logo

जज बिशन सरूप को मातृ शोक, माता परमेश्वरि देवी पंचतत्व में विलीन

जज बिशन सरूप को मातृ शोक, माता परमेश्वरि देवी पंचतत्व में विलीन

मोगा 5 अक्टूबर (मुनीश जिन्दल)

मोगा के एडिशनल सेशन जज बिशन सरूप सोलंकी सहित उनके परिवार को उस समय गहरा सदमा लगा, जब उनकी माता परमेश्वरी देवी पंचतत्व में विलीन हो गई। जैसे ही एडिशनल सेशन जज बिशन सरूप की माता के स्वर्गवास की खबर उनके जानने वालों तक पहुंची तो पंजाब के जजों सहित राज्य की अनेक जिला बार एसोसिएशन, राजनीतिक व सामाजिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई। 

स्वर्गीय माता परमेश्वरी देवी का अंतिम संस्कार उनके पैतृक जिला श्री मुक्तसर साहिब के जलालाबाद रोड स्थित शिवधाम में किया गया, जहां सैंकड़ों नम आँखों ने उन्हें विदा किया। इस मौके पर जहां सेशन जज जसविंदर सुमार, CJM रूपा धालीवाल, फैमिली कोर्ट के जज मैडम गिरीश, एडिशनल सेशन जज रमन शर्मा, जसकरण सोढ, बठिंडा के एडिशनल सैशन जज राजेश कुमार बिश्नोई उपस्थित थे, वहीं जिला एवं सैशन जज मोगा नीलम अरोड़ा के आदेशों पर मोगा के अडिशनल सेशन जज शिव मोहन गर्ग, अडिशनल सेशन जज मनीष अरोड़ा, सुखप्रीत कौर, लवनीत संधू, इतु सोढ़ी सहित बड़ी संख्या में शहर के मोहतवार लोगों ने पहुंचकर स्वर्गीय परमेश्वरी देवी के अंतिम दर्शन किए। 

यहां वर्णनयोग्य है कि चूंकि एडिशनल सेशन जज बिशन सरूप की कार्यशैली बहुत ही पारदर्शी व निष्पक्ष रही है व वे जहाँ समय समय पर वकील भाईचारे को पेश आने वाली समस्याओं को सुनते हैं, वहीँ वे कैदियों को भी बोलने का पूरा मौका देते हैं, जिसके चलते अडिशनल सैशन जज बिशन सरूप राज्य के जिस भी जिले में रहे हैं, वहां की जिला बार एसोसिएशन में उनकी अछि पैंठ है, उनका अच्छा रसूक है व वकील उन्हें पसंद करते हैं। जिसके चलते जिला बार एसोसिएशन मोगा के प्रधान सुखविंदर सिंह सिद्धू, सीनियर वाइस प्रधान बलजीत सिंह, अश्विनी कुमार मजीठिया, सुनील जायसवाल, अरुण तायल व अंकित तायल सहित बड़ी संख्या में अन्य जिलों से भी वकील भाईचारे व स्थानीय लोगों ने अपनी हाजरी लगवाई। 

89 वर्षीय स्वर्गीय परमेश्वरी देवी अपने पीछे अपने पुत्र बिशन सरूप (एडिशनल सेशन जिला एवं सेशन जज मोगा), बुधराम (बठिंडा अदालत में कार्यरत), राजकुमार (राजू), रवि कुमार (मुक्तसर अदालत में कार्यरत) के इलावा बेटियां, बहुएँ, पड़पौत्रे, पड़पौत्रियाँ, दोहते व दोहतियों सहित भरा पूरा परिवार छोड़कर गई हैं, जिसके चलते परिवार की ओर से धार्मिक रीति रिवाज के मुताबिक़ उनके अंतिम संस्कार मौके घर से लेकर शिवधाम तक उनकी अंतिम यात्रा में फूलों की वर्षा की गई है, लेकिन फिर भी परिवार वालों को स्वर्गीय परमेश्वरी देवी की कमी हमेशा खलती रहेगी। 

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!