वार्ड नं 27 का आया नंबर ! लाखों रु के विकास कार्यों का विधायक अमनदीप ने किया उद्धघाटन !!
मोगा, 22 मई (मुनीश जिन्दल) “मोगा हलके का सर्वपक्षीय विकास कार्य करवाना ही मेरा मुख्य लक्ष्य है। पंजाब की भगवंत मान सरकार की अगुवाई में मोगा शहर के वार्डों के विकास कार्य युद्ध स्तर पर जारी हैं।” उक्त विचार मोगा हलके की विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा ने वार्ड नंबर 27 में 13 लाख 85 हजार रुपए की लागत से गलियों में इंटरलाकिंग टाइल्स लगाने के कार्य का उद्घाटन करते हुए प्रकट किए। इस मौके पर नगर निगम के मेयर बलजीत सिंह चानी, पार्षद कुलविंदर कौर, वार्ड इंचार्ज वजिंदर सिंह, टोनी के अलावा वार्ड निवासी मौजूद थे। इससे पहले वार्ड में हलका विधायक डा.अमनदीप कौर अरोड़ा व मेयर बलजीत सिंह चानी का वार्ड में पहुंचने पर नगर निवासियों द्वारा सिरोपा देकर सम्मानित करते हुए वार्ड के विकास कार्यों का शुभारंभ करने पर उनका धन्यवाद किया गया। इस मौके पर विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि मोगा शहर के वार्डों के विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी तथा पंजाब की भगवंत मान सरकार से अधिक से अधिक ग्रांट लाकर मोगा शहर के वार्डों व गांवों में भी विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर किसी को भी किसी प्रकार की समस्या पेश आती है, तो उनके ध्यान में लाया जाए, ताकि उसका पहल के आधार पर हल करवाया जा सके। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…
