logo

mogatodaynews

administrator

किसान लोगों को परेशान न करें, बातचीत के लिए हमारे दरवाज़े खुले : अमन अरोड़ा !!

मोगा, 30 मार्च (मुनीश जिन्दल) पंजाब के कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा ने कहा है कि कुछ किसान संगठनों द्वारा पंजाब के मंत्रियों और विधायकों के घरों के घेराव के आह्वान का वे स्वागत करते हैं। लेकिन उन्होंने किसानों को यह भी स्पष्ट किया कि अगर उन्होंने सड़क यातायात रोककर, राज्य के लोगों को परेशान किया, तो पंजाब सरकार इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। वह आज स्थानीय नगर सुधार ट्रस्ट के नव नियुक्त चेयरमैन रमन मित्तल और दो अन्य ट्रस्टी जगदीश शर्मा और प्यारा सिंह के पदभार ग्रहण समारोह में विशेष रूप से शामिल होने पहुंचे थे।उन्होंने कहा कि किसानों के मुद्दों का पंजाब सरकार से सीधा कोई संबंध नहीं है। ये सभी मुद्दे केंद्र सरकार के अधिकार क्षेत्र में आते हैं। पंजाब सरकार हमेशा किसानों और राज्य के लोगों के साथ खड़ी रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार किसानों को दिन में 8 घंटे से अधिक बिजली, घरों को मुफ्त बिजली और टेल पर पढ़ते खेतों तक निरंतर पानी उपलब्ध करा रही है। पंजाब सरकार के दरवाजे किसानों के लिए हमेशा खुले हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा हाल ही में पेश किया गया बजट “बदलते पंजाब” का रोडमैप प्रस्तुत करता है, जिसके तहत अगले 2 साल विकास को समर्पित किए जाएंगे। विकास कार्यों में कई गुना तेजी दर्ज की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब सरकार द्वारा नशे के खात्मे के लिए चलाई गई मुहिम के सकारात्मक नतीजे सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार निवारण, प्रवर्तन और पुनर्वास की तीन स्तरीय नीति पर काम कर रही है, जिसके तहत नशा तस्करों की काली कमाई से बनाई गई संपत्तियों को तोड़ा और जब्त किया जा रहा है। इसके अलावा, स्कूलों, कॉलेजों और गांव स्तर पर नशा विरोधी अभियान के तहत जागरूकता फैलाई जा रही है। अरोड़ा ने यह भी बताया कि नशा छोड़ चुके युवाओं को रोजगार योग्य बनाने और स्वरोज़गार स्थापित करने के उद्देश्य से रोज़गार ब्यूरो द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में पूरी तरह मुफ्त प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने नव नियुक्त चेयरमैन और ट्रस्टियों से कहा कि वे क्षेत्र के विकास के लिए जल्द ही विकास कार्यों से संबंधित प्रस्ताव भेजें। इस मौके पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में हल्का मोगा की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा, हल्का धर्मकोट के विधायक दविंदरजीत सिंह लाड़ी, हल्का निहाल सिंह वाला के विधायक मनजीत सिंह बिलासपुर, हल्का बाघापुराना के विधायक अमृतपाल सिंह सुखानंद, डिप्टी कमिश्नर सागर सेतिया, नगर निगम मोगा के मेयर बलजीत सिंह चन्नी, चेयरमैन मार्केट कमेटी हरजिंदर सिंह रोडे, जिला योजना समिति के चेयरमैन हरमनदीप सिंह बराड़, एसपी बाल कृष्ण सिंगला, काउंसलर एवं अन्य गणमान्य लोग शामिल थे।

ਗ੍ਰਾਮ ਸਭਾਵਾਂ ਦਾ ਇਜਲਾਸ ! “ਯੁੱਧ ਨਸ਼ਿਆਂ ਵਿਰੁੱਧ” ਮੁਹਿੰਮ ਪ੍ਰਤੀ ਵੀ ਫੈਲਾਈ ਜਾਗਰੂਕਤਾ : DC ਸਾਗਰ !!

ਮੋਗਾ, 30 ਮਾਰਚ (ਮੁਨੀਸ਼ ਜਿੰਦਲ) ਗ੍ਰਾਮ ਸਭਾ ਇਜਲਾਸ, ਕਿਸੇ ਵੀ ਪਿੰਡ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਲਈ ਇੱਕ ਮੁੱਢਲੀ ਸਥਾਈ ਇਕਾਈ ਹੈ, ਜਿਸ ਦੀ ਪਿੰਡ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਵਿੱਚ ਅਹਿਮ ਭੂਮਿਕਾ ਹੁੰਦੀ ਹੈ। ਗ੍ਰਾਮ ਪੰਚਾਇਤਾਂ ਵੱਲੋਂ ਗ੍ਰਾਮ ਸਭਾਵਾਂ ਵਿੱਚ ਆਪਣੇ ਅਗਲੇ ਵਿੱਤੀ ਸਾਲ ਲਈ ਆਮਦਨ ਤੇ ਖਰਚ ਸਬੰਧੀ ਬਜਟ ਦਾ ਅਨੁਮਾਨ ਅਤੇ ਅਗਲੇ ਵਿੱਤੀ ਸਾਲ ਲਈ ਵਿਕਾਸ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮਾਂ ਲਈ ਸਲਾਨਾ ਯੋਜਨਾ ਬਾਰੇ ਵਿਸਥਾਰ ਨਾਲ ਦੱਸਿਆ ਜਾਂਦਾ ਹੈ। ਇਸ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਸਾਡਾ ਨੌਜਵਾਨ ਵਰਗ ਵੀ ਪਿੰਡਾਂ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਵਿੱਚ ਬਹੁਤ ਅਹਿਮ ਹਿੱਸਾ ਪਾ ਸਕਦਾ ਹੈ। ਇਸ ਲਈ ਜਰੂਰੀ ਹੈ ਕਿ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਨਸ਼ੇ ਨਾਲੋਂ ਨਿਖੇੜ ਕੇ ਪਿੰਡਾਂ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਨਾਲ ਜੋੜਿਆ ਜਾਵੇ। ਇਸ ਤਰ੍ਹਾਂ ਕਰਕੇ ਜਿਥੇ ਅਸੀਂ ਜਵਾਨੀ ਨੂੰ ਬਚਾਅ ਸਕਦੇ ਹਾਂ ਉਥੇ ਹੀ ਪਿੰਡਾਂ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਨੂੰ ਵੀ ਨਵੀਂ ਦਿਸ਼ਾ ਦੇ ਸਕਦੇ ਹਾਂ। ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਸਾਗਰ ਸੇਤੀਆ ਨੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਮੋਗਾ ਦੀਆਂ ਸਾਰੀਆਂ ਗ੍ਰਾਮ ਪੰਚਾਇਤਾਂ ’ਚ 29 ਤੇ 30 ਮਾਰਚ ਤੱਕ ਸਪੈਸ਼ਲ ਗ੍ਰਾਮ ਸਭਾਵਾਂ/ ਆਮ ਇਜਲਾਸ ਕਰਵਾਏ ਗਏ, ਜਿਨ੍ਹਾਂ ’ਚ ਪਿੰਡ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਕਰਵਾ ਕੇ ਅਗਲੇ ਵਿੱਤੀ ਸਾਲ ਲਈ ਆਮਦਨ ਅਤੇ ਖਰਚ ਸਬੰਧੀ ਬਜਟ ਅਨੁਮਾਨ ਅਤੇ ਵਿਕਾਸ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮਾਂ ਦੀ ਸਲਾਨਾ ਕਾਰਜ ਯੋਜਨਾ ਨੂੰ ਪਾਸ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਉਹਨਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ’ਚ 340 ਗ੍ਰਾਮ ਪੰਚਾਇਤਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਤਹਿਤ ਕਵਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਇਨ੍ਹਾਂ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਗ੍ਰਾਮ ਸਭਾਵਾਂ ਵਿੱਚ ਸਿਹਤ, ਔਰਤਾਂ ਤੇ ਬੱਚਿਆਂ ਆਦਿ ਦੇ ਮੱਦਿਆਂ ’ਤੇ ਵੀ ਚਰਚਾ ਕੀਤੀ ਜਾ ਸਕਦੀ ਹੈ। ਕਨਵਰਜੇਂਸ ਤਹਿਤ ਕਰਵਾਏ ਜਾਣ ਵਾਲੇ ਕੰਮਾਂ ਬਾਰੇ ਜਿਵੇਂ ਕਿ ਖੇਡ ਦਾ ਮੈਦਾਨ, ਪਾਰਕ, ਨਰਸਰੀ, ਤਰਲ ਰਹਿੰਦ ਖੂਹੰਦ ਪ੍ਰਬੰਧ, ਠੋਸ ਰਹਿੰਦ ਖੂਹੰਦ ਪ੍ਰਬੰਧ, ਪੰਚਾਇਤ ਘਰ, ਪਬਲਿਕ ਟਾਇਲਟ, ਆਂਗਨਵਾੜੀ ਸੈਂਟਰ, ਪਬਲਿਕ ਢਾਂਚਾ, ਸਵੈ ਸਹਾਇਤਾ ਗਰੁੱਪ, ਲਾਇਬ੍ਰੇਰੀ, ਪਲਾਟੇਸ਼ਨ, ਮੈਰਿਜ ਪੈਲੇਸ, ਬੱਸ ਸਟੈਂਡ ਆਦਿ ਕੰਮਾਂ ਬਾਰੇ ਵਿਚਾਰ ਚਰਚਾ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਛੱਪੜਾਂ ਦੇ ਨਵੀਨੀਕਰਨ, ਖੇਡ ਮੈਦਾਨ ਤੇ ਪਾਰਕਾਂ ਦੀ ਉਸਾਰੀ ਦੇ ਕੰਮਾਂ ਨੂੰ ਪਹਿਲ ਦੇ ਆਧਾਰ ਉੱਪਰ 1 ਅਪ੍ਰੈਲ 2025 ਤੋਂ ਹੀ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਗ੍ਰਾਮ ਸਭਾਵਾਂ ਦੇ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੂੰ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਫਰਜ਼ਾਂ ਅਤੇ ਅਧਿਕਾਰਾਂ ਬਾਰੇ ਜਾਣੂ ਕਰਵਾਉਣ ਦੇ ਨਾਲ ਨਾਲ ਸਰਕਾਰ ਦੀਆਂ ਲੋਕ ਭਲਾਈ ਸਕੀਮਾਂ ਸਬੰਧੀ ਵੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੱਤੀ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ, ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਮੌਜੂਦ ਪਿੰਡਵਾਸੀ। ਉਹਨਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਨ੍ਹਾਂ ਟੀਚਿਆਂ ਦਾ ਘੇਰਾ ਵਿਆਪਕ ਹੋਣ ਕਾਰਨ ਇਨ੍ਹਾਂ ’ਚ ਅੱਗੇ ਮਨਰੇਗਾ ਤਹਿਤ ਹੋਣ ਸਕਣ ਵਾਲੇ ਕੰਮਾਂ, ਜਲ ਸਪਲਾਈ ਤੇ ਸੈਨੀਟੇਸ਼ਨ ਵਿਭਾਗ ਨਾਲ ਸਬੰਧਤ ਕਾਰਜਾਂ, ਪੰਜਾਬ ਰਾਜ ਦਿਹਾਤੀ ਅਜੀਵਿਕਾ ਮਿਸ਼ਨ, ਵਾਤਾਵਰਣ/ ਜੰਗਲਾਤ ਸਬੰਧੀ, ਬੱਚਿਆਂ ਦੇ ਸੰਪੂਰਣ ਵਿਕਾਸ ਅਤੇ ਆਂਗਨਵਾੜੀ ਸੈਂਟਰਾਂ ਨੂੰ ਨਵਿਆਉਣ ਸਬੰਧੀ, ਸਿਹਤ ਸੇਵਾਵਾਂ ’ਚ ਸੁਧਾਰ ਸਬੰਧੀ, ਕਮਿਊਨਿਟੀ ਸੈਂਟਰ ਬਣਾਉਣ ਸਬੰਧੀ, ਸੇਵਾ ਕੇਂਦਰ ਸਬੰਧੀ, ਘਰੇਲੂ ਹਿੰਸਾ ਸਬੰਧੀ, ਪਰਾਲੀ ਨੂੰ ਅੱਗ ਨਾ ਲਾਉਣ ਸਬੰਧੀ, ਪਿੰਡ ’ਚ ਸਾਖਰਤਾ ਦਰ ਵਧਾਉਣ ਸਬੰਧੀ, ਪਿੰਡ ’ਚ ਸ਼ਾਂਤੀ ਵਿਵਸਥਾ ਬਣਾਈ ਰੱਖਣ ਸਬੰਧੀ, ਨਸ਼ਿਆਂ ਖਿਲਾਫ਼ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਸਬੰਧੀ, ਗ੍ਰਾਮ ਪੰਚਾਇਤ ਡਿਵੈਲਪਮੈਂਟ ਪ੍ਰਾਜੈਕਟ ਸਬੰਧੀ, ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਪੰਚਾਇਤ ਪੁਰਸਕਾਰਾਂ ਸਬੰਧੀ, ਆਡਿਟ ਨੋਟ ’ਤੇ ਵਿਚਾਰ ਸਬੰਧੀ, ਫੁਟਕਲ ਖਰਚਿਆਂ, ਸਾਂਝੇ ਤਲਾਬ ਅਤੇ ਹੋਰ ਮੁੱਦਿਆਂ ’ਤੇ ਵਿਚਾਰ ਚਰਚਾ ਵੀ ਇਨ੍ਹਾਂ ਗ੍ਰਾਮ ਸਭਾਵਾਂ/ ਇਜਲਾਸ ਦਾ ਹਿੱਸਾ ਬਣੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਯੋਗ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨੂੰ ਇਨ੍ਹਾਂ ਸਰਕਾਰੀ ਸਕੀਮਾਂ ਦਾ ਫਾਇਦਾ ਦੇਣ ਲਈ ਮੌਕੇ ’ਤੇ ਬਿਨੈ ਫਾਰਮ ਭਰਨ ਦੀ ਸਹੂਲਤ ਸਬੰਧੀ ਲੋੜੀਂਦੇ ਪ੍ਰਬੰਧ ਵੀ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਏ ਗਏ, ਤਾਂ ਜੋ ਜ਼ਮੀਨੀ ਪੱਧਰ ਤੱਕ ਯੋਜਨਾਵਾਂ ਦਾ ਲਾਭ ਮਿਲਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਇਆ ਜਾ ਸਕੇ।  ਇਸ ਵਾਰ ਦੀਆਂ ਇਹਨਾਂ ਗ੍ਰਾਮ ਸਭਾਵਾਂ ਦੌਰਾਨ ਇੱਕ ਖਾਸ ਗੱਲ ਦੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲੀ ਕਿ ਸਰਕਾਰੀ ਅਮਲੇ ਵੱਲੋਂ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ‘ਯੁੱਧ ਨਸ਼ਿਆਂ ਵਿਰੁੱਧ’ ਮੁਹਿੰਮ ਨੂੰ ਹੋਰ ਬਲ ਦੇਣ ਲਈ ਇਸ ਪ੍ਰਤੀ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਮੁਹਿੰਮ ਵੀ ਨਾਲ ਨਾਲ ਚਲਾਈ ਗਈ। ਪਿੰਡਾਂ ਦੇ ਲੋਕੀ ਕਿਵੇਂ ਇਸ ਮੁਹਿੰਮ ਵਿੱਚ ਪੁਲਿਸ ਵਿਭਾਗ ਦਾ ਸਹਿਯੋਗ ਦੇ ਸਕਦੇ ਹਨ, ਬਾਰੇ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਫੈਲਾਈ ਗਈ। ਜੇਕਰ ਕਿਸੇ ਪਾਸ ਨਸ਼ਾ ਵੇਚਣ ਅਤੇ ਖਰੀਦਣ ਜਾਂ ਕਰਨ ਆਦਿ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਹੈ ਤਾਂ ਉਹ ਮੋਗਾ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਕੰਟਰੋਲ ਨੰਬਰ 96568-96568 ਜਾਂ ਸੇਫ ਪੰਜਾਬ ਹੈਲਪਲਾਈਨ ਨੰਬਰ 97791-00200 ਉਪਰ ਸੂਚਿਤ ਕਰ ਸਕਦੇ ਹਨ, ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਪਛਾਣ ਨੂੰ ਗੁਪਤ ਰੱਖਿਆ ਜਾਵੇਗਾ।

पंजाब सरकार द्वारा पेश किया बजट, प्रत्येक वर्ग के लिए निराशाजनक: दीपक बेदी !!

मोगा, 30 मार्च (मुनीश जिन्दल) DEEPAK BEDI SAD LEADER ‘पंजाब सरकार द्वारा गत दिवस जो बजट पेश किया गया है, इतना निराशाजनक बजट, पहले कभी पेश नहीं किया गया’। उक्त विचार, शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के सीनियर उप प्रधान दीपक बेदी ने “मोगा टुडे न्यूज़” से विशेष बातचीत में व्यक्त किए। उप प्रधान दीपक बेदी ने पंजाब विधानसभा में पेश किए गए बजट पर गंभीर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि पंजाब सरकार के बजट में चार बड़े शहरों के लिए विश्व स्तरीय सडक़ें बनाने व नई बसें खरीदने की घोषणा तो कर दी गई, लेकिन पहले से खसताहाल सडक़ों के सुधार, उनकी मुरम्मत पर कोई बात नहीं की गई है। 347 ई-बसें खरीदने की घोषणा तो बजट में कर दी गई है, लेकिन उसके लिए बजट में फंड का प्रावधान तो रखा ही नहीं, यानि ये घोषणा भी वैसी ही है, जैसे महिलाओं से एक हजार रुपए प्रति महीने देने का वायदा किया था।  यानि सिर्फ घोषणा कर महिलाओं के वोट बंटोर लो, बाद में सुविधा देने के नाम पर चुप्पी साध लो। उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ किया वायदा पूरा न करके, पंजाब सरकार ने वायदाखिलाफी की है। जिससे पंजाब की महिलाएं, आप सरकार के खिलाफ रोष प्रकट करती हुई नजर दिखाई दे रही हैं।  उप प्रधान दीपक बेदी ने कहा कि पंजाब सरकार के चौथे बजट से पंजाब का हर वर्ग निराश है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा अपना चौथा बजट पेश करते हुए जो लोगों को गुमराह पूर्ण लिफाफा दिया गया है, उससे पंजाब का हर वर्ग निराश हुआ है तथा पंजाब की आर्थिक स्थिति को ठीक करने के लिए सरकार ने कोई ठोस कदम उठाने की बात नहीं की है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने पिछले तीन वर्षों में पंजाब के पैसे को दूसरे राज्यों के चुनावों में बर्बाद करके पंजाब को आर्थिक तौर पर कमजोर किया है। जिस कारण आज पंजाब पर तीन लाख करोड़ रुपए का कर्जा हो गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के बजट से पंजाब के पेंशनर, मुलाजिम, किसान, कच्चे मुलाजिम, बेरोजगार नौजवान, मजदूर, व्यापारी, दुकानदार तथा हर वर्ग को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन बजट पेश होने के बाद वह सारी उम्मीदें खत्म हो गई। क्योंकि पंजाब सरकार ने उक्त वर्गों का कोई ध्यान नहीं रखा। जिस कारण आज पंजाब का हर वर्ग आम आदमी पार्टी की सरकार को बनाकर अपने आपको ठगा महसूस कर रहा है। उप प्रधान दीपक बेदी ने कहा कि इस बार के बजट में पंजाब सरकार ने पढ़े लिखे बेरोजगार, नौजवानों, कच्चे मुलाजिमों के लिए कोई भी प्रावधान नहीं रखा, जिस कारण पिछले तीन वर्षों से बेरोजगार नौजवान व कच्चे मुलाजिम अपने धरने प्रदर्शन करने को मजबूर हैं। बेदी ने कहा कि पंजाब सरकार की नाकामयाबी को देखते हुए आने वाले समय में पंजाब में आम आदमी पार्टी को भारी निराशा का मुंह देखना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता अब समझ चुकी है कि शिरोमणि अकाली दल ही उनकी क्षेत्रिय पार्टी है, उनका भविष्य अब शिअद की सरकार में ही सुरक्षित है तथा उन्होंने कहा कि आने वाले 2027 के चुनाव में पंजाब की जनता शिअद की सरकार बनाकर इतिहास रचेगी।

मोगा के वकील श्याम लाल ने बठिंडा की धरती पर लहराया परचम ! जीती मैराथन !!

मोगा, 30 मार्च (मुनीश जिन्दल) बठिंडा रनर्स क्लब की ओर से नशों के खिलाफ चली मुहीम में अपना समाजिक योगदान डालते हुए रविवार को बठिंडा में एक हाफ मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें उम्र के हिसाब से विभिन्न वर्गों के लिए 1 किलोमीटर, 5 किलोमीटर, 10 किलोमीटर व 21 किलोमीटर के मैराथन दौड़ मुकाबले रखे गए थे। वकील श्यामलाल ने बताया कि सभी वर्गों में एक हजार के लगभग महिला व पुरुष दौड़ाक शामिल थे। जिसमें 75 वर्ष से ऊपर की उम्र के 10 किलोमीटर मैराथन के मुकाबले में वे अकेले प्रतियोगी थे। व उन्होंने यह दौड़ एक घंटा 13 मिनट में पूरी की। उनकी इस जीत के बाद बठिंडा रनर्स क्लब की ओर से उन्हें एक स्मृति चिन्ह व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया है। वकील श्यामलाल ने बठिंडा की बठिंडा रनर्स क्लब द्वारा राज्य सरकार द्वारा नशे के खिलाफ चलाई मुहिम में इस हाफ मैराथन को संस्था का एक बढ़िया प्रयास बताया व उन्होंने कहा कि किसी भी संस्था के ऐसे करने से जहां समाज को तो एक नई दिशा मिलती ही है, वहीं युवा वर्ग का भी खेलों की तरफ प्रोत्साहित होना निश्चित है। जिससे कि उन्हें नशों से दूर रहने की प्रेरणा मिलती है। वकील शामलाल ने कहा कि अगर भविष्य में भी किसी शहर में ऐसी मैराथन होती है, तो उसमें बतौर प्रतियोगी भाग लेना, वे अपना सौभाग्य समझेंगे।

सामूहिक कन्यादान समागम के लिए, दानी सज्जन सहयोग करें : राजेश अरोड़ा !!

मोगा, 30 मार्च (मुनीश जिन्दल) समाज भलाई व धार्मिक आयोजनों में अग्रणी रहने वाली शहर की प्रमुख समाज सेवी संस्था अनमोल वैल्फेयर क्लब की ओर से 6 अप्रैल को माघी पैलेस मोगा में करवाए जा रहे सामूहिक कन्यादान समागम के आज निमंत्रण कार्ड अध्यक्ष राजेश अरोड़ा की अगुवाई में समाजसेवी विक्रम कलसी, विकास गुप्ता को भेंट किए गए। इस मौके पर क्लब के अक्षय गुलाटी, प्रिंस गाबा, अमन मेहंदी, जगचनन जग्गी मौजूद थे। इस मौके पर अध्यक्ष राजेश अरोड़ा ने कहा कि सामूहिक कन्यादान समागम की तैयारियां हेतु पदाधिकारियों की ड्यूटियां नियुक्त कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि क्लब की ओर से नवविवाहित जोड़ों को घरेलू सामान दिया जाएगा। उन्होंने दानी सज्जनों को इस नेक कार्य में सहयोग देने की अपील की।

शिवसेना हिंदुस्तान ने मनाया 22वा स्थापना दिवस ! विश्व कल्याण हेतु, कराया हवन यग !!

मोगा 30 मार्च (मुनीश जिन्दल) शिवसेना हिंदुस्तान का 22वा स्थापना दिवस मोगा में बड़े ही धार्मिक व उत्साह वर्धक माहौल में सम्पन्न हुआ। संस्था के राज्य उप पंजाब राम बचन राय की अध्यक्षता में स्थानीय शिवम नाथ डेरा, कोटकपूरा बायपास, में मनाए गए इस स्थापना दिवस मौके पार्टी की तरक्की और विश्व कल्याण के लिए हवन यज्ञ कराया गया। जिसमें डेरा के प्रमुख शिवम नाथ शर्मा ने हवन यज्ञ में आहुतियां डालकर व डलवाकर, विश्व कल्याण के लिए यज्ञ सम्पन्न कराया।  संस्था के राज्य उप पंजाब राम बचन राय ने बताया कि शिवसेना हिंदुस्तान की स्थापना 30 मार्च 2003 को जालंधर शहर में हुई थी। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन कुमार गुप्ता के निर्देशन में आज शिवसेना हिंदुस्तान, देश के 18 राज्यों में बाखूबी चल रही है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी संस्था शिव सैनिकों व हिंदुयों की सुरक्षा के लिए इसी प्रकार एकजुट रहकर कार्य करती रहेगी। इस मौके पर राम बचन राय के अतिरिक्त गगन नोहरिया उप पंजाब प्रधान शिवसेना हिंदुस्तान, खेमचंद उप पंजाब प्रधान, राजीव वर्मा युवा मोर्चा जिला प्रधान, महेंद्र कुमार जिला प्रधान, कुणाल अरोड़ा जिला प्रधान व्यापार सेना, सुखदेव सिंह उप जिला प्रधान, विनोद कुमार भोला जिला अध्यक्ष, अशोक कुमार जिला उप चेयरमैन, रविंद्र कुमार वार्ड प्रधान 44 सहित बड़ी संख्या में शिव सैनिक हाजिर थे।

TLF स्कूल, दो दिवसीय कार्यशाला ! शिक्षण पद्द्ति व शिक्षकों में सकारात्मक मानसिकता बढ़ाने पर जोर !!

मोगा, 30 मार्च (मुनीश जिन्दल) शहर की शिक्षण संस्था द लर्निंग फील्ड ए ग्लोबल स्कूल (टी.एल.एफ) में मैनेजमेंट कमेटी के चेयरमैन प्रवीण गर्ग, चेयरमैन इंजी. जनेश गर्ग व डायरेक्टर डा.मुस्कान गर्ग के दिशा निर्देशों पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।  स्कूल प्रिंसिपल रंजीत भाटिया ने कहा कि स्कूल द्वारा लगातार दो दिनों तक समृद्ध और संवादात्मक कार्यशालाओं का आयोजन किया गया है, जिसका उद्देश्य शिक्षण पद्धतियों को बढ़ाना और शिक्षकों के बीच सकारात्मक मानसिकता को बढ़ावा देना था। पहले दिन माहिर गुरजीत द्वारा संचालित एक ज्ञानवर्धक सत्र था, जिसमें टीम वर्क के माध्यम से शिक्षण और पाठ योजना पर ध्यान केंद्रित किया गया था। प्रिंसिपल भाटिया ने कहा कि इस कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों को सहयोगात्मक पाठ योजना तकनीकों से लैस करना था, ताकि छात्रों के लिए अधिक संरचित और आकर्षक शिक्षण अनुभव तैयार किए जा सके। गुरजीत ने युवा दिमागों को आकार देने में प्रभावी शिक्षण के महत्व पर जोर दिया और टीम आधारित पाठ योजना गतिविधियों की शुरूआत की। जिससे शिक्षकों को सहयोगात्मक रूप से काम करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। उन्होंने छात्र केंद्रित शिक्षण को प्रोत्साहित किया, जिसमें संवादात्मक और पूछताछ आधारित शिक्षण को शामिल किया गया। पाठ के उद्देश्यों को संरचित किया गया, पाठ घटकों को विभाजित किया गया और चचार्ओं और समूह कार्य के माध्यम से छात्रों की सहभागिता को बढ़ावा दिया गया। इस मौके पर शिक्षकों ने टीम आधारित पाठ योजना निर्माण में भाग लिया, केस स्टडी का विश्लेषण किया और पाठ वितरण को बेहतर बनाने के लिए सर्वोत्तम प्रथाओं पर विचार किया। ये सत्र अत्यधिक संवादात्मक था, जिससे सार्थक चचार्ए और व्यावहारिक अंतर्दृष्टि मिली।  इसका समापन एक रोचक प्रश्नोत्तर सत्र के साथ हुआ, जिसमें शिक्षकों ने टीमवर्क आधारित पाठ योजना को लागू करने में अपने अनुभव और चुनौतियों को साझा किया। दूसरे दिन की कार्यशाला कक्षा में विषय वस्तु मानसिकता और सकारात्मक दृष्टिकोण विषय पर गतिशील और विचारोत्तेजक थी और इसका संचालन गौरव बाली ने किया। इस सत्र में किंडरगार्टन, प्राथमिक, माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षकों सहित सभी स्तरों के शिक्षकों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। माहिर बाली ने सकारात्मक मानसिकता के गहन प्रभाव पर जोर दिया। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि जीवन में प्रत्येक परिणाम व्यक्ति के दृष्टिकोण का प्रत्यक्ष परिणाम है। उनके आकर्षक और संवादात्मक दृष्टिकोण ने पूरे सत्र के दौरान प्रतिभागियों को बांधे रखा। उन्हें रचनात्मक शिक्षण वातावरण को बढ़ावा देने के लिए बहुमूल्य अंतर्दृष्टि और व्यावहारिक रणनीतियां प्रदान की।  वरिष्ठ अधिकारी सौरभ शर्मा के समन्वय और अटूट समर्थन ने इस सत्र को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस कार्यशाला में संवादात्मक गतिविधियां शामिल थीं, जिसमें प्रतिष्ठित चाय गिलास अभ्यास शामिल था। जिसने कक्षा की गतिशीलता और नवीन शिक्षण पद्धतियों पर एक नया दृष्टिकोण प्रदान किया। इसके अतिरिक्त, शिक्षकों द्वारा स्वयं संचालित एक रोल प्ले गतिविधि ने छात्रों की सहभागिता बढ़ाने में इंटरैक्टिव शिक्षण के महत्व को रेखांकित किया। यह सत्र सभी के लिए एक समृद्ध अनुभव साबित हुआ, जिसने शिक्षा में सकारात्मकता, रचनात्मकता और सक्रिय भागीदारी की शक्ति को मजबूत किया। इसने शिक्षकों को कक्षाओं को अधिक समावेशी, आकर्षक और छात्र अनुकूल बनाने के लिए नई रणनीतियों का पता लगाने और अपनाने के लिए एक मूल्यवान मंच प्रदान किया।

ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਬਜਟ ਨੇ, ਆਸ਼ਾ ਵਰਕਰਾਂ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਨਿਰਾਸ਼: ਮਨਦੀਪ ਕੌਰ ਦੀਦਾਰੇਵਾਲਾ !!

ਮੋਗਾ 29 ਮਾਰਚ (ਮੁਨੀਸ਼ ਜਿੰਦਲ) ਆਸ਼ਾ ਵਰਕਰ ਤੇ ਫੈਸਿਲੀਟੇਟਰ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਜਿਲਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮਨਦੀਪ ਕੌਰ ਦੀਦਾਰੇਵਾਲਾ ਨੇ ਨਿਰਾਸ਼ਾ ਭਰੇ ਸ਼ਬਦਾਂ ਵਿਚ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਭਰ ਦੀਆਂ ਆਸ਼ਾ ਵਰਕਰ, ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਬਜ਼ਟ ਤੋਂ ਬਹੁਤ ਉਮੀਦਾਂ ਲਾਈਂ ਬੈਠੀਆਂ ਸਨ। ਪਰੰਤੂ ਅਫਸੋਸ ਹੋਇਆ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਚੌਥਾ ਬਜ਼ਟ ਪੇਸ਼ ਕੀਤਾ, ਪਰ ਆਸ਼ਾ ਵਰਕਰਾਂ ਤੇ ਫੈਸਿਲੀਟੇਟਰਾ ਨੂੰ ਬਜਟ ਵਿੱਚ ਕੁੱਝ ਵੀ ਨਹੀਂ ਦਿੱਤਾ। ਜਦਕਿ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਸੱਤਾ ਵਿੱਚ ਆਉਣ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਉਹਨਾਂ ਨਾਲ ਵਾਅਦਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਮਾਣ ਭੱਤੇ ਡਬਲ ਕੀਤੇ ਜਾਣਗੇ। ਇਸ ਬਜਟ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪੰਜਾਬ ਭਰ ਦੀਆਂ ਵਰਕਰਾਂ ਵਿੱਚ ਭਾਰੀ ਰੋਸ ਤੇ ਬੇਚੈਨੀ ਪਾਈ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਇੱਕ ਪਾਸੇ ਤਾਂ ਸਿਹਤ ਸਹੂਲਤਾਂ ਨੂੰ ਪ੍ਰਫੁੱਲਤ ਕਰਨ ਦੇ ਲਈ ਵੱਡੇ ਵੱਡੇ ਦਾਅਵੇ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ, ਪਰੰਤੂ ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਘਰ ਘਰ ਸਿਹਤ ਸੇਵਾਵਾਂ ਪਹੁੰਚਾਉਣ ਵਾਲੀਆਂ ਆਸ਼ਾ ਵਰਕਰਾਂ ਨੂੰ ਨਜ਼ਰ ਅੰਦਾਜ਼ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਆਸ਼ਾ ਵਰਕਰ ਅਤੇ ਫਸੀਲੀਟਰ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਪਿਛਲੇ 15 ਸਾਲਾਂ ਤੋਂ ਆਪਣੇ ਹੱਕਾਂ ਲਈ ਸੰਘਰਸ਼ ਕਰਦੀ ਆ ਰਹੀਆਂ ਹਨ ਤੇ ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਸਮੇਂ ਵਿੱਚ ਵੀ ਆਪਣਾ ਸੰਘਰਸ਼ ਜਾਰੀ ਰੱਖਣਗੀਆਂ। ਉਹਨਾਂ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਆਸ਼ਾ ਵਰਕਰਾਂ ਦੀਆਂ ਜਾਇਜ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਪ੍ਰਵਾਨ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਲਾਗੂ ਕਰੇ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਆਸ਼ਾ ਵਰਕਰਾਂ ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਵਿੱਚ ਆਫ ਲਾਇਨ ਅਤੇ ਆਨ ਲਾਈਨ ਕੰਮ ਕਰਨ ਦੀ ਪਹਿਲੀ ਕਤਾਰ ਵਿੱਚ ਲੋਕ ਭਲਾਈ, ਲੋਕ ਸੇਵਾ ਕਰਦੀਆਂ ਹਨ, ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਚਾਹੀਦਾ ਸੀ ਕਿ ਬਜ਼ਟ ਸਾਡੇ ਹੱਕਾਂ ਲਈ ਰਾਖਵਾਂ ਰੱਖਿਆ ਜਾਂਦਾ, ਲੇਕਿਨ ਅਜਿਹਾ ਨਹੀਂ ਹੋਇਆ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮਾਨਯੋਗ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਵਿੱਚ ਚੱਲ ਰਹੀ ਸਰਕਾਰ ਅਸਲ ਮੁੱਦਿਆਂ ਤੋਂ ਭਟਕ ਚੁੱਕੀ ਹੈ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਹੋਰਨਾਂ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਮੀਤ ਪ੍ਰਧਾਨ ਪਰਮਜੀਤ ਕੋਰ, ਸਮਾਧ ਭਾਈ, ਬਲਜੀਤ ਕੋਰ ਕੋਟ ਈਸੇ ਖਾ, ਬਲਵਿੰਦਰ ਕੋਰ ਡਰੋਲੀ ਭਾਈ, ਮਨਦੀਪ ਕੌਰ, ਸਿਕੰਦਰ ਕੋਰ, ਸਖਮੰਦਰ ਕੋਰ, ਢੁਡੀਕੇ ਸਿਮਰਜੀਤ ਕੋਰ, ਬਾਘਾਪੁਰਾਣਾ, ਕਮਲ ਬੱਧਨੀ, ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਕੋਰ ਕੋਟ, ਸਰਬਜੀਤ ਕੋਰ ਚੜਿਕ, ਸਰਬਜੀਤ ਕੋਰ ਲੋਪੋ, ਮਹਿਦਰ ਕੋਰ, ਸੰਦੀਪ ਕੋਰ ਮੋਗਾ ਹਾਜ਼ਰ ਸਨ।

ਸੀਨੀਅਰ ਸਿਟੀਜ਼ਨ ਕੌਂਸਿਲ, ਹੁਣ ਸਕੂਲਾਂ/ ਕਾਲਜਾਂ ਵਿੱਚ ਜਾਕੇ, ਨੌਜਵਾਨ ਪੀੜੀ ਨੂੰ ਕਰੇਗੀ ਜਾਗਰੂਕ: ਕਾਮਰਾ !!

ਮੋਗਾ 29 ਮਾਰਚ (ਮੁਨੀਸ਼ ਜਿੰਦਲ) ਸੀਨੀਅਰ ਸਿਟੀਜ਼ਨ ਕੌਂਸਿਲ ਮੋਗਾ ਦੇ ਮੈਬਰਾਂ ਦੀ ਜਰਨਲ ਬਾਡੀ ਦੀ ਮੀਟਿੰਗ, ਸਰਦਾਰੀ ਲਾਲ ਕਾਮਰਾ ਦੀ ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਹੇਠ ਸਕੱਤਰੇਤ ਵਿਖੇ ਸੀਨੀਆਰ ਸਿਟੀਜ਼ਨ ਡੇ ਕੇਅਰ ਸੈੰਟਰ ਵਿਖੇ ਹੋਈ। ਮੀਟਿੰਗ ਦੇ ਅਰੰਭ ਵਿਚ ਕਾਮਰਾ ਨੇ ਬਜੁੱਰਗਾਂ ਨੂੰ ਸਮੇਂ ਸਮੇਂ ਦਰਪੇਸ਼ ਮੁਸ਼ਕਲਾਂ ਬਾਰੇ ਦੱਸਿਆ ਅਤੇ ਮੈਬਰਾਂ ਦੇ ਸੁਝਾ ਸੁਣਨ ਉਪਰੰਤ ਮੱਤਾ ਪਾਸ ਕਰਕੇ, ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਤੋੰ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ ਕਿ ਬਜੁੱਰਗਾਂ ਦੀਆਂ ਮੁਸ਼ਕਿਲਾਂ ਦੇ ਹੱਲ ਲਈ ਜ਼ਿਲਾ ਪੱਧਰ ਤੇ ਕਮੇਟੀਆਂ ਬਣਾਈਆਂ ਜਾਣ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਗਿਆਨ ਸਿੰਘ ਸਾਬਕਾ DPRO, ਗੁਰਚਰਨ ਸਿੰਘ ਸੁਪਰਡੈੰਟ, ਗੁਰਦੀਪ ਸਿੰਘ ਬਰਾੜ, ਜਗਦੀਪ ਸਿੰਘ ਢਿਲੋੰ, ਜੋਗਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਸੰਘਾ ਅਤੇ ਦਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਭੁੱਲਰ ਨੇ ਸੁਝਾ ਦਿੱਤੇ। ਸੁਰੇਸ਼ ਕੁਮਾਰ ਸ਼ਾਸਤਰੀ ਨੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਵਿਚ ਵੱਧ ਰਹੇ ਨਸ਼ੇ ਦਾ ਮੁੱਦਾ ਚੁੱਕਿਆ ਤੇ ਸੁਝਾ ਦਿੱਤਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵਲੋੰ ਨਸ਼ਾ ਵਿਰੋਧੀ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੀ ਮੁਹਿੰਮ ਵਿਚ ਸੀਨੀਅਰ ਸਿਟੀਜ਼ਨ ਨੂੰ ਯੋਗਦਾਨ ਪਾਉਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ। ਆਵਦੇ ਸਾਥੀ ਦਾ ਜਨਮਦਿਨ ਮਨਾਉਂਦੇ, ਕੌਂਸਿਲ ਦੇ ਮੇਮ੍ਬਰ। ਪ੍ਰਧਾਨ ਕਾਮਰਾ ਨੇ ਮੈਬਰਾਂ ਸਾਹਮਣੇ ਮਤਾ ਰੱਖਿਆ ਕਿ ਸਾਨੂੰ ਨੌਜਵਾਨ ਪੀੜੀ ਨੂੰ ਨਸ਼ਿਆਂ ਦੇ ਮਾੜੇ ਪ੍ਰਭਾਵ, ਮੋਬਾਇਲਾਂ ਦੀ ਯੋਗ ਵਰਤੋੰ ਤੇ ਟ੍ਰੈਫਿਕ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦੇਣ ਲਈ ਅਪ੍ਰੈਲ ਮਹੀਨੇ ਤੋੰ ਸੀਨੀਅਰ ਸਿਟੀਜ਼ਨ ਦੀ ਟੀਮ ਕਾਲਜ਼ਾਂ/ ਸਕੂਲਾਂ ਵਿਚ ਜਾਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ ਤੇ ਵਿੱਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨਾਲ ਮੀਟਿੰਗਾਂ ਕਰਨੀਆਂ ਚਾਹੀਦੀਆਂ ਹਨ।ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮੈਬਰ ਆਪਣੇ ਆਪਣੇ ਸੁਝਾਵ ਦੇਣ ਜਿਸਤੇ ਸਾਰੇ ਹਾਜਰ ਮੈਬਰਾਂ ਨੇ ਸਹਿਮਤੀ ਪ੍ਰਗਟਾਈ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਭਵਿੱਖ ਵਿਚ ਮੈਬਰਾਂ ਦੇ ਸੁਝਾਵਾਂ ਮੁਤਾਬਿਕ ਸਮਾਜ ਭਲਾਈ ਦੇ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਉਲੀਕੇ ਜਾਣਗੇ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਸੁਰੇਸ਼ ਕੁਮਾਰ ਸ਼ਾਸਤਰੀ, ਨਾਹਰ ਸਿੰਘ ਤੇ ਲਾਲ ਚੰਦ ਅਰੋੜਾ ਦੇ ਜਨਮਦਿਨ ਦੀ ਵਧਾਈ ਤੇ ਪਾਰਟੀ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਅੱਜ ਦੀ ਮੀਟਿੰਗ ਹਰਬੰਸ ਕੋਰ, ਜੋਗਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਲੋਹਾਮ, ਅਮਰ ਸਿੰਘ ਵਿਰਦੀ, ਸੁਰਜੀਤ ਸਿੰਘ, ਅਜੈ ਕੁਮਾਰ ਮਿੱਤਲ, ਜਗਦੀਪ ਸਿੰਘ ਕੈੰਥ, ਅਜੀਤ ਸਿੰਘ ਮਹਿਣਾ, ਨਿਰੰਜਨ ਸਿੰਘ, ਸੁਖਦੇਵ ਸਿੰਘ ਜੱਸਲ, ਮਲਕੀਅਤ ਸਿੰਘ, ਮੇਹਰ ਸਿੰਘ, ਕੇ ਆਰ ਅਰੋੜਾ, ਵਿਜੈ ਕੁਮਾਰ ਸੂਦ ਆਦਿ ਮੈਬਰ ਵੀ ਸ਼ਾਮਿਲ ਸਨ।

MDAS सीनियर सेकेंडरी स्कूल ! प्रवीण शर्मा ने संभाली मैनेजर की कमान ! परिणाम घोषित !!

मोगा 29 मार्च, (मुनीश जिन्दल) मथुरा दास एंगलो संस्कृत (MDAS), सीनियर सेकेंडरी स्कूल मोगा की कमान नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर परवीन शर्मा (पिन्नाह) ने बतौर मैनेजर संभाल ली। जिसके बाद शनिवार को स्कूल का वार्षिक नतीजा घोषित किया गया। जिसकी कि रस्मी शुरुयात, स्कूल के मैनेजर परवीन शर्मा सहित अन्य मैनेजमेंट सदस्यों ने फीता काटकर करवाई। स्कूल के कार्यकारी प्रिंसिपल दविंदर गोयल ने बताया कि स्कूल का वार्षिक परिणाम शत प्रतिशत रहा है। उन्होंने बताया कि पहली कक्षा में केशु, दूसरी कक्षा में सागर गौतम, तीसरी कक्षा में प्रिंस व उज्जवल, चौथी कक्षा में हर्षित व अविनाश, पांचवी कक्षा में आंचल कुमारी व प्रवीण कुमार, छठी कक्षा में अमित कुमार, सातवीं कक्षा में नवदीप कुमार, नौवीं कक्षा में जालम जबकि 11वीं कक्षा में अनमोल व प्रिंस पहले स्थान पर रहे हैं। स्कूल मैनेजमेंट व प्रिंसिपल, उत्तीर्ण आने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए। इस मौके पर स्कूल मैनेजमेंट के प्रधान सुदर्शन शर्मा व सचिव एसएम शर्मा ने फोन पर स्कूल का परिणाम 100% रहने पर बच्चों के साथ साथ स्कूल के अध्यापकों को भी बधाई दी। इस मौके पर स्कूल के मैनेजर प्रवीण शर्मा ने मीडिया से बातचीत के दौरान विश्वास दिलाया कि स्कूल के अधूरे कामों को पहल के आधार पर हल किया जाएगा। परवीन शर्मा ने कहा कि जल्द ही स्कूल मैनेजमेंट, स्कूल स्टाफ के साथ बैठक कर, लंबित कामों की एक सूची तैयार करेगी। जिसके बाद आवश्यकता के अनुसार विभिन्न कामों को पूरा किया जाएगा। इस मौके पर मैनेजमेंट सदस्य नरिन्दर सूद, रविंद्र गोयल (CA), अशोक बांसल, अनिल गोयल, राकेश कुमार मिड्डा, आयुष अरोड़ा, गौरव गर्ग व जितेन्द्र गोयल हाजिर थे। इस मौके पर स्कूल मैनेजमेंट की ओर से विभिन्न कक्षाओं में उत्तीर्ण आने वाले विद्यार्थियों की हौसला अफजाई के लिए उन्हें उचित रिवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया। मैनेजमेंट सदस्यों ने इन शानदार नतीजों के लिए विद्यार्थियों सहित स्कूल के अध्यापकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि स्कूल अध्यापकों की कड़ी मेहनत के बिना, ये नतीजे सम्भव नहीं थे। इस मौके पर स्कूल मैनेजमेंट सहित स्कूल प्रिंसिपल दविन्दर गोयल ने विश्वास दिलाया कि स्कूल के परिणाम को और बेहतर करने के लिए, कोई कसर बाकी नहीं रहने दी जाएगी।
error: Content is protected !!