logo

mogatodaynews

administrator

भाजपा, सरगर्म कार्यकर्ताओं को उच्च पद पर बैठाकर, देती है मान सम्मान : डा. सीमान्त गर्ग !!

मोगा, 17 मई (मुनीश जिन्दल) “भाजपा ने पार्टी में सरगर्मी से कार्य करने वाले नेताओं को हमेशा उच्च पद पर बैठाकर मान सम्मान दिया है तथा अपने कार्यकर्ताओं को उनकी योग्यता के अनुसार उच्च पदों पर विराजमान किया है। जबकि दूसरी पार्टियों में हमेशा भाई भतीजावाद को ही बढ़ावा दिया जाता है। जिस कारण वह पार्टियां आगे नहीं बढ़ पाती। भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को हमेशाा आगे लाने के लिए तत्पर रहती है। जिस कारण आज भाजपा देश की नहीं, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के तौर पर उभरी है।” उक्त विचार भाजपा के जिलाध्यक्ष डा. सीमांत गर्ग ने मोगा के सूरज नगर, कंडे वाली गली मंदिर की नई बिल्डिंग में उमाकांत सिंह को भाजपा पार्टी का उत्तरी मंडल मोगा का अध्यक्ष का कार्यभार संभालने के अवसर पर संबोधित करते हुए प्रकट किए।  इस मौके पर भाजपा के सीनियर नेता निधड़क सिंह बराड़, महामंत्री मुख्तयार सिंह, महामंत्री विक्की सितारा, उपाध्यक्ष सोनी मंगला, मंडल अध्यक्ष अमित गुप्ता, प्रवासी सैल के इंचाज विजय मिश्रा, मंडल अध्यक्ष भूपिंदर हैप्पी, मंडल अध्यक्ष उमाकांत सिंह, शशिकांत, मंडल अध्यक्ष बाघापुराना दीपक तलवाड़, आई.टी. सैल इंचार्ज मुकेश शर्मा, सुकेश सूद, हेमंत सूद, सुखा सिंह, मंडल अध्यक्ष अमित गुप्ता, भूपिंदर हैप्पी, रविकांत पांडे, डॉक्टर गुलशन कुमार, गगनदीप सिंह, दुख हरण पाल सिंह, पंकज कुमार, नरेंद्र कुमार, दिनेश गर्ग, बब्बू कुमार, सुरेश कुमार, विनोद चतुर्वेदी, अशोक पासवान, रंजीत सिंह, छोटेलाल, नंदलाल साहनी, स्वामीनाथ यादव, रमेश शुक्ला, प्रकाश त्रिपाठी, राजेंद्र सिंह, राजीव सिंह, सुशील पासवान, मनोहर लाल, संतोष कुमार आदि पदाधिकारी मौजूद थे। इस मौके पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता व अन्य लोग।  इस मौके पर भारी इकतरता को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष डा. सीमांत गर्ग ने कहा कि कुछ दिन पहले भाजपा के प्रभारी तथा पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया मोगा में 15 मंडल अध्यक्षों की घोषणा करके गए थे, उमाकांत सिंह का चयन भी उस मौके पर हुआ था। जिसके चलते अब उमाकांत सिंह ने अपने पिछले कार्य को बखूबी निभाते हुए दूसरी बार मंडल अध्यक्ष का कार्यभार शुरू किया है। उन्होंने कहा कि मोगा के उत्तरी मंडल के गणमान्य व्यक्तियों का भारी समूह साबित करता है कि आज भाजपा का ग्राफ शहरों की तरफ गांवों में भी बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूरे देश में जरूरतमंद व गरीब लोगों के लिए नई नई नीतियां बनाकर उनको जमीनी स्तर पर लाभ पहुंचा रहे हैं, उनसे प्रभावित होकर आज भारी संख्या में देश के लोग भाजपा के साथ जुड़ रहे हैं। जिस कारण आज भाजपा अंतर राष्ट्रीय स्तर पर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भाजपा की पंजाब में सरकार लाना समय की जरूरत है। क्योंकि समय समय की सरकारें पंजाब की आर्थिक स्थिति सहित कानून व्यवस्था को ठीक करने तथा नशों पर रोक लगाने में असफल ही साबित हुई हैं। इसलिए भाजपा की डबल इंजन सरकार, पंजाब में लाकर जहां हम पंजाब की आर्थिकता को मजबूत कर सकते हैं। वहीं नशों को पूरी तरह से बंद करने में सफल हो सकते हैं। डा. सीमान्त ने कहा कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पाकिस्तान के भेजे हुए आतंकवादियों द्वारा पहलगाम की घटना को अंजाम देकर हमारे 26 लोगों को शहीद किया था, उनका बदला लेने के लिए दृढ़ निश्चित मजबूती से अपनी तीनों सेनाओं के साथ मिलकर जो पाकिस्तान को धूल चटाई है, जिससे पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ी है तथा आतंकवादियों का सफाया करने में भी हम सफल हुए हैं। उन्होंने कहा कि आगे से कोई भी पाकिस्तान का आतंकवादी हमारे देश में कोई भी अनहोनी घटना करेगा तो उसका नतीजा उन्हें ‘सिंदूर आपरेशन’ की तरह भुगतना पड़ेगा। उन्होंने उमाकांत सिंह को बधाई देते हुए उत्साहित किया कि आने वाले समय में उत्तरी मंडल में भी विधानसभा चुनावों में अपना उम्मीदवार खड़ा करके यहां से विजय हासिल करेंगे। इस मौके पर उत्तरी मंडल के अध्यक्ष उमाकांत सिंह ने उनके कार्यभार संभालने के अवसर पर समागम में पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष डा. सीमांत गर्ग सहित अन्य औहदेदारों का धन्यवाद करते हुए उन्हें भरोसा दिलाया कि भाजपा उत्तरी मंडल के साथ साथ प्रवासी लोगों को भी अधिक से अधिक लोगों को पार्टी के साथ जोडकर मजबूत करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

डी.सी. सागर सेतीया को 24 दिनों में दूसरा बड़ा सदमा ! पिता का निधन ! संस्कार 17 मई, शाम को !!

मोगा 17 मई, (मुनीश जिन्दल) प्रत्येक मां-बाप का यह सपना होता है कि वह अपनी औलाद को सफल होता देखें व उसका आनंद मानें। लेकिन अगर हम बात आईएएस सागर सेतीया, डिप्टी कमिश्नर मोगा की करें, तो शायद उनकी माता उषा सेतिया व पिता अविनाश चंद्र सेतीया के कर्मों में यह सुख नहीं था। जिसके चलते 24 दिनों के भीतर ही डिप्टी कमिश्नर सागर सेतीया की माता उषा सेतीया व पिता अविनाश चंद्र सेतीया, इस संसार को अलविदा कहकर हमेशा हमेशा के लिए, प्रभु चरणों में विलीन हो गए हैं। इससे पूर्व 24 अप्रैल को आईएएस सागर सेतीया की माता उषा सेतीया, इस संसार को अलविदा कह गए थे। और अब उनके देहांत के ठीक 24वें दिन उनके पिता अविनाश चंद्र सेतीया, इस संसार को हमेशा हमेशा के लिए अलविदा कह गए हैं।  यहां जिक्रयोग्य है कि इसी वर्ष 28 फरवरी को आईएएस सागर सेतीया ने, बतौर डिप्टी कमिश्नर अपना पहला चार्ज, जिला मोगा का संभाला था, और तब अपने पुत्र की बतौर डिप्टी कमिश्नर, पहली जॉइनिंग को लेकर सागर सेतीया का परिवार इतना उत्साहित था कि उनके ज्वाइन करने से पहले ही, उनकी माता उषा सेतीया, पिता अविनाश चंद्र सेतीया व उनकी बहन मनीषा सेतीया, डिप्टी कमिश्नर कार्यालय पहुंच गए थे। उस वक्त आईएएस सागर सेतीया के माता-पिता की खुशी देखते नहीं बनती थी। इधर अपने कार्यालय पहुंचने के बाद आईएएस सागर सेतीया जब अपनी माता उषा सेतीया से मिले थे, तो सर्वप्रथम उनके मुख से जो शब्द निकला था, वह “पापा” ही था। और जैसे ही उन्होंने अपनी माता उषा सेतीया से अपने “पापा” के बारे में पूछा और उनकी माता ने इशारा किया कि वे पीछे हैं, तो सागर सेतीया पीछे पलटकर अपने पिता को अपना कंधा देकर आगे लाए थे। और उनके माता-पिता, दोनों ने ही अपने पिता के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें खूब आशीर्वाद दिया था।आईएएस सागर सेतीया, अपना पुत्र धर्म निभाते हुए सर्वप्रथम, इस धरती पर अपने भगवान स्वरूप माता-पिता का आशीर्वाद लेने के पश्चात ही डिप्टी कमिश्नर मोगा की कुर्सी पर विराजमान हुए थे। मिली जानकारी के मुताबिक़ आईएएस सागर सेतीया के पिता अविनाश चंद्र सेतीया ने शनिवार सुबह 4:00 बजे अपनी अंतिम सांस ली। जहां तक अविनाश चंद्र सेतिया की निजी शख्सियत का सवाल है, वे एक हंसमुख, विनम्र व दूसरों के सुख दुख को समझने वाले, व उनके काम आने वाली, एक सुदृढ़ व्यक्ति थे। आईएएस सागर सेतीया की जॉइनिंग के मौके पर, सागर सेतीया की माता उषा सेतीया, उनके पिता अविनाश चंद्र सेतीया व उनकी बहन मनीषा सेतीया “मोगा टुडे न्यूज़” की टीम से रूबरू हुए थे, व इस मौके पर अविनाश चंद्र सेतीया ने आईएएस पुत्र की सफलता का सफर हमारी टीम से साझा किया था।  और जैसे कि प्रतेक मां-बाप को अपनी औलाद से उम्मीदें होती हैं, वैसे ही “मोगा टुडे न्यूज” से अपने विशेष साक्षात्कार में उनके पिता अविनाश चंद्र सेतीया ने अपने डिप्टी कमिश्नर पुत्र से अनेक उम्मीदें जाहिर की थी।  भले ही आज अविनाश चंद्र सेतीया अपना पति का धर्म निभाते हुए, अपनी पत्नी को हर पल, हर स्थिति में साथ देने का वादा निभाते हुए, अपनी पत्नी के देहांत के 24वें दिन, खुद भी इस संसार को हमेशा के लिए अलविदा कह गए हैं। लेकिन मौजूदा समय, सेतीया परिवार के लिए बहुत संकट की घड़ी बन गयी है। हम “मोगा टुडे न्यूज़” की और से भगवान् से यही प्रार्थना करते हैं कि जहां प्रभु स्व. अविनाश चंद्र सेतीया को अपने चरणों में निवास दें, वहीं वो सेतीया परिवार को ये दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।  आपके यहां बता दें, कि जैसे ही डिप्टी कमीश्नर सागर सेतिया के पिता अविनाश चंद्र सेतीया के निधन की खबर जिला मोगा के गलियारों में पहुंची, तो जिले की अनेक सामाजिक, राजनीतिक हस्तियों सहित जिले के अन्य प्रशासनिक, पुलिस अधिकारियों के इलावा उनके दफ्तरी स्टाफ ने “मोगा टुडे न्यूज़” से फोन पर अपना शोक प्रकट किया है। इन शोक प्रकट करने वालों में, विधायक डॉ अमनदीप कौर अरोड़ा, विधायक दविंदरजीत सिंह लाडी ढोस, विधायक मनजीत सिंह बिलासपुर, विधायक अमृतपाल सिंह सुखानंद, ADC जनरल चारुमिता, ADC विकास, जगविंदर जीत सिंह ग्रेवाल, सहायक कमीश्नर (जनरल) हितेश वीर गुप्ता, एसएसपी अजय गांधी, SPH सन्दीप सिंह मन्ड, SPD बालकृष्ण सिंगला, SP संदीप वडेरा, SDM मोगा सारंगप्रीत सिंह औजला, SDM बाघापुराना बेअंत सिंह, SDM निहाल सिंह वाला मैडम स्वाति, जिला माल अफसर लक्ष्य कुमार, नगर निगम मेयर बलजीत सिंह चानी, भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रधान डॉक्टर सीमांत गर्ग, डा. अमरजीत (तलवंडी भाई), बिंदु सूद (बिग बैन), सुखजिंदर (काका बलखंडी), मनोज बांसल, कांग्रेस की शहरी प्रधान मालविका सूद, जिले के समूह इलेक्ट्रॉनिक व प्रिंट मीडिया के पत्रकार, सहित जिले के अन्य अनेक मोहतवार लोग शामिल थे।  जबकि उनके दफ्तरी स्टाफ में सुपरिंटेंडेंट ग्रैंड 1 जोगिन्दर कुमार, सुपरिंटेंडेंट (जनरल) परवीन कुमार, सुपरिंटेंडेंट माल गुरमेल सिंह, PA मैडम हरप्रीत कौर, DC दफ्तर कर्मचारी यूनियन, जिला मोगा के प्रधान दलबीर सिंह सिद्धू, जनरल सकत्तर संदीप कुमार, जूनियर सहायक अंकित कांसल, गुरभेज सिंह बराड़ सहित अन्य अनेक कर्मचारियों ने हमारी टीम के साथ अपना शोक व्यक्त किया।  आपको यहां बतादें कि स्वर्गीय माता पिता अपने पीछे एक भरा पूरा परिवार छोड़कर गए हैं। उनके तीन बच्चे हैं, सबसे बड़ी बेटी, मनीषा सेतीया, जो कि एक वकील हैं। उनके बेटे सौरभ सेतीया व आईएएस बेटा सागर सेतीया। इसके साथ ही हम “मोगा टुडे न्यूज़” की ओर से यही आस करते हैं कि स्वर्गीय अविनाश चंद्र सेतीया को अपने आईएएस पुत्र सागर सेतीया से जो उम्मीद थी, सागर सेतीया उन पर पहरा देते हुए, अपने स्वर्गीय पिता को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि सदैव के लिए अर्पित करते रहेंगे।  आपको यहां बता दें कि आईएएस सागर सेतिया के स्वर्गीय पिता अविनाश चंद्र सेतिया के पार्थव शरीर की दाह संस्कार प्रक्रिया, लुधियाना के सिविल लाइन स्तिथ मुक्ति धाम स्वर्ग आश्रम में आज, 17 मई, शनिवार शाम 4 बजे सम्पन्न होगी। Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी ! सेना के सम्मान में भाजपा की तिरंगा यात्रा 17 मई को : डा. सीमांत !!

मोगा, 16 मई (मुनीश जिन्दल) 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान से आए आतंकवादियों द्वारा हमारे निर्दोष 26 लोगों को गोलियां मारकर शहीद किया गया था। जिसके बाद देश में आक्रोश की लहर चल रही थी तथा केन्द्र सरकार पर 140 करोड़ लोगों द्वारा दबाव बनाया जा रहा था कि केन्द्र सरकार अब पाकिस्तान के साथ निर्णायक कार्रवाई करे। केन्द्र अपने दृढ़ निश्चिय के चलते भारत की तीनों सेनाओं तथा सुरक्षा उच्चाधिकारियों के साथ लगातार बैठकों का सिलसिला बनाए हुए था तथा पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए एक ठोस रणनीति बनाई जा रही थी। जिसको लेकर भारत सरकार ने पाकिस्तान द्वारा 7 मई 2025 को पाकिस्तान द्वारा ड्रोन मिजाइलों द्वारा हमारे सीमावर्ती पंजाब, राजस्थान, गुजरात के कई स्थानों पर ड्रोन मिजाइलें भेजी गई। जिसको भारत के एस 400, सुरक्षा कवच ने हवा में ही पाकिस्तान के ड्रोन व मिजाइलों को नष्ट कर दिया। जिसके एक घंटे बाद भारत ने पाकिस्तान में बने आतंकवादी शिविरों पर स्टीक हमला किया। जिससे पाकिस्तान स्थित नौ आतंकी ठिकानों के साथ साथ कश्मीर पी.ओ.के. में भी जबरदस्त हमले करके सैकड़ों आतंकवादियों को मौत की नींद सुला दिया। जिसके बाद तीन दिन भारत में पाकिस्तान के हमलों का बखूबी जबाव दिया। भारत के इस जबावी हमले में आतंकी संगठनों जैश ए मोहम्मद, लश्कर ए तोयबा, डिजबुल मुजाहिदीन को निशाना बनाकर नष्ट कर दिया। जिससे आतंकवादियों की भारत के हमलों में कमर टूट गई। पाकिस्तान इन हमलों के बाद अमेरिका व दूसरे देशों के पास गिड़गिड़ाने लगा कि भारत को हमले करने से रोका जाए तथा पाकिस्तान के सैनिक अधिकारियों ने हमारे सैनिक अधिकारियों को हमले रोकने व बातचीत से इस मसले का हल करने के लिए गुहार लगाई। जिसके बाद भारत ने भी इसका मकबूल जबाव दिया, ताकि पाकिस्तान के साथ बिना युद्ध किए, इस मसले का हल किया जा सके। भारत के ‘आपरेशन सिंदूर’ की कामयाबी के बाद भाजपा ने राष्ट्रिय स्तर पर देश के सभी जिला हैड क्वार्टरों पर सेना के सम्मान के लिए ‘तिरंगा यात्रा’ निकालने की घोषणा की। उसी कड़ी के तहत मोगा में भी भाजपा के जिलाध्यक्ष डा. सीमांत गर्ग के नेतृत्व में मोगा जिला के सभी मंडलों व भाजपा के पदाधिकारियों की एक बैठक भाजपा के जिला दफ्तर में बुलाई गई तथा इस मोटर साइकिल तिरंगा यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर देश के सेना के जवानों को पूरा मान सम्मान देने की बात कही, जिन्होंने अपनी जाने हथेली पर रखकर भारत की सुरक्षा को यकीनी बनाया। डा. सीमांत गर्ग ने कहा कि इस तिरंगा यात्रा में मोगा जिले की समाज सेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों, समूह एन.जी.ओ. के पदाधिकारी को भी इस तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया गया। उन्हें यह भी कहा गया है कि सभी पदाधिकारी मोटर साइकिल, स्कूटर, एक्टिवा स्कूटरी, कार आदि पर भी आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह तिरंगा यात्रा सांय साढ़े पांच बजे पुरानी दाना मंडी भारत माता मंदिर से शुरू होकर चेंबर रोड, नेहरू पार्क रोड, न्यू टाउन, आर्य स्कूल रोड, देव होटल, सिविल अस्पताल रोड होते हुए मेन बाजार, प्रताप रोड चौक, डा. शाम लाल थापर चौक, मैजिस्टक चौक पहुंचेगी, जहां से यह यात्रा रेलवे पुल से होती हुई शहीदी पार्क में संपन्न होगी, जहां पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। इस अवसर पर महामंत्री विक्की सितारा, उपाध्यक्ष सोनी मंगला, मंडल अध्यक्ष अमित गुप्ता, यूथ उपाध्यक्ष कशिश धमीजा, प्रवासी सैल के इंचाज विजय मिश्रा, महिला मोर्चा की सीनियर नेता गीता आर्य, मंडल अध्यक्ष भूपिंदर हैप्पी, मंडल अध्यक्ष उमाकांत सिंह, शशिकांत, मंडल अध्यक्ष बाघापुराना दीपक तलवाड़, आई.टी. सैल इंचाज मुकेश शर्मा, राजेन्द्र गाबा, सुकेश सूद, हेमंत सूद, जङ्क्षतदर चड्ढा, सुरिंदर सिंह, कमल घारू, सुखा सिंह, सतिंदर सिंह, सुरिंदर सिंह, अमरीक सिंह, सुखबीर सिंह, बलजीत सिंह, बलवंत सिंह, अजीतवाल मंडल अध्यक्ष अमरीक सिंह, समाध भाई मंडल अध्यक्ष सुखबीर सिंह आदि उपस्थित थे। Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

ऐंजल जिन्दल ने प्रथम लाकर समाज का नाम किया रोशन ! अग्रवाल समाज सभा ने किया सम्मानित !!

कामयाब इन्सान बनकर, समाज के उत्थान के लिए करूंगी काम : ऐंजल जिन्दल ! मोगा 16 मई, (मुनीश जिन्दल) भावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने की कड़ी को आगे बढ़ते हुए शुक्रवार को अग्रवाल समाज सभा द्वारा, हाल ही में घोषित हुए सीबीएसई बोर्ड के दसवीं के नतीजे में गीता भवन स्कूल की प्रथम आने वाली छात्रा ऐंजल जिन्दल को सम्मानित किया गया। इस मौके पर छात्रा ऐंजल जिन्दल के पिता मुनीश जिन्दल व माता पायल जिन्दल भी मौजूद थी। इस अवसर पर जिन्दल परिवार द्वारा स्थानीय धर्मशाला लालचंद जिन्दल में आयोजित एक साधारण समागम में सभा के सदस्यों ने, खासकर महिलाओं ने बड़ी संख्या में अपनी हाजरी लगवाकर, इस समागम को प्रभावशाली बना दिया। इस मौके पर अग्रवाल समाज वूमैन सैल की जिला प्रधान लवली सिंगला, शहरी प्रधान हिना गोयल सहित डा. निरुपमा, अंजू गोयल, सुनीता मित्तल, रेखा जिन्दल, निशा सिंगला आदि सदस्य, जबकि पुरुष सदस्यों में अग्रवाल समाज सभा के पंजाब प्रधान डॉ अजय कांसल, विजय सिंगला, राजकुमार गर्ग, मोहन लाल गर्ग, कृष्ण तायल, राजीव सिंगला, सुरिंदर कांसल, मनोज बांसल, पवन अग्रवाल, पिंटू तायल, बलवंत राय अग्रवाल, हैप्पी सिंगला, कृष्ण गोयल, महेश गुप्ता, जोगिन्दर सिंगला, केशव बांसल, समीर सिंगला, यश नोहरीया, भीमसैन, राजन गोयल, वकील पवन गोयल, केवल बांसल, राकेश मित्तल, राहुल मित्तल, अनिल गर्ग, विपन जिंदल, राहुल जिन्दल, रविंदर अग्रवाल, शगुन गर्ग, सौरभ गोयल, गौरव कांसल, कुलभूषण गोयल, नितिन गुप्ता सहित बड़ी संख्या में सभा के अन्य सदस्य उपस्थित थे। ऐंजल जिन्दल को सम्मानित करते, अग्रवाल समाज सभा के सदस्य। बातचीत के दौरान, अग्रवाल समाज सभा के पंजाब प्रधान डॉ अजय कांसल ने बताया कि उनकी संस्था एक लंबे समय से अग्रवाल समाज के होनहार छात्रों को सम्मानित करती आई है। इसी कड़ी के तहत आज ऐंजल जिन्दल को सम्मानित किया गया है। डा. अजय ने विश्वास दिलाया कि उनकी सभा द्वारा समाज सेवा के कार्य भविष्य में भी जारी रहेंगे, व अग्रवाल समाज को समाज में और उंचाईओं पर ले जाने के लिए, वे अपने फर्ज से कभी पीछे नहीं हटेंगे।  इधर इस मौके पर सम्मानित होने वाली छात्रा ऐंजल जिन्दल ने सर्वप्रथम भगवान् व स्वामी वेदांतानन्द जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस शानदार नतीजे का श्रेय वे अपने स्कूल के अध्यापकों के इलावा विज्ञान की अध्यापिका शमा रानी और सामाजिक अध्यन्न की अध्यापिका नवदीप कौर (दोनों, डी.एन. मॉडल स्कूल) के साथ-साथ अपने दादा मोहिन्दर जिन्दल, दादी मोहिनी जिन्दल सहित अपनी बहन कीर्ति व भाई अनुभव को देती हैं। जिन्होंने सदैव उसका मार्गदर्शन करते हुए, उसे पढ़ाई करने के लिए बढ़िया वातावरण दिया, जिसके चलते ही आज वो स्कूल में प्रथम आ पाई है। ऐंजल के भविष्य को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब पर ऐंजल जिन्दल ने कहा कि आगामी भविष्य में वे एक कामयाब इन्सान बनकर, समाज के उत्थान के लिए काम करना चाहती हैं। समागम के अन्त में छात्रा ऐंजल जिन्दल के पिता मुनीश जिन्दल व माता पायल जिन्दल ने उनकी पुत्री के इस सम्मान के लिए अग्रवाल सभा के सदस्यों का धन्यवाद किया। Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

श्री पुरुषोत्तम महावीर दल एवं संकीर्तन मंडल में शामिल होने वाले नए सदस्य सन्मानित !!

मोगा, 15 मई (मुनीश जिन्दल) श्री पुरुषोत्तम महावीर दल एवं संकीर्तन मंडल मोगा की एक अहम बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में चेयरमैन अरविंदर गर्ग, अध्यक्ष रविंदर गर्ग, उपाध्यक्ष महेश गर्ग ने बैठक दौरान नए शामिल हुए सदस्य डा. अशोक कुमार नागपाल और यश गुप्ता को मंडल में शामिल करते हुए उनकी सेवा की जिम्मेवारी सौंपते हुए उन्हें  सम्मानित किया। इस मौके पर नवनियुक्त सदस्य डा. अशोक कुमार नागपाल, यश गुप्ता ने कहा कि वह धार्मिक आयोजनों में मंडल के साथ बढ़ चढक़र भाग लेंगे तथा मंडल द्वारा जो जिम्मेवारी उन्हें सौंपी गई है, वे उसे पूरी तनदेही से निभाएंगे। इस मौके पर चेयरमैन अरविंदर गर्ग, अध्यक्ष रविंदर गर्ग, उपाध्यक्ष महेश गर्ग के इलावा राजेन्द्र सिंगला, नितिन शर्मा, हर्ष बांसल, राजेश कुमार राजू, विपिन सेठी, महंत मंगत राम शर्मा, राज वर्मा, राज अरोड़ा, रामपाल मेहंदीरत्ता, लच्छू, कपिल खन्ना, डा. प्रदीप, मनोज अरोड़ा, किशन लाल, बलराज शर्मा मौजूद थे। Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

एकाएक भारी पुलिस फ़ोर्स की दबिश से सहमे बस स्टैंड यात्री ! SPH मन्ड ने बताया कारण !!

मोगा 15 मई, (मुनीश जिन्दल) रविवार शाम बस स्टैंड पर मौजूद यात्रियों व आसपास के इलाके के लोगों के लिए स्थिति एकाएक उस समय असमंजस की हो गई, जब एसपी हेड क्वार्टर संदीप सिंह मंड की अगुवाई में भारी पुलिस फोर्स ने बस स्टैंड के बाहर व अंदर दबिश दी। इस मौके पर उनके साथ अनेक पुलिस थानों के प्रभारी, अन्य इंस्पैक्टर रैंक के अधिकारी, ट्रैफिक इंचार्ज व बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद थे। मामला क्या है ? उससे तो हम आपको अवगत करवा ही रहे हैं। उससे पहले आप जरा, इस वीडियो पर, एक नजर डाल लें। यहां जिक्रयोग्य है कि पुलिस द्वारा यह दबिश सिर्फ मोगा बस स्टैंड पर ही नहीं दी गई थी, बल्कि जिले के अन्य विधानसभा हलकों में भी दी गई थी। क्या कारण था, इस भविष्य का ? इस संबंधी एसपीएच संदीप सिंह मन्ड ने मीडिया कर्मियों से विस्तृत जानकारी साझा की। SPH SUNDEEP SINGH MAND Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਵਿੱਚ ਆਧੁਨਿਕਤਾ, ਅੱਜ ਦੇ ਸਮੇਂ ਦੀ ਮੁੱਖ ਲੋੜ : ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਸਾਗਰ !!

ਮੋਗਾ, 15 ਮਈ, (ਮੁਨੀਸ਼ ਜਿੰਦਲ) ‘ਪੰਜਾਬ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸੂਬਾ ਹੈ ਅਤੇ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਵਿੱਚ ਆਧੁਨਿਕਤਾ ਅੱਜ ਦੇ ਸਮੇਂ ਦੀ ਮੁੱਖ ਲੋੜ ਹੈ। ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਇਸ ਦਿਸ਼ਾ ਵਿੱਚ ਲਗਾਤਾਰ ਕੰਮ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ, ਜਿਵੇਂ ਕਿ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਸੰਦ, ਭਾਰੀ ਸਬਸਿਡੀ ਉਪਰ ਮੁਹੱਈਆ ਕਰਵਾਉਣਾ, ਕਿਸਾਨ ਸਿਖਲਾਈ ਕੈਂਪਾਂ ਜਰੀਏ ਕਿਸਾਨਾਂ ਤੱਕ ਆਧੁਨਿਕ ਜਾਣਕਾਰੀ ਭੇਜਣਾ ਆਦਿ। ਆਧੁਨਿਕ ਵਿਧੀ ਨਾਲ ਕੀਤੀ ਖੇਤੀ ਖਰਚੇ ਘਟਾਉਣ ਦੇ ਨਾਲ ਨਾਲ ਆਮਦਨੀ ਵਧਾਉਣ ਦਾ ਸਰੋਤ ਵੀ ਬਣਦੀ ਹੈ’। ਇਹਨਾਂ ਸ਼ਬਦਾਂ ਦਾ ਪ੍ਰਗਟਾਵਾ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਸਾਗਰ ਸੇਤੀਆ ਨੇ ਮੋਗਾ ਵਿਖੇ ਆਮ ਕਿਸਾਨਾਂ ਲਈ ਡਿਪਲੋਮਾ ਇਨ ਐਗਰੀਕਲਚਰਲ ਐਕਸਟੈਨਸ਼ਨ ਸਰਵਿਸਜ ਫਾਰ ਇਨਪੁਟਸ ਡੀਲਰਜ ਦੀ ਰਸਮੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਕਰਨ ਮੌਕੇ ਕੀਤਾ। ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਤੇ ਕਿਸਾਨ ਭਲਾਈ ਵਿਭਾਗ, ਪੰਜਾਬ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਮੋਗਾ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਐਗਰੀਕਲਚਰ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਐਂਡ ਐਕਸਟੈਨਸ਼ਨ ਟ੍ਰੇਨਿੰਗ ਇੰਸਟੀਚਿਊਟ (ਪੀ.ਏ.ਯੂ ਲੁਧਿਆਣਾ) ਵੱਲੋਂ ਆਤਮਾ ਸਕੀਮ ਤਹਿਤ ਇਸ ਡਿਪਲੋਮੇ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਮੌਜੂਦ ਪਤਵੰਤੇ। ਸਿਖਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਸੰਬੋਧਨ ਕਰਦਿਆਂ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਸਾਗਰ ਸੇਤੀਆ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਸ ਡਿਪਲੋਮੇ ਨਾਲ ਸਿਖਿਆਰਥੀ, ਆਪਣੀ ਮਿੱਟੀ ਅਤੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨਾਲ ਜੁੜ ਕੇ ਵਾਤਾਵਰਨ ਨੂੰ ਸਵੱਛ ਰੱਖਣ ਅਤੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੀ ਖੁਸ਼ਹਾਲੀ ਵਿੱਚ ਆਪਣੀ ਅਹਿਮ ਭੂਮਿਕਾ ਨਿਭਾ ਸਕਦੇ ਹਨ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ 40 ਸਿਖਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ 48 ਹਫਤਿਆਂ ਦੀ ਮਿਆਦ ਦਾ (ਇੱਕ ਕਲਾਸ ਪ੍ਰਤੀ ਹਫਤਾ) ਦਾ ਇਹ ਡਿਪਲੋਮਾ ਕਰਵਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਡਿਪਲੋਮਾ ਕਰਨ ਉਪਰੰਤ ਸਿਖਿਆਰਥੀ ਖੁਦ, ਬੀਜ਼ ਅਤੇ ਦਵਾਈਆਂ ਦਾ ਆਪਣਾ ਕਾਰੋਬਾਰ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਸਕਦੇ ਹਨ। ਸਿਖਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਖੇਤੀ ਇਨਪੁਟਸ ਤੋਂ ਲੈਕੇ ਵਾਤਾਵਰਨ ਬਚਾਉਣ ਲਈ ਸੰਤੁਲਿਤ ਖਾਦਾਂ, ਕੀੜੇਮਾਰ ਦਵਾਈਆਂ ਦੀ ਸੁਚੱਜੀ ਵਰਤੋਂ ਅਤੇ ਖੇਤੀ ਸਬੰਧੀ ਹਰ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਬਰੀਕੀ ਨਾਲ ਸਮਝਾਈ ਜਾਵੇਗੀ। ਉਹਨਾਂ ਸਿਖਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਇਸ ਅਤਿ ਮਹੱਤਵਪੂਰਨ ਡਿਪਲੋਮੇ ਨੂੰ ਮਨ ਲਗਾ ਕੇ ਕਰਨ ਲਈ ਪ੍ਰੇਰਤ ਕੀਤਾ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਡਾ. ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ, ਮੁੱਖ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਅਫ਼ਸਰ ਨੇ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਅਤੇ ਹੋਰ ਹਾਜਰ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਅਤੇ ਸਿਖਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਜੀ ਆਇਆਂ ਕਿਹਾ। ਡਾ. ਰੁਪਿੰਦਰ ਕੌਰ, ਡਿਪਟੀ ਡਾਇਰੈਕਟਰ ਪਾਮੇਤੀ ਲੁਧਿਆਣਾ ਨੇ ਇਸ ਡਿਪਲੋਮੇ ਦਾ ਮੰਤਵ ਅਤੇ ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਸਾਰੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਉਪਰ ਚਾਨਣਾ ਪਾਇਆ। ਉਹਨਾਂ ਸਿਖਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਇਸ ਡਿਪਲੋਮਾ ਵਿੱਚ ਆਪਣੀ ਹਾਜਰੀ ਸਤ ਫੀਸਦੀ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣ ਲਈ ਕਿਹਾ। ਡਾ. ਕੰਵਲਬੀਰ ਸਿੰਘ, ਡਾਇਰੈਕਟਰ ਪਾਮੇਤੀ ਨੇ ਸਿਖਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਖੇਤੀ ਸਬੰਧੀ ਅਤੇ ਖੇਤੀ ਸਮੱਗਰੀ, ਵਾਤਾਵਰਨ ਦੀ ਸਵੱਛਤਾ, ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੀਆਂ ਸਮੱਸਿਆਵਾਂ ਅਤੇ ਹੱਲ ਅਤੇ ਤਕਨੀਕੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਸਾਂਝੀ ਕੀਤੀ। ਡਾ. ਬਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ, ਪ੍ਰੋਜੈਕਟ ਡਾਇਰੈਕਟਰ ਆਤਮਾ ਨੇ ਆਤਮਾ ਸਕੀਮ ਅਧੀਨ ਦਿੱਤੀਆਂ ਜਾਣ ਵਾਲੀਆਂ ਸਹੂਲਤਾਂ ਸਬੰਧੀ ਦੱਸਿਆ। ਡਾ. ਸੁਖਰਾਜ ਕੌਰ ਦਿਓਲ, ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਅਫਸਰ ਮੋਗਾ ਨੇ ਮਿੱਟੀ ਅਤੇ ਪਾਣੀ ਪਰਖ ਦੀ ਮਹੱਤਤਾ ਸਬੰਧੀ ਅਤੇ ਹੋਰ ਖੇਤੀ ਸਕੀਮਾਂ ਸਬੰਧੀ ਵਿਸਥਾਰ ਪੂਰਵਕ ਦੱਸਿਆ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਡਿਪਲੋਮਾ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਸਿਖਿਆਰਥੀਆਂ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਡਾ. ਗੁਰਬਾਜ ਸਿੰਘ, ਡਾ. ਅੰਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ਸਿੰਘ, ਡਾ. ਬਲਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ, ਡਾ. ਗੁਰਇਕਬਾਲ ਸਿੰਘ, ਡਾ. ਤਪਤੇਜ ਸਿੰਘ ਡਿਪਟੀ ਪ੍ਰੋਜੈਕਟ ਡਾਇਰੈਕਟਰ ਆਤਮਾ ਹਾਜ਼ਰ ਸਨ। ਸਟੇਜ ਦਾ ਸੰਚਾਲਨ ਡਾ. ਨਵਦੀਪ ਸਿੰਘ ਜੌੜਾ ਬਲਾਕ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਅਫਸਰ, ਬਾਘਾਪੁਰਾਣਾ ਨੇ ਬਾਖੂਬੀ ਨਿਭਾਇਆ। Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

मां भगवती का तीसरा जागरण 7 जून को : भावाधस अध्यक्ष नरेश बोहत !!

मोगा, 15 मई (मुनीश जिन्दल) विधानसभा हलका मोगा की विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा को वार्ड नंबर 40, वाल्मीकि कालोनी में होने वाले मां भगवती के जागरण का निमंत्रण कार्ड भेंट किया गया। इस मौके पर भावाधस अध्यक्ष नरेश बोहत, प्रथम बोहत, लव बोहत ने बताया कि मां भगवती का तीसरा जागरण 7 जून को होगा। इस जागरण में सुंदर सुंदर भजनों का गुणगान, भजन गायक तरुण गिल एंड पार्टी वाले करेंगे। इस अवसर पर लव बौहत, ओम अरोड़ा, प्रथम बौहत, शायरी गुप्ता, गुरुनूर सचदेवा, शुभम गुगलीय, अंकित अकुत पिहाल, सौरव राजपूत, विशाल लोहार, लक्की कुमार, अशोक कुमार लौहारा आदि मौजूद थे। Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

15 ਮਈ ਤੋਂ ਬਾਅਦ, ਮੰਡੀਆਂ ਵਿੱਚ ਨਹੀਂ ਹੋਵੇਗੀ, ਕਣਕ ਦੀ ਸਰਕਾਰੀ ਖ੍ਰੀਦ : DC ਸਾਗਰ ਸੇਤੀਆ !!

ਮੋਗਾ, 14 ਮਈ, (ਮੁਨੀਸ਼ ਜਿੰਦਲ) ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਦਿਸ਼ਾ ਨਿਰਦੇਸ਼ਾਂ ਤਹਿਤ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਮੋਗਾ ਵਿੱਚ ਕਣਕ ਦੀ ਖਰੀਦ ਦਾ ਕੰਮ ਲਗਭਗ ਮੁਕੰਮਲ ਹੋ ਗਿਆ ਹੈ। ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਸਾਗਰ ਸੇਤੀਆ ਨੇ ਸਮੂਹ ਖਰੀਦ ਏਜੰਸੀਆਂ ਦੇ ਨੁੰਮਾਇੰਦਿਆਂ ਅਤੇ ਸਬੰਧਤ ਵਿਭਾਗਾਂ ਨੂੰ ਹਦਾਇਤ ਕਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹ 15 ਮਈ, 2025 ਤੱਕ ਮੰਡੀਆਂ ਵਿੱਚ ਆਈ ਸਾਰੀ ਕਣਕ ਦੀ ਖਰੀਦ ਸਰਕਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ/ ਮਾਪਦੰਡਾਂ ਅਨੁਸਾਰ ਮੁਕੰਮਲ ਕਰਨ ਨੂੰ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣ ਤਾਂ ਜੋ ਕਿਸਾਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਲਿਆਂਦੀ ਕੋਈ ਵੀ ਫਸਲ ਅਣਵਿਕੀ ਨਾ ਰਹਿ ਜਾਵੇ। ਉਹਨਾਂ  ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੇਕਰ ਕਿਸੇ ਕਿਸਾਨ ਦੀ ਜਿਣਸ, ਇਸ ਮਿਤੀ ਨੂੰ ਅਣਵਿਕੀ ਰਹਿ ਜਾਂਦੀ ਹੈ, ਤਾਂ ਉਸਦੀ ਜਿੰਮੇਵਾਰੀ ਸਬੰਧਤ ਖਰੀਦ ਏਜੰਸੀ ਦੀ ਹੋਵੇਗੀ, ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੀ ਪ੍ਰੇਸ਼ਾਨੀ ਬਿਲਕੁਲ ਵੀ ਬਰਦਾਸ਼ਤਯੋਗ ਨਹੀਂ ਹੋਵੇਗੀ। ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਦੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਵੀ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਕਿ ਉਹ 15 ਮਈ  ਤੱਕ ਆਪਣੀ ਕਣਕ ਮੰਡੀਆਂ ਵਿੱਚ ਲਿਆਉਣ। ਇਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਸਰਕਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਤਹਿਤ ਕੋਈ ਖਰੀਦਦਾਰੀ ਨਹੀਂ ਹੋਵੇਗੀ। ਇੱਥੇ ਇਹ ਵੀ ਜਿਕਰਯੋਗ ਹੈ ਕਿ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਮੋਗਾ ਦੀਆਂ ਮੰਡੀਆਂ ਵਿੱਚ ਬੀਤੀ ਸ਼ਾਮ ਤੱਕ ਕੁੱਲ 725399 ਮੀਟ੍ਰਿਕ ਟਨ ਕਣਕ ਦੀ ਆਮਦ ਹੋਈ ਹੈ ਜਿਸ ਵਿੱਚੋਂ 99.93 ਫੀਸਦੀ ਖਰੀਦ ਕੀਤੀ ਜਾ ਚੁੱਕੀ ਹੈ, 1718.20 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੇ ਖਾਤਿਆਂ ਵਿੱਚ ਅਦਾਇਗੀ ਵਜੋਂ ਟ੍ਰਾਂਸਫਰ ਕੀਤੇ ਜਾ ਚੁੱਕੇ ਹਨ। ਕੁਝ ਮੰਡੀਆਂ ਵਿੱਚ 85116 ਮੀਟ੍ਰਿਕ ਟਨ ਕਣਕ ਅਣਲਿਫਟਿਗ ਪਈ ਹੈ ਜਿਸਨੂੰ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਵੱਲੋਂ 15 ਮਈ ਤੱਕ ਹਰ ਹੀਲੇ ਚੁਕਵਾਉਣ ਲਈ ਆਦੇਸ਼ ਜਾਰੀ ਕਰ ਦਿੱਤੇ ਹਨ। Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

विधायक अमनदीप ने वार्ड नंबर 24 में, 16 लाख रु का विकास कार्य करवाया शुरू !!

मोगा, 14 मई (मुनीश जिन्दल) विधानसभा हलका मोगा की विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा ने वार्ड नंबर 24 के अंतर्गत पड़ते गाहला पैलेस से साधा वाली बस्ती, गिल रोड तक 16 लाख 10 हजार रुपए की लागत से सड़क पर प्रीमिक्स डालने का कार्य शुरू करवाया। इस मौके पर विधायक डा. अमनदीप ने कहा कि उनका मुख्य मकसद अपने हलके का सर्वपक्षीय विकास करना है तथा विकास कार्यो में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर वार्ड निवासियों ने विधायक अमनदीप को सिरोपा भेंट करके सड़कों का कार्य शुरू करवाने के लिए उनका धन्यवाद करते हुए उन्हें सम्मानित किया।  इस अवसर पर पार्षद तेजेन्द्र सिंह सोनू, पार्षद अरविंदर सिंह हैप्पी कानपुरिया, पार्षद जगदीप सिंह जग्गू, अमरजीत मटवानी, अमनदीप सिंह, जगरूप सिंह, पार्षद भरत गुप्ता, पिंटू गिल के अलावा वार्ड निवासी मौजूद थे। Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...
error: Content is protected !!