logo

mogatodaynews

administrator

कम्युनिटी हॉल में बन रहे मोहल्ला क्लीनिक को लेकर पार्षद व साबका पार्षद आमने सामने !!

मोगा 16 जुलाई, (मुनीश जिन्दल) बगियाना बस्ती में बने कम्युनिटी हॉल में बनाए जा रहे मोहल्ला क्लीनिक को लेकर इलाका वासियों में आक्रोश है, जिसके चलते मंगलवार को बड़ी संख्या में लोग शहर के तीन पार्षदों व अन्य मोहतवार लोगों की मौजूदगी में स्थानीय धर्मशाला में एकत्रित हुए। आइए पहले आप जरा इस मौके की वीडियो पर एक नजर डाल लें। PANKAJ SOOD (CRO, STATE PRESIDENT) इसके बाद इलाके के मोहतवार व्यक्ति भी मीडिया के रूबरू हुए। क्या कहना था उनका, आइए आप वो भी सुनलें। SUKHVINDER KAUR AMRJEET वार्ड नंबर 34 के पार्षद हरी राम व वार्ड नंबर 42 के पार्षद गुड्डू ने भी मीडिया के समक्ष इस कम्युनिटी हॉल में बन रहे मोहल्ला क्लीनिक के प्रति अपना रोष जाहिर किया। MC HARI RAM MC GUDDU मोगा टुडे न्यूज़ की टीम की ओर से जब इस संबंधी वार्ड नंबर 42 के साबका पार्षद गुरमिंदरजीत सिंह बबलू से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वे मंगलवार को शहर से बाहर थे। उन्होंने कहा कि मौजूदा पार्षद गुड्डू की ओर से कम्युनिटी हॉल के रखरखाव की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जबकि उनके कार्यकाल में ऐसा नहीं था। इसके साथ ही बबलू ने वार्ड नंबर 42 के मौजूदा पार्षद गुड्डू पर आरोप लगाते हुए कहा कि गुड्डू ने तो 9 महीने पहले इस धर्मशाला की चाबी पुलिस स्टेशन खोलने के लिए पुलिस वालों को सौंप दी थी। तब भी उन्होंने आगे लगकर इलाके में पुलिस थाना आने से रुकवाया था। इसके इलावा बबलू ने कहा कि इलाके के लोगों ने विधायक अमनदीप अरोड़ा को यह जगह दिखाकर ही मोहल्ला क्लीनिक शुरू करवाया है। एसडीएम मोगा भी इस धर्मशाला का दौरा कर चुके हैं। मंगलवार को एकत्रित हुए लोगों को उन्होंने इलाके से बाहरी लोग बताया। जब हमारी टीम ने बबलू पर CRO के पंजाब प्रधान पंकज सूद द्वारा लगाए गए इल्जामों संबंधी सवाली किया गे, तो बबलू ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति उन पर किसी प्रकार का इल्जाम लगाता है, तो वह सोच समझकर लगाए। बबलू ने कहा कि मोहल्ला क्लिनिक खुलने से लोगों को सुविधा होगी जिसके चलते इसका काम जारी है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

DLSA ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਜਮੀਨੀ ਪੱਧਰ ਤੇ ਸੇਵਾਵਾਂ ਦੇਣ ਲਈ ਵਚਨਬੱਧ : ਜੱਜ ਬਿਸ਼ਨ ਸਰੂਪ !!

ਮੋਗਾ, 16 ਜੁਲਾਈ, (ਮੁਨੀਸ਼ ਜਿੰਦਲ) ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਕਾਨੂੰਨੀ ਸੇਵਾਵਾਂ ਅਥਾਰਟੀ ਨਾਲ ਸਬੰਧਤ ਸਾਰੀਆਂ ਸੇਵਾਵਾਂ ਆਮ ਲੋਕਾਂ ਤੱਕ ਜਮੀਨੀ ਪੱਧਰ ਤੇ ਪੁੱਜਦੀਆਂ ਕਰਨ ਲਈ ਅਥਾਰਟੀ ਵਚਨਬੱਧ ਹੈ। ਨੈਸ਼ਨਲ ਲੋਕ ਅਦਾਲਤ, ਵਿਕਟਮ ਕੰਪਨਸੇਸ਼ਨ ਸਕੀਮ, ਏ.ਡੀ.ਆਰ ਮੈਕੇਨਿਜਮ ਆਦਿ ਸਕੀਮਾਂ ਪ੍ਰਤੀ ਵੱਧ ਤੋਂ ਵੱਧ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਜਾਗਰੂਕ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਅਤੇ ਸਬੰਧਤ ਵਿਭਾਗ ਵੀ ਇਹਨਾਂ ਸਕੀਮਾਂ ਦਾ ਵੱਧ ਤੋਂ ਪ੍ਰਚਾਰ ਕਰਨ ਨੂੰ ਤਰਜੀਹ ਦੇਣ। ਇਹਨਾਂ ਵਿਚਾਰਾਂ ਦਾ ਪ੍ਰਗਟਾਵਾ ਮਾਨਯੋਗ ਇੰਚਾਰਜ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਤੇ ਸੈਸ਼ਨ ਜੱਜ ਕਮ ਚੇਅਰਮੈਨ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਕਾਨੂੰਨੀ ਸੇਵਾਵਾਂ ਅਥਾਰਟੀ ਬਿਸ਼ਨ ਸਰੂਪ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਬੁਧਵਾਰ ਨੂੰ ਉਹ ਮੀਟਿੰਗ ਹਾਲ ਵਿਖੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਕਾਨੂੰਨੀ ਸੇਵਾਵਾਂ ਅਥਾਰਟੀ ਮੋਗਾ ਦੀ ਤਿਮਾਹੀ ਰੀਵਿਊ ਮੀਟਿੰਗ ਦੀ ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਕਰ ਰਹੇ ਸਨ। ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ  ਓਵਰ ਕਰਾਊਡਿੰਗ ਇਨ ਜੇਲ, ਜੁਵੇਨਾਈਲ ਜਸਟਿਸ ਬੋਰਡ ਤੇ ਸਥਾਈ ਲੋਕ ਅਦਾਲਤ (ਜਨ ਉਪਯੋਗੀ ਸੇਵਾਵਾਂ) ਨਾਲ ਸਬੰਧਤ ਵੀ ਮੀਟਿੰਗਾਂ ਕੀਤੀਆਂ ਗਈਆਂ।  ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ 13 ਸਤੰਬਰ ਨੂੰ ਲੱਗਣ ਵਾਲੀ ਨੈਸ਼ਨਲ ਲੋਕ ਅਦਾਲਤ ਪ੍ਰਤੀ ਵੱਧ ਤੋਂ ਵੱਧ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਜਾਗਰੂਕ ਕਰਕੇ ਲਾਹਾ ਪਹੁੰਚਾਇਆ ਜਾਵੇ। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

बुलाया पार्टी के लिए, जह:रीली चीज देकर कर दी ह:त्या ! DSP के हैरतअंगेज खुलासे !!

मोगा 14 जुलाई, (मुनीश जिन्दल) मौत किस रूप में आपको बुला रही है, इस बात का इंसान को पता नहीं चलता है। जरूरी नहीं कि मौत आपको दुश्मन के रूप में ही बुलाए, कई बार वह एक दोस्त बनकर भी आपको अपने साथ ले जाती है। इंसान ने ये सोचा भी नहीं होता कि जिन दोस्तों को उसने सारी उम्र अपने परिवार वालों से भी ज्यादा अहमियत दी है, वही दोस्त उसकी हत्या करेंगे। लेकिन ऐसा ही कुछ हुआ है जिला मोगा के कस्बा बाघापुराना के गांव लंगियाना नवां में, जहां कुछ युवक अपने एक दोस्त को घर से यह कह कर अपने साथ ले गए कि तेरे बेटा हुआ है, तेरे से पार्टी लेनी है, शराब पीनी है। लेकिन उसके बाद जो हुआ, वो रोंगटे खड़े कर देने वाला है। इस संबंधी बाघापुराना के डीएसपी दलबीर सिंह सिद्धू ने मीडिया कर्मियों से विस्तृत जानकारी साझा की। इस मौके पर उनके साथ थाना बाघापुराना के प्रभारी इंस्पेक्टर जतिंदर सिंह व अन्य स्टाफ भी मौजूद था। DSP DALBIR SINGH DHILLON Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

नगर निगम की लापरवाही ने एक निर्जीव में डाले प्राण ! धरोहर को बचाने, अदालत जाएंगे वातावरण प्रेमी !!

मोगा 13 जुलाई, (मुनीश जिन्दल) साथियों आपको खबर की हैडिंग पढ़कर यही लग रहा होगा कि शायद आपने गलत पढ़ लिया है या हम गलत हैडिंग लिख गए हैं। लेकिन नहीं जनाब हमारी हैडिंग भी सही है और आपने भी सही पढ़ा है। हमने यही हैडिंग लगाई है कि ‘नगर निगम की लापरवाही ने एक निर्जीव में प्राण डाले हैं’। दोस्तों अक्सर आपने और हमने किसी भी विभाग की लापरवाही के चलते नुकसान होने की खबरें तो बहुत पढ़ी, सुनी व देखी हैं। लेकिन अगर हम आपको कहें कि किसी विभाग की लापरवाही के चलते किसी निर्जीव में प्राण वापिस आ गए हैं, तो बेशक यह सुनने में आपको बहुत अजीब लगेगा, लेकिन स्थानीय कश्मीरी पार्क में कुछ ऐसा ही करिश्मा हुआ है। जहां नगर निगम की अनदेखी के चलते एक निर्जीव में प्राण वापिस आए हैं। और अब इस धरोहर को बचाने के लिए अनेक वातावरण प्रेमियों सहित वहां रोजाना सैर करने आने वाले लोगों ने ये फैंसला लिया है कि अगर जिला प्रशासन इस धरोहर को नहीं बचाएगा, तो मजबूरन वे अदालत का रुख करेंगे ताकि आने वाली पीडियां इसका लाभ ले सकें।  दोस्तों, आज हम बात कर रहे हैं कश्मीरी पार्क में लगे एक वर्षों पुराने नीम के वृक्ष की। दरअसल 27 व 28 मई की मध्यरात्रि शहर में आया तेज तूफान व मुसलाधार बारिश आपको याद ही होगी। इस बारिश व तूफ़ान से जहां अनेकों जगहों पर ख़ासा नुकसान हुआ था, वहीं कश्मीरी पार्क में लगा यह वर्षों पुराना वृक्ष भी धराशाही हो गया था। आइए पहले आप 28 मई सुबह की उस पहली तस्वीर पर एक निगाह डाल लें, जब ये विशालकाय वृक्ष धराशाही हुआ था। महाकाय वृक्ष की, धाराशाही हुए की 28 मई सुबह की तस्वीर। आपने ऊपर तस्वीर में साफ़ देखा कि वृक्ष कितना विशालकाय था, और कैसे हरियाली से लबा लब था। क्योंकि कश्मीरी पार्क व वेदांत पार्क, शहर के प्राचीन पार्कों में आते हैं व बड़ी संख्या में लोग रोजाना सुबह व शाम सैर के लिए भी आते हैं। तो नगर निगम को चाहिए तो यह था कि वे किसी वृक्ष विशेषज्ञ की राय से या तो इस गिरे हुए वृक्ष को दोबारा स्थापित करवाते या इसे फौरन वहां से हटवाकर सैर के लिए बने ट्रैक को ठीक करवाते। लेकिन नगर निगम ने वही किया, जो कि अक्सर अनेक विभागों द्वारा किया जाता है। नगर निगम ने 45 दिन से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी इस गिरे हुए महाकाय पेड़ की कोई सुद्द नहीं ली। नतीजन जैसे जैसे समय बीतता गया, वैसे वैसे इस पेड़ की हरियाली जहां सूखती गई, वहीं इस विशालकाय पेड़ की विशालकाय शाखाओं को भी लोग धीरे धीरे चुरा कर ले गए। पिछले दिनों अक्सर ही अनेक महिलाओं को गठरियां बांधकर इस विशालकाय पेड़ की टहनियों को यहां से ले जाते हुए देखा गया। क्योंकि उक्त महिलाएं अति गरीब परिवारों से संबंधित हैं, इसलिए हम आपको यहां उनकी तस्वीर या वीडियो नहीं दिख रहे हैं। लेकिन आप ऊपर की दोनों तस्वीरों में फरक साफ़ देख सकते हैं कि पहले वृक्ष कितना विशालकाय था और आज उसकी क्या स्तिथि है। आप खुद ही अंदाजा लगा सकते हैं कि किस प्रकार बेरहमी से इस विशालकाय वृक्ष की सभी टहनियों को काटा गया होगा। और अब लोग धीरे धीरे इस पेड़ की मुख्य मोटी लक्क्ड़ को भी काटकर ले जाने की फ़िराक में हैं। लेकिन दोस्तों वो कहावत है कि “जाको राखे साईयां, मार सके ना कोए’। यही कहावत सिद्द हुई कश्मीरी पार्क में भी। नगर निगम की लम्बी अनदेखी के बीच, इस धाराशाही हुए महाविशाल वृक्ष ने पुनः जड़ पकड़ ली है। इस पर फिर नई टहनियां आने लगी हैं। गिरे हुए इस पेड़ में आए इस बदलाव को देखकर अनेक वातावरण प्रेमियों सहित रोजाना सैर पर आने वाले लोग खासे खुश दिखाई दिए। सैर पर आने वाले अनेक लोगों व वातावरण प्रेमियों मनमोहन अग्रवाल, अशोक गुप्ता, सुरिंदर शर्मा, नरेश कुमार, सुभाष चन्दर, एस.के सेठी सहित अन्य अनेक लोगों ने मीडिया को बताया कि उन लोगों ने ये फैंसला लिया है कि अगर नगर निगम या जिला प्रशासन इस धरोहर को अभी भी नहीं बचाएगी, तो मजबूरन उन लोगों को अदालत का दरवाजा खट खटाना होगा। सैर के शौकीन अनेक लोगों ने प्रशासन से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है, ताकि वर्षों पुरानी इस धरोहर को बचाया जा सके। लोगों ने नगर निगम से भी मांग की है कि वे अपनी ड्यूटी समझते हुए इस वृक्ष को समय रहते संभालें व इस वृक्ष को दोबारा इसी स्थान पर स्थापित करें ताकि जहां आने वाली पीढियां को ये महाकाय वृक्ष अपनी छाया से सुरक्षित करेगा वही उन्हें शुद्ध ऑक्सीजन प्रदान करते हुए लोगों को अनेक बीमारियों से भी दूर रखेगा।  साथियों इंसान ने भले ही अपनी जरूरत के लिए इस महाकाय वृक्ष को काट काट कर तार तार कर दिया है, लेकिन शायद ये बेजुबान फिर भी इन्सानों के प्रति अपनी फर्ज नहीं भूला व ना ही ये वर्षों पुरानी अपनी जमीन छोड़ने को तैयार है, शायद इसी के चलते ये दोबारा हरा होना शुरू हुआ है। वैसे भी ये करिश्मा उस वक्त हुआ है, जब आए दिन विभिन्न सरकारें वातावरण को बचाने की बात कर रही हैं। रोजाना आप और हम विभिन्न मीडिया प्लैटफॉर्म पर विभिन्न सरकारों के प्रतिनिधियों द्वारा पौधरोपण कर उन पौधों को गोद लेने की खबरें देखते, सुनते व पढ़ते हैं। अभी हाल ही में 5 जुलाई को जिले के समूचे जज साहिबानों द्वारा भी स्थानीय गुरु नानक कॉलेज में पौधरोपण कर उन पौधों को गोद लेने की शपथ  भी ली गई थी। यही नहीं, जिला कानूनी सेवा अथॉरिटी की और से जुलाई महीने में 4000 पौधे लगाने का लक्ष्य भी रखा गया है। साथियों वृक्ष ने तो दोबारा हरा होकर अपना फर्ज पुनः निभा दिया है, अब बारी इंसान की है, अब बारी नगर निगम की है, अब बारी जिला प्रशासन की है, कि वो दोबारा इस वृक्ष को उसकी जगह पर कब स्थापित करते हैं। साथियों अब देखना ये दिलचस्प रहेगा कि क्या नगर निगम अपनी ड्यूटी समझते हुए ही इस वृक्ष को दोबारा स्थापित करती है या जिले के वातावरण प्रेमियों द्वारा अदालत का दरवाजा खट खटाने का इन्तजार करेगी। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

पब्लिक पार्क से सामान गायब, रोजाना सैर करने वाले लोगों में आक्रोश !!

मोगा 12 जुलाई, (मुनीश जिन्दल) आप और हम, रोजाना विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म सहित अखबारों में चोरी की अनेक घटनाएं देखते, सुनते व पढ़ते रहते हैं, लेकिन अब इन चोरों व नशेड़ियों ने घरों व दुकानों के साथ साथ पब्लिक पार्कों का रुख कर लिया है। ताजा मामला सामने आया है शहर के वेदांतानन्द पार्क से, जहां शनिवार सुबह, रोजाना सैर पर आने वाले लोगों की हैरानी का उस समय कोई ठिकाना नहीं रहा, जब उन्होंने पार्क से एक लोहे का भारी भरकम, ठोस व बड़ा बैंच गायब पाया। चूंकि पार्क के दरवाजे अक्सर ही खुले रहते हैं, जिसके चलते नगर निगम सहित प्रशासन की इस अनदेखी के चलते रोजाना सैर पर आने वाले लोगों में खासा आक्रोश पाया जा रहा है।  ‘मोगा टुडे न्यूज़’ से बातचीत करते हुए रोजाना सैर पर आने वाले सीनियर सिटीजन मनमोहन अग्रवाल ने इसे नगर निगम की लापरवाही बताया। उन्होंने कहा कि इस पार्क के गेट अक्सर खुले रहते हैं, जिसके चलते ही कोई व्यक्ति इस भारी भरकम, ठोस व लोहे के बड़े बैंच को यहां से ले जाने में सफल हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने पार्क को सीसीटीवी कैमरों से लैस करने की मांग की। ताकि भविष्य में जहां ऐसी चोरी की घटनाओं पर विराम तो लगेगा ही, वहीं इस पब्लिक पार्क में गंदगी फैलाने वाले लोगों की भी पहचान कर उन पर अंकुश लगाया जा सकेगा।  सीनियर सिटीजन सुभाष चंद्र अग्रवाल ने हैरानी जाहिर करते हुए कहा कि कल जब वे लोग सैर से गए थे, तब तक तो बैंच अपनी जगह पर ही था। लेकिन आज बेंच का कोई अता पता नहीं है। उन्होंने पार्क के दरवाजे बन्द रखने की मांग की। जिसके चलते उन्होंने प्रशासन सहित नगर निगम को इस ओर ध्यान देने की मांग की, ताकि चोरी की ऐसी घटनाओं से बचा जा सके। सुभाष चंद्र ने भी पार्क को CCTV कैमरों से लैस करने की मांग की। सैर के शौकीन शिव कुमार शर्मा ने बताया कि वे लोग रोजाना पार्क में सैर करने के बाद पार्क में लगे शैड के नीचे बैठते हैं। इस शैड के नीचे चार बेंच होते हैं। लेकिन आज उनमें से एक बैंच गायब है। उन्होंने कहा कि अगर हम इस पार्क के रखरखाव की बात करें, तो इसमें नगर निगम पूर्ण तौर से फेल है। जिसके चलते वे लोग इस जगह पर लगे शैड की छत्त को अपनी जेब से रुपए खर्च कर इसे नई डलवाने की योजना बना रहे थे। लेकिन आज तो बैंच ही गायब हो गया है। उन्होंने कहा कि पार्क का रखरखाव न होने से यह खंडहर में तब्दील होता जा रहा है। जिसके लिए प्रशासन व नगर निगम को इस ओर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि नगर निगम के पास वेदांत पार्क के बाहर सैल्फी पॉइन्ट पर खराब करने के लिए तो लाखों रुपए हैं, लेकिन पार्क के रखरखाव के लिए शायद बजट नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यहां के पार्क के गेट खुले रहते हैं, जिसके चलते ऐसी घटना होना स्वाभाविक ही था।  सैर प्रेमी एस.के सेठी ने बताया कि वे रोजाना सुबह सैर के लिए आते हैं। इस जगह पर लगा बेंच, थोड़ा बहुत हिलता था, लेकिन आज सुबह उनकी हैरानी का ठिकाना नहीं रहा, जब यहां बैंच ही नहीं था। उन्होंने कुल मिलकर पार्क के पर्यवेक्षण के लिए नगर निगम सहित प्रशासन से अपील की कि इस और ध्यान दें ताकि शहर की इस अहम व पुरानी धरोहर को बचाया जा सके।  रोजाना सैर पर आने वाले अशोक कुमार सिंगला ने भी गायब हुए इस बैंच पर हैरानी जताते हुए कहा कि वेदांत पार्क शहर के बीचो बीच स्थित है। यहां से भारी भरकम बेंच को ले जाना बड़े अचरज की बात है। जिसके चलते उन्होंने प्रशासन सहित नगर निगम को इस ओर ध्यान देने की मांग की।  Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

GST विभाग एक्शन मोड में ! ग्राहक को बिल ना देने वालों पर कसेगा शिकंजा : पूनम गर्ग !!

मोगा 12 जुलाई, (मुनीश जिन्दल) ग्राहक को सामान बेचकर बिल ना देने वाले दुकानदारों के खिलाफ GST विभाग एक्शन मोड में दिखाई दे रहा है। जिसके चलते विभाग द्वारा ऐसे अनेक दुकानदार चयनित भी किए गए हैं, जो कि अपने ग्राहकों को सामान तो बेचते हैं, लेकिन उन्हें उनके सामान का बिल नहीं देते। इसी बात की गंभीरता को देखते हुए असिस्टेंट कमिश्नर स्टेट टैक्स (ACST) पूनम गर्ग ने अपने विभागीय अधिकारियों सहित अन्य स्टाफ के साथ अपने कार्यालय में एक अहम बैठक की। इस बैठक में स्टेट टैक्स अधिकारी (STO) महेश गर्ग, स्टेट टैक्स अधिकारी चमन लाल सिंगला, इंस्पेक्टर कुलविंदर पाल शर्मा सहित अन्य स्टाफ भी मौजूद था। इस बैठक में ACST मैडम पूनम गर्ग ने अपने स्टाफ को उन दुकानदारों पर पैनी नजर रखने की हिदायत दी जो ग्राहकों को सामान तो बेचते हैं, लेकिन उन्हें उसका बिल नहीं देते। इसके इलावा मैडम पूनम गर्ग ने बताया कि किस प्रकार ग्राहक अपने खरीदे हुए सामान का बिल लेकर, किसी भी समय राज्य सरकार से इनाम का हकदार भी हो सकता है। इस संबंधी मैडम पूनम गर्ग ने ‘मोगा टुडे न्यूज़’ की टीम से विस्तृत जानकारी साझा की। ACST POONAM GARG Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

एंटी करप्शन ऑफ इंडिया ने रोहित को नियुक्त किया संस्था का पंजाब प्रधान : नवीन सिंगला !!

मोगा 12 जुलाई, (मुनीश जिन्दल) एंटी करप्शन ऑफ इंडिया की ओर से रोहित कुमार को संस्था का पंजाब प्रधान नियुक्त किया गया। नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए क्राइम विजिलेंस इंडिया के राष्ट्रिय चेयरमैन सुमित पुजाना ने कहा कि रोहित कुमार का हमारे संगठन के साथ जुड़ना हमारे लिए गौरव की बात है। उनकी कर्मठता, समाज सेवा के प्रति समर्पण और सकारात्मक सोच को देखते हुए ही उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमें विश्वास है कि वे संस्था के उद्देश्यों को जन जन तक पहुंचाने में अपनी  महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर एंटी करप्शन ऑफ इंडिया के राष्ट्रिय डायरेक्टर नवीन सिंगला ने कहा, रोहित कुमार पहले से ही समाज सेवा के कार्यों से जुड़े हुए हैं। उनके नेक कार्यों को देखते हुए आज उन्हें स्टेट प्रेसिडेंट नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि हमारी संस्था द्वारा समय समय पर आंखों का जांच शिविर, रक्तदान शिविर, जरूरतमंदों की सहायता, बच्चों की शिक्षा और नशा मुक्ति अभियान जैसे सेवा कार्य किए जाते हैं, और आगे भी यह सिलसिला इसी प्रकार जारी रहेगा। मीडिया से बातचीत के दौरान रोहित कुमार ने इस सम्मान के लिए संस्था का आभार प्रकट करते हुए कहा कि वे तन, मन और धन से एंटी करप्शन ऑफ इंडिया के साथ मिलकर समाज सेवा के लिए समर्पित रहेंगे। उन्होंने विशवास दिलाया कि वे अधिक से अधिक लोगों को खासकर युवाओं को संगठन से जोड़ने का प्रयास करेंगे, ताकि एक भ्रष्टाचार मुक्त और जागरूक समाज का निर्माण किया जा सके। इस अवसर पर  संस्था के राष्ट्रिय चेयरमैन, क्राइम विजिलेंस इंडिया, सुमित पुजाना, राष्ट्रिय डायरेक्टर नवीन सिंगला, प्रीतम कांडा, यूथ विंग के प्रधान जशन कुमार, रोहित कुमार आदि हाजिर थे। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

‘ਵਧਦੀ ਆਬਾਦੀ, ਚਿੰਤਾ ਦਾ ਵਿਸ਼ਾ’, ਤੇ ਕਰਾਇਆ ਸਮਾਗਮ : ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਕਮਲਪ੍ਰੀਤ ਕੌਰ !!

ਮੋਗਾ 12 ਜੁਲਾਈ, (ਮੁਨੀਸ਼ ਜਿੰਦਲ) ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਮੁਤਾਬਕ ਸਿਵਲ ਸਰਜਨ ਡਾ. ਪ੍ਰਦੀਪ ਕੁਮਾਰ ਮਹਿੰਦਰਾ ਦੇ ਨਿਰਦੇਸ਼ਾਂ ਹੇਠ ਸਰਕਾਰੀ ਹਸਪਤਾਲ ਦੇ ਨਰਸਿੰਗ ਸਕੂਲ ਵਿਖੇ ‘ਵਧਦੀ ਆਬਾਦੀ, ਚਿੰਤਾ ਦਾ ਵਿਸ਼ਾ’, ਤੇ ਇਕ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ। ਜਿਸ ਦੀ ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਸਕੂਲ ਦੀ ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਕਮਲਪ੍ਰੀਤ ਕੌਰ ਨੇ ਕੀਤੀ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਮੌਜੂਦ ਵਿਦਿਆਰਥੀ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਕਮਲਪ੍ਰੀਤ ਨੇ ਆਪਣੇ ਵਿਚਾਰ ਰੱਖਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਵਧਦੀ ਆਬਾਦੀ ਦੇਸ਼ ਲਈ ਚਿੰਤਾ ਦਾ ਵਿਸ਼ਾ ਹੈ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਨਰਸਿੰਗ ਅਧਿਆਪਕਾ ਕਿਰਨ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਵਿਸ਼ਵ ਆਬਾਦੀ ਦਿਵਸ, ਦੇਸ਼ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਵਿੱਚ ਹੀ ਨਹੀਂ, ਸਗੋਂ ਸਮੂਚੀ ਮਨੁੱਖਤਾ ਦੇ ਢਾਂਚੇ ਲਈ ਵੀ ਰੋਕ ਲਗਾਉਂਦੀ ਹੈ। ਇਸ ਮੌਕੇ SI ਗਗਨਦੀਪ ਸਿੰਘ ਨੇ ਵੀ ਲੋੱਕਾਂ ਨੂੰ ਆਪਣੀਆਂ ਜਿੰਮੇਵਾਰੀਆਂ ਸਮਝਣ ਦੀ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ, ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਵਧਦੀ ਆਬਾਦੀ ਨਾਲ ਆਰਥਿਕ, ਸਮਾਜਿਕ ਅਤੇ ਮਾਨਸਿਕ ਨੁਕਸਾਨ ਹੁੰਦੇ ਹਨ। ਆਪਣੇ ਸੰਬੋਧਨ ਵਿੱਚ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਪਰਿਵਾਰ ਨਿਯੋਜਨ ਦੇ ਤਰੀਕੇ ਅਪਣਾਉਨ ਤੇ ਵੀ ਜੋਰ ਦਿੱਤਾ। ਓਹਨਾ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਾਡੀ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰੀ ਹੈ ਕਿ ਅਸੀਂ ਇੱਕ ਸੁਖੀ, ਸੁਰੱਖਿਅਤ ਜੀਵਨ ਦੇ ਲਈ ਆਬਾਦੀ ਦੇ ਵਾਧੇ ਨੂੰ ਰੋਕਣ ਲਈ ਇੱਕਠੇ ਹੋ ਕੇ ਕੰਮ ਕਰੀਏ। ਓਹਨਾ ਕਿਹਾ ਕਿ ਵਧਦੀ ਆਬਾਦੀ ਦੇਸ਼ ਦੇ ਵਾਧੇ ਵਿੱਚ ਰੁਕਾਵਟ ਬਣਦੀ ਹੈ, ਇਸ ਲਈ ਜਾਗਰੂਕ ਹੋਣਾ ਬਹੁਤ ਜਰੂਰੀ ਹੈ।  ਇਸ ਮੌਕੇ ਸਰਕਾਰੀ ਨਰਸਿੰਗ ਸਕੂਲਾਂ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀ ਵੀ ਹਾਜ਼ਰ ਸਨ। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

पंजाब सरकार लोगों की सुरक्षा करने में रही असफल : डा. सीमांत गर्ग !!

मोगा, 12 जुलाई (मुनीश जिन्दल)  बीते दिनों जिले के कस्बा कोट ईसे खां के हरबंस नर्सिंग होम के डा. अनिलजीत कंबोज को दिन दिहाड़े दो मोटरसाइकिल सवारों द्वारा गोलियां मार दी गई थी। जिसके बाद गंभीर अवस्था में उन्हें स्थानीय मैडीसिटी हस्पताल में दाखिल करवाया गया था। जहां फिलहाल अभी उनकी हालत गंभीर लेकिन स्थिर बनी हुई है। भाजपा के जिलाध्यक्ष डा. सीमांत गर्ग ने अस्पताल पहुंच कर डा. अनिलजीत कंबोज का हालचाल जाना। इस मौके पर डा. सीमांत ने डा.अनिलजीत के बेटे डा. चाहत कंबोज तथा उनका इलाज कर रहे डाक्टरों के साथ भी बातचीत की तथा डा. अनिलजीत कंबोज के जल्दी स्वास्थ्य होने की कामना की। इस मौके पर भाजपा के महामंत्री विक्की सितारा, मंडल अध्यक्ष रविंदर ग्रोवर, संजीव मंगला, सचिन गर्ग, आशीष सिंगला, जतिंदर चड्ढा, हेमंत सूद आदि भी उनके साथ मौजूद थे।  पत्रकारों से बात करते हुए डा.सीमांत गर्ग ने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार लोगों की सुरक्षा करने में असफल साबित हुई है। जिस कारण आज पंजाब में अमन कानून की स्थिति दिन प्रतिदिन खराब हो रही है। उन्होंने कहा कि आज पंजाब में दिन दिहाड़े गैंगस्टर, व्यापारियों, दुकानदारों, डाक्टरों से फिरौती मांग रहे हैं तथा फिरौती ना देने वालों को गोलियां मार दी जाती हैं। उन्होंने कहा कि वे इस संबंधी एक रिपोर्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भी भेज रहे हैं, ताकि पंजाब में लोगों की सुरक्षा को यकीनी बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार पंजाब में कानून व्यवस्था खराब है, उसी प्रकार पंजाब की आर्थिक स्थिति भी खराब हो चुकी है तथा पंजाब सरकार केंद्र से कर्जा लेकर मुलाजिमों को वेतन देने के लिए मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि आज पंजाब का हर वर्ग किसान, व्यापारी, दुकानदार, पैंशनर, मुलाजिम पंजाब सरकार से दुखी है तथा वह अपनी मांगों के लिए सडक़ों पर धरने प्रदर्शन करने को  विवश है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने 2022 में चुनावों से पहले जो लोगों से वायदे किए थे, उन वायदों को पूरा नहीं किया। जिस कारण आज पंजाब के लोगों में रोष है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि पंजाब में भाजपा की डबल इंजन सरकार आए बिना पंजाब तरक्की नहीं कर सकता तथा पंजाब में अमन कानून की स्थिति बहाल नहीं की जा सकती। उन्होंने दावा किया कि आज पंजाब के, खासकर गांवों के लोग  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरीबों व आम लोगों के लिए बनाई गई स्कीमों का लाभ जमीनी स्तर पर उन्हें मिलने के कारण भाजपा के साथ जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज तक पंजाब में जितनी भी सरकारों ने शासन किया है किसी ने भी लोगों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए कोई कदम नहीं उठाए हैं। जिस कारण आज पंजाब के लोगों की आर्थिक स्थिति खराब हो चुकी है तथा पंजाब में रोजगार न होने के कारण आज पंजाब के बच्चे विदेशों में जाने को मजबूर हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि 2027 में भाजपा की सरकार पंजाब में लाई जाए, ताकि पंजाब की आर्थिक स्थिति को मजबूत करके तथा पंजाब के लोगों को रोजगार मुहैया करवाकर उनके माध्यम से पंजाब को आर्थिक तौर पर मजबूत किया जा सके। उन्होंने डा. अनिल जीत कंबोज के बेटे डा. चाहत कंबोज को भी हौसला देते कहा कि उन्हें उम्मीद है कि डा. अनिल कंबोज जल्दी ठीक होकर दोबारा लोगों की सेवा करेंगे। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

ਵਿਸ਼ਵ ਆਬਾਦੀ ਦਿਵਸ ! ਵਧਦੀ ਆਬਾਦੀ ਦੇਸ਼ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਵਿੱਚ ਅੜਿੱਕਾ : ਡਾ. ਅਸ਼ੋਕ ਸਿੰਗਲਾ !!

ਮੋਗਾ 11 ਜੁਲਾਈ, (ਮੁਨੀਸ਼ ਜਿੰਦਲ) ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੀਆ ਹਦਾਇਤਾਂ ਮੁਤਾਬਕ ਸਿਵਲ ਸਰਜਨ ਡਾਕਟਰ ਪ੍ਰਦੀਪ ਕੁਮਾਰ ਮਹਿੰਦਰਾ ਦੇ ਨਿਰਦੇਸ਼ਾਂ ਹੇਠ ਸ਼ੁਕਰਵਾਰ ਨੂੰ ਸਿਵਿਲ ਹਸਪਤਾਲ਼ ਵਿਚ ਵਿਸ਼ਵ ਆਬਾਦੀ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ। ਜਿਸ ਦਾ ਉਦੇਸ਼ ਵਿਸ਼ਵ ਭਰ ਵਿੱਚ ਆਬਾਦੀ ਦੇ ਮਾਮਲਿਆਂ ਅਤੇ ਚੁਣੌਤੀਆਂ ਬਾਰੇ ਜਾਗਰੂਕ ਕਰਨਾ ਹੈ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਆਬਾਦੀ ਬਾਰੇ ਜਾਗਰੂਕ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਡਾ. ਅਸ਼ੋਕ ਸਿੰਗਲਾ, ਜਿਲਾ ਟੀਕਾਕਰਨ ਅਫ਼ਸਰ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਾਡੇ ਕੋਲ ਆਜ਼ਾਦੀ ਅਤੇ ਸੁਖ ਸਮ੍ਰਿੱਧੀ ਲਈ ਵੱਡੀਆਂ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰੀਆਂ ਹਨ। ਸਾਡੀ ਵਧਦੀ ਆਬਾਦੀ ਨਾ ਸਿਰਫ਼ ਸਾਡੇ ਦੇਸ਼ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਲਈ, ਸਗੋਂ ਸਮੂਹ ਮਨੁੱਖਤਾ ਦੇ ਢਾਂਚੇ ਲਈ ਵੀ ਰੋਕ ਲਗਾਉਂਦੀ ਹੈ। ਇਸ ਅਸੀ ਉਹਨਾਂ ਸੁਝਾਅ ਦਿੱਤਾ ਕਿ ਸਾਨੂੰ ਆਪਣੇ ਵਾਤਾਵਰਨ ਨੂੰ ਸਾਫ ਸੁਥਰਾ ਰੱਖਣ ਅਤੇ ਬੱਚਿਆਂ ਦੀ ਸਿੱਖਿਆ ‘ਤੇ ਧਿਆਨ ਕੇਂਦਰਿਤ ਕਰਨ ਅਤੇ ਹਰ ਸਤਰ ‘ਤੇ ਸਥਿਰਤਾ ਨੂੰ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣ ਦੀ ਲੋੜ ਹੈ। ਜਿਸਦੇ ਲਈ ਵਧਦੀ ਅਬਾਦੀ ਬਾਰੇ ਜਾਗਰੂਕ ਕਰਨਾ ਬਹੁਤ ਜ਼ਰੂਰੀ ਹੈ।ਇਸ ਮੌਕੇ ‘ਤੇ ਸਮਾਜਿਕ ਸੰਸਥਾਵਾਂ ਦੇ ਸਹਿਯੋਗ ਨਾਲ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਕਰਾਂਗੇ ਤਾਂ ਜੋ ਸਾਰੇ ਲੋਕ ਆਪਣੀਆਂ ਜਿੰਮੇਵਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਸਮਝਣ ਵਧਦੀ ਆਬਾਦੀ ਨੂੰ ਰੋਕਨ ਦੇ ਲਈ ਸਹਾਈ ਹੋਣ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਮੌਜੂਦ ਵਿਦਿਆਰਥੀ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਡਾਕਟਰ ਗਗਨਦੀਪ ਸਿੱਧੂ ਸੀਨੀਅਰ ਮੈਡੀਕਲ ਅਫਸਰ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਵਧਦੀ ਆਬਾਦੀ ਨਾਲ ਆਰਥਿਕ, ਸਮਾਜਿਕ ਅਤੇ ਮਾਨਸਿਕ ਪੱਦਰ ਤੇ ਨੁਕਸਾਨ ਹੁੰਦੇ ਹਨ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਇਸ ਮੌਕੇ ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਪਰਿਵਾਰ ਨਿਯੋਜਨ ਦੇ ਤਰੀਕੇ ਅਪਣਾਉਨ ਤੇ ਵੀ ਜੋਰ ਦਿੱਤਾ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਾਡੀ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰੀ ਹੈ ਕਿ ਅਸੀਂ ਇੱਕ ਸੁਖੀ, ਸੁਰੱਖਿਅਤ ਜੀਵਨ ਦੇ ਲਈ ਆਬਾਦੀ ਦੀ ਵਾਧੇ ਨੂੰ ਰੋਕਣ ਲਈ ਇੱਕਠੇ ਹੋ ਕੇ ਕੰਮ ਕਰੀਏ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਨਰਸਿੰਗ ਸਕੂਲ ਕਮਲਪ੍ਰੀਤ ਨੇ ਵੀ ਆਪਣੇ ਵਿਚਾਰ ਰੱਖੇ। ਇਸੇ ਦੌਰਾਨ ਪ੍ਰਵੀਨ ਸ਼ਰਮਾ ਜਿਲਾ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਮੈਨੇਜਰ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਵਧਦੀ ਆਬਾਦੀ ਦੇਸ਼ ਦੇ ਵਾਧੇ ਵਿੱਚ ਰੁਕਾਵਟ ਬਣਦੀ ਹੈ। ਇਸ ਲਈ ਜਾਗਰੂਕ ਹੋਣਾ ਬਹੁਤ ਜਰੂਰੀ ਹੈ। ਇਸੇ ਦੌਰਾਨ ਹੀ ਸ਼ਾਲੂ ਮਰਵਾਹ ਡੀਐਸਏ ਤੇ ਪੰਕਜ ਦੂਬੇ ਫੈਸਿਲਿਟੀ ਮੈਨੇਜਰ ਨੇ ਵੀ ਇਸ ਵਿਸ਼ੇ ਤੇ ਆਪਣੇ ਵਿਚਾਰ ਰੱਖੇ।  ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਗਗਨਦੀਪ ਸਿੰਘ ਐਸਆਈ, ਹਰਦੀਪ ਸਿੰਘ ਮਾਸ ਮੀਡੀਆ ਵਿੰਗ, ਅੰਮ੍ਰਿਤ ਸ਼ਰਮਾ ਸਣੇ ਵੱਖ ਵੱਖ ਨਰਸਿੰਗ ਸਕੂਲਾਂ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀ ਵੀ ਹਾਜ਼ਰ ਸਨ। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…
error: Content is protected !!