logo

mogatodaynews

administrator

ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਡਾ. ਰਵਜੋਤ ਸਿੰਘ ਪੁੱਜੇ ਖੋਟੇ ! ਪਰਿਵਾਰ ਨੂੰ ਦਿੱਤਾ, ਸੰਭਵ ਸਹਾਇਤਾ ਦਾ ਭਰੋਸਾ !!

ਮੋਗਾ, 19 ਮਈ, (ਮੁਨੀਸ਼ ਜਿੰਦਲ) ਮੋਗਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਦੇ ਪਿੰਡ ਮਹਿਮੇਵਾਲਾ ’ਚ ਖੇਤਾਂ ਵਿੱਚ ਲੱਗੀ ਅੱਗ ਨੂੰ ਬੁਝਾਉਣ ਵੇਲੇ ਡਿਊਟੀ ਦੌਰਾਨ ਆਪਣੀ ਜਿੰਦਗੀ ਗੁਆ ਬੈਠੇ ਫਾਇਰਮੈਨ ਗਗਨਦੀਪ ਸਿੰਘ ਦੇ ਪਿੰਡ ਖੋਟੇ ਪਹੁੰਚੇ ਸਥਾਨਕ ਸਰਕਾਰਾਂ ਮੰਤਰੀ ਡਾ. ਰਵਜੋਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨਾਲ ਡੂੰਘੇ ਦੁੱਖ ਦਾ ਪ੍ਰਗਟਾਵਾ ਕੀਤਾ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਆਏ ਹਲਕਾ ਵਿਧਾਇਕ ਮੋਗਾ ਡਾ. ਅਮਨਦੀਪ ਕੌਰ ਅਰੋੜਾ, ਹਲਕਾ ਵਿਧਾਇਕ ਨਿਹਾਲ ਸਿੰਘ ਵਾਲਾ ਮਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਬਲਾਸਪੁਰ, ਡਾਇਰੈਕਟਰ ਸਥਾਨਕ ਸਰਕਾਰਾਂ ਵਿਭਾਗ (ਪੰਜਾਬ) ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਖਹਿਰਾ, ਮੇਅਰ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਬਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚਾਨੀ, ਵਧੀਕ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ (ਜ) ਚਾਰੂਮਿਤਾ, ਚੇਅਰਮੈਨ ਮਾਰਕੀਟ ਕਮੇਟੀ ਹਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਰੋਡੇ ਨੇ ਵੀ ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨਾਲ ਦੁੱਖ ਸਾਂਝਾਂ ਕੀਤਾ। ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਡਾ. ਰਵਜੋਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮ੍ਰਿਤਕ ਗਗਨਦੀਪ ਦੀ ਮੌਤ ਨਾਲ ਪਰਿਵਾਰ ਨੂੰ ਨਾ ਪੂਰਾ ਹੋਣ ਵਾਲਾ ਘਾਟਾ ਹੋਇਆ ਹੈ ਅਤੇ ਇਸਦੀ ਭਰਪਾਈ ਤਾਂ ਕਿਸੇ ਵੀ ਕੀਮਤ ‘ਤੇ ਨਹੀ ਕੀਤੀ ਜਾ ਸਕਦੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਪਰਿਵਾਰ ਨੂੰ ਭਰੋਸਾ ਦਿਵਾਇਆ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਇਸ ਦੁੱਖ ਦੀ ਘੜੀ ਵਿੱਚ ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨਾਲ ਖੜ੍ਹੀ ਹੈ ਅਤੇ ਪਰਿਵਾਰ ਦੀ ਸੰਭਵ ਸਹਾਇਤਾ ਕਰਵਾਉਣ ’ਚ ਕੋਈ ਕਸਰ ਬਾਕੀ ਨਹੀ ਛੱਡੀ ਜਾਵੇਗੀ। Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

निहंग बाणे में युवकों की पुलिस के साथ धक्का मुक्की ! देखें लाईव ! कड़ी मुशक़्क़त के बाद पुलिस ने किया काबू !!

मोगा 18 मई (मुनीश जिन्दल) निहंग बाणे में कुछ युवकों की पुलिस के साथ धक्कामुकी की एक वीडियो, सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटौर रही है। आईये पहले भी एक नजर उस वायरल वीडियो पर डाल लें। मामला क्या है, वो तो हम आपको बता ही रहे हैं, लेकिन उससे पहले आप जरा एक नजर इस वीडियो पर भी डाल लें। दरअसल ये जिन तीन युवकों को आप निहंग बाणे में देख रहे हैं, इनपर होटलों से जबरन वसूली का आरोप है। किसकी शिकायत पर पुलिस इन्हें काबू करने पहुंची, और पुलिस द्वारा इन्हें किस मामले में नामजद किया गया है, इसके लिए आपको ले चलते हैं DSP सिटी रविंदर सिंह के पास। DSP CITY RAVINDER SINGH Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

NGO की डाकखाना अधिकारियों के साथ बैठक ! जरूरी जानकारी की हासिल : एस.के. बांसल !!

मोगा 18 मई, (मुनीश जिन्दल) शहर की एन.जी.ओ. का एक वफद एस.के. बांसल की अगुवाई में मुख्य डाकघर पहुंचा व वहां के पोस्ट मास्टर पुरुषोत्तम मित्तल सहित अन्य स्टाफ से एक बैठक कर डाकखाने की स्कीमों बारे जानकारी प्राप्त की। पोस्ट मास्टर मित्तल ने बताया कि डाकखाने में बुजुर्गों से लेकर बच्चों तक विभिन्न स्कीमें चलती हैं, जिसमें सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम, सुकन्या स्मृद्धि स्कीम, पोस्टल लाइफ इंशोरेंस, एम.आई.एस., एन.एस.ई, के.वी.पी, आर.डी. आदि स्कीमों के साथ साथ बैंकिंग सेवा, विदेशों में पार्सल सेवा आदि मुहैया करवाए जाते हैं। उन्होने कहा कि डाकखाने में सेवा खाते पर भी बैंकों से अधिक ब्याज मिलता है। यहां बने पासपोर्ट दफ्तर में आवेदन करने पर लगभग एक दो दिनों में ही फोटो व अन्य कागजात पूरे किए जाते हैं। इस मौके पर डाकघर के पुब्लिक रिलेशन इंस्पैक्टर सरबजीत मैंगी, सहायक करणवीर शर्मा, एस.के.बांसल, अनमोल शर्मा, अमृत शर्मा, मनमोहन कौर, ओ.पी. कुमार, मनमोहन बिंद्रा, संजीव नरूला, टी.पी.एस., सोनू सचदेवा आदि मौजूद थे। Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

150 पुलिस कर्मचारियों ने अधिकारीयों सहित मोगा, बधनी व निहाल सिंह वाला में की सर्च : SPD बाल कृष्ण !!

मोगा 17 मई, (मुनीश जिन्दल) शनिवार सुबह से ही जिला पुलिस सतर्क थी व गुपचुप तरीके से पुलिस के 200 के करीब अधिकारियों व कर्मचारियों ने जिले के शहर के इलाकों सहित बधनी कलां व निहाल सिंह वाला में सर्च ऑपरेशन किया। जिसकी विस्तृत जानकारी SPD बाल कृष्ण  सिंगला ने मीडिया कर्मियों से साझा की। SPD BAL KRISHAN SINGLA Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

ऑपरेशन सिंदूर के सैनिकों के सम्मान में, भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा : डा. सीमांत गर्ग !!

मोगा, 17 मई (मुनीश जिन्दल) भाजपा के जिलाध्यक्ष डा. सीमांत गर्ग के नेतृत्व में ऑपरेशन सिंदूर के सैनिकों के सम्मान में निकाली गई मोटर साइकिल तिरंगा यात्रा में शहर की विभिन्न धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक संस्थाओं के पदाधिकारियों के अलावा शहर के डाक्टरों व एन.जी.ओ के पदाधिकारियों ने तिरंगा झंडों, भगवा झंडों व भारत माता के जयघोष नारों से जहां शहर गूंज उठा, वहीं सैनिकों के सम्मान को भी चार चांद लग गए। यह तिरंगा यात्रा सांय साढ़े पांच बजे पुरानी दाना मंडी भारत माता मंदिर से शुरू होकर चेंबर रोड, नेहरू पार्क रोड, न्यू टाउन, आर्य स्कूल रोड, देव होटल, सिविल अस्पताल रोड होते हुए मेन बाजार, प्रताप रोड चौक, डा. शाम लाल थापर चौक, मैजिस्टक चौक से रेलवे पुल से होती हुई रेलवे रोड, चैंबर रोड से शहीदी पार्क में शहीदों को श्रद्धासुमन तथा श्रद्धांजलि भेंट करने के बाद संपन्न हुई।  भाजपा द्वारा निकली गई तिरंगा यात्रा में शामिल देश भक्त व पार्टी कार्यकर्ता। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश महा मंत्री अनील सरीन, भाजपा के जिलाध्यक्ष डा. सीमांत गर्ग, पूर्व विधायक डा. हरजोत कमल, सीनियर नेता निर्धड़क सिंह बराड़, महामंत्री विक्की सितारा, उपाध्यक्ष सोनी मंगला, बी.बी.एस. ग्रुप के चेयरमैन संजीव कुमार सैनी, चेयरपर्सन कमल सैनी, प्रिंसिपल डा. हमीलिया रानी, सी.ई.ओ. राहुल छाबड़ा, वाइस प्रिंसिपल निधि बराड़, प्रिंसिपल परमजीत कौर, बी.बी.एस. मोटेंसरी स्कूल, बी.बी.एस. चंदनवां स्कूल का स्टाफ, बी.बी.एस. स्कूल के स्पोट्र्स हेड पंजाब मसीह, भाजपा महिला विंग की जिलाध्यक्ष शिल्पा बांसल, प्रोमिला मैनराय, नीतू गुप्ता, गीता आर्य, अनमोल शर्मा, पंडित महेन्द्र नारायण झा, अनमोल वैल्फेयर क्लब के अध्यक्ष राजेश अरोड़ा, भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक तलवाड़, भूपिंदर हैपी, रायवरिंदर पब्बी, सुखचैन सिंह दीता, शमशेर सिंह कैला, तेजवीर सिंह, सुकेश सूद, संजीव मंगला, मुकेश शर्मा, जतिंदर चड्ढा, हेमंत सूद, अश्विनी कुमरा, विजय मिश्रा, शशिकांत पांडे, डा. रमिन्दर शर्मा, अमित गुप्ता, सूरज भान, विजय कौशिक, कशिश धमीजा, मनिंदर कौर सलीना, तुषार गोयल, डा. राजेश पुरी, राजेन्द्र सचदेवा, सौरभ शर्मा, शशिकांत, मंडल अध्यक्ष बाघापुराना दीपक तलवाड़, आई.टी. सैल इंचाज मुकेश शर्मा, राजेन्द्र गाबा, सुरिंदर सिंह, कमल घारू, सूखा सिंह, सतिंदर सिंह, अमरीक सिंह, सुखबीर सिंह, बलजीत सिंह, बलवंत सिंह, अजीतवाल मंडल अध्यक्ष अमरीक सिंह, समाध भाई मंडल अध्यक्ष सुखबीर सिंह आदि मौजूद थे।  इस मौके पर पार्टी के प्रदेश महा मंत्री अनील सरीन व जिलाध्यक्ष डा. सीमांत गर्ग सहित अन्य सीनियर नेताओं ने कहा कि 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान से आए आतंकवादियों द्वारा हमारे 26 निर्दोष लोगों को गोलियां मारकर शहीद किया गया था। जिसके बाद देश में आक्रोश की लहर थी तथा केन्द्र सरकार पर 140 करोड़ लोगों द्वारा दबाव बनाया जा रहा था कि केन्द्र सरकार अब पाकिस्तान के साथ निर्णायक कार्रवाई करे। जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कठोर निर्णय लेते हुए पाकिस्तान स्थित आतंकवादियों के बने शिवरों पर हमला करके उनको खत्म किया। जिससे हमारी भारतीय सेना द्वारा दिखाए गए शौर्य व गौरव को देखकर, आज पूरा संसार चकित रह गया है। इस तिरंगा यात्रा में लोगों का उत्साह देखकर समूह शहर वासियों ने देश की सेना के शौर्य व पराक्रम को सैल्यूट किया। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के अधिकारियों व जवानों के अदभुत साहस और वीरता ने ही भारत को पूरे विश्व में वीरता दिलाई है तथा हमारी सेना के शौैर्य की बदौलत ही पाकिस्तान सेना के हौसले पस्त हुए हैं। जिसके चलते उन्होंने भारत के हमलों को रोकने का साहस तक नहीं किया, बल्कि बेशर्मी से हमारे सीमावर्ती शहरों को निशाना बनाते रहे, ताकि वह अपनी खोई हुई इज्जत को पाकिस्तान के लोगों के सामने बचा सकें।  उन्होंने कहा कि जो देश की सेना आतंकवादियों के जनाजे में शामिल होती है, उससे देश कमजोर होता है तथा देश के लोगों के हौसले भी पस्त होते हैं। भारत के इस प्रकार किए गए शौर्य व वीरता के हमलों से जहां पूरी दुनियां को भारत की ताकत व मजबूती का संदेश गया है, उससे अब संसार का कोई भी देश भारत की तरफ उंगली उठाने से भी झिझकेगा, तथा भारत के विरुद्ध ऐसी कोई भी कार्रवाई नहीं कर सकेगा। क्योंकि अब दुनिया को पता चल गया है कि जहां भारत की सेन्य ताकत बहुत मजबूत है, वहीं भारत की सीमाओं पर भी सुरक्षा इतनी मजबूत है कि किसी भी देश का कोई भी हमला भारत के लोगों का बाल बांका नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि भारत ने 25 मिनट किए हमलों में आतंकी संगठनों जैश ए मोहम्मद, लश्कर ए तोयबा, डिजबुल मुजाहिदीन को निशाना बनाकर नष्ट कर दिया। जिससे आतंकवादियों की भारत के हमलों में कमर टूट गई तथा पाकिस्तान इन हमलों के बाद अमेरिका व दूसरे देशों के पास गिड़गिड़ाने लगा कि भारत को हमले करने से रोका जाए तथा पाकिस्तान के सैनिक अधिकारियों ने हमारे सैनिक अधिकारियों को हमले रोकने व बातचीत से इस मसले का हल करने के लिए गुहार लगाई। जिसके बाद भारत ने भी इसका मकबूल जबाव दिया, ताकि पाकिस्तान के साथ बिना युद्ध किए इस मसले का हल किया जा सके। भारत के आपरेशन सिंदूर की कामयाबी के बाद भाजपा ने राष्ट्रीय स्तर पर देश के सभी जिला हैड क्वार्टरों पर सेना के सम्मान के लिए तिरंगा यात्राएं निकालने की घोषणा की थी। यह तिरंगा यात्रा अपने अंतिम पड़ाव में शहीदी पार्क पहुंची जहां पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी तथा श्रद्धासुमन भेंट किए। इस मौके पर अनिल सरीन व डा.सीमांत गर्ग ने समूह शहर निवसियों का इस तिरंगा रैली में पहुंचने के लिए उनका धन्यवाद करते कहा कि तिरंगा यात्रा में सभी का सहयोग, सभी सैनिकों के मनोबल को बढ़ाएगा तथा हमारा भारत और मजबूत होकर पाकिस्तान को सबक सिखाएगा। Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

ट्रैफिक समस्या में राहत ! यूनिवर्सल ह्यूमन राइट्स एसोसिएशन ने ट्रैफिक टीम को किया सम्मानित !!

मोगा 17 मई (मुनीश जिन्दल) मोगा शहर की ट्रैफिक समस्या को गंभीरता से लेते हुए जिला पुलिस प्रमुख अजय गांधी ने लोगों की पुरजोर सिफारिश पर ट्रैफिक समस्या को सुलझाने हेतु, अपनी डियूटी के प्रति समर्पित, कुशल और निपुण अधिकारी इंस्पैक्टर हरजीत सिंह को दोबारा ट्रैफिक इंचार्ज नियुक्त किया है। एसएसपी अजय गांधी के कुशल निर्देशन में पुलिस के इमानदार और निर्भीक अधिकारी इंस्पैक्टर हरजीत सिंह इंस्पेक्टर ने अपना कार्यभार संभालने के कुछ घंटों में ही शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में अपनी कुशल टीम के साथ लोगों से मिल कर नम्र निवेदन कर, उन्हें समझा बुझाकर, शहर के अनेक इलाकों, कबाड़िया बाजार, दत्त रोड, अकालसर रोड, सब्जी मंडी, रेलवे रोड, प्रताप सिंह रोड़, सराफा बाजार ट्रैफिक की समस्या को नगर निगम के सहयोग से एक सांझे आप्रेशन में पूरी तरह से ट्रैफिक मुक्त किया है। जिसके चलते ट्रैफिक इंचार्ज हरजीत व उनकी टीम के इन प्रयासों की समूचे शहर में प्रशंसा की जा रही है। क्योंकि इन्होंने पहले भी शहर की ट्रैफिक समस्या को काफी हद तक हल किया था। शहर की अनेक सामाजिक, धार्मिक और गैर राजनीतिक संस्थाओं द्वारा इंस्पैक्टर हरजीत सिंह को लगातार सम्मानित किया जा रहा है। इसी क्रम में शहर की नामी सामाजिक संस्था ‘यूनिवर्सल ह्यूमन राइट्स एसोसिएशन शहरी’ के सुरिंदर सिंह बाजवा मालवा चेयरमैन और गुरजीत सिंह प्रधान के नेतृत्व में  समूह पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा इंस्पैक्टर हरजीत सिंह और उनकी टीम को सम्मानित किया गया।  इस अवसर पर अपने सम्बोधन में इंस्पैक्टर हरजीत ने कहा कि जल्द ही उनकी टीम शहर के बाकी क्षेत्रों जीरा रोड़, अमृतसर रोड, लुधियाना रोड़, फिरोजपुर रोड इत्यादि में भी इसी प्रकार ट्रैफिक की समस्या से निजात दिलाने का हर संभव प्रयास करेगी। इस मौके पर उन्होंने उपस्थिति से अपना ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के दस्तावेज, हैल्मेट इत्यादि अपने पास रखने को कहा। हालांकि इस मुहीम में उन्हें शहर वासियों का पूर्ण सहयोग मिल रहा है, लेकिन फिर भी उन्होंने इलाकावासियों से इसमें उनका साथ देने की अपील की। इस अवसर एसोसिएशन के सुरिंदर सिंह बाजवा और गुरजीत ने अपने संयुक्त वक्तव्य में कहा कि हमारी संस्था भविष्य में भी समाज सेवी कार्यों में सिविल और पुलिस प्रशासन को हर संभव सहयोगी प्रदान करने के लिए तत्पर रहेगी।  इस  सम्मान समारोह में हरकीरत सिंह ASI, जसवीर सिंह ASI, सुखजिंदर सिंह, गुरविंदर सिंह को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वी.पी सेठी, दियाल सिंह, पवन मोंगा। विक्रमजीत सिंह पत्तो, जसवंत लाल खुराना, अमरजीत सूद, यश पाल ग्रोवर, हरभजन सिंह, तेजा सिंह खुराना पूर्व सरपंच, राकेश बांसल, स्वर्ण सिंह, अंग्रेज सिंह, हर्षदीप, गुरमीत सिंह। जसमेल सिंह के इलावा और भी सदस्य विशेष रूप से उपस्थित थे।  Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

राज्य के गांवों और वार्डों में नशा मुक्ति यात्रा शुरू ! विधायक अमनदीप ने की शिरकत !!

मोगा, 17 मई (मुनीश जिन्दल) “पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य को नशा मुक्त बनाने के अभियान के तहत राज्य भर के गांवों और वार्डों में नशा मुक्ति यात्रा शुरू हो गई है। जागरूकता बैठकों के रूप में निकाली जा रही यह यात्रा घर घर तक यह संदेश पहुंचा रही है कि सरकार नशे के खात्मे के लिए प्रतिबद्ध है, और इसमें लोगों के सक्रिय सहयोग की भी बहुत जरूरत है। नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई के अगले चरण के रूप में सरकार ने अब नशा मुक्ति यात्रा शुरू की है, जिसके तहत बचाव समितियों की मदद से गांव स्तर पर जाकर नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया जाएगा।” उक्त शब्द मोगा की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने वार्ड 8, 9, 10 में नशे के खिलाफ युद्ध मुहिम के तहत आयोजित समागम को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।  इस मौके पर लोगों से मिलती विधायक अमनदीप। इस अवसर पर नगर निगम के मेयर बलजीत सिंह चानी, पार्षद व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इस मौके पर विधायक डा. अमनदीप अरोड़ा ने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार, नशा तस्करों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। नशा पीडि़तों का समुचित उपचार कर उन्हें समाज की मुख्यधारा में शामिल करने के लिए सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। लोग स्वयं ही गांव व वार्ड स्तर की रक्षा समितियों में शामिल होने लगे हैं, और अब यह युद्ध व्यक्तिगत वार्डों व गांवों में लड़ा जा रहा है। यह अभियान जमीनी स्तर तक पहुंच चुका है, और पंजाब जल्द ही नशा मुक्त और रंग बिरंगा पंजाब बन जाएगा। इस मौके पर लोगों ने नशा मुक्ति यात्रा में सरकार को पूर्ण सहयोग देने पर सहमति जताई। उन्होंने बताया कि यह यात्रा 18 मई को वार्ड नंबर 13, 14, 15 में, 19 मई को वार्ड नंबर 16, 17, 18 में, 20 मई को वार्ड नंबर 19, 20, 21 में, 21 मई को झंडेवाला, चिड़िक पट्टी, चुपकीती में, 22 मई को वार्ड नंबर 50, कोकरी हेरां, धल्लेके, कोकरी कलां, रतियां, कोकरी फूला सिंह, 23 मई को घल्ल कलां, अजीतवाल, दारापुर, ढुडीके, मंगेवाला, मद्दोके में करवाई जा रही है। Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

ਜਿੱਤੀ 1 ਕਰੋੜ ਰੁ ਦੀ ਵਾਧੂ ਰਾਸ਼ੀ, 2024 ਵਿੱਚ ਵਧੀਆ ਕਾਰਗੁਜ਼ਾਰੀ ਵਿੱਚ ਨਿਹਾਲ ਸਿੰਘ ਵਾਲਾ ਨੇ ਮਾਰੀ ਬਾਜੀ !!

ਮੋਗਾ, 17 ਮਈ, (ਮੁਨੀਸ਼ ਜਿੰਦਲ) ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਮੋਗਾ ਦੇ ਐਸਪੀਰੇਸ਼ਨਲ ਬਲਾਕ ਨਿਹਾਲ ਸਿੰਘ ਵਾਲਾ ਨੂੰ ਮਹੀਨਾ ਦਸੰਬਰ 2024 ਦੌਰਾਨ ‘ਕੀ ਪਰਫੋਰਮੈਂਸ ਇੰਡੀਕੇਟਰ’ ਵਿੱਚ ਵਧੀਆ ਕਾਰਗੁਜ਼ਾਰੀ ਦੇ ਆਧਾਰ ਤੇ ਜੋਨ ਦੋ ਕੈਟਾਗਰੀ ਵਿੱਚ ਦੂਸਰਾ ਸਥਾਨ ਪ੍ਰਾਪਤ ਹੋਇਆ ਹੈ ਇਸ ਲਈ ਨੀਤੀ ਆਯੋਗ ਵੱਲੋਂ ਬਲਾਕ ਨਿਹਾਲ ਸਿੰਘ ਵਾਲਾ ਲਈ 1 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੀ ਵਾਧੂ ਰਾਸ਼ੀ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕਰਨ ਲਈ ਯੋਗ ਘੋਸ਼ਿਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਅਧੀਨ ਪੰਜ ਸੈਕਟਰਾਂ ਸਿਹਤ, ਨਿਊਟਰੀਸ਼ਨ, ਸਿੱਖਿਆ, ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਆਦਿ ਵਿੱਚ ਕਰਵਾਏ ਜਾ ਸਕਣ ਵਾਲੇ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜ ਜਿਹਨਾਂ ਨਾਲ ਆਮ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਵੱਧ ਤੋਂ ਵੱਧ ਲਾਹਾ ਮਿਲ ਸਕੇ ਲਈ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਸਾਗਰ ਸੇਤੀਆ ਵੱਲੋਂ ਵੱਖ ਵੱਖ ਵਿਭਾਗਾਂ ਤੋਂ ਤਜ਼ਵੀਜਾਂ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਇਸ ਮੀਟਿੰਗ ਵਿੱਚ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨਾਲ ਵਧੀਕ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ (ਜ) ਚਾਰੂਮਿਤਾ, ਵਧੀਕ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ (ਵਿਕਾਸ)  ਜਗਵਿੰਦਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਗਰੇਵਾਲ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਵੱਖ ਵੱਖ ਵਿਭਾਗਾਂ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀ ਵੀ ਮੌਜੂਦ ਸਨ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਮੌਜੂਦ ਵੱਖ ਵੱਖ ਵਿਭਾਗਾਂ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀ। ਮੀਟਿੰਗ ਵਿੱਚ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਐਸਪੀਰੇਸ਼ਨਲ ਡਿਸਟਰਿਕਟ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਤਹਿਤ ਮੁਕੰਮਲ ਹੋ ਚੁੱਕੇ ਵੱਖ ਵੱਖ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜਾਂ ਦੀ ਬਕਾਇਆ ਰਾਸ਼ੀ ਦੇ ਰਿਪਲੇਸਮੈਂਟ ਪ੍ਰੋਜੈਕਟ ਪ੍ਰਪੋਜਲ ਵੀ ਤਿਆਰ ਕਰਨ ਲਈ ਲੋੜੀਂਦੇ ਦਿਸ਼ਾ ਨਿਰਦੇਸ਼ ਜਾਰੀ ਕੀਤੇ। ਉਹਨਾਂ ਸਮੂਹ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਐਸਪੀਰੇਸ਼ਨਲ ਗਰਾਂਟ ਨਾਲ ਹੋਣ ਵਾਲੇ ਸਮੁੱਚੇ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜਾਂ ਨੂੰ ਪਾਰਦਰਸ਼ੀ ਢੰਗ ਨਾਲ ਨੇਪਰੇ ਚੜ੍ਹਾਉਣ ਦੀ ਹਦਾਇਤ ਜਾਰੀ ਕੀਤੀ। ਇਸ ਮੀਟਿੰਗ ਵਿੱਚ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਰਾਸ਼ੀ ਨੂੰ ਅਜਿਹੇ ਕੰਮਾਂ ਲਈ ਵਰਤਿਆ ਜਾਵੇਗਾ, ਜਿਸ ਨਾਲ ਵੱਧ ਤੋਂ ਵੱਧ ਆਮ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਲਾਹਾ ਮਿਲ ਸਕੇ। ਇਸ ਉੱਤੇ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਵਿਭਾਗ, ਪਸ਼ੂ ਪਾਲਣ ਵਿਭਾਗ, ਸਿੱਖਿਆ ਵਿਭਾਗ, ਰੋਜ਼ਗਾਰ ਉਤਪੱਤੀ ਤੇ ਹੁਨਰ ਵਿਕਾਸ ਵਿਭਾਗ ਸਮੇਤ ਹੋਰ ਵੀ ਵਿਭਾਗਾਂ ਨੇ ਆਪਣੀਆਂ ਤਜ਼ਵੀਜਾਂ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਦੇ ਸਨਮੁੱਖ ਰੱਖੀਆਂ। ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਵੱਲੋਂ ਕਿਹਾ ਗਿਆ ਕਿ ਜਿਹੜੀਆਂ ਤਜ਼ਵੀਜਾਂ ਨਾਲ ਵੱਧ ਤੋਂ ਵੱਧ ਆਮ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਲਾਹਾ ਮਿਲੇਗਾ, ਉਹਨਾਂ ਉੱਪਰ ਜਰੂਰ ਗੌਰ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸ਼ਨ ਦੀ ਪੁਰਜੋਰ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਰਹੇਗੀ ਕਿ ਇਸ ਰਾਸ਼ੀ ਨਾਲ ਦੀਵਿਆਂਗ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਦੀ ਭਲਾਈ ਲਈ ਵੀ ਕਾਰਜ ਕੀਤੇ ਜਾ ਸਕਣ। ਜਿਕਰਯੋਗ ਹੈ ਕਿ ਪਹਿਲਾਂ ਐਸਪੀਰੇਸ਼ਨਲ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਤਹਿਤ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਸੈਕਟਰ ਵਿੱਚ 35 ਲੱਖ, ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਵਿੱਚ 44 ਲੱਖ, ਆਂਗਨਵਾੜੀ ਸੈਂਟਰਾਂ ਵਿੱਚ 38.20 ਲੱਖ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜ ਮੁਕੰਮਲ ਹੋਣ ਕਿਨਾਰੇ ਹਨ। Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

32 बोर पिस्टल, जिंदा कारतूसों व ब्रीजा गाड़ी सहित जगराओं का युवक गिरफ्तार ! जानो पूरा मामला !!

मोगा 17 मई, (मुनीश जिन्दल) जिला पुलिस प्रमुख अजय गांधी के निर्देशन में असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाई मुहिम के तहत थाना सदर के प्रभारी गुरसेवक सिंह व उनकी टीम को उस समय एक सफलता हाथ लगी जब एक नाकाबंदी के दौरान पुलिस द्वारा एक बिना नंबरी ब्रीजा गाड़ी को रोक कर उसमें से एक 32 बोर देसी पिस्टल, व अनेकों जिंदा कारतूस बरामद किए। इस मामले संबंधी विस्तार पूर्वक जानकारी, डीएसपी सिटी रविंद्र सिंह ने मीडिया कर्मियों से साझा की। DSP RAVINDER SINGH Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

ਵਿਸ਼ਵ ਹਾਈਪਰ ਟੈਂਸ਼ਨ ਦਿਵਸ ! ਜਾਣੋ ਬੀਪੀ ਦੇ ਮਰੀਜ, ਕਿਦਾਂ ਆਪਣਾ ਕਰ ਸਕਦੇ ਨੇ ਬਚਾਓ !!

ਮੋਗਾ 17 ਮਈ, (ਮੁਨੀਸ਼ ਜਿੰਦਲ) ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਅਤੇ ਸਿਵਿਲ ਸਰਜਨ ਡਾਕਟਰ ਪ੍ਰਦੀਪ ਕੁਮਾਰ ਮਹਿੰਦਰਾ ਦੇ ਹੁਕਮਾਂ ਮੁਤਾਬਕ ਸ਼ਨੀਵਾਰ ਨੂੰ ਜਿਲਾ ਮੋਗਾ ਦੇ ਅੰਦਰ ਵਿਸ਼ਵ ਹਾਈਪਰਟੈਂਸ਼ਨ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ। ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਸਿਵਿਲ ਹਸਪਤਾਲ ਮੋਗੇ ਵਿੱਚ ਆਏ ਮਰੀਜ਼ਾਂ ਨੂੰ ਅਤੇ ਆਮ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਸੰਬੰਧੀ ਜਾਗਰੂਕ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਡਾਕਟਰ ਗਗਨਦੀਪ ਸਿੰਘ ਸਿੱਧੂ, ਸੀਨੀਅਰ ਮੈਡੀਕਲ ਅਫਸਰ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਹਰ ਸਾਲ 17 ਮਈ ਨੂੰ ਵਿਸ਼ਵ ਹਾਈਪਰ ਟੈਂਸ਼ਨ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਜਾਂਦਾ ਹੈ, ਇਸ ਵਿੱਚ ਐਨਪੀ ਐਨਸੀਡੀ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਰਾਹੀਂ ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ 17 ਮਈ ਤੋਂ 17 ਜੂਨ ਤੱਕ ਵੱਖ ਵੱਖ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਵਿਧੀਆਂ ਤੋਂ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪਾਂ ਰਾਹੀਂ ਲੋਕਾਂ ਤੱਕ ਪਹੁੰਚ ਕੀਤੀ ਜਾਂਦੀ ਹੈ। ਤਾਂ ਜੋ ਗੈਰ ਸੰਚਾਰੀ ਤੇ ਰੋਗਾਂ ਦਾ ਛੇਤੀ ਤੋਂ ਛੇਤੀ ਕਾਰਗਰ ਇਲਾਜ ਸੰਭਵ ਹੋ ਸਕੇ।  ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ SMO ਡਾਕਟਰ ਗਗਨਦੀਪ ਸਿੰਘ ਸਿੱਧੂ ਅਤੇ ਐਮ.ਡੀ ਮੈਡੀਸਨ, ਡਾਕਟਰ ਗੁਰਜਨ ਕੌਰ ਨੇ ਮੀਡਿਆ ਦੇ ਰੂਬਰੂ ਹੋਕੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਜਰੂਰੀ ਸੁਨੇਹਾ ਵੀ ਦਿੱਤਾ। DR. GAGANDEEP SINGH SIDHU DR. GURJAN KAUR Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...
error: Content is protected !!