logo

mogatodaynews

administrator

खबर का असर ! बेजुबान धरोहर पुनः स्थापित, नैस्ले इंडिया के सहयोग से हुआ सम्भव !!

मोगा 16 जुलाई, (मुनीश जिन्दल) दोस्तों, आपके सहयोग व प्यार से “मोगा टुडे न्यूज़” की खबर का असर हुआ है। जिसके चलते शहर की अनेकों वर्ष पुरानी एक बेजुबान धरोहर को अपनी पुरानी जगह दोबारा मिल गई है, इस धरोहर को नगर निगम द्वारा पुनः इसकी पुरानी जगह पर स्थापित कर दिया गया है। और ये कार्य इलाके में स्थापित अंतर्राष्ट्रीय कम्पनी नैस्ले इंडिया फैक्ट्री के सहयोग से सम्भव हुआ है। जिसके बाद वातावरण प्रेमियों सहित रोजाना सुबह शाम सैर पर आने वाले लोगों ने जहां राहत की सांस ली है, वही उन्होंने “मोगा टुडे न्यूज़”, नगर निगम सहित नैस्ले इंडिया फैक्ट्री का धन्यवाद किया है।  साथियों, अभी 13 जुलाई को “मोगा टुडे न्यूज़” की टीम की ओर से “नगर निगम की लापरवाही ने एक निर्जीव में डाले प्राण ! धरोहर को बचाने अदालत जाएंगे वातावरण प्रेमी”, शीर्षक तले एक खबर प्रमुखता से लगाई गई थी। खबर में बताया गया था कि किस प्रकार 27 व 28 मई की मध्य रात्रि शहर में आए भयंकर तूफान व मुसलाधार बारिश में कश्मीरी पार्क में लगा वर्षों पुराना एक नीम का महाकाय वृक्ष धराशाही हो गया था।कश्मीरी पार्क व वेदांत पार्क, ये दोनों पार्क शहर के प्राचीन पार्कों में आते हैं व शहर के मध्य स्तिथ होने के कारण, बड़ी संख्या में लोग यहां रोजाना सुबह व शाम सैर के लिए आते हैं। क्योंकि यह वृक्ष रात्रि के समय गिरा था, तो किसी इंसान को इसका जानी या माली नुकसान नहीं हुआ था। लेकिन, क्योंकि यह वृक्ष पार्क में बने ट्रैक के बगल में लगा हुआ था और वर्षों पुराना होने के कारण इसकी जड़े धरती के बहुत नीचे थी, जिस कारण पार्क के ट्रैक का एक बड़ा हिस्सा जरूर खराब हो गया था। जो कि पार्क में सैर करने आने वाले लोगों के लिए एक समस्या बन गया था। नगर निगम को चाहिए था कि वे किसी वृक्ष विशेषज्ञ की राय से या तो इस गिरे हुए वृक्ष को दोबारा स्थापित करवाते या इसे फौरन वहां से हटवाकर सैर के लिए बने ट्रैक को ठीक करवाते। लेकिन नगर निगम ने 45 दिन बाद से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी इस विशालकाय, सुन्दर, हरियाली से लबा लब वृक्ष की कोई सुद्द नहीं ली। नतीजन समय के चक्कर के साथ साथ इस नीम के पेड़ की हरियाली जहां सूखती गई, वहीं इस विशालकाय पेड़ की शाखाओं को भी लोग धीरे धीरे चुरा कर ले गए। इस पार्क में बैठने वाले अनेक लोगों ने पिछले दिनों में अनेक महिलाओं को गठरियां बांधकर इस विशाल पेड़ की टहनियों को यहां से ले जाते हुए देखा है। क्यूंकि ये वृक्ष एक प्रकृति आपदा के कारण गिरा था, इसलिए शुरुआत में तो लोगों का किसी के प्रति कोई गुस्सा नहीं था। लेकिन इन्तिहा तो तब हो गई थी, जब इस धाराशाही हुए महाविशाल वृक्ष के पुनः जड़ पकड़ने के बावजूद भी नगर निगम की लम्बी अनदेखी जारी रही और कुछ लोगों द्वारा इस बेजुबान को बेरहमी से काटने का सिलसिला जारी रहा। जिसके बाद अनेक वातावरण प्रेमियों सहित रोजाना सैर पर आने वाले मनमोहन अग्रवाल, अशोक गुप्ता, सुरिंदर शर्मा, नरेश कुमार, सुभाष चन्दर, एस.के सेठी सहित अन्य अनेक लोगों ने इस संबंधी “मोगा टुडे न्यूज़” के माध्यम से जिला प्रशासन से एक आखरी गुहार लगाई थी कि जिला प्रशासन इस संबंधी ध्यान दे, इस महाकाय धरोहर को पुनः स्थापित करवाए, अन्यथा उन्हें मजबूरन अदालत का रुख करना पड़ेगा। खबर प्रकाशित होने के बाद जिला प्रशासन ने संबंधित विभाग को इस मामले की और ध्यान के निर्देश दिए गए। जिसके बाद नगर निगम ने हरकत में आते हुए नैस्ले इण्डिया फैक्ट्री के सहयोग से बुधवार को इस वृक्ष को पुनः इसकी पुराणी जगह पर स्थापित करवा दिया गया।  खैर ! देर आए दुरुस्त आए ! इस महाकाय वृक्ष के अब पुनः स्थापित होने के बाद वातावरण प्रेमियों मनमोहन अग्रवाल, अशोक गुप्ता, सुरिंदर शर्मा, नरेश कुमार, सुभाष चन्दर, एस.के सेठी सहित अन्य अनेक लोग जहां “मोगा टुडे न्यूज़” का धन्यवाद कर रहे हैं, वहीं वे नगर निगम सहित नैस्ले इंडिया का भी धन्यवाद कर रहे हैं। और उन्होंने जिला प्रशासन से गुहार लगाई है कि भविष्य में संबंधित विभागों को ऐसे मामलों के प्रति गंभीर होने की चेतावनी दें, ताकि भविष्य में शहर की कोई पुरानी धरोहर इस प्रकार जलील न हो।

CCTV ! जमीनी विवाद में भाई ने भाई व उसके परिवार पर चढ़ाई तेज रफ्तार गाड़ी !!

मोगा 16 जुलाई, (मुनीश जिन्दल) पीछले समय में जमीनों के भाव बे हताशा बढ़े हैं, जिसके चलते पैसों की चमक दमक ने रिश्ते बोने कर दिए हैं। इसकी ताजा उदाहरण जिला मोगा के गांव गट्टी जट्टां में देखने को मिली है। जहां एक जमीनी विवाद के चलते एक व्यक्ति द्वारा अपने भाई व उसके परिवार पर तेज रफ्तार गाड़ी चढ़ाई गई है। यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। आइए, पहले आप इस CCTV फुटेज पर एक नजर डाल लें : सब डिवीजन धर्मकोट के डीएसपी रमनदीप सिंह ने इस संबंधी जाकारी साझा की।  DSP RAMANDEEP SINGH

कम्युनिटी हॉल में बन रहे मोहल्ला क्लीनिक को लेकर पार्षद व साबका पार्षद आमने सामने !!

मोगा 16 जुलाई, (मुनीश जिन्दल) बगियाना बस्ती में बने कम्युनिटी हॉल में बनाए जा रहे मोहल्ला क्लीनिक को लेकर इलाका वासियों में आक्रोश है, जिसके चलते मंगलवार को बड़ी संख्या में लोग शहर के तीन पार्षदों व अन्य मोहतवार लोगों की मौजूदगी में स्थानीय धर्मशाला में एकत्रित हुए। आइए पहले आप जरा इस मौके की वीडियो पर एक नजर डाल लें। PANKAJ SOOD (CRO, STATE PRESIDENT) इसके बाद इलाके के मोहतवार व्यक्ति भी मीडिया के रूबरू हुए। क्या कहना था उनका, आइए आप वो भी सुनलें। SUKHVINDER KAUR AMRJEET वार्ड नंबर 34 के पार्षद हरी राम व वार्ड नंबर 42 के पार्षद गुड्डू ने भी मीडिया के समक्ष इस कम्युनिटी हॉल में बन रहे मोहल्ला क्लीनिक के प्रति अपना रोष जाहिर किया। MC HARI RAM MC GUDDU मोगा टुडे न्यूज़ की टीम की ओर से जब इस संबंधी वार्ड नंबर 42 के साबका पार्षद गुरमिंदरजीत सिंह बबलू से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वे मंगलवार को शहर से बाहर थे। उन्होंने कहा कि मौजूदा पार्षद गुड्डू की ओर से कम्युनिटी हॉल के रखरखाव की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जबकि उनके कार्यकाल में ऐसा नहीं था। इसके साथ ही बबलू ने वार्ड नंबर 42 के मौजूदा पार्षद गुड्डू पर आरोप लगाते हुए कहा कि गुड्डू ने तो 9 महीने पहले इस धर्मशाला की चाबी पुलिस स्टेशन खोलने के लिए पुलिस वालों को सौंप दी थी। तब भी उन्होंने आगे लगकर इलाके में पुलिस थाना आने से रुकवाया था। इसके इलावा बबलू ने कहा कि इलाके के लोगों ने विधायक अमनदीप अरोड़ा को यह जगह दिखाकर ही मोहल्ला क्लीनिक शुरू करवाया है। एसडीएम मोगा भी इस धर्मशाला का दौरा कर चुके हैं। मंगलवार को एकत्रित हुए लोगों को उन्होंने इलाके से बाहरी लोग बताया। जब हमारी टीम ने बबलू पर CRO के पंजाब प्रधान पंकज सूद द्वारा लगाए गए इल्जामों संबंधी सवाली किया गे, तो बबलू ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति उन पर किसी प्रकार का इल्जाम लगाता है, तो वह सोच समझकर लगाए। बबलू ने कहा कि मोहल्ला क्लिनिक खुलने से लोगों को सुविधा होगी जिसके चलते इसका काम जारी है।

DLSA ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਜਮੀਨੀ ਪੱਧਰ ਤੇ ਸੇਵਾਵਾਂ ਦੇਣ ਲਈ ਵਚਨਬੱਧ : ਜੱਜ ਬਿਸ਼ਨ ਸਰੂਪ !!

ਮੋਗਾ, 16 ਜੁਲਾਈ, (ਮੁਨੀਸ਼ ਜਿੰਦਲ) ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਕਾਨੂੰਨੀ ਸੇਵਾਵਾਂ ਅਥਾਰਟੀ ਨਾਲ ਸਬੰਧਤ ਸਾਰੀਆਂ ਸੇਵਾਵਾਂ ਆਮ ਲੋਕਾਂ ਤੱਕ ਜਮੀਨੀ ਪੱਧਰ ਤੇ ਪੁੱਜਦੀਆਂ ਕਰਨ ਲਈ ਅਥਾਰਟੀ ਵਚਨਬੱਧ ਹੈ। ਨੈਸ਼ਨਲ ਲੋਕ ਅਦਾਲਤ, ਵਿਕਟਮ ਕੰਪਨਸੇਸ਼ਨ ਸਕੀਮ, ਏ.ਡੀ.ਆਰ ਮੈਕੇਨਿਜਮ ਆਦਿ ਸਕੀਮਾਂ ਪ੍ਰਤੀ ਵੱਧ ਤੋਂ ਵੱਧ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਜਾਗਰੂਕ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਅਤੇ ਸਬੰਧਤ ਵਿਭਾਗ ਵੀ ਇਹਨਾਂ ਸਕੀਮਾਂ ਦਾ ਵੱਧ ਤੋਂ ਪ੍ਰਚਾਰ ਕਰਨ ਨੂੰ ਤਰਜੀਹ ਦੇਣ। ਇਹਨਾਂ ਵਿਚਾਰਾਂ ਦਾ ਪ੍ਰਗਟਾਵਾ ਮਾਨਯੋਗ ਇੰਚਾਰਜ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਤੇ ਸੈਸ਼ਨ ਜੱਜ ਕਮ ਚੇਅਰਮੈਨ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਕਾਨੂੰਨੀ ਸੇਵਾਵਾਂ ਅਥਾਰਟੀ ਬਿਸ਼ਨ ਸਰੂਪ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਬੁਧਵਾਰ ਨੂੰ ਉਹ ਮੀਟਿੰਗ ਹਾਲ ਵਿਖੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਕਾਨੂੰਨੀ ਸੇਵਾਵਾਂ ਅਥਾਰਟੀ ਮੋਗਾ ਦੀ ਤਿਮਾਹੀ ਰੀਵਿਊ ਮੀਟਿੰਗ ਦੀ ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਕਰ ਰਹੇ ਸਨ। ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ  ਓਵਰ ਕਰਾਊਡਿੰਗ ਇਨ ਜੇਲ, ਜੁਵੇਨਾਈਲ ਜਸਟਿਸ ਬੋਰਡ ਤੇ ਸਥਾਈ ਲੋਕ ਅਦਾਲਤ (ਜਨ ਉਪਯੋਗੀ ਸੇਵਾਵਾਂ) ਨਾਲ ਸਬੰਧਤ ਵੀ ਮੀਟਿੰਗਾਂ ਕੀਤੀਆਂ ਗਈਆਂ।  ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ 13 ਸਤੰਬਰ ਨੂੰ ਲੱਗਣ ਵਾਲੀ ਨੈਸ਼ਨਲ ਲੋਕ ਅਦਾਲਤ ਪ੍ਰਤੀ ਵੱਧ ਤੋਂ ਵੱਧ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਜਾਗਰੂਕ ਕਰਕੇ ਲਾਹਾ ਪਹੁੰਚਾਇਆ ਜਾਵੇ।

बुलाया पार्टी के लिए, जह:रीली चीज देकर कर दी ह:त्या ! DSP के हैरतअंगेज खुलासे !!

मोगा 14 जुलाई, (मुनीश जिन्दल) मौत किस रूप में आपको बुला रही है, इस बात का इंसान को पता नहीं चलता है। जरूरी नहीं कि मौत आपको दुश्मन के रूप में ही बुलाए, कई बार वह एक दोस्त बनकर भी आपको अपने साथ ले जाती है। इंसान ने ये सोचा भी नहीं होता कि जिन दोस्तों को उसने सारी उम्र अपने परिवार वालों से भी ज्यादा अहमियत दी है, वही दोस्त उसकी हत्या करेंगे। लेकिन ऐसा ही कुछ हुआ है जिला मोगा के कस्बा बाघापुराना के गांव लंगियाना नवां में, जहां कुछ युवक अपने एक दोस्त को घर से यह कह कर अपने साथ ले गए कि तेरे बेटा हुआ है, तेरे से पार्टी लेनी है, शराब पीनी है। लेकिन उसके बाद जो हुआ, वो रोंगटे खड़े कर देने वाला है। इस संबंधी बाघापुराना के डीएसपी दलबीर सिंह सिद्धू ने मीडिया कर्मियों से विस्तृत जानकारी साझा की। इस मौके पर उनके साथ थाना बाघापुराना के प्रभारी इंस्पेक्टर जतिंदर सिंह व अन्य स्टाफ भी मौजूद था। DSP DALBIR SINGH DHILLON

नगर निगम की लापरवाही ने एक निर्जीव में डाले प्राण ! धरोहर को बचाने, अदालत जाएंगे वातावरण प्रेमी !!

मोगा 13 जुलाई, (मुनीश जिन्दल) साथियों आपको खबर की हैडिंग पढ़कर यही लग रहा होगा कि शायद आपने गलत पढ़ लिया है या हम गलत हैडिंग लिख गए हैं। लेकिन नहीं जनाब हमारी हैडिंग भी सही है और आपने भी सही पढ़ा है। हमने यही हैडिंग लगाई है कि ‘नगर निगम की लापरवाही ने एक निर्जीव में प्राण डाले हैं’। दोस्तों अक्सर आपने और हमने किसी भी विभाग की लापरवाही के चलते नुकसान होने की खबरें तो बहुत पढ़ी, सुनी व देखी हैं। लेकिन अगर हम आपको कहें कि किसी विभाग की लापरवाही के चलते किसी निर्जीव में प्राण वापिस आ गए हैं, तो बेशक यह सुनने में आपको बहुत अजीब लगेगा, लेकिन स्थानीय कश्मीरी पार्क में कुछ ऐसा ही करिश्मा हुआ है। जहां नगर निगम की अनदेखी के चलते एक निर्जीव में प्राण वापिस आए हैं। और अब इस धरोहर को बचाने के लिए अनेक वातावरण प्रेमियों सहित वहां रोजाना सैर करने आने वाले लोगों ने ये फैंसला लिया है कि अगर जिला प्रशासन इस धरोहर को नहीं बचाएगा, तो मजबूरन वे अदालत का रुख करेंगे ताकि आने वाली पीडियां इसका लाभ ले सकें।  दोस्तों, आज हम बात कर रहे हैं कश्मीरी पार्क में लगे एक वर्षों पुराने नीम के वृक्ष की। दरअसल 27 व 28 मई की मध्यरात्रि शहर में आया तेज तूफान व मुसलाधार बारिश आपको याद ही होगी। इस बारिश व तूफ़ान से जहां अनेकों जगहों पर ख़ासा नुकसान हुआ था, वहीं कश्मीरी पार्क में लगा यह वर्षों पुराना वृक्ष भी धराशाही हो गया था। आइए पहले आप 28 मई सुबह की उस पहली तस्वीर पर एक निगाह डाल लें, जब ये विशालकाय वृक्ष धराशाही हुआ था। महाकाय वृक्ष की, धाराशाही हुए की 28 मई सुबह की तस्वीर। आपने ऊपर तस्वीर में साफ़ देखा कि वृक्ष कितना विशालकाय था, और कैसे हरियाली से लबा लब था। क्योंकि कश्मीरी पार्क व वेदांत पार्क, शहर के प्राचीन पार्कों में आते हैं व बड़ी संख्या में लोग रोजाना सुबह व शाम सैर के लिए भी आते हैं। तो नगर निगम को चाहिए तो यह था कि वे किसी वृक्ष विशेषज्ञ की राय से या तो इस गिरे हुए वृक्ष को दोबारा स्थापित करवाते या इसे फौरन वहां से हटवाकर सैर के लिए बने ट्रैक को ठीक करवाते। लेकिन नगर निगम ने वही किया, जो कि अक्सर अनेक विभागों द्वारा किया जाता है। नगर निगम ने 45 दिन से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी इस गिरे हुए महाकाय पेड़ की कोई सुद्द नहीं ली। नतीजन जैसे जैसे समय बीतता गया, वैसे वैसे इस पेड़ की हरियाली जहां सूखती गई, वहीं इस विशालकाय पेड़ की विशालकाय शाखाओं को भी लोग धीरे धीरे चुरा कर ले गए। पिछले दिनों अक्सर ही अनेक महिलाओं को गठरियां बांधकर इस विशालकाय पेड़ की टहनियों को यहां से ले जाते हुए देखा गया। क्योंकि उक्त महिलाएं अति गरीब परिवारों से संबंधित हैं, इसलिए हम आपको यहां उनकी तस्वीर या वीडियो नहीं दिख रहे हैं। लेकिन आप ऊपर की दोनों तस्वीरों में फरक साफ़ देख सकते हैं कि पहले वृक्ष कितना विशालकाय था और आज उसकी क्या स्तिथि है। आप खुद ही अंदाजा लगा सकते हैं कि किस प्रकार बेरहमी से इस विशालकाय वृक्ष की सभी टहनियों को काटा गया होगा। और अब लोग धीरे धीरे इस पेड़ की मुख्य मोटी लक्क्ड़ को भी काटकर ले जाने की फ़िराक में हैं। लेकिन दोस्तों वो कहावत है कि “जाको राखे साईयां, मार सके ना कोए’। यही कहावत सिद्द हुई कश्मीरी पार्क में भी। नगर निगम की लम्बी अनदेखी के बीच, इस धाराशाही हुए महाविशाल वृक्ष ने पुनः जड़ पकड़ ली है। इस पर फिर नई टहनियां आने लगी हैं। गिरे हुए इस पेड़ में आए इस बदलाव को देखकर अनेक वातावरण प्रेमियों सहित रोजाना सैर पर आने वाले लोग खासे खुश दिखाई दिए। सैर पर आने वाले अनेक लोगों व वातावरण प्रेमियों मनमोहन अग्रवाल, अशोक गुप्ता, सुरिंदर शर्मा, नरेश कुमार, सुभाष चन्दर, एस.के सेठी सहित अन्य अनेक लोगों ने मीडिया को बताया कि उन लोगों ने ये फैंसला लिया है कि अगर नगर निगम या जिला प्रशासन इस धरोहर को अभी भी नहीं बचाएगी, तो मजबूरन उन लोगों को अदालत का दरवाजा खट खटाना होगा। सैर के शौकीन अनेक लोगों ने प्रशासन से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है, ताकि वर्षों पुरानी इस धरोहर को बचाया जा सके। लोगों ने नगर निगम से भी मांग की है कि वे अपनी ड्यूटी समझते हुए इस वृक्ष को समय रहते संभालें व इस वृक्ष को दोबारा इसी स्थान पर स्थापित करें ताकि जहां आने वाली पीढियां को ये महाकाय वृक्ष अपनी छाया से सुरक्षित करेगा वही उन्हें शुद्ध ऑक्सीजन प्रदान करते हुए लोगों को अनेक बीमारियों से भी दूर रखेगा।  साथियों इंसान ने भले ही अपनी जरूरत के लिए इस महाकाय वृक्ष को काट काट कर तार तार कर दिया है, लेकिन शायद ये बेजुबान फिर भी इन्सानों के प्रति अपनी फर्ज नहीं भूला व ना ही ये वर्षों पुरानी अपनी जमीन छोड़ने को तैयार है, शायद इसी के चलते ये दोबारा हरा होना शुरू हुआ है। वैसे भी ये करिश्मा उस वक्त हुआ है, जब आए दिन विभिन्न सरकारें वातावरण को बचाने की बात कर रही हैं। रोजाना आप और हम विभिन्न मीडिया प्लैटफॉर्म पर विभिन्न सरकारों के प्रतिनिधियों द्वारा पौधरोपण कर उन पौधों को गोद लेने की खबरें देखते, सुनते व पढ़ते हैं। अभी हाल ही में 5 जुलाई को जिले के समूचे जज साहिबानों द्वारा भी स्थानीय गुरु नानक कॉलेज में पौधरोपण कर उन पौधों को गोद लेने की शपथ  भी ली गई थी। यही नहीं, जिला कानूनी सेवा अथॉरिटी की और से जुलाई महीने में 4000 पौधे लगाने का लक्ष्य भी रखा गया है। साथियों वृक्ष ने तो दोबारा हरा होकर अपना फर्ज पुनः निभा दिया है, अब बारी इंसान की है, अब बारी नगर निगम की है, अब बारी जिला प्रशासन की है, कि वो दोबारा इस वृक्ष को उसकी जगह पर कब स्थापित करते हैं। साथियों अब देखना ये दिलचस्प रहेगा कि क्या नगर निगम अपनी ड्यूटी समझते हुए ही इस वृक्ष को दोबारा स्थापित करती है या जिले के वातावरण प्रेमियों द्वारा अदालत का दरवाजा खट खटाने का इन्तजार करेगी।

पब्लिक पार्क से सामान गायब, रोजाना सैर करने वाले लोगों में आक्रोश !!

मोगा 12 जुलाई, (मुनीश जिन्दल) आप और हम, रोजाना विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म सहित अखबारों में चोरी की अनेक घटनाएं देखते, सुनते व पढ़ते रहते हैं, लेकिन अब इन चोरों व नशेड़ियों ने घरों व दुकानों के साथ साथ पब्लिक पार्कों का रुख कर लिया है। ताजा मामला सामने आया है शहर के वेदांतानन्द पार्क से, जहां शनिवार सुबह, रोजाना सैर पर आने वाले लोगों की हैरानी का उस समय कोई ठिकाना नहीं रहा, जब उन्होंने पार्क से एक लोहे का भारी भरकम, ठोस व बड़ा बैंच गायब पाया। चूंकि पार्क के दरवाजे अक्सर ही खुले रहते हैं, जिसके चलते नगर निगम सहित प्रशासन की इस अनदेखी के चलते रोजाना सैर पर आने वाले लोगों में खासा आक्रोश पाया जा रहा है।  ‘मोगा टुडे न्यूज़’ से बातचीत करते हुए रोजाना सैर पर आने वाले सीनियर सिटीजन मनमोहन अग्रवाल ने इसे नगर निगम की लापरवाही बताया। उन्होंने कहा कि इस पार्क के गेट अक्सर खुले रहते हैं, जिसके चलते ही कोई व्यक्ति इस भारी भरकम, ठोस व लोहे के बड़े बैंच को यहां से ले जाने में सफल हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने पार्क को सीसीटीवी कैमरों से लैस करने की मांग की। ताकि भविष्य में जहां ऐसी चोरी की घटनाओं पर विराम तो लगेगा ही, वहीं इस पब्लिक पार्क में गंदगी फैलाने वाले लोगों की भी पहचान कर उन पर अंकुश लगाया जा सकेगा।  सीनियर सिटीजन सुभाष चंद्र अग्रवाल ने हैरानी जाहिर करते हुए कहा कि कल जब वे लोग सैर से गए थे, तब तक तो बैंच अपनी जगह पर ही था। लेकिन आज बेंच का कोई अता पता नहीं है। उन्होंने पार्क के दरवाजे बन्द रखने की मांग की। जिसके चलते उन्होंने प्रशासन सहित नगर निगम को इस ओर ध्यान देने की मांग की, ताकि चोरी की ऐसी घटनाओं से बचा जा सके। सुभाष चंद्र ने भी पार्क को CCTV कैमरों से लैस करने की मांग की। सैर के शौकीन शिव कुमार शर्मा ने बताया कि वे लोग रोजाना पार्क में सैर करने के बाद पार्क में लगे शैड के नीचे बैठते हैं। इस शैड के नीचे चार बेंच होते हैं। लेकिन आज उनमें से एक बैंच गायब है। उन्होंने कहा कि अगर हम इस पार्क के रखरखाव की बात करें, तो इसमें नगर निगम पूर्ण तौर से फेल है। जिसके चलते वे लोग इस जगह पर लगे शैड की छत्त को अपनी जेब से रुपए खर्च कर इसे नई डलवाने की योजना बना रहे थे। लेकिन आज तो बैंच ही गायब हो गया है। उन्होंने कहा कि पार्क का रखरखाव न होने से यह खंडहर में तब्दील होता जा रहा है। जिसके लिए प्रशासन व नगर निगम को इस ओर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि नगर निगम के पास वेदांत पार्क के बाहर सैल्फी पॉइन्ट पर खराब करने के लिए तो लाखों रुपए हैं, लेकिन पार्क के रखरखाव के लिए शायद बजट नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यहां के पार्क के गेट खुले रहते हैं, जिसके चलते ऐसी घटना होना स्वाभाविक ही था।  सैर प्रेमी एस.के सेठी ने बताया कि वे रोजाना सुबह सैर के लिए आते हैं। इस जगह पर लगा बेंच, थोड़ा बहुत हिलता था, लेकिन आज सुबह उनकी हैरानी का ठिकाना नहीं रहा, जब यहां बैंच ही नहीं था। उन्होंने कुल मिलकर पार्क के पर्यवेक्षण के लिए नगर निगम सहित प्रशासन से अपील की कि इस और ध्यान दें ताकि शहर की इस अहम व पुरानी धरोहर को बचाया जा सके।  रोजाना सैर पर आने वाले अशोक कुमार सिंगला ने भी गायब हुए इस बैंच पर हैरानी जताते हुए कहा कि वेदांत पार्क शहर के बीचो बीच स्थित है। यहां से भारी भरकम बेंच को ले जाना बड़े अचरज की बात है। जिसके चलते उन्होंने प्रशासन सहित नगर निगम को इस ओर ध्यान देने की मांग की। 

GST विभाग एक्शन मोड में ! ग्राहक को बिल ना देने वालों पर कसेगा शिकंजा : पूनम गर्ग !!

मोगा 12 जुलाई, (मुनीश जिन्दल) ग्राहक को सामान बेचकर बिल ना देने वाले दुकानदारों के खिलाफ GST विभाग एक्शन मोड में दिखाई दे रहा है। जिसके चलते विभाग द्वारा ऐसे अनेक दुकानदार चयनित भी किए गए हैं, जो कि अपने ग्राहकों को सामान तो बेचते हैं, लेकिन उन्हें उनके सामान का बिल नहीं देते। इसी बात की गंभीरता को देखते हुए असिस्टेंट कमिश्नर स्टेट टैक्स (ACST) पूनम गर्ग ने अपने विभागीय अधिकारियों सहित अन्य स्टाफ के साथ अपने कार्यालय में एक अहम बैठक की। इस बैठक में स्टेट टैक्स अधिकारी (STO) महेश गर्ग, स्टेट टैक्स अधिकारी चमन लाल सिंगला, इंस्पेक्टर कुलविंदर पाल शर्मा सहित अन्य स्टाफ भी मौजूद था। इस बैठक में ACST मैडम पूनम गर्ग ने अपने स्टाफ को उन दुकानदारों पर पैनी नजर रखने की हिदायत दी जो ग्राहकों को सामान तो बेचते हैं, लेकिन उन्हें उसका बिल नहीं देते। इसके इलावा मैडम पूनम गर्ग ने बताया कि किस प्रकार ग्राहक अपने खरीदे हुए सामान का बिल लेकर, किसी भी समय राज्य सरकार से इनाम का हकदार भी हो सकता है। इस संबंधी मैडम पूनम गर्ग ने ‘मोगा टुडे न्यूज़’ की टीम से विस्तृत जानकारी साझा की। ACST POONAM GARG

एंटी करप्शन ऑफ इंडिया ने रोहित को नियुक्त किया संस्था का पंजाब प्रधान : नवीन सिंगला !!

मोगा 12 जुलाई, (मुनीश जिन्दल) एंटी करप्शन ऑफ इंडिया की ओर से रोहित कुमार को संस्था का पंजाब प्रधान नियुक्त किया गया। नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए क्राइम विजिलेंस इंडिया के राष्ट्रिय चेयरमैन सुमित पुजाना ने कहा कि रोहित कुमार का हमारे संगठन के साथ जुड़ना हमारे लिए गौरव की बात है। उनकी कर्मठता, समाज सेवा के प्रति समर्पण और सकारात्मक सोच को देखते हुए ही उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमें विश्वास है कि वे संस्था के उद्देश्यों को जन जन तक पहुंचाने में अपनी  महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर एंटी करप्शन ऑफ इंडिया के राष्ट्रिय डायरेक्टर नवीन सिंगला ने कहा, रोहित कुमार पहले से ही समाज सेवा के कार्यों से जुड़े हुए हैं। उनके नेक कार्यों को देखते हुए आज उन्हें स्टेट प्रेसिडेंट नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि हमारी संस्था द्वारा समय समय पर आंखों का जांच शिविर, रक्तदान शिविर, जरूरतमंदों की सहायता, बच्चों की शिक्षा और नशा मुक्ति अभियान जैसे सेवा कार्य किए जाते हैं, और आगे भी यह सिलसिला इसी प्रकार जारी रहेगा। मीडिया से बातचीत के दौरान रोहित कुमार ने इस सम्मान के लिए संस्था का आभार प्रकट करते हुए कहा कि वे तन, मन और धन से एंटी करप्शन ऑफ इंडिया के साथ मिलकर समाज सेवा के लिए समर्पित रहेंगे। उन्होंने विशवास दिलाया कि वे अधिक से अधिक लोगों को खासकर युवाओं को संगठन से जोड़ने का प्रयास करेंगे, ताकि एक भ्रष्टाचार मुक्त और जागरूक समाज का निर्माण किया जा सके। इस अवसर पर  संस्था के राष्ट्रिय चेयरमैन, क्राइम विजिलेंस इंडिया, सुमित पुजाना, राष्ट्रिय डायरेक्टर नवीन सिंगला, प्रीतम कांडा, यूथ विंग के प्रधान जशन कुमार, रोहित कुमार आदि हाजिर थे।

‘ਵਧਦੀ ਆਬਾਦੀ, ਚਿੰਤਾ ਦਾ ਵਿਸ਼ਾ’, ਤੇ ਕਰਾਇਆ ਸਮਾਗਮ : ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਕਮਲਪ੍ਰੀਤ ਕੌਰ !!

ਮੋਗਾ 12 ਜੁਲਾਈ, (ਮੁਨੀਸ਼ ਜਿੰਦਲ) ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਮੁਤਾਬਕ ਸਿਵਲ ਸਰਜਨ ਡਾ. ਪ੍ਰਦੀਪ ਕੁਮਾਰ ਮਹਿੰਦਰਾ ਦੇ ਨਿਰਦੇਸ਼ਾਂ ਹੇਠ ਸਰਕਾਰੀ ਹਸਪਤਾਲ ਦੇ ਨਰਸਿੰਗ ਸਕੂਲ ਵਿਖੇ ‘ਵਧਦੀ ਆਬਾਦੀ, ਚਿੰਤਾ ਦਾ ਵਿਸ਼ਾ’, ਤੇ ਇਕ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ। ਜਿਸ ਦੀ ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਸਕੂਲ ਦੀ ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਕਮਲਪ੍ਰੀਤ ਕੌਰ ਨੇ ਕੀਤੀ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਮੌਜੂਦ ਵਿਦਿਆਰਥੀ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਕਮਲਪ੍ਰੀਤ ਨੇ ਆਪਣੇ ਵਿਚਾਰ ਰੱਖਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਵਧਦੀ ਆਬਾਦੀ ਦੇਸ਼ ਲਈ ਚਿੰਤਾ ਦਾ ਵਿਸ਼ਾ ਹੈ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਨਰਸਿੰਗ ਅਧਿਆਪਕਾ ਕਿਰਨ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਵਿਸ਼ਵ ਆਬਾਦੀ ਦਿਵਸ, ਦੇਸ਼ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਵਿੱਚ ਹੀ ਨਹੀਂ, ਸਗੋਂ ਸਮੂਚੀ ਮਨੁੱਖਤਾ ਦੇ ਢਾਂਚੇ ਲਈ ਵੀ ਰੋਕ ਲਗਾਉਂਦੀ ਹੈ। ਇਸ ਮੌਕੇ SI ਗਗਨਦੀਪ ਸਿੰਘ ਨੇ ਵੀ ਲੋੱਕਾਂ ਨੂੰ ਆਪਣੀਆਂ ਜਿੰਮੇਵਾਰੀਆਂ ਸਮਝਣ ਦੀ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ, ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਵਧਦੀ ਆਬਾਦੀ ਨਾਲ ਆਰਥਿਕ, ਸਮਾਜਿਕ ਅਤੇ ਮਾਨਸਿਕ ਨੁਕਸਾਨ ਹੁੰਦੇ ਹਨ। ਆਪਣੇ ਸੰਬੋਧਨ ਵਿੱਚ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਪਰਿਵਾਰ ਨਿਯੋਜਨ ਦੇ ਤਰੀਕੇ ਅਪਣਾਉਨ ਤੇ ਵੀ ਜੋਰ ਦਿੱਤਾ। ਓਹਨਾ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਾਡੀ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰੀ ਹੈ ਕਿ ਅਸੀਂ ਇੱਕ ਸੁਖੀ, ਸੁਰੱਖਿਅਤ ਜੀਵਨ ਦੇ ਲਈ ਆਬਾਦੀ ਦੇ ਵਾਧੇ ਨੂੰ ਰੋਕਣ ਲਈ ਇੱਕਠੇ ਹੋ ਕੇ ਕੰਮ ਕਰੀਏ। ਓਹਨਾ ਕਿਹਾ ਕਿ ਵਧਦੀ ਆਬਾਦੀ ਦੇਸ਼ ਦੇ ਵਾਧੇ ਵਿੱਚ ਰੁਕਾਵਟ ਬਣਦੀ ਹੈ, ਇਸ ਲਈ ਜਾਗਰੂਕ ਹੋਣਾ ਬਹੁਤ ਜਰੂਰੀ ਹੈ।  ਇਸ ਮੌਕੇ ਸਰਕਾਰੀ ਨਰਸਿੰਗ ਸਕੂਲਾਂ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀ ਵੀ ਹਾਜ਼ਰ ਸਨ।
error: Content is protected !!