logo

पॉश कालोनी में ‘डॉग लवर्स’ व ‘डॉग अफेक्टेड’ हुए आमने सामने, जमकर दी गालियां व चले घूंसे, देखें मौके की वीडियो

पॉश कालोनी में ‘डॉग लवर्स’ व ‘डॉग अफेक्टेड’ हुए आमने सामने, जमकर दी गालियां व चले घूंसे, देखें मौके की वीडियो

मोगा/ जालंधर 9 जून, (मुनीश जिन्दल) 

एक पॉश कालोनी में डॉग लवर्स व डॉग अफेक्टेड आमने सामने हुए हैं। 

घटनाक्रम के अनुसार पहले कालोनी में कुत्तों का आतंक हुआ, जिसके बाद कुत्तों के मालिकों की गुंडागर्दी के कारण पूरी कॉलोनी में तनाव का माहौल बन गया है। कॉलोनी के निवासियों का आरोप है कि कुछ लोगों ने अपने घरों में कुत्ते पाल रखे हैं और उन्हें खुला छोड़ देते हैं, जिसके कारण हाल ही में छोटे बच्चों और बुजुर्गों पर हमला भी हुआ था। जब कालोनी वासियों ने इस पर आपत्ति जताई और शांतिपूर्वक बात करनी चाही, तो कुत्ता मालिकों ने कथित तौर पर बाहर से अज्ञात लोग बुलाकर पूरी कॉलोनी में महिलाओं व बुजुर्गों के साथ  गाली गलौज करते हुए मारपीट की। फिलहाल आप मौके की इन कुछ वीडियो पर एक नजर डाल लें। 

साथियों फिलहाल ये घटना जिला जालंधर के गांव लाबड़ा में स्थित वडाला की रॉयल कॉलोनी में घटित हुई है। इस घटना से सहमे कालोनी वासियों ने लांबड़ा थाना के प्रभारी को लिखित शिकायत सौंप कर सख्त कानूनी कार्रवाई करने के साथ साथ कुत्तों को वहां से हटाने की मांग की है। अब पुलिस, कुत्ता अफेक्टेड लोगों को न्याय दिला पाएगी या नहीं, ये तो आने वाला समय ही तय करेगा, लेकिन ऐसा हाल तकरीबन समूचे राज्य का है। क्यूंकि कुत्ता पालने के शौकीन लोग ना तो नगर निगम के पास अपने कुत्तों का पंजीकरण करवाते हैं व न ही कुत्तों को घुमाते वक्त उनकी ‘पोटी’ को सड़क के बीच से उठाते हैं, जिसके कारण हमेशां अनेक बीमारियों का खदशा बना रहता है। 

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!