logo

mogatodaynews

administrator

ਏਂਜਲ ਹਾਰਟ ਕਾਨਵੈਂਟ ਸਕੂਲ, ਧਰਮਕੋਟ ਨੇ ਮਨਾਇਆ 76ਵਾਂ ਗਣਤੰਤਰ ਦਿਵਸ !!

ਮੋਗਾ 25 ਜਨਵਰੀ (ਮੁਨੀਸ਼ ਜਿੰਦਲ) ਸਿਖਿਆ ਦੇ ਖੇਤਰ ਵਿੱਚ ਜਿਲਾ ਮੋਗਾ ਦੀ ਮੋਹਰੀ ਅਤੇ ਨਾਮਵਰ ਸੰਸਥਾ, ਏਂਜਲ ਹਾਰਟ ਕਾਨਵੈਂਟ ਸਕੂਲ ਨੇ 76ਵਾਂ ਗਣਤੰਤਰ ਦਿਵਸ ਬੜੇ ਹੀ ਉਤਸ਼ਾਹ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ। ਸਕੂਲ ਵਿੱਚ, ਇਕ ਸਧਾਰਨ, ਲੇਕਿਨ ਪ੍ਰਭਾਵਸ਼ਾਲੀ ਸਮਾਗਮ ਦੌਰਾਨ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਇਹ ਦਿਹਾੜਾ, ਸਕੂਲ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦੇ ਨਾਲ-ਨਾਲ, ਸਕੂਲ ਦੀ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਅਤੇ ਅਧਿਆਪਕਾਂ ਲਈ ਖੁਸ਼ੀ ਦਾ ਮੌਕਾ ਸੀ। ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਤਿਰੰਗਾ ਲਹਿਰਾ ਕੇ ਆਪਣੇ ਦੇਸ਼ ਪ੍ਰਤੀ ਸੱਚੇ ਪਿਆਰ ਦਾ ਇਜ਼ਹਾਰ ਕੀਤਾ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਸਕੂਲ ਦੇ ਡਾਇਰੈਕਟਰ ਡਾ: ਅਸ਼ੋਕ ਸ਼ਰਮਾ, ਚੇਅਰਮੈਨ ਐਡਵੋਕੇਟ ਕਰਨ ਸ਼ਰਮਾ, ਮੈਨੇਜਰ ਡਾ: ਸੰਜੀਵ ਸ਼ਰਮਾ ਅਤੇ ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਅੰਮ੍ਰਿਤਾ ਸਿੰਘ ਨੇ 76ਵੇਂ ਗਣਤੰਤਰ ਦਿਵਸ ਦੀ ਪੂਰਵ ਸੰਧਿਆ ‘ਤੇ ਸਾਰਿਆਂ ਨੂੰ ਵਧਾਈ ਦਿੱਤੀ ਅਤੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਦੇਸ਼ ਦੇ ਸੱਚੇ ਨਾਗਰਿਕ ਬਣਨ ਲਈ ਪ੍ਰੇਰਿਤ ਕੀਤਾ।  ਸਕੂਲ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀ, ਰੰਗਾਰੰਗ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਪੇਸ਼ ਕਰਦੇ ਹੋਏ। (ਫੋਟੋ: ਡੈਸਕ) ਸਕੂਲ ਦੀ ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਅੰਮ੍ਰਿਤਾ ਸਿੰਘ ਨੇ ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਮੌਜੂਦ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਗਣਤੰਤਰ ਦਿਵਸ ਸੰਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਦਸਿਆ ਕਿ ਦੇਸ਼ ਵਿੱਚ ਹਰ ਸਾਲ ਅਸੀਂ ਸਾਰੇ 26 ਜਨਵਰੀ ਨੂੰ ਗਣਤੰਤਰ ਦਿਵਸ ਵਜੋਂ ਮਨਾਉਂਦੇ ਹਾਂ। ਦਰਅਸਲ, 1950 ਵਿੱਚ, ਇਸ ਦਿਨ ਭਾਰਤ ਦਾ ਸੰਵਿਧਾਨ ਲਾਗੂ ਹੋਇਆ ਸੀ। ਇੰਜ ਤਾਂ 15 ਅਗਸਤ 1947 ਨੂੰ ਦੇਸ਼ ਨੂੰ ਅੰਗਰੇਜ਼ਾਂ ਤੋਂ ਆਜ਼ਾਦੀ ਮਿਲ ਗਈ ਸੀ। ਲੇਕਿਨ ਤਿੰਨ ਸਾਲਾਂ ਬਾਅਦ, ਦੇਸ਼ ਵਿੱਚ ਭਾਰਤ ਦਾ ਸੰਵਿਧਾਨ ਲਾਗੂ ਹੋਇਆ। ਭਾਵ, ਭਾਰਤ ਨੇ ਸਾਲ 1950 ਵਿੱਚ ਆਪਣਾ ਸੰਵਿਧਾਨ ਲਾਗੂ ਕੀਤਾ ਸੀ।  ਸਕੂਲ ਦੇ ਡਾਇਰੈਕਟਰ ਡਾ: ਅਸ਼ੋਕ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਆਵਦੇ ਸੰਬੋਧਨ ਵਿੱਚ, ਜਿੱਥੇ ਸਕੂਲੀ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਅਤੇ ਸਮੂਚੇ ਸਟਾਫ ਨੂੰ ਇਸ ਸ਼ੁਭ ਦਿਹਾੜੇ ਦੀ ਵਧਾਈ ਦਿੱਤੀ। ਓਥੇ ਉਹਨਾਂ ਦਸਿਆ ਕਿ ਇਸ ਵਾਰ ਦੇਸ਼ ਆਪਣਾ 76ਵਾਂ ਗਣਤੰਤਰ ਦਿਵਸ ਮਨਾਏਗਾ। ਹਰ ਸਾਲ ਗਣਤੰਤਰ ਦਿਵਸ ਦੇ ਮੌਕੇ ‘ਤੇ ਰਾਜਧਾਨੀ ਦਿੱਲੀ ਦੇ ‘ਲਾਲ ਕਿਲੇ’ ਤੇ ਝੰਡਾ ਲਹਿਰਾਇਆ ਜਾਂਦਾ ਹੈ। ਅਤੇ ਇਸੇ ਦਿਨ, 26 ਜਨਵਰੀ 1950 ਵਿੱਚ, ਭਾਰਤ ਵੱਲੋਂ ਆਵਦਾ ਸੰਵਿਧਾਨ ਲਾਗੂ ਕਰਨ ਨਾਲ, ਭਾਰਤ ਨੂੰ, ਬ੍ਰਿਟਿਸ਼ ਰਾਜ ਤੋਂ ਵੀ ਪੂਰਨ ਆਜ਼ਾਦੀ ਮਿਲੀ ਸੀ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਸਕੂਲ ਦੇ ਡਾਇਰੈਕਟਰ ਡਾ: ਅਸ਼ੋਕ ਸ਼ਰਮਾ, ਚੇਅਰਮੈਨ ਐਡਵੋਕੇਟ ਕਰਨ ਸ਼ਰਮਾ, ਮੈਨੇਜਰ ਡਾ: ਸੰਜੀਵ ਸ਼ਰਮਾ, ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਅੰਮ੍ਰਿਤਾ ਸਿੰਘ, ਸਕੂਲੀ ਅਧਿਆਪਕਾਂ ਸਣੇ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਵਿਦਿਆਰਥੀ ਸ਼ਾਮਿਲ ਸਨ।  Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

अगर किसी MC ने रु लिए ! तो इसका ये मतलब नहीं, कि हम भी बिकाऊ हैं : मेयर चन्नी !!

मोगा 25 जनवरी (मुनीश जिन्दल) दोस्तों, आज हम बात करेंगे मोगा नगर निगम के मेयर पद्द के लिए हुई राजनीति की। लेकिन, इसके लिए आपको, हमारे साथ थोड़ा पीछे, इतिहास में आना होगा। आपको याद ही होगा कि आम आदमी की पार्टी की सरकार बनने के बावजूद भी मोगा नगर निगम मेयर के पद पर कांग्रेस पार्टी की मेयर नीतिका भल्ला पद्द आसीन थी। और विधानसभा हलका मोगा की बागडोर, आम आदमी पार्टी के हाथों में आने के बाद, पुराणी मेयर नितिका भल्ला का बदलना तय ही था। फिर शुरू हुआ, मेयर बदलने का ताना-बाना। और जैसे ही नगर निगम मोगा में, नए मेयर के बनने की बात सामने आई, तो एक पार्षद, इसके लिए बहुत सरगर्म हो जाता है। उस पार्षद के मन में मेयर बनने की इच्छा, इतनी तीव्र थी, जुनून, इतना अधिक था कि इसके लिए वह एक मोटी राशि खर्च करने भी तैयार था।  सर्वप्रथम उस समय की तत्कालीन मेयर नीतिका भल्ला को उनके पद्द से हटाया जाता है। और फिर शुरू होता है अन्य पार्षदों को अपने हक में करने का सिलसिला। इसके लिए मीडिया का भी सहारा लिया जाता है। और उक्त पार्षद के मेयर बनने से पूर्व ही, अनेक न्यूज़ प्लैटफॉर्म पर, शहर में उसके हक़ में एक हवा बनाने की कोशिश की जाती है। लेकिन हम कहेंगे कि शायद समय से पहले, इस संबंधी, खबरों का प्रकाशन ही उक्त पार्षद की इच्छाओं को ले बैठा। वैसे भी बजुर्ग सच्च ही कहते हैं कि, ‘नजर तो, पत्थर को भी चीर देती है’। सूत्रों के मुताबिक़, उस समय शहर में कुछ पार्षदों की खरीद फरोख्त भी हुई थी। खैर, ये तो हुई सूत्रों की बात। लेकिन, इस मामले की सच्चाई क्या है ? इससे नगर निगम मोगा के मौजूदा मेयर बलजीत चन्नी ने पर्दा उठाया : Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

श्री बगलामुखी अखंड महायज्ञ का कार्ड किया रिलीज !!

मोगा 24 जनवरी (मुनीश जिन्दल) कोटकपूरा रोड स्थित, मां बगलामुखी यज्ञशाला में होने जा रहे श्री बगलामुखी अखंड महायज्ञ का कार्ड समाजसेवी नवीन सिंगला ने रिलीज किया। कार्ड रिलीज करने के उपरान्त उन्होंने आचार्य नन्दलाल शर्मा की अध्यक्षता में मां बगलामुखी की पूजा की व हवन यज्ञ में आहुतियां डालकर मां का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर नवीन सिंगला इस बात पर ख़ुशी जाहिर की कि मोगा नगरी में पहली बार श्री बगलामुखी अखंड महायज्ञ का आयोजन हो रहा है।  आचार्य नन्दलाल शर्मा ने बताया कि इस पवित्र महायज्ञ में कोई भी श्रद्धालु आकर, निशुल्क आहुतियां डाल सकता है। यज्ञ के दौरान लंगर भंडारे की भी व्यवस्था मंदिर की ओर से की गई है। मां बगलामुखी, इस कलयुग में एक महान शक्ति है। मां बगलामुखी के यज्ञ के द्वारा, आप अपनी बाधाओं, संकटों और कष्टों का नाश कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि यहां हर वीरवार, शाम 4:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक हवन यज्ञ निशुल्क किया जाता है। यह अखंड महायज्ञ मोगा नगर निवासियों के सहयोग से हो रहा है। मां बगलामुखी, इस पवित्र यज्ञशाला में पिंडी रूप में विराजमान हैं। मां बगलामुखी 10 महाविद्याओं में आठवीं महाविद्या है। मां भगवती का पीला भवन व पीला दरबार निर्मित है। मां बगलामुखी का हवन यज्ञ कुंड का गोमूत्र व गोबर से लेपन किया गया है। चारों वेदों के चारों स्तंभ, मां बगलामुखी यज्ञशाला में विद्यमान हैं। पूर्ण शास्त्रीय पद्धति के अनुसार यज्ञशाला का निर्माण किया गया है। इस मौके पर मनोज जायसवाल, श्याम मांगा, नरेश बोहत, महेश बांसल, दीपक पुरी, इंद्रजीत राही, विजय बॉम्बे, अनिल कुमार, रूपचंद, सोनू धवन, मुल्ख राज, राजेश जिंदल, शिव टंडन, हरजिंदर ग्रेवाल, अमन मदान आदि उपस्थित थे। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

खूनी डोर के विरोध में, अब महिलाएं भी होने लगी लामबंद !!

मोगा 24 जनवरी (मुनीश जिन्दल) चाइना डोर के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। जहां लोग बड़ी संख्या में घायल हो रहे हैं, वही अनेक लोग अपनी जान भी गंवा चुके हैं। इस खूनी डोर के खिलाफ, जहां पुलिस प्रशासन अपना एड़ी चोटी का जोर लग रहा है, वहीं अब चाइना डोर के विरोध में महिलाएं भी लामबंद होने लगी हैं। गत दिवस, वरिष्ठ महिला सभा के बैनर तले महिलाओं ने एकत्रित हो, एक बैठक कर, चाइना डोर के खिलाफ आवाज उठाई।  रिटायर्ड अध्यापक सुमन मल्होत्रा की अगुवाई में हुई इस बैठक में यह फैसला लिया गया की बैठक में उपस्थित सदस्य अपने-अपने इलाकों में लोगों को चाइना डोर के खिलाफ जागरूक करेंगे। इसके साथ ही इस बात को भी यकीनी बनाया गया कि अगर उन्हें अपने आसपास के इलाके में, कोई भी व्यक्ति चाइना डोर का इस्तेमाल करने का पता चलता है, तो वे लोग बेखौफ इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को देंगे। ताकि अनेक कीमती जानों को बचाया जा सके। इसके साथ ही सुमन मल्होत्रा ने उपस्थिति से अपील की वे लोग अपने परिवार में, मोहल्लों में, समाज में व अपनी अपनी रिश्तेदारी में इस बात को यकीनी बनाएं, कि कोई भी माता-पिता अपने बच्चों की चाइना डोर लेने की जिद्द को पूरा न करे। बल्कि इसके इस्तेमाल के खिलाफ आवाज उठाए। इस मौके पर मैडम सुमन मल्होत्रा के इलावा नम्रता सूद, गुरमीत, रेणुका शर्मा, उषा सिंगला, मीणा सच्चर व राकेश आदि सदस्य मौजूद थे। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

नगर निगम मेयर चन्नी का, वो मुश्किल समय, जब उन्हें लगता था, कि क्या, कोई उन्हें लड़की देगा ??

मोगा 24 जनवरी (मुनीश जिन्दल) दोस्तों, उतार-चढ़ाव, जिंदगी का एक अहम हिस्सा है। अगर आज दिन है, तो उसके बाद रात का आना भी निश्चित ही है। समय के इस कालचक्र को, कोई भी व्यक्ति, चाहे वह कितना बड़ा धनवान हो, चाहे वह जिस मर्जी रुतबे पर हो, इसे कोई भी, ना तो झुठला सका है और ना ही, कोई इसे बदल पाएगा।  आज हम खास तौर से बात कर रहे हैं नगर निगम मोगा के मेयर बलजीत चन्नी की। जो भले ही आज सरकारी गाड़ी में घूमते हैं। लेकिन उनके जीवन में भी अनेक वर्ष, घोर मुश्किलों से भरे हुए थे। और उन्हें अपने जीवन के संघर्ष को देखकर अक्सर लगता था, कि क्या जिंदगी में कोई परिवार उन्हें लड़की देगा ?? “KHAAS MULAKAT” WITH MAYOR BALJIT CHANNI Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

सिंगला परिवार ने भंडारा लगाकर, स्वर्गीय कांता रानी को किया याद !!

मोगा 24 जनवरी (मुनीश जिन्दल) धन्य होती है वो संतान, जो अपने बुजुर्गों के जाने के बाद भी उन्हें याद करते हुए उनकी याद में उनके उनकी पुण्यतिथि पर कुछ ना कुछ कार्यक्रम करते रहते हैं। हम बात कर रहे हैं सिंगला परिवार की। जिन्होंने अपने परिवार की स्वर्गीय कांता रानी की पुण्यतिथि पर उन्हें याद कर एक भंडारे का आयोजन किया। स्वर्गीय कांता रानी के पुत्र नवीन सिंगला व उनके परिवार द्वारा स्थानीय भारत माता मंदिर के बाहर इस मौके पर राजगीरों के लिए पूरी और चने का भंडारा आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत स्व. कांता रानी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर की गई। समाजसेवी गुरदिता मल सिंगला, नवीन सिंगला और राइस ब्रान डीलर्स एसोसिएशन के संरक्षक राजकमल कपूर ने भंडारे का प्रसाद वितरण करते हुए कहा कि स्वर्गीय कांता रानी ने अपने जीवन को समाजसेवा के लिए समर्पित किया था। उनके आदर्शों पर चलते हुए, आज उनके परिवार के सदस्य भी धार्मिक और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर उपस्थित सभी ने माघ महीने में दान-पुण्य और सेवा के महत्व को भी रेखांकित किया। शास्त्रों के अनुसार माघ मास, दान और गंगा स्नान के लिए अत्यंत शुभ माना गया है। राहगीरों को प्रसाद वितरण करने की एक अन्य तस्वीर। (फोटो: डैस्क) इस भंडारे में नवीन सिंगला, अंजू सिंगला, लविश सिंगला, राजकमल कपूर, सुबोध जिंदल, राकेश जैसवाल, सुरिंदर डब्बू, बनवारी लाल ढींगरा, हरीश धीर, सुमित पुजाना, अशोक अरोड़ा, रजिंदर पप्पी, विकास सिंगला, अमित सिंगला, रजनीश खुराना, कार्तिक, संजीव शर्मा, सुनील कुमार और सलासर धाम टीम के साथ अन्य समाजसेवी शामिल हुए। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

ਗਣਤੰਤਰ ਦਿਵਸ ਸਮਾਰੋਹ ਦੀ ਹੋਈ ਫਾਈਨਲ ਰਿਹਰਸਲ ! ਕੈਬਿਨੇਟ ਮੰਤਰੀ ਡਾ. ਬਲਬੀਰ ਲਹਿਰਾਉਣਗੇ ਕੌਮੀ ਝੰਡਾ !!

ਮੋਗਾ 24 ਜਨਵਰੀ (ਮੁਨੀਸ਼ ਜਿੰਦਲ) ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪੱਧਰੀ ਗਣਤੰਤਰ ਦਿਵਸ ਸਮਾਰੋਹ ਦੀ ਅਹਿਮੀਅਤ ਦੇ ਮੱਦੇਨਜ਼ਰ ਇਸ ਨੂੰ ਪੂਰੀ ਮਰਿਆਦਾ ਅਤੇ ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਭਾਵਨਾ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਜਾਵੇਗਾ। ਇਹਨਾਂ ਸ਼ਬਦਾਂ ਦਾ ਪ੍ਰਗਟਾਵਾ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਮੋਗਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸਾਰਗੰਲ ਨੇ ਸਥਾਨਕ ਦਾਣਾ ਮੰਡੀ ਮੋਗਾ ਵਿਖੇ ਕੀਤਾ। ਦਾਣਾ ਮੰਡੀ ਮੋਗਾ ਵਿਖੇ ਹੋਈ ਗਣਤੰਤਰ ਦਿਵਸ ਸਮਾਰੋਹ ਦੀ ਫੁੱਲ ਡਰੈੱਸ ਰਿਹੱਸਲ ਵਿੱਚ ਉਨ੍ਹਾਂ ਅੱਜ ਸ਼ਿਰਕਤ ਕੀਤੀ। ਇਸ ਸਮੇਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨਾਲ ਵਧੀਕ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ (ਜ) ਚਾਰੂਮਿਤਾ, ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪੁਲਿਸ ਮੁਖੀ ਅਜੈ ਗਾਂਧੀ, ਐਸ.ਡੀ.ਐਮ. ਸਾਰੰਗਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਔਜਲਾ, ਸਹਾਇਕ ਕਮਿਸ਼ਨਰ (ਜ) ਹਿਤੇਸ਼ ਵੀਰ ਗੁਪਤਾ ਤੇ ਹੋਰ ਅਧਿਕਾਰੀ ਵੀ ਹਾਜ਼ਰ ਸਨ।  ਇਸ ਸਮੇਂ ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਦੀਆਂ ਅਤੇ ਹੋਰਨਾਂ ਟੁਕੜੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਮਾਰਚ ਪਾਸਟ ਕੱਢਿਆ ਗਿਆ। ਸਕੂਲੀ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਰੰਗਾਰੰਗ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਪੇਸ਼ ਕੀਤੇ ਗਏ। ਗਿੱਧਾ ਅਤੇ ਭੰਗੜੇ ਨਾਲ ਸਬੰਧਤ ਆਈਟਮਾਂ ਵੀ ਪੇਸ਼ ਕੀਤੀਆਂ ਗਈਆਂ। DC ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸਾਰੰਗਲ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਗਣਤੰਤਰ ਦਿਵਸ ਸਮਾਰੋਹ ਵਿੱਚ ਸਿਹਤ ਤੇ ਪਰਿਵਾਰ ਭਲਾਈ, ਮੈਡੀਕਲ ਸਿੱਖਿਆ ਤੇ ਖੋਜ ਮੰਤਰੀ ਡਾ. ਬਲਬੀਰ ਸਿੰਘ ਕੌਮੀ ਝੰਡਾ ਲਹਿਰਾਉਣ ਦੀ ਰਸਮ ਅਦਾ ਕਰਨਗੇ ਅਤੇ ਮਾਰਚ ਪਾਸਟ ਤੋਂ ਸਲਾਮੀ ਲੈਣਗੇ। ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਫੁੱਲ ਡਰੈੱਸ ਰਿਹਰਸਲ ਦਾ ਨਿਰੀਖਣ ਕਰਨ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਸਬੰਧਤ ਵਿਭਾਗਾਂ ਦੀ ਇੱਕ ਮੀਟਿੰਗ ਬੁਲਾਈ ਅਤੇ ਰਿਹਰਸਲ ਵਿੱਚ ਨੋਟ ਕੀਤੀਆਂ ਖ਼ਾਮੀਆਂ ਨੂੰ ਤੁਰੰਤ ਪ੍ਰਭਾਵ ਨਾਲ ਦੂਰ ਕਰਨ ਦੇ ਨਿਰਦੇਸ਼ ਜਾਰੀ ਕੀਤੇ। ਇਸ ਵਾਰ ਵੱਖ ਵੱਖ ਵਿਭਾਗਾਂ ਵੱਲੋਂ ਸਰਕਾਰ ਦੀਆਂ ਪ੍ਰਾਪਤੀਆਂ ਨੂੰ ਦਰਸਾਉਂਦੀਆਂ ਝਾਕੀਆਂ ਨੂੰ ਵੀ ਪੇਸ਼ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੂਰੇ ਜੋਸ਼ ਤੇ ਉਤਸ਼ਾਹ ਨਾਲ ਇਸ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਨੂੰ ਨੇਪਰੇ ਚਾੜ੍ਹਿਆ ਜਾਵੇਗਾ। ਲੋੜਵੰਦਾਂ ਨੂੰ ਸਿਲਾਈ ਮਸ਼ੀਨਾਂ ਦੀ ਵੰਡ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਇਨਾਮ ਵੰਡ ਸਮਾਰੋਹ ਵੀ ਆਯੋਜਿਤ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

दो सगे भाइयों सहित कुल पांच लोगों की 2 करोड़ 78 लाख रु की जायदाद सील !!

मोगा 23 जनवरी (मुनीश जिन्दल) जिला मोगा की सब डिवीजन धर्मकोट की पुलिस ने 68F के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए, दो सगे भाइयों सहित कुल पांच लोगों की 2 करोड़ 78 लाख रुपए की जायदाद सील की है। जायदाद सील करने के मौके पर DSP धर्मकोट रमनदीप सिंह, थाना कोट ईसे खां की प्रभारी SI सुनीता रानी सहित बड़ी संख्या में पुलिस फ़ोर्स मौजूद थी।  क्या है सारा मामला ? कौन हैं ये लोग, जिनकी जायदाद पुलिस ने सील की है ? पुलिस की आगे, ऐसे लोगों को क्या चेतावनी है ? इस संबंधी डीएसपी धर्मकोट रमनदीप सिंह ने मीडिया कर्मियों से बात की।  PPS RAMANDEEP SINGH, DSP DHARAMKOT Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

न्यू टाउन में बाइक सवार ने छीना महिला का पर्स ! घटना सीसीटीवी में हुई कैद !!

मोगा 23 जनवरी (अशोक मौर्या) आईए, पहले आप जरा एक नजर इस CCTV वीडियो पर डाललें :  ये घटना है बीती रात की शहर के पॉश इलाका नई टाउन की। जहां, जब एक महिला अपने पति के साथ रात को किसी प्रोग्राम से घर वापस आई, और जैसे ही वे लोग घर के अंदर दाखिल होने लगे, तो एक बाइक सवार युवक महिला का पर्स छीन कर भाग गया। हालांकि महिला से पर्स छीनने के बाद, बाइक सवार का मोटरसाइकल असंतुलित भी हुआ। और महिला के परिवार वालों ने उक्त युवक को पकड़ने का प्रयास भी किया। लेकिन इसी बीच वे सड़क पर गिर गए व मोटरसाइकिल सवार फरार होने में कामयाब हो गया। इस संबंधी पुलिस द्वारा क्या कार्यवाई अमल में ले जा रही है, इस संबंधी थाना सिटी साउथ के प्रभारी गुरजिंदर पाल सिंह सेखों ने मीडिया को जानकारी दी। INSP. GURJINDER PAL SINGH SEKHON, SHO, CITY SOUTH Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

चोरी के दो मोटरसाइकिल सहित एक काबू ! पुलिस कर रही, ये कार्यवाई ………..

मोगा 23 जनवरी (मुनीश जिन्दल) पुलिस स्टेशन समालसर के प्रभारी SI जनक राज ने बताया कि उनके थाने के सहायक थानेदार सुखविंदर सिंह को गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि लखवीर सिंह वासी गांव रोडे, चोरी के मोटरसाइकिल बेचने का आदि है। उससे पूछताछ के दौरान चोरी के मोटरसाइकिल बरामद हो सकते हैं। जिस पर कार्रवाई करते हुए जब दोषी लखवीर सिंह को काबू कर उससे पूछताछ की गई, तो उसके पास से चोरी के दो मोटरसाइकिल, जिन पर कि कोई नंबर नहीं लगा हुआ था, बरामद किए गए। थाना प्रभारी ने बताया कि लखवीर सिंह के खिलाफ अधीन धारा 303(2), 317(2) BNS 2023 के अधीन मामला दर्ज किया गया है। व अब दोषी को माननीय अदालत में पेश कर, इसका पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। ताकि इसने और कितनी चोरियां की है व चोरी के वाहन कहां व किसे बेचे हैं, इसका पता लगाया जाएगा। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…
error: Content is protected !!