logo

DN मॉडल स्कूल का वार्षिक परिणाम घोषित, विद्यार्थियों, अध्यापकों व अभिभावकों को बधाई : सोनिया कलसी 

DN मॉडल स्कूल का वार्षिक परिणाम घोषित, विद्यार्थियों, अध्यापकों व अभिभावकों को बधाई : सोनिया कलसी 

मोगा 25 मार्च (मुनीश जिन्दल) 

डी.एन मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जो कि शिक्षा के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्ट शैक्षिक गुणवत्ता और सर्वांगीण विकास के लिए सदैव अग्रणी रहा है, ने इस वर्ष भी अपनी परंपरा को बरकरार रखते हुए छात्रों को बेहतर शिक्षा प्रदान की है। जिसके चलते प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी विद्यार्थियों ने बेहतरीन अंक लाकर अपना, अपने स्कूल का व अभिभावकों का नाम रोशन किया है। 

ये जानकारी मीडिया कर्मियों से स्कूल की हिंदी की अध्यापिका ज्योति सूद व जीव विज्ञान की अध्यापिका व परीक्षा कक्ष की हैड अमनदीप बेदी ने साझा की। इस मौके पर उनके साथ अध्यापिका रेनू बाला मकोल भी उपस्थित थी।

DN मॉडल स्कूल की प्रबंधन कमेटी, प्रिंसिपल सोनिया व अध्यापक, उत्तीर्ण आने वाले विद्यार्थियों के साथ।

 इस मौके पर स्कूल की प्रिंसिपल सोनिया कलसी ने बताया कि विद्यालय में न केवल पढ़ाई का स्तर उच्च है, बल्कि विद्यार्थियों को विभिन्न सह शैक्षिक गतिविधियों और कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए भी निरंतर प्रोत्साहित किया जाता है। उन्होंने बताया कि विद्यालय में दो दिनों तक लगातार वार्षिक परिणाम घोषित किए गए, जिसमें सभी कक्षाओं के नतीजे घोषित किए गए। इस अवसर पर विद्यार्थियों सहित उनके अभिभावकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मेधावी छात्रों को जहां मेडल प्रदान किए गए, वहीं जिन विद्यार्थियों की उपस्थिति वर्ष भर सर्वाधिक रही, उन्हें भी विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रिंसिपल सोनिया ने बताया कि इस वर्ष स्कूल ने  विद्यार्थियों को होलिस्टिक रिपोर्ट कार्ड प्रदान किए गए, जिनके माध्यम से उन्हें पूरे वर्ष में उनकी शैक्षणिक और सह शैक्षिक गतिविधियों में प्रदर्शन का समग्र मूल्यांकन और ग्रेड की जानकारी मिली। यह पहल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को दर्शाती है। प्रिंसिपल सोनिया कलसी ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों के परिश्रम की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्कूल में इस प्रकार का आयोजन विद्यार्थियों के लिए न केवल उनके परिश्रम का सम्मान है, बल्कि भविष्य में उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा देने वाला एक मील पत्थर भी है। 

इस मौके पर स्कूल में एक साधारण लेकिन प्रभावशाली समागम का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल की प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष तुषार गोयल तथा अन्य सदस्यों ने छात्रों को उनकी सफलता पर हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही, उन्होंने विद्यालय के वार्षिक कैलेंडर का लोकार्पण भी किया। 
इस अवसर पर स्कूल प्रशासन द्वारा घोषित परिणामों के मुताबिक़ प्रथम स्थान पर ‘आकाश हाउस’ रहा, जिसके इंचार्ज अध्यापिका कपिला गुगनानी एवं अरविंद सूद हैं। जबकि द्वितीय स्थान पर ‘जल हाउस’ रहा, जिसके इंचार्ज ज्योति सूद एवं वंदना गर्ग हैं। इन दोनों हाउसों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!