट, चेयरमैन, डायरेक्टर, डीन व अन्य गणमान्य।

इस मौके पर मुख्य अतिथि फार्मेसी कौंसिल आफ इंडिया के अध्यक्ष मोंटू पटेल ने अपने संबोधन में फार्मा अन्वेशन 2026 के भव्य आरंभ की सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह आयोजन छात्रों, शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों और उद्योग पेशेवरों के लिए एक मंच प्रदान करेगा, जहां वे अपने विचारों को साझा कर सकते हैं, शोध निष्कर्ष प्रस्तुत कर सकते हैं और फार्मेसी शिक्षा और अनुसंधान में उभरते रुझानों का पता लगा सकते हैं। इस मौके पर मुख्यतिथियों का स्वागत फूलों के बुके व पौधे देकर किया गया। इस मौके पर संस्था के चेयरमैन प्रवीण गर्ग ने अपने सम्बोधन में कहा कि पंजाब राज्य में यह अन्वेषण करने का सौभाग्य ISF कालेज आफ फार्मेसी को प्राप्त हुआ है, जिसके लिए वह बहुत आभार फार्मेसी कौंसिल आफ इंडिया का प्रकट करते हैं। उन्होंने कहा कि यह संस्था छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए छात्रों के लिए शिक्षा, रिसर्च एवं चौमुखी विकास के लिए यहां पर कार्यरत 14 राज्यों के शिक्षक दिन रात मेहनत करके छात्रों को आज के युग के मुताबिक बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। यहां से पढ़कर छात्र देश एवं विदेशों में अपना नाम रोशन कर रहे हैं।

इस मौके पर संस्था के डायरेक्टर डा. जी.डी. गुप्ता ने कहा कि यह अन्वेंशन फार्मेसी कौंसिल आफ इंडिया के द्वारा अनुदान प्राप्त है जो कि नेशनल फार्मेसी एजुकेशन दिवस के रूप में प्रोफेसर एम.एल.सर्राफ फादर ऑफ फार्मेसी इन इंडिया की 124 वीं जन्मतिथि पर आयोजित किया गया है। उन्होंने बताया कि फार्मा अन्वेशन 2026 में पंजाब राज्य एवं कई अन्य राज्यों के 500 से अधिक इंडस्ट्री, एकेडमिया, अस्पताल एवं कई प्रोफेशनल बाडी के पदाधिकारीगण के साथ साथ रिसर्चरों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में 120 से अधिक ओरल प्रेजेंटेशन, पोस्टर प्रेजेंटेशन, पेटेंट, डिजाइन पेटेंट, टैक्नालाजी ट्रांसफर एवं कर्मशलाइज प्रोडक्ट को प्रस्तुत किया जाएगा। जिसका निर्णायक मंडल के द्वारा निरीक्षण करने पर सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में उपस्थित इंडस्ट्री के पदाधिकारी एवं आए हुए संस्थानों के डायरेक्टर, प्रिंसिपल के साथ फार्मेसी कौंसिल आफ इंडिया के पदाधिकारीगण, क्वालिटी आफ एजुकेशन एवं रिसर्च पर चर्चा करेंगे व उत्कर्ष बनाने के लिए मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि ISF कॉलेज ऑफ फार्मेसी माह अक्टूबर 2026 में ICS 22 का आयोजन करने जा रहा है। इस अंतर राष्ट्रीय सिंपोजियम का हर दो वर्ष में आयोजन किया जाता है। ICS 18 का आयोजन अमेरिका में ICS 2019 का आयोजन टोक्यो, ICS 20 का आयोजन ईटली व ICS 21 का आयोजन फ्रांस में वर्ष 2024 में हुआ था। ICS का आयोजन 44 वर्ष में भारत में प्रथम बार किया जाएगा। यह अंतरराष्ट्रीय सिम्पोजियम पांच दिन चलेगा, जिसमें 15 देशों के स्पीकर एवं कई देशों के 50 से अधिक साइंटिस्टों के साथ साथ लगभग पांच हजार लोग इसमें भागीदारी करके रिसर्च, इनोवेशन एवं तकनीकी व्याख्यान के साथ साथ कई रिसर्च प्रोजेक्टों पर बातचीत की जाएगी। यह कालेज रूरल एरिया एवं बार्डर एरिया के पास होने के बावजूद भी गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा एवं रिसर्च को निरंतर प्रदान कर रहा है। 

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!