logo

mogatodaynews

administrator

देखें लाइव ! मेयर बलजीत चानी ने नगर निगम के साबका ठेकेदार पर निकाला पिस्तौल !!

मोगा 02 जून, (मुनीश जिन्दल) सोमवार को शहर के बाघापुराना बाईपास के पास नगर निगम मेयर बलजीत सिंह चानी व नगर निगम के एक साबका ठेकेदार में शुरू हुई कहा सुनी, इस हद तक बढ़ गई कि नगर निगम के मेयर बलजीत चानी ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल निकाल ली। जहां मौके पर मौजूद लोगों द्वारा इस घटना की वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर वायरल की गई, वहीं इस घटना की एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आई है। मामला क्या है ? उससे तो हम आपको जानूं करवा ही रहे हैं, लेकिन उससे पहले आप जरा इस सीसीटीवी वीडियो पर एक नजर डाल लें। अब आपको बताते हैं कि आखिरकार मामला क्या है, व मिलवाते हैं नगर निगम के साबका ठेकेदार संतोख सिंह से, जिनके साथ कि नगर निगम के मेयर बलजीत चानी की कहा सुनी हुई है। संतोख सिंह की जुबानी ही आपको समझाते हैं की आखिरकार, माजरा है क्या।  इस संबंधी जब मीडिया कर्मियों द्वारा नगर निगम मेयर बलजीत चानी से बात की गई, तो उन्होंने नगर निगम के साबका ठेकेदार पर गंभीर आरोप लगाए। क्या कहना था उनका, आईए आप खुद ही सुनलें।  लेकिन इस संबंधी जब मीडिया कर्मियों द्वारा संबंधित थाना सिटी एक के प्रभारी इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह से बात की गई, तो उन्होंने कहा कि फिलहाल किसी भी पक्ष द्वारा उन्हें कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत आने पर, उसी के आधार पर अग्रिम कार्यवाई को अमल में लाया जाएगा।  SHO GURPREET SINGH खैर, फिलहाल आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। नगर निगम के साबका ठेकेदार द्वारा जहां इस सीवरेज पाइप लाईन को खुलवाने से नगर निगम का एक करोड़ 70 लाख रूपए बचाने का दावा किया जा रहा है, वहीं नगर निगम के मेयर बलजीत चानी, साबका ठेकेदार की बात को झूठ का पुलिंदा बता रहे हैं। उनका मानना है कि यह सीरीज लाइन खुल ही नहीं सकती। इसके लिए वे पहले भी बहुत प्रयास कर चुके हैं। आने वाले दिनों में ऊंट किस करवट बैठेगा, ये तो आने वाला समय ही तय करेगा। Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

CBSE का सराहनीय प्रयास ! विद्यार्थियों के सुनहरी भविष्य के मद्देनजर, अध्यापकों को दी ट्रेनिंग !!

मोगा 02 जून, (मुनीश जिन्दल) आजकल की दौड़ती भागती जिंदगी में हर कोई तनाव से जूझ रहा है, जिससे उनके मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। छात्रों के जीवन पर भी इसका प्रभाव निश्चित रूप से देखा जा सकता है, और छोटी उम्र में होने के कारण वे  इस तनाव से लड़ने में अक्षम रहते हैं। इसी महत्वपूर्ण विषय के संदर्भ में सोमवार को डी.एन. मॉडल स्कूल में सीबीएसई की तरफ से एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार का लक्ष्य छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य को अच्छा रखने के लिए, अध्यापकों को ट्रेनिंग देना था। सेमिनार के मुख्य मेहमानों को सम्मानित करते प्रिंसिपल सोनीया। सेमीनार के दौरान, उपस्थिति, एक संयुक्त तस्वीर में। इस सेमिनार की अध्यक्षता एचवीएम कॉन्वेंट स्कूल लुधियाना की प्रिंसिपल सुनीता कुमारी व ननकाना साहिब पब्लिक स्कूल लुधियाना की प्रिंसिपल हरमीत कौर ने की। सेमिनार में बखूबी बताया गया कि हम विद्यार्थियों के बीच बढ़ते हुए मानसिक तनाव को कैसे पहचान सकते हैं तथा कैसे निजी तौर पर स्कूल और अध्यापक, उस तनावग्रस्त विद्यार्थी की मदद कर सकते हैं, क्योंकि हमेशा विद्यार्थी अपने अध्यापक को अपने आदर्श की तरह मानते हैं और वह माता पिता के बाद अध्यापक को ही अपना सबसे करीबी मार्गदर्शक समझते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि यदि अध्यापक, इस तरह के तनाव या मानसिक अवस्था को पहचान पाते हैं, तो विद्यार्थियों में से तनाव दूर करने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। इसके लिए हमेशा हमें सकारात्मक सोच के साथ उनके साथ सहयोग करते हुए उन्हें इस अंधकार से बाहर निकलना चाहिए।  यहां जिक्रयोग्य है कि इस सेमिनार में लगभग 60 अध्यापकों ने हिस्सा लिया। सेमिनार में उपस्थित अध्यापकों ने बढ़ चढ़कर, इस सेमिनार में अपना अहम योगदान दिया तथा अपने मन में उठ रहे प्रश्नों को रिसोर्स पर्सन के साथ साझा किया। उनसे प्राप्त जवाबों से वह पूरी तरह संतुष्ट भी दिखाई दिए। डी.एन. मॉडल स्कूल की प्रिंसिपल मैडम सोनिया ने जहां दोनों मेहमानों द्वारा करवाए गए मार्गदर्शन के लिए उनका धन्यवाद किया। मैडम सोनीया ने कहा कि उनके स्कूल की प्रबंधन कमेटी के सहयोग के बिना ये सेमिनार सम्भव नहीं होना था, जिसके चलते उन्होंने स्कूल की प्रबंधन कमेटी का भी धन्यवाद किया। मीडिया को इस संबंधी जानकारी मैडम ज्योति सूद ने साझा की। Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

रोटरी क्लब मोगा स्टार्स द्वारा सर्वाइकल कैंसर वैक्सीनेशन प्रोजेक्ट का आयोजन, 150 लड़कियां वैक्सीनेट !!

मोगा 02 जून, (मुनीश जिन्दल) रोटरी क्लब मोगा स्टार्स की और से सोमवार को शाम सुंदर नर्सिंग होम एवं हार्ट सेंटर में सर्वाइकल कैंसर वैक्सीनेशन प्रोजेक्ट का आयोजन किया। इस प्रोजेक्ट का आयोजन संस्था के साबका जिला गवर्नर परवीन जिंदल, अध्यक्ष पंकज बंसल और सचिव नलिनी जिंदल की अध्यक्षता में किया गया। इस प्रोजेक्ट में 150 से अधिक लड़कियों को वैक्सीनेट किया गया। इस प्रोजेक्ट का उद्घाटन, समारोह के मुख्य अतिथि रोटेरियन समीर गुप्ता ने किया, जो विशेष रूप से दिल्ली से इस प्रोजेक्ट के लिए मोगा पहुंचे थे।  रोटेरियन समीर गुप्ता ने कहा कि जब भी किसी क्लब को इस तरह के प्रोजेक्ट के लिए स्पॉन्सर की आवश्यकता होगी, तो वे तैयार रहेंगे। संस्था के साबका जिला गवर्नर परवीन जिंदल ने कहा कि रोटरी सदैव समाज सेवा के कार्यो में अग्रणी रहती है। उन्होंने कहा कि यह वैक्सीनेशन, कैंसर रोग के लिए रामबाण है और इस मौके पर उन्होंने स्टार्स क्वीन रोटेरियन्स की मेहनत के लिए उनकी सराहना की। चार्टर अध्यक्ष डॉ. सीमंत गर्ग ने कहा कि हमारा क्लब जरूरतमंद लोगों की सेवा करने के लिए हमेशा तैयार रहता है। उन्होंने कहा कि हमें सर्वाइकल कैंसर के बारे में जागरूकता फैलाने की आवश्यकता है। डॉ. मोनिका गर्ग ने वैक्सीनेशन के बारे में विस्तृत जानकारी दी। क्लब की सचिव नलिनी जिंदल ने लड़कियों से अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने का आग्रह किया और कहा कि वे देश का भविष्य हैं, जिसके चलते उन्हें अधिक सचेत रहने की आवश्यकता है। रोटेरियन समीर गुप्ता को सन्मानित करते संस्था के ओहदेदार। संस्था के अध्यक्ष पंकज बंसल ने सभी स्टार्स रोटेरियन्स, विशेष रूप से प्रोजेक्ट स्पॉन्सर समीर गुप्ता और प्रोजेक्ट चेयरमैन परवीन जिंदल का धन्यवाद किया। पंकज बंसल ने दावा किया कि मोगा के इतिहास में पहली बार इतना बड़ा प्रोजेक्ट आयोजित किया गया है, जिसके चलते शहर में प्रतेक व्यक्ति इस कैम्प की सराहना कर रहा है। इस प्रोजेक्ट में कोंग्रस की मालविका सूद सच्चर ने भी शिरकत की और क्लब की सराहना की। इस प्रोजेक्ट में संस्था के साबका जिला गवर्नर परवीन जिंदल, डॉ. सीमंत गर्ग, डॉ. मोनिका गर्ग, नलिनी जिंदल, पंकज बंसल, नीलू बंसल, विनय कुमार, नेहा, विकास बंसल, अलका बंसल, रोहित सिंघला, सोनाली सिंघला, मनोज जिंदल, वंदना जिंदल, गगन कंसल, लीना कंसल, हरी सिंघला, आशीष गोवर, आंचल गोवर, राजीव मित्तल और रोमेश सिंघला सहित कई रोटेरियन्स ने भाग लिया। डॉ. मोनिका गर्ग ने बताया कि इस प्रोजेक्ट की कुल लागत 12 लाख रुपये थी, जिसे आरआईडी 3011 ने पूरी तरह से स्पॉन्सर किया था। क्लब के प्रयासों से सर्वाइकल कैंसर के बारे में जागरूकता फैलाने और लड़कियों को वैक्सीनेशन प्रदान करने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि 6 महीने बाद, इस वैक्सीनेशन की  दूसरी डोज दी जाएगी। Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

चिड़िक के कोऑपरेटिव सोसाईटी चुनाव ! सर्वसम्मति से, आम आदमी पार्टी हुई काबिज !!

ਮੋਗਾ, 2 ਜੂਨ (ਮੁਨੀਸ਼ ਜਿੰਦਲ) ਸੋਮਵਾਰ ਨੂੰ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਦੇ ਪਿੰਡ ਚੜਿਕ ਦੀ ਕੋਆਪ੍ਰੇਟਿਵ ਸੁਸਾਇਟੀ ਦੀ ਚੋਣ ਹੋਈ। ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਬਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਉਪ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸ਼ਿਵਰਾਜ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਸਮੁੱਚੀ ਕਮੇਟੀ ਨੂੰ ਸਰਬਸੰਮਤੀ ਨਾਲ ਚੁਣਿਆ ਗਿਆ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਹਲਕਾ ਵਿਧਾਇਕ ਡਾ. ਅਮਨਦੀਪ ਕੌਰ ਅਰੋੜਾ ਨੇ ਨਵੇਂ ਚੁਣੇ ਗਏ ਪ੍ਰਧਾਨ ਬਲਜੀਤ ਸਿੰਘ, ਉਪ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸ਼ਿਵਰਾਜ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਸਮੁੱਚੀ ਕਮੇਟੀ ਨੂੰ ਹਾਰ ਅਤੇ ਸਿਰੋਪਾਓ ਭੇਂਟ ਕਰਕੇ ਵਧਾਈ ਦਿੱਤੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਉਮੀਦ ਪ੍ਰਗਟ ਕੀਤੀ ਕਿ ਸਮੁੱਚੀ ਕਮੇਟੀ, ਪਿੰਡ ਅਤੇ ਸਮਾਜ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਲਈ ਸਖ਼ਤ ਮਿਹਨਤ ਅਤੇ ਲਗਨ ਨਾਲ ਅਣਥੱਕ ਮਿਹਨਤ ਕਰੇਗੀ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਨਵ ਨਿਯੁਕਤ ਕੋਆਪ੍ਰੇਟਿਵ ਸੁਸਾਇਟੀ ਪ੍ਰਧਾਨ ਬਲਜੀਤ ਸਿੰਘ, ਉਪ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸ਼ਿਵਰਾਜ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਸਮੁੱਚੀ ਕਮੇਟੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹ ਇਲਾਕੇ ਦੀ ਵਿਧਾਇਕ ਡਾ. ਅਮਨਦੀਪ ਕੌਰ ਅਰੋੜਾ ਵੱਲੋਂ ਸੌਂਪੀ ਗਈ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰੀ ਨੂੰ ਪੂਰੀ ਤਨਦੇਹੀ ਨਾਲ ਨਿਭਾਉਣਗੇ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀ ਅਤੇ ਵਲੰਟੀਅਰ ਮੌਜੂਦ ਸਨ। Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

पुरुषोत्तम पुरी मौत मामला ! आत्महत्या या हत्या ? मामला ले सकता है करवट !!

मोगा 01 जून, (मुनीश जिन्दल) तारीख़ : 31 मई, 2025, दिन : शनिवार, समय : रात लगभग 9:30 बजे, शहर के प्रसिद्ध व प्राचीन रिहायशी इलाका न्यू टाउन की गली नंबर 8 में स्तिथ साबका पार्षद पुरुषोत्तम पुरी के घर से गोली चलने की आवाज आती है। एकाएक इलाके में सहम का माहौल बन जाता है। पुरषोत्तम पुरी के घरवाले, जहां गोली की आवाज आने वाले कमरे की और भागते हैं, वहीं मोहल्ले वालों का, पुरषोत्तम पुरी के घर की और भागना लाजमी था। बस फिर क्या था, मौजूद लोगों के सामने जो दृश्य थे, उनके लिए, उसपर यकीन करना असम्भव था। पुरषोत्तम पुरी का खून से लथपथ मृतक शरीर कमरे में पड़ा था। व उनकी लाइसैंसी बंदूक भी वहीं थी। देखने वालों को जो कुछ दिखा, उसके मुताबिक़ ये मामला सीधे सीधे आत्महत्या का मामला था, लेकिन पुरुषोत्तम पुरी को नजदीक से जानने वाले लोगों के गले ये बात नहीं उतर रही थी कि पुरुषोत्तम पुरी जैसा सदृढ़ व्यक्ति भी ऐसा काम कर सकता है।  अब अगर हम बात, अपनी खबर की हैडिंग “पुरुषोत्तम पुरी मौत मामला। आत्महत्या या हत्या ? मामला ले सकता है करवट !!” की करें, तो यकीनन ये आपको सुनने में बहुत अजीब लगा होगा। क्योंकि अभी तक आपने जो देखा है, आपने जो सुना है, उसके मुताबिक़ ये मामला सीधे सीधे आत्महत्या का लग रहा है। लेकिन अगर हम गंभीरता से, बारीकी से इस मामले को देखें, तो प्रतीत होता है कि आगामी भविष्य में ये मामला करवट ले सकता है। और ये बात हम अपनी और से नहीं कह रहे हैं, पुलिस फाइलें भी इस बात की गवाही दे रही हैं। और अगर हमारा अंदेशा सही निकलता है, तो अनेक सफेदपोश को आने वाले दिनों में कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाते देखा जा सकता है। साथियों, जैसे-जैसे समय बीता, दिन चढ़ा, चर्चाओं का बाजार भी गरम होने लगा। बस फिर क्या था, जैस अक्सर होता है, जितने मुंह, उतनी बातें। लोग इस मौत को अपने अपने तरीके से देखने लगे। अपनी अपनी कयास राईयां लगाने लगे। लेकिन इसी बीच, अनेक ऐसी बातें सामने आने लगी कि पिछले कुछ महीनों से पुरुषोत्तम पुरी, अपने ऊपर दर्ज मामलों को लेकर परेशान रहते थे। इस बात का जिक्र मृतक पुरषोत्तम पुरी के बड़े भाई व प्राइवेट बस ऑपरेटर (स्माल स्केल) एसोसिएशन के प्रधान व साबका पार्षद नरोत्तम पुरी ने भी ‘मोगा टुडे न्यूज़’ के साथ बातचीत के दौरान किया। बकौल नरोत्तम पूरी, उनके भाई पुरुषोत्तम पुरी पर झूठा मामला दर्ज हुआ था। और उनके भाई पुरुषोत्तम पुरी द्वारा इस बात का जिक्र उनसे किया गया था। नरोत्तम पूरी के मुताबिक़ उनके भाई पुरुषोत्तम पुरी ने इस संबंधी आरटीआई के माध्यम से भी कुछ दस्तावेज निकलवाए थे, जो कि ये साबित करने में सक्षम थे कि उनके भाई पुरुषोत्तम पुरी पर दर्ज मामला झूठा था। लेकिन फिर भी कहीं ना कहीं, पुरुषोत्तम पुरी को अंदर ही अंदर ये बात खाए जा रही थी कि एक न्यायाधीश का पिता होने के बावजूद भी, उन्हें ऐसे झूठे मामलों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें इस बात का भी एहसास था कि कहीं उनके कारण उनके बेटे के छवि को कोई नुक्सान ना पहुंचे। इस चीज का वे अपने दिलो दिमाग पर इतना अधिक बोझ ले गए कि आखिरकार उन्होंने ये खौफनाक व हैरतअंगेज कदम उठा लिया। मृतक पुरुषोत्तम पुरी के परिजनों द्वारा जो ब्यान फिलहाल पुलिस को दिए गए हैं, वे भी सीधे सीधे यहीं कहते हैं कि, मृतक पुरुषोत्तम पुरी अपने कुछ मामलों को लेकर परेशान रहते थे, जिसके चलते उन्होंने आत्महत्या जैसा घिनौना कदम उठाया है।  सूत्रों के मुताबिक, हालांकि पीड़ित परिवार द्वारा पुलिस को दिए अपने बयान में फिलहाल किसी का भी नाम नहीं लिया गया है। और ज्यादा कुछ ना कहते हुए, यह बयान दिया गया है कि सदमे की वजह से फिलहाल घरवाले बोलने की स्थिति में नहीं हैं, लेकिन फिर भी बयान कर्ता ने ये जरूर कहा कि पुरषोत्तम पूरी कुछ मामलों को लेकर, पिछले कुछ समय से परेशान रहते थे, जिसके चलते उन्होंने आत्महत्या की है। और परिवार वालों ने फिलहाल इस संबंधी कोई कार्रवाई नहीं करवाने की बात कही है, जिसके चलते फिलहाल पुलिस ने इस संबंधी 194 BNSS के तहत कार्यवाही कर शव का पोस्ट मार्टम करवाया है। इस बात के प्रमाण के लिए, आइए आप खुद ही सुनले थाना सिटी साउथ के  प्रभारी वरुण को, कि उन्होंने मीडिया के समक्ष क्या कहा।  SHO VARUN खैर, आने वाले दिनों में मामला क्या करवट लेगा, ये तो भविष्य के गर्भ में ही स्थापित है, लेकिन इस सब में इतना सत्य जरूर है कि नरोत्तम पूरी ने अपना भाई, सुजाता पूरी ने अपना पति, नैंसी मल्होत्रा (जालंधर में ब्याहता लड़की) व रोहित पूरी (न्यायाधीश, सीतापुर, उत्तर प्रदेश) ने अपना पिता व गुनशीर पुरी ने जहां अपने ससुर को हमेशा हमेशा के लिए खो दिया है, वहीं पुरुषोत्तम पुरी को नजदीक से जानने वाले लोगों के दिलो दिमाग पर यह अकस्मात मौत, एक जिंदगी भर ना छूटने वाले दाग छोड़ गई है। परिवार द्वारा रविवार शाम, सैंकड़ों लोगों की गवाही में मृतक पुरषततम पूरी के शव के दाह संस्कार की रस्म तो फिलहाल अदा कर दी गई है, लेकिन अगर भविष्य में ये मामला करवट लेता है, तो अनेक सफेदपोश सकते में आ सकते हैं। और आगामी भविष्य में उन्हें कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाते देखा जा सकेगा। Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

नशे के खात्मे में गांव की क्लब व अन्य लोग दें सरकार का साथ : विधायक डॉ. अमनदीप !!

मोगा, 31 मई, (मुनीश जिन्दल) ‘नशा मुक्ति यात्रा नशे के खात्मे में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है, और लोग तेजी से इस अभियान का हिस्सा बन रहे हैं। यह राज्य सरकार की एक पहल है, जिसके माध्यम से लोगों से सीधा संपर्क स्थापित किया जा रहा है, और राज्य से नशे को पूरी तरह से खत्म करने में बड़े पैमाने पर मदद मिल रही है’। यह विचार विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने खुखराना, चोटियां कलां, दौलतपुरा नवां में नशे के खिलाफ युद्ध अभियान के तहत नशा मुक्ति यात्रा को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।  उन्होंने गांव की क्लबों व लोगों से राज्य से नशे के खात्मे के लिए सरकार के प्रयासों को अधिक से अधिक सहयोग देने और ग्रामीणों को नशे के खिलाफ चल रही जंग में एकजुट होकर सरकार का साथ देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने गांव की पंचायतों से अपील की कि वे नशे के आदी लोगों को सरकारी नशा मुक्ति केंद्रों में लाकर नशा मुक्ति करवाएं। पंजाब सरकार के प्रयासों के कारण नशा तस्कर या तो जेलों में हैं, या फिर पंजाब छोड़कर भाग गए हैं। अब यह मुहिम जमीनी स्तर पर, यानी गांवों और वार्डों में शुरू हो गई है, जिसे नशा मुक्ति यात्रा का नाम दिया गया है, जिसे लोगों का भारी समर्थन मिल रहा है। उन्होंने उपस्थित लोगों से नशा मुक्ति अभियान में अपना पूर्ण सहयोग देने का संकल्प भी दिलाया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे नशा मुक्त पंजाब बनाने में प्रशासन और पुलिस विभाग का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे की लत से छुड़ाकर, अपने पैरों पर खड़ा करने के लिए पंजाब सरकार के प्रयास युद्ध स्तर पर जारी हैं और आम लोगों का भी यह फर्ज बनता है कि वे पूरी निष्ठा से सरकार का साथ दें, ताकि नशा उन्मूलन अभियान के कारगर नतीजे सामने आ सकें। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि नशे के खिलाफ लड़ाई में सूचना देने वालों की पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाती है और पुलिस भी निष्पक्षता से कार्रवाई करती है। Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

समाज सेवी बलवीर सिंह रामूवालिया, आल इंडिया वाल्मीकि खालसा दल द्वारा सम्मानित !!

मोगा, 31 मई, (मुनीश जिन्दल) शिरोमणि शहीद बाबा जीवन सिंह गुरुद्वारा, बस्ती साधा वाली में आल इंडिया वाल्मीकि खालसा दल की ओर से धार्मिक समागम  करवाया गया। इस समागम में पहुंचे सर्राफा बाजार के प्रमुख बलवीर सिंह रामूवालिया का विशेष तौर पर सम्मान किया गया। इस मौके पर आल इंडिया वाल्मीकि खालसा दल के मुख्य सेवादर अमरजीत सिंह गिल ने कहा कि बलवीर सिंह रामूवालिया पिछले नौ वर्षों से गुरुद्वारा साहिब की बिल्डिंग की सेवा कर रहे हैं।  इनकी सेवाओं का सम्मान करते हुए रंगरेटा सरदार वैल्फेयर सोसायटी मोगा के चेयरमैन जिंदरपाल सिंह सिद्धू द्वारा उनका विशेष सम्मान किया गया। इस मौके पर अमरजीत गिल, मुख्य सेवादार वाल्मिक खालसा दल, हजूरी रागी भाई जतिंदर सिंह जी पटना वाले, तबला वादक ओशनप्रीत सिंह, लखवीर सिंह अध्यक्ष, जगदेव सिंह सचिव, जसवीर सिंह कोषाध्यक्ष, मनदीप सिंह धुन्ना मीडिया प्रभारी, अशोक धुन्ना, हरमेश सिंह ठेकेदार, तिरलोक सिंह उपाध्यक्ष, जगदीश सिंह स्टोर कीपर, बीबी गुरदेव कौर, बीबी हरबंस कौर, बीबी महिंदर कौर सहित स्थानीय निवासी उपस्थित थे। Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

ऑपरेशन सिंदूर ! तिरंगा यात्रा ! भारत माता की जय, इंकलाब जिंदाबाद जैसे नारों से गूंजा इलाका !!

मोगा, 31 मई, (मुनीश जिन्दल) ‘पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा जो नृशंस हमला हुआ था, भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन सिन्दूर के रूप में इस आतंकवादी हमले को करारा जवाब दिया गया’। इन शब्दों का प्रगटावा डॉ. हेडगवार शहीद ओमप्रकाश सर्वहितकारी विद्या मंदिर हाई स्कूल की प्रबंध समिति सदस्य महेंद्र जिन्दल ने अपने सम्बोधन में किया। महेंद्र जिन्दल, शनिवार को डॉ. हेडगवार शहीद ओमप्रकाश सर्वहितकारी विद्या मंदिर हाई स्कूल मोगा की तरफ से ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत निकली गई  तिरंगा यात्रा के अवसर पर उपस्थिति को सम्बोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय सेना को समर्थन देना तथा उनके मनोबल को बढ़ाना था। सभी ने बढ़ चढ़कर इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। बच्चों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम, इंकलाब जिंदाबाद, जय जवान जय किसान के नारे लगाए। जिससे सम्पूर्ण माहौल देश भक्ति की लय में डूब गया।  इस अवसर पर भारत विकास परिषद के प्रधान सुधीर कोहली, सचिव महेश गुप्ता, डॉ. राजेश पुरी, निशि राकेश विज, सुमन विज, राकेश गोयल, अंजुम प्रवीण पुरी, नीरू अग्रवाल‌, आशिमा सचदेवा‌, कृष्णा कोहली, वीरेंद्र गर्ग एडवोकेट, राजेंद्र सचदेवा, सरोज ग्रोवर, आशा अरोड़ा, नीलम अरोड़ा, सरिता, अनीता कोछड़, उषा गोयल, ऊषा ग्रोवर, मोनिका गोयल, सुमन शर्मा, संगीता सिंगला, विजय सिंगला, अभिभावक, बच्चे व विद्या मंदिर के सदस्य उपस्थित थे। अंत में प्रधानाचार्य पूनम गोयल ने इस तिरंगा यात्रा में सहयोग देने के लिए सभी सदस्यों का धन्यवाद किया। Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

24 मरले जमीन के टुकड़े के लिए, हैवानियत ! क्रूर हत्या, 2 सगे भाई व भतीजा गिरफ्तार !!

मोगा 31 मई, (मुनीश जिन्दल) जिला मोगा की सब तहसील धर्मकोट के गांव चक्क तारे वाला में, हैवानियत का नंगा नाच देखने को मिला है। यहां जमीन के एक 24 मरले टुकड़े को लेकर हुए विवाद में एक 62 वर्षीय की क्रूरता से हत्या की गई है। जमीन पर कब्जा धारी गुट के लोगों की और से जमीन के असल मालिक, जिसके नाम पर जमीन की रजिस्ट्री व इन्तकाल था, के ऊपर ट्रैक्टर चढ़कर उसकी नृशंस हत्या की गई है। इस घटनाक्रम में मृतक की पत्नी मंजीत कौर भी घायल हुई है, जो कि फिलहाल स्थानीय सरकारी अस्पताल में जेरे इलाज है और मीडिया के रूबरू इन्साफ की गुहार लगा रही है। पुलिस ने इस मामले में मुस्तैदी दिखाते हुए 6 घंटों में ही बड़ी सफलता हासिल की है। जिस संबंधी धर्मकोट के DSP रमनदीप सिंह ने मीडिया कर्मियों से जानकारी साझा की। इस मौके पर उनके साथ थाना धर्मकोट के प्रभारी जतिंदर सिंह भी मौजूद थे।  DSP RAMANDEEP SINGH Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

मां बगलामुखी को बलि रूप में दी जाती है, नारियल की बलि : आचार्य नन्द लाल !!

मोगा 30 मई, (मुनीश जिन्दल) कोटकपूरा रोड स्थित मां बगलामुखी यज्ञशाला में हर वीरवार की तरह, इस वीरवार भी विशेष हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। मां बगलामुखी यज्ञशाला के संस्थापक आचार्य नंदलाल शर्मा की अध्यक्षता में हुए इस विशेष हवन यज्ञ मौके पर विशेष तौर पर एडवोकेट अंकित गुप्ता, कैशियर बार एसोसिएशन, जिला मोगा ने अपने परिवार के साथ मिलकर मां बगलामुखी का पूजन हवन यज्ञ कर आशीर्वाद लिया।  इस मौके पर आचार्य नंदलाल शर्मा ने कहा कि मां बगलामुखी कलयुग की महान शक्ति है। मां बगलामुखी के पूजन हवन यज्ञ से श्रद्धालु अपनी समस्याओं को दूर करते हैं। मां बगलामुखी यज्ञशाला में हवन यज्ञ सुबह 10:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक निरंतर चलता रहता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु आकर के यहां पवित्र महायज्ञ में आहुतियां डालकर, मां बगलामुखी का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। इस मौके पर मां बगलामुखी मंदिर की ओर से लंगर भंडारे की व्यवस्था भी की जाती है। उन्होंने बताया कि मां बगलामुखी, यज्ञशाला में पिंडी रूप में विराजमान हैं। चारों वेदों के चारों स्तंभ भी यहां स्थापित किए गए हैं। माता भगवती को बलि रूप में नारियल की बलि दी जाती है। और मां बगलामुखी को पीले वस्त्र पीला प्रसाद अर्पित कर आशीर्वाद लिया जाता है।  इस मौके पर उपस्थित महेश बंसल, अर्चना बंसल, दीपक पुरी, रूपचंद नगर, राजेश जिंदल, अमन मदान, हरिंदर ग्रेवाल, इंद्रजीत रही, राजकुमार राजू, सम्राट मिंटू, राजा, बूटा सिंह उपस्थित थे। Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...
error: Content is protected !!