logo

mogatodaynews

administrator

CCTV देखें ! पंजाबी फिल्म अदाकारा तानिया कम्बोज के डाक्टर पिता पर कैसे हुआ हमला !!

मोगा 5 जुलाई, (मुनीश जिन्दल) पंजाबी फिल्म अदाकारा तानिया कम्बोज के पिता डाक्टर अनिलजीत कम्बोज को शुक्रवार को जिला मोगा के कस्बा कोट ईसे खां में उस वक्त दिन दिहाड़े गोलियां मार दी गई थी, जब वे इलाके के अपने मशहूर हरबंस नर्सिंग होम में मौजूद थे। जिसके बाद उन्हें स्थानीय एक निजी हस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां फिलहाल भी वे जेरे इलाज हैं, हस्पताल में वे वेंटिलेटर पर हैं व उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। अब इस हमले की नर्सिंग होम की अंदर की एक CCTV फुटेज सामने आई है, जिसको आधार पर पुलिस दोषियों की तलाश में जुटी हुई है। CCTV फुटेज में आप साफ देख सकते हैं कि किस प्रकार पगड़ी बांधे दो युवक डॉक्टर की क्लीनिक में मौजूद हैं, जिनमें से एक युवक डॉक्टर को अपने पांव पर खारिश की बात कहकर अपना पांव दिखा रहा है। CCTV फुटेज में आप साफ़ देख सकते हैं कि कैसे डाक्टर अनिलजीत कम्बोज टोर्च से उक्त युवक का पाँव देखने में व्यस्त हैं और इसी बीच मौका पाकर दूसरा युवक अपना पिस्तौल निकाल कर डॉक्टर पर गोली चल देता है। जो कि सीधा डाक्टर की छाती में लगती है, इसी बीच डाक्टर की साथ वाली कुर्सी पर बैठा उनका बेटा चाहत कम्बोज, जो कि अपने फोन में व्यस्त था कुर्सी से खड़ा हो पिता की और बढ़ता है। उधर मरीज बना युवक उसके साथी द्वारा गोली चलाने के बाद अपने साथी की ओर भाग खड़ा होता है व इसी बीच जाते-जाते युवक एक गोली और चला देता है। CCTV में एक ही युवक के हाथ में दो हथियार दिखाई दे रहे हैं। देखते ही देखते दोनों युवक क्लिनिक से बाहर भाग जाते हैं जबकि डॉक्टर जमीन पर गिर जाता है। जिसके बाद उसे उपचार के लिए मोगा के मैडीसिटी हॉस्पिटल में दाखिल करवाया जाता है जहां डॉक्टर फिलहाल वेंटिलेटर पर है व उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

आप की लैंड पुलिंग नीति, पंजाब व किसानों को करेगी बर्बाद : अनिल सरीन !!

मोगा, 4 जुलाई (मुनीश जिन्दल) “आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार द्वारा दिल्ली आप पार्टी के नेताओं के इशारे पर जो पंजाब की 40 हजार एकड़ से अधिक जमीन को लैंड पुलिंग पालिसी के तहत एक्वायर करने की योजना का नोटिफिकेशन जारी किया गया है, वह पंजाब का विकास नहीं, बल्कि पंजाब व पंजाब की किसानी को बर्बाद करने की पालिसी है, जिसको किसी कीमत पर भाजपा लागू नहीं होने देगी तथा पंजाब की जमीन व किसानी को बचाने के लिए भाजपा पंजाबियों व किसानों के साथ हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेगी तथा पंजाब की जमीन को लूटने नहीं दिया जाएगा”। उक्त विचार भाजपा के प्रदेश महासचिव अनिल सरीन ने भाजपा के जिलाध्यक्ष डा. सीमांत गर्ग के नेतृत्व में स्थानीय दाना मण्डी स्तिथ भाजपा जिला दफ्तर में आयोजित भाजपा के सीनियर नेताओं की बैठक को संबोधित करने उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रकट किए।  इस अवसर पर पार्टी के जिलाध्यक्ष डा. सीमांत गर्ग, सीनियर नेता निधड़क सिंह बराड़, पूर्व विधायक डा. हरजोत कमल, महामंत्री मुख्तयार सिंह, महामंत्री विक्की सितारा, पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शर्मा, आई.टी. सैल के इंचार्ज मुकेश शर्मा, जतिंदर चड्ढा, हेमंत सूद आदि उपस्थित थे। भाजपा के प्रदेश महासचिव अनिल सरीन ने कहा कि आम आदमी पार्टी की लैंड पुलिंग नीति अब लैंड फुलिंग नीति बनकर किसानों व पंजाब को बर्बाद करने की नीति है। उन्होंने कहा कि पंजाब में कोई जनसंख्या आगे बढ़ने वाली नहीं है तथा न ही पंजाब में कोई इंडस्ट्री आ रही है तथा यह जो योजना लैंड पुलिंग वाली बनाई गई है यह बड़े बड़े उद्योगपतियों को पंजाब की 40 हजार से अधिक एकड़ जमीन को बेचकर अरबों रुपए का घोटाला करने की नीति है। उन्होंने कहा कि लैंड पुलिंग नीति से पंजाब का जो विकास करने की बाते कहीं जा रही है वह बिल्कुल बेबुनियाद है। जबकि लैंड पुलिंग नीति के तहत यह देश का बड़ा घोटाला तथा भ्रष्टाचार फ्राड साबित होगा। उन्होंने कहा कि 40 हजार से अधिक एकड़ जमीन लैंड पुलिंग में लाने से पंजाब का डेढ़ लाख टन धान व गेहूं की पैदावार को नुकसान पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि लैंड पुलिंग पालिसी के तहत किसानों को एक पैसा भी नहीं दिया जाएगा तथा उसमें केवल किसानों को 200 गज का कामर्शियल प्लाट तथा हजार गज का रैंजीडेंशियल प्लाट देने की बात कही जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि किसान को अपना बच्चा विदेश भेजने के लिए या  किसी बच्चे की शादी के लिए पैसे की जरूरत पड़ती है, तो वह अपनी जमीन पर कर्जा ले लेता है लेकिन जब जमीन ही चली गई तो किसान खाली बैठकर क्या करेगा।  उन्होंने कहा कि जब लैंड पुलिंग के तहत जमीन ही बेच दी तो किसान अपने खेत में भी नहीं जा सकेगा तथा न ही उस जमीन की सी.एल.यू. तथा रजिस्ट्री हो सकेगी। उन्होंने कहा कि जो किसानों को कहा जा रहा है कि जो अपनी इच्छा अनुसार जमीन देना चाहे वह दे सकता है, जो न देना चाहे उसकी जमीन नहीं ली जाएगी। उन्होंने कहा कि यह भी गलत है, जब पूरी जमीन ही लैंड पुलिंग में आ गई तो एक किसान की जमीन कैसे बच सकती है। उन्होंने कहा कि दिल्ली से भारी वेतन पर पंजाब में व्यक्ति लाकर अफसर लगाए जा रहे हैं तथा हमारे मुख्यमंत्री तथा हमारे मंत्री सिर्फ मुखौटा बनकर ही रह गए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार लैंड पुलिंग की पालिसी जो लैंड फुलिंग दिखाई दे रही है उसको वापस ले, नहीं तो किसान व पंजाबी अपने संघर्ष द्वारा सरकार को लैंड पुलिंग पालिसी वापस लेने के लिए मजबूर करेंगे। इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष डा. सीमांत गर्ग ने कहा कि मोगा के नजदीक छह गांवों की 542 एकड़ जमीन जो लैंड पुलिंग में आ रही है, उसको भाजपा किसी कीमत पर भी लैंड पुलिंग में नहीं आने देगी तथा किसानों के साथ मिलकर बड़ा संघर्ष शुरू करेगी, ताकि किसानों को होने वाले भ्रष्टाचार व फ्राड से बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा किसानों की भलाई तथा किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए कार्य किया है। भाजपा  किसानों की जमीन को बचाने के लिए तथा उनके संघर्ष में शामिल होकर किसानों को पूरा सहयोग देगी। इसके साथ ही अनिल सरीन, डा. सीमांत गर्ग व अन्य नेताओं ने शुक्रवार को मोगा के कस्बा कोटईसे खां में दिन दिहाड़े डाक्टर के अस्पताल जाकर डाक्टर को गोलियां मारने की घटना की सख्त शब्दों में निंदा की तथा कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था बिल्कुल खराब हो रही है तथा बेगुनाह लोगों को मारने की घटनाएं प्रतिदिन हो रही है, इसके लिए पंजाब सरकार को लोग माफ नहीं करेंगे। उन्होंने मैडिसिटी अस्पताल जाकर घायल डाक्टर का हालचाल जाना तथा उनकी अच्छी सेहत की कामना की। Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

ब्रेकिंग ! दवा लेने के बहाने आए युवक ने डाक्टर पर की ताबड़तोड़ फायरिंग !!

मोगा 04 जुलाई, (मुनीश जिन्दल) पंजाब का जिला मोगा एक बार फिर चर्चा में है। इस बार जिले के कस्बा कोट इसे खां में दिन दिहाड़े एक बड़ी वारदात हुई है। यहां के एक मशहूर नर्सिंग होम में दवा लेने आए दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार युवकों में से एक ने डॉक्टर पर अंधाधुंध गोलियां चला दी। एक गोली डॉक्टर की छाती में जबकि दूसरी बाजू पर लगी है। फिलहाल डॉक्टर मोगा शहर के एक निजी अस्पताल में जेरे इलाज है। जहां अब उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी आईपीएस अजय गांधी, SPD बाल कृष्ण सिंगला, DSP धर्मकोट रमनदीप सिंह, सीआईए स्टाफ के इंचर्ज इंस्पैक्टर दलजीत सिंह, थाना कोट ईसे खां के प्रभारी इंस्पैक्टर गुरविंदर भुललर सहित अन्य पुलिस फ़ोर्स मौके पर पहुंच कर घटना की विभिन ऐंगल से जांच कर रही है। घटना जिले के कस्बा कोट इसे खां के मशहूर, हरबंस नर्सिंग होम में घटी है, जहां एक योजना के तहत दो अज्ञात युवक मोटरसाइकल पर सवार होकर नर्सिंग होम के डाक्टर अनिल जीत कंबोज के पास दवा लेने के बहाने आते हैं, व दवा समझते समय, मौका पाकर एक युवक डॉक्टर अनिल जीत कंबोज पर अंधाधुंध फायरिंग कर देता है। पुलिस के मुताबिक़ एक गोली डॉक्टर की छाती में जबकि दूसरी बाजू पर लगी है।  घटनास्थल पर पहुंचे एसएसपी अजय गांधी मीडिया के रूबरू हुए। क्या बताया एसएसपी अजय गांधी ने, आइए आप भी सुनलें।  SSP AJAY GANDHI Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

लायंस क्लब मोगा रॉयल ! अजय कटारिया व वरिंदर गांधी “एप्रिसिएशन ट्रॉफी” से सम्मानित !!

मोगा 02 जुलाई, (मुनीश जिन्दल) लायंस क्लब मोगा रॉयल की समूची टीम ने गर्व के साथ क्लब के दो वरिष्ठ सदस्य अजय कटारिया व वरिंदर गांधी को सम्मानित किया। क्लब के प्रधान नवीन सिंगला ने बताया कि ये दोनों सदस्य यू.एस.ए. में आयोजित लायंस क्लब इंटरनेशनल कन्वेंशन में बतौर प्रतिनिधि (Delegate) भाग लेने जा रहे हैं, जो कि हमारे क्लब और पूरे मोगा शहर के लिए बड़े सम्मान की बात है। जिसके चलते ही इन दोनों सदस्यों को सम्मानित किया गया है।  नवीन सिंगला ने बताया कि समूचे जिले से केवल लायंस क्लब मोगा रॉयल के दो सदस्य इंटरनेशनल कन्वेंशन में भाग लेने जा रहे हैं। इससे क्लब की पहचान और भी ऊँचाईयों को छूएगी व क्लब सहित मोगा का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमकेगा। इस मौके पर स्थानीय एक निजी रेस्टोरेंट में एक साधारण लेकिन प्रभावशाली समारोह का आयोजन किया गया, जहां क्लब के सभी सदस्यों ने दोनों महानुभावों को “एप्रिसिएशन ट्रॉफी” देकर सम्मानित किया और ढेरों शुभकामनाएं दीं। यहां जिक्रयोग्य है कि लायंस क्लब मोगा रॉयल समाजसेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। क्लब द्वारा पहले से ही गरीबों की सहायता, बच्चों की पढ़ाई में सहयोग जैसे कार्य किए जा रहे हैं, और अब बहुत ही जल्द एक कैंसर चेकअप कैंप भी आयोजित किया जाएगा, जिससे जनकल्याण को और बढ़ावा मिलेगा। इस मौके पर नवीन सिंगला, संजीव शर्मा, राजेश वर्मा, संजीव आहूजा, विकास बंसल, सुरिंदर सिंगला, शमन गोयल, संजीव कौड़ा, बॉबी कांडा (संयुक्त कोषाध्यक्ष), विकास सिंगला (पी.आर.ओ.), वनीत बंसल (उपाध्यक्ष), राजेश अरोड़ा, नवनीत गोयल, दीपिंदर संधू, बॉबी कम्बो, राकेश गर्ग, संदीप गर्ग (सीए), हैरी जिंदल, रघु जिंदल, राकेश धमीजा, वरिंदर गांधी, अजय कटारिया आदि हाजिर थे। Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

डा. सीमांत गर्ग के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय स्टाफ ने किया पौधारोपण !!

मोगा, 2 जुलाई (मुनीश जिन्दल) भाजपा के जिलाध्यक्ष डा. सीमांत गर्ग के दिशा निर्देशों पर स्थानीय नेचर पार्क में मानसून के मौसम के मद्देनजर भाजपा के आफिस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को नीम, बोहड़, किक्कर के पौधे लगाए, ताकि पौधारोपण करके वातावरण को शुद्ध व हरा-भरा बनाया जा सके। इस मौके पर सुखा सिंह, गोल्डी कौर, वीरपाल कौर, आकाश, शशिकांत पांडे, महक कुमारी, निर्भय सिंह आदि मौजूद थे। इस मौके पर डा. सीमांत गर्ग ने कहा कि आज प्रदूषण भरे वातावरण में सेहत को तंदुरुस्त रखने के लिए तथा बीमारियों से बचने के लिए हमें अपने आसपास के वातावरण को हरा भरा बनाने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को खाली जगह पर एक पौधा जरूर लगाना चाहिए, ताकि अधिक से अधिक पौधे लगाकर हम वातावरण को शुद्ध कर सकें।  Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

ਆਮ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਜਾਣ ਵਾਲੀ ਸਿਹਤ ਸੇਵਾਵਾਂ ਵਿੱਚ ਕੁਤਾਹੀ ਨਹੀਂ ਹੋਵੇਗੀ ਬਰਦਾਸ਼ਤ : DC ਸੇਤੀਆ !!

ਮੋਗਾ 2 ਜੁਲਾਈ, (ਮੁਨੀਸ਼ ਜਿੰਦਲ) “ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਪੰਜਾਬ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਦੀ ਸੁਚੱਜੀ ਅਗਵਾਈ ਵਾਲੀ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ, ਆਮ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਪ੍ਰਭਾਵਸ਼ਾਲੀ ਅਤੇ ਨਿਰਵਿਘਨ ਸਿਹਤ ਸਹੂਲਤਾਂ ਪ੍ਰਦਾਨ ਕਰਵਾਉਣ ਲਈ ਵਚਨਬੱਧ ਹੈ। ਇਸ ਦਿਸ਼ਾ ਵਿੱਚ ਪੂਰੀ ਗੰਭੀਰਤਾ ਨਾਲ ਕੰਮ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਮੋਗਾ ਦੇ ਹਸਪਤਾਲਾਂ ਜਰੀਏ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਮਿਲਣ ਵਾਲੀਆਂ ਸਿਹਤ ਸਹੂਲਤਾਂ ਵਿੱਚ ਕਿਸੇ ਵੀ ਪ੍ਰਕਾਰ ਦੀ ਕੁਤਾਹੀ ਬਰਦਾਸ਼ਤ ਨਹੀਂ ਹੋਵੇਗੀ। ਨਿਰਵਿਘਨ ਸਿਹਤ ਸੇਵਾਵਾਂ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣ ਲਈ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸ਼ਨ ਮੋਗਾ ਯਤਨਸ਼ੀਲ ਹੈ ਅਤੇ ਸਰਕਾਰੀ ਹਸਪਤਾਲਾਂ ਆਦਿ ਦਾ ਲਗਾਤਾਰ ਨਿਰੀਖਣ ਕਰ ਰਿਹਾ ਹੈ”। ਸਰਕਾਰੀ ਹਸਪਤਾਲ ਦੇ ਇਕ ਵਾਰਡ ਵਿੱਚ ਨਿਰੀਖਣ ਕਰਦੇ DC ਸਾਗਰ ਸੇਤੀਆ। ਇਹਨਾਂ ਸ਼ਬਦਾਂ ਦਾ ਪ੍ਰਗਟਾਵਾ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਸਾਗਰ ਸੇਤੀਆ ਵੱਲੋਂ ਡਾਕਟਰ ਮਥੁਰਾ ਦਾਸ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਦਾ ਅਚਨਚੇਤ ਦੌਰਾ ਕਰਨ ਮੌਕੇ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਉਹਨਾਂ ਨਾਲ ਵਧੀਕ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ (ਜ) ਚਾਰੂਮਿਤਾ ਵੀ ਮੌਜੂਦ ਸਨ। ਉਹਨਾਂ ਓ.ਪੀ.ਡੀ. ਬਲਾਕ, ਜੱਚਾ ਬੱਚਾ ਵਿੰਗ, ਨਵਜਨਮੇ ਅਤੇ ਨਿੱਕੇ ਬੱਚਿਆਂ ਦਾ ਵਾਰਡ, ਜਨ ਔਸ਼ਧੀ, ਫਾਰਮੇਸੀ ਵਿਭਾਗ ਤੇ ਐਮਰਜੈਂਸੀ ਵਾਰਡ ਦਾ ਦੌਰਾ ਕਰਕੇ ਉੱਥੇ ਹਾਜ਼ਰ ਮਰੀਜ਼ਾਂ ਦਾ ਹਾਲ ਚਾਲ ਪੁੱਛਿਆ, ਮੁਸ਼ਕਿਲਾਂ ਸੁਣੀਆਂ ਅਤੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਹੱਲ ਕਰਨ ਦੇ ਹੁਕਮ ਵਿਭਾਗ ਨੂੰ ਜਾਰੀ ਕੀਤੇ। ਸਿਹਤ ਸੇਵਾਵਾਂ ਨੂੰ ਕਿਵੇਂ ਹੋਰ ਬਿਹਤਰ ਬਣਾਇਆ ਜਾ ਸਕਦਾ ਹੈ, ਬਾਰੇ ਸੁਝਾਅ ਵੀ ਮਰੀਜਾਂ ਤੋਂ ਲਏ ਗਏ। ਉਹਨਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਸਮੇਂ ਵਿੱਚ ਓ.ਪੀ.ਡੀ ਸੇਵਾਵਾਂ ਨੂੰ ਹੋਰ ਬਿਹਤਰ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ, ਜਿਸ ਬਾਰੇ ਅੱਜ ਵਿਚਾਰ ਵਟਾਂਦਰਾ ਵੀ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਉਹਨਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪਹਿਲਾਂ ਫਾਰਮੇਸੀ ਵਿੱਚ ਤਕਰੀਬਨ 280 ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੀਆਂ ਦਵਾਈਆਂ ਉਪਲੱਬਧ ਹੁੰਦੀਆਂ ਸਨ, ਲੇਕਿਨ ਹੁਣ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਨੇ 450 ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੀਆਂ ਦਵਾਈਆਂ ਫਾਸਮੇਸੀ ਵਿੱਚ ਮੁਫਤ ਮੁਹੱਈਆ ਕਰਵਾ ਦਿੱਤੀਆਂ ਹਨ ਤਾਂ ਕਿ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਕਿਸੇ ਵੀ ਪ੍ਰਕਾਰ ਦੀ ਮੁਸ਼ਕਿਲ ਦਾ ਸਾਹਮਣਾ ਨਾ ਕਰਨਾ ਪਵੇ, ਇਸਦੇ ਸਟਾਕ ਦੀ ਵੀ ਚੈਕਿੰਗ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਸਟਾਫ ਨੂੰ ਦਿਸ਼ਾ ਨਿਰਦੇਸ਼ ਜਾਰੀ ਕਰਿਦਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮੁਢਲੀਆਂ ਸਹੂਲਤਾਂ ਤੋਂ ਲੈ ਕੇ ਐਮਰਜੈਂਸੀ ਸੇਵਾਵਾਂ ਤੱਕ ਹਰੇਕ ਸਹੂਲਤ ਆਮ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਵਧੀਆ ਤਰੀਕੇ ਨਾਲ ਹਸਪਤਾਲ ਜਰੀਏ ਪੁੱਜਦੀ ਹੋਣੀ ਚਾਹੀਦੀ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਸਟਾਫ ਨੂੰ ਸਾਫ ਸਫਾਈ ਪ੍ਰਤੀ ਕੋਈ ਵੀ ਅਣਗਹਿਲੀ ਨਾ ਵਰਤਣ ਲਈ ਕਿਹਾ ਅਤੇ ਸਾਫ ਸਫਾਈ ਦੇ ਮੁਕੰਮਲ ਪ੍ਰਬੰਧ ਹੋਣੇ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਏ ਜਾਣ ਦੇ ਸਖ਼ਤ ਆਦੇਸ਼ ਜਾਰੀ ਕੀਤੇ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਜੱਚਾ ਬੱਚਾ ਵਾਰਡ ਵਿੱਚ ਲੇਬਰ ਰੂਮ ਅਤੇ ਐਂਟੀਨੇਟਲ ਵਾਰਡ ਦਾ ਦੌਰਾ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਗਰਭਵਤੀ ਮਹਿਲਾਵਾਂ ਅਤੇ ਨਵ ਜਨਮੇ ਬੱਚਿਆਂ ਦੀਆਂ ਮਾਵਾਂ ਦੀਆਂ ਦਵਾਈਆਂ ਅਤੇ ਖੁਰਾਕ ਸਬੰਧੀ ਵੀ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ।ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਸਿਵਲ ਸਰਜਨ ਡਾ. ਪ੍ਰਦੀਪ ਕੁਮਾਰ ਮਹਿੰਦਰਾ, ਡਾ. ਗਗਨਦੀਪ ਸਿੰਘ ਸਿੱਧੂ ਐਸ.ਐਮ.ਓ. ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਹੋਰ ਸਟਾਫ ਵੀ ਮੌਜੂਦ ਸੀ। Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

ਕੌਮੀ ਡਾਕਟਰ ਦਿਵਸ ਤੇ ਮੈਡੀਕਲ ਅਫਸਰਾਂ ਨੇ ਕੀਤਾ CMO ਡਾ. ਪ੍ਰਦੀਪ ਦਾ ਸਨਮਾਨ !!

ਮੋਗਾ 01 ਜੁਲਾਈ (ਮੁਨੀਸ਼ ਜਿੰਦਲ) ਕੌਮੀ ਡਾਕਟਰ ਦਿਵਸ ਮੌਕੇ ਮੰਗਲਵਾਰ ਨੂੰ ਜਿਲੇ ਦੇ ਸਮੂਹ ਮੈਡੀਕਲ ਅਫ਼ਸਰਾਂ ਨੇ ਸਿਵਿਲ ਸਰਜਨ ਮੋਗਾ ਡਾਕਟਰ ਪਰਦੀਪ ਕੁਮਾਰ ਮੋਹਿੰਦਰਾ ਦਾ ਸਨਮਾਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ।  ਇਸ ਮੌਕੇ ਸਿਵਿਲ ਸਰਜਨ ਨੇ ਸਭ ਨੂੰ ਸ਼ੁੱਭ ਕਾਮਨਾਵਾਂ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕੌਮੀ ਡਾਕਟਰ ਦਿਵਸ ਮੌਕੇ ਦੇਸ਼ ਦੇ ਸਾਰੇ ਮਿਹਨਤਕਸ਼ ਡਾਕਟਰਾਂ ਨੂੰ ਦਿਲੋਂ ਸਲਾਮ, ਜੋ ਸਾਡੀ ਤੰਦਰੁਸਤੀ ਨੂੰ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣ ਲਈ ਦਿਨ ਰਾਤ ਸਖ਼ਤ ਮਿਹਨਤ ਕਰਦੇ ਹਨ। ਦੇਸ਼ ਦੇ ਮਹਾਨ ਅਤੇ ਪ੍ਰਸਿੱਧ ਡਾ. ਬਿਧਾਨ ਚੰਦਰ ਰੌਏ ਜੀ ਦੇ ਜਨਮ ਦਿਵਸ ਮੌਕੇ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਦੇਸ਼ ਪ੍ਰਤੀ ਸੇਵਾ ਭਾਵਨਾ ਤੇ ਸਿਹਤ ਖੇਤਰ ਵਿੱਚ ਪਾਏ ਯੋਗਦਾਨ ਨੂੰ ਯਾਦ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਇਹ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਜਾਂਦਾ ਹੈ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਡਾਕਟਰ ਗਗਨਦੀਪ ਸਿੰਘ ਸਿੱਧੂ ਐੱਸ ਐਮ ਓ ਮੋਗਾ ਅਤੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਪੀ ਸੀ ਐਮ ਐਸ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਮੈਡੀਕਲ ਅਫ਼ਸਰਾਂ ਨੇ ਸਿਵਿਲ ਸਰਜਨ ਮੋਗਾ ਨੂੰ ਹਰੇ ਭਰੇ ਗੁਲਦਸਤੇ ਦੇ ਕੇ ਖੁਸ਼ੀ ਦਾ ਇਜਹਾਰ ਕੀਤਾ। Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

लायंस क्लब मोगा रॉयल ने मनाया डॉक्टर डे और सी.ए डे : नवीन सिंगला !!

मोगा 01 जुलाई (मुनीश जिन्दल) लायंस क्लब मोगा रॉयल की ओर से मंगलवार को डॉक्टर डे और चार्टर्ड अकाउंटेंट डे पूरे सम्मान और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस शुभ अवसर पर क्लब के सदस्यों द्वारा वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. कपिल वोहरा और डॉ. जय किशन गुलाटी के निवास स्थान पर जाकर उनके साथ केक काटकर डॉक्टर डे की शुभकामनाएं दी गईं। क्लब की ओर से उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित भी किया गया और महमाई जी के चरणों में उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर तरक्की के लिए प्रार्थना की गई। साथ ही यह कामना की गई कि सभी डॉक्टर जो दिन-रात समाज की सेवा में लगे हुए हैं, उन्हें दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की मिले। CA संदीप गर्ग को सन्मानित करते लायंस क्लब मोगा रॉयल के सदस्य। डॉ. जय किशन गुलाटी क्लिनिक पर केक काटते क्लब के सदस्य। इसके पश्चात क्लब के सदस्य सी.ए. संदीप गर्ग के पास पहुंचे और उनके साथ चार्टर्ड अकाउंटेंट डे मनाया गया। इस अवसर पर क्लब की तरफ से उन्हें हार्दिक बधाई दी गई और उनके द्वारा समाज हित में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए प्रभु से यह प्रार्थना की गई कि वे इसी प्रकार समाज में जनजागरूकता फैलाते रहें और सेवा कार्यों में अग्रसर रहें। इस आयोजन की जानकारी क्लब के प्रधान लायन नवीन सिंगला ने दी। इस कार्यक्रम में क्लब के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे जिनमें प्रमुख रूप से सचिव लायन राजेश वर्मा, PRO लायन विकास सिंगला, सह खजांची लायन बॉबी कण्डा, लायन संजीव आहूजा, लायन संजीव शर्मा, लायन बॉबी कम्बो, लायन दीपिंदर संधू, लायन सुरिंदर सिंगला, लायन रघु जिंदल सहित अन्य सदस्य भी मौजूद थे। नवीन सिंगला ने कहा कि लायंस क्लब मोगा रॉयल सदैव समाज के लिए प्रेरणास्रोत रहा है और आगे भी इसी सेवा भावना के साथ कार्य करता रहेगा। Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

रोटरी क्लब मोगा क्राउन की कार्यकारिणी घोषित ! पार्षद साहिल अरोड़ा बने चेयरमैन !!

मोगा, 1 जुलाई (मुनीश जिन्दल) शहर में समाज भलाई के कार्यों में अग्रणी रहने वाली रोटरी क्लब मोगा क्राउन 3090 की वर्ष 2025-26 की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है।  जिसके अनुसार वार्ड नंबर-38 के पार्षद साहिल अरोड़ा को चेयरमैन, परविंदर  कुमार को अध्यक्ष, सुशील नागपाल को सचिव तथा अमीश भंडारी को कैशियर नियुक्त किया गया। इस मौके पर नवनियुक्त चेयरमैन साहिल अरोड़ा, अध्यक्ष परविंदर कुमार, सचिव सुशील नागपाल व कैशियर अमीश भंडारी ने कहा कि संस्था द्वारा जो जिम्मेवारी उन्हें सौंपी  गई है, वे लोग उसको पूरी तनदेही से निभाएंगे। उन्होंने बताया कि क्लब द्वारा 2025-26 में समाज सेवा के प्रकल्पों के तहत रक्तदान कैंप, जरूरतमंदों की सहायता करना, जरूरतमंद स्कूली बच्चों को पाठ्य सामग्री, स्कूल फीस अदा करने, वातावरण उत्सव, पौधे वितरित करना, मेडिकल चैकअप कैंप, बुजुर्ग आश्रम में बुजुर्गों को खाना खिलाने समेत अन्य समाज सेवा के प्रोजेक्टों को किया जाएगा। साहिल अरोड़ा ने कहा कि क्लब का मुख्य उद्देश्य मानवता की भलाई के लिए कार्य करना है। Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

डॉक्टर्स डे ! अग्रवाल समाज सभा ने डॉ. करन व डॉ. आकांक्षा को किया सम्मानित !!

मोगा, 1 जुलाई (मुनीश जिन्दल) अग्रवाल समाज सभा मोगा द्वारा डॉक्टर्स डे के अवसर पर शहर के प्रसिद्ध सर्जन डॉ. करन मित्तल और उनकी पत्नी डॉ. आकांक्षा को सम्मानित किया गया। सभा द्वारा ये सम्मान समाज के चिकित्सा क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान को ध्यान में रखते हुए प्रदान किया गया। इस मौके पर शहर के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इस अवसर पर अग्रवाल समाज सभा के अध्यक्ष डॉक्टर अजय कंसल ने कहा कि डॉ. करन मित्तल और डॉ. आकांक्षा ने अपनी सेवाओं के माध्यम से न केवल मरीजों का इलाज किया है, बल्कि समाज के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी भी निभाई है। सम्मान समारोह में दोनों डॉक्टरों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। डॉ. करन मित्तल ने इस अवसर पर कहा, “यह सम्मान मेरे लिए गर्व की बात है। यह समाज की सेवा करने की हमारी प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है।” वहीं, डॉ. आकांक्षा ने भी सभा का आभार व्यक्त करते हुए चिकित्सा सेवा को मानवता की सच्ची सेवा बताया। उन्होंने कहा कि अग्रवाल समाज सभा द्वारा किया गया यह सम्मान समारोह समाज में चिकित्सा के क्षेत्र को बढ़ाने में अपनी अहम भूमिका निभाएगा। Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...
error: Content is protected !!