नहीं मिली दुल्हन ! बैरंग लौटी बारात, अमृतसर से लड़के का विवाह करने बाराती पहुंचे थे मोगा !!
मोगा 10 जून, (मुनीश जिन्दल) आज के इस तकनीकी युग में जहां मोबाइल फोन के अनेक फायदे हैं, वही अगर इसे सही ढंग से इस्तेमाल न किया जाए, तो इसके अनेकों नुकसान भी हैं। ताजा मामला पंजाब के जिला मोगा से संबंधित है। जहां पर फोन पर तय हुए एक रिश्ते के चलते जब बाराती 110 की दूरी से, अमृतसर से अपने लड़के का विवाह करने मोगा पहुंचे, तो न तो उन्हें दुल्हन मिली व ना ही उसका घर। जिसके चलते बारात को बैरंग ही लौटना पड़ा। यह रिश्ता दूल्हे की भाभी ने अपनी रिश्तेदारी में ही करवाया था व दूल्हे की भाभी के मुताबिक यह रिश्ता फोन पर ही तय हुआ था। जिसके बाद उनका परिवार, उसके देवर का विवाह करने मोगा पहुंचा था। लेकिन ना तो दुल्हन मिली, ना दुल्हन का घर, जिस पैलेस का नाम दिया गया था, ना ही उस पैलेस में कोई प्रोग्राम था। जिसके चलते अब पीड़ित परिवार ने इंसाफ की गुहार लगाई है। मीडिया के रूबरू दूल्हे की भाभी मनप्रीत कौर ने बताया कि वो अपने देवर का विवाह अपनी रिश्तेदारी में बहन लगती लड़की के साथ करने मोगा आए थे व यह रिश्ता फोन पर ही तय हुआ था। और जिस पैलेस का नाम लड़की वालों की ओर से दिया गया था, उस पैलेस में कोई प्रोग्राम ही नहीं था, ना ही शहर के किसी गुरुद्वारा साहिब में कोई प्रोग्राम मिला, और ना ही लड़की वालों का घर मिला। पीड़ित भाभी ने बताया कि अब उसका ससुराल परिवार उसे ताने मार रहा है। लेकिन उसने खुद को बेकसूर बताते हुए इसी घर में बसने की बात कही है। इधर दूल्हे के भाई परमिंदर व दूल्हे के पिता सुरजीत सिंह ने भी मामले की जानकारी देते हुए इंसाफ की गुहार लगाई है। Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...
