logo

Crime

लाखों की हैरोइन व नशीली गोलियों सहित 3 काबू ! जानो, क्या हुई पुलिस कार्यवाई ??

मोगा 28 अप्रैल (मुनीश जिन्दल) एसएसपी मोगा, आईपीएस अजय गांधी के निर्देशन में ‘युद्ध, नशों के विरुद्ध’ चलाई मुहिम के तहत जिले के तीन थानों की पुलिस ने कुल तीन लोगों को काबू कर उनसे लाखों रुपए की हैरोइन व नशीली गोलियां बरामद की हैं।  थाना बाघा पुराना के प्रभारी इंस्पैक्टर जसबरिंदर सिंह ने बताया कि उनके थाने की सहायक थानेदार छिन्दर पाल कौर ने गश्त के दौरान एक मुखबिर खास की सूचना पर सिमरजीत सिंह उर्फ सिमरा वासी गांव राजेयाना को गिरफ्तार कर उसके पास से 20 ग्राम हीरोइन बरामद की है।  फतेहगढ़ पंजतूर व समालसर की पुलिस पार्टियां, काबू दोषियों के साथ। थाना फतेहगढ़ पंजतूर के प्रभारी इंस्पैक्टर इकबाल हुसैन ने बताया कि उनके थाने के सहायक थानेदार मेजर सिंह ने गश्त के दौरान, शक के आधार पर परमजीत सिंह उर्फ पम्मा वासी गांव फतेहगढ़ पंजतूर को काबू कर उसके पास से 8 ग्राम हैरोइन बरामद की है। इसी प्रकार थाना समालसर के प्रभारी जनक राज ने बताया कि उनके थाने की सहायक थानेदार सतनाम कौर ने गश्त के दौरान लवप्रीत सिंह उर्फ अजय वासी गांव रोडे को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 5 ग्राम हैरोइन व 100 नशीली गोलियां बरामद की हैं।  जिक्रयोग्य है कि उक्त तीनों ही मामलों में, पुलिस द्वारा दोषियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के धाराओं के तहत मामला दर्ज कर, अग्रिम कार्रवाई को अमल में लाया जा रहा है।  Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

केबल कारोबारी ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी !!

मोगा 26 अप्रैल (मुनीश जिन्दल) मोगा की ग्रीन फील्ड कॉलोनी में शनिवार दोपहर, 58 वर्षीय, एक केबल कारोबारी ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मिली जानकारी के मुताबिक, जिस समय मृतक जगजीत सिंह ने खुद को गोली मारी, उस समय वह घर में अकेला था। उसकी पत्नी, हरप्रीत कौर, अपने रिश्तेदारों के साथ अमृतसर स्तिथ, श्री दरबार साहिब माथा टेकने के लिए गई हुई थी। जबकि मृतक जगजीत के दोनों पुत्र दीपिंदर सिंह व वंशदीप सिंह, कनाडा में हैं। मृतक के एक भतीजे करणवीर सिंह ने बताया कि जब शाम 4 बजे, मृतक के ससुर गुरदेव सिंह किसी काम के लिए घर पहुंचे, तो किसी ने दरवाजा नहीं खोला व दरवाजा अंदर से बंद था। जब बार बार कोशिश करने पर भी अंदर से कोई जवाब नहीं आया और ना ही मृतक जगजीत सिंह ने अपना फोन उठाया, तो गुरदेव सिंह घर की दीवार फांदकर घर के अंदर दाखिल हुए, तो उन्होंने देखा कि उनका जमाई, जगजीत सिंह घर के ऊपर वाले कमरे में मृतक पड़ा था। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना समाज सेवा सोसाइटी की टीम को दी। जिन्होंने तुरंत आकर, मृतक की लाश को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहीं मौके पर पहुंची संबंधित थाना सिटी 2 की पुलिस भी अग्रिम जांच में जुट गई है।  अनेक मोहल्ले वालों ने बताया कि मृतक जगजीत सिंह बहुत ही नरम स्वभाव का मिलनसार व्यक्ति था। अब मृतक जगजीत का, ऐसा कदम उठाने के पीछे क्या कारण रहा है, इसका खुलासा तो पुलिस जांच में ही हो पाएगा। मीडिया को समाज सेवा सोसाइटी के सदस्य बलजीत सिंह चन्नी व थाना सिटी साउथ के सहायक थानेदार हरजिंदर सिंह ने भी जानकारी दी। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

चला पीला पंजा, 4 इमारतें धाराशाही ! नशा तस्करों के अतिक्रमण के खिलाफ मोगा पुलिस सख्त !!

मोगा 26 अप्रैल (मुनीश जिन्दल) आइए, पहले आप जरा एक नजर इस वीडियो पर डाल लें। यह पीला पंजा चलने के जो दृश्य आपने अपनी स्क्रीन पर देखे हैं, यह है जिला मोगा का गांव दौलेवाला। जहां शनिवार को जिला पुलिस द्वारा कड़ी सुरक्षा के बीच इस कार्यवाई को अंजाम दिया गया। इस मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी व स्थानीय लोग। इस कार्यवाही के दौरान जिला पुलिस प्रमुख अजय गांधी, एसपीडी बालकृष्ण सिंगला, DSP धर्मकोट रमनदीप सिंह, सीआईए स्टाफ मैहना के इंचार्ज इंस्पैक्टर दलजीत सिंह, थाना कोट ईसे खां के प्रभारी इंस्पैक्टर गुरविंदर भुललर, इंस्पैक्टर इक़बाल हुसैन सहित अन्य अनेक अधिकारी व कर्मचारी बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनाती थी। क्या है पूरा मामला ? इस संबंधी एसएसपी अजय गांधी  ने मीडिया कर्मियों को जानकारी दी। SSP AJAY GANDHI Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

नशीली व पाबंदी शुदा गोलियों सहित चार काबू ! जानो पूरी खबर !!

मोगा 23 अप्रैल (मुनीश जिन्दल) ‘युद्ध, नशों के विरुद्ध’, चलाई मुहिम के तहत जिले के चार पुलिस थानों की पुलिस ने नशीली व पाबंदी शुदा गोलियों सहित कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया है।  थाना धर्मकोट के सब इंस्पैक्टर लखविंदर सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान, शक्की व्यक्तियों की तलाशी में मनप्रीत सिंह उर्फ गोरा, वासी गांव भिंडरकला को गिरफ्तार कर उसके पास से 40 सफेद रंग की खुली  नशीली गोलियां बरामद की गई हैं। थाना कोट ईसे खां की सहायक थानेदार बलजीत कौर ने नाकाबंदी के दौरान सुखराज सिंह उर्फ सुखा वासी  बोघेवाला जिला फिरोजपुर को 30 नशीली गोलियां सहित गिरफ्तार किया गया है।  निहाल सिंह वाला व मैहना की पुलिस पार्टियां, काबू दोषियों के साथ। थाना निहाल सिंह वाला के सहायक थानेदार रघविंदर प्रसाद ने बताया कि जब वे जिले के गांव रौंता में पुलिस पार्टी सहित गश्त कर रहे थे, तो उन्होंने हरपाल सिंह उर्फ पाला, वासी गांव रौंता को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 25, फीके संतरी रंग की खुली नशीली गोलियां बरामद की हैं। इसी प्रकार थाना मैहना की सहायक थानेदार मनप्रीत कौर ने बताया कि गश्त के दौरान, शक्की व्यक्तियों की तलाशी के दौरान, उन्होंने बेअंत सिंह, वासी गांव दाता को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 80 नशीली गोलियां बरामद की हैं।  जिक्रयोग्य है कि उपरोक्त सभी मामलों में काबू किए गए चारों लोगों के खिलाफ एनडीपीएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई को अमल में लाया जा रहा है।  Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

नामी नेताओं को नुक्सान पहुंचाने की चैट वायरल, साइबर थाने में मामला दर्ज : DIG !!

मोगा 21 अप्रैल (मुनीश जिन्दल) आपको बतादें कि, अकाली दल (वारिस पंजाब दे) के मुखी, अमृतपाल की NSA बढ़ाने के रोष में, “अकाली दल वारिस पंजाब दे” टीम जिला मोगा, नाम से एक व्हाट्सएप ग्रुप की चैट गत दिवस वायरल हुई थी। जिसमें अमृतपाल की NSA बढ़ाने के रोष में व्हाट्सएप ग्रुप के अनेक सदस्य, इससे खफा दिखाई दे रहे थे। जिसके चलते वे अपनी चैट में विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के अनेक नामी नेताओं को नुकसान पहुंचाने की बात कर रहे थे। जैसे ही यह व्हाट्सप्प चैट वायरल हुई और मोगा पुलिस के हाथ लगी, तो मोगा पुलिस ने इस संबंधी हरकत में आते हुए, साइबर पुलिस स्टेशन में व्हाट्सएप ग्रुप के सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज कर, फिलहाल इस संबंधी 2 लोगों को राउंड अप किया है।  दोस्तों “मोगा टुडे न्यूज़” के पास वो चैट उपलब्ध होने के बावजूद, अपनी सामाजिक जिम्मेवारी समझते हुए, कुछ माप दण्डों को ध्यान में रखते हुए, हम आपको वो चैट नहीं दिखा रहे हैं। लेकिन यहां आपको बताना चाहेंगे कि फरीदकोट रेंज के डीआईजी अश्विनी कपूर ने इस संबंधी मीडिया से विस्तृत जानकारी साझा की। इस मौके पर उनके साथ एसएसपी मोगा अजय गांधी व एसपीडी बालकृष्ण सिंगला भी मौजूद थे। क्या बताया डीआईजी अश्विनी कपूर ने, आइए, वो आप जरूर सुनलें :  DIG ASHWANI KAPUR Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

4 ਕਰੋੜ ਤੋਂ ਵੱਧ ਦੀਆਂ ਪਾਬੰਦੀ ਸ਼ੁਦਾ ਦਵਾਈਆਂ, ਡਰੱਗ ਮਨੀ ‘ਤੇ ਇਕ ਸਕੌਡਾ ਕਾਰ ਸਣੇ ਇੱਕ ਅੜਿਕੇ !!

मोगा 20 अप्रैल (मुनीश जिन्दल) राज्य सरकार के निर्देशन में चल रही ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ मुहिम के तहत जिला मोगा के थाना सिटी एक की पुलिस को उस समय एक बड़ी सफलता हाथ लगी जब पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति को काबू कर उसके कब्जे से 4 करोड़ रुपए से अधिक की पाबंदी शुदा दवाएं बरामद की। पुलिस ने इन पाबंदी शुदा दवाओं के अतिरिक्त उसके पास से ₹ 52500 की ड्रग मनी व एक स्कोडा कार भी बरामद की है। एसएसपी सजाय गांधी, पत्रकार वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए। एसएसपी अजय गांधी ने, मीडिया कर्मियों से इस संबंधी विस्तृत जानकारी साझा की। इस मौके पर उनके साथ एसपीडी बालकृष्ण सिंगला, डीएसपी सिटी रविंद्र सिंह व थाना सिटी एक के प्रभारी इंस्पैक्टर गुरप्रीत सिंह भी मौजूद थे। SSP AJAY GANDHI Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

ਗੈਰਕਾਨੂੰਨੀ ਇਮਾਰਤਾਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਕਾਰਵਾਈ ! ADC ਵੱਲੋਂ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਮੁਹਿੰਮ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ !!

ਮੋਗਾ, 19 ਅਪ੍ਰੈਲ (ਮੁਨੀਸ਼ ਜਿੰਦਲ) ਜਿਲ੍ਹਾ ਮੋਗਾ ਦੀ ਵਧੀਕ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ (ਜ) ਚਾਰੁਮਿਤਾ, ਪੀ.ਸੀ.ਐਸ. ਨੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਬਿਨਾਂ ਯੋਜਨਾ ਅਤੇ ਗੈਰਕਾਨੂੰਨੀ ਵਿਕਾਸ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਸਖ਼ਤ ਰਵੱਈਆ ਅਪਣਾਉਂਦੇ ਹੋਏ, ਟਾਊਨ ਪਲੈਨਿੰਗ ਦੇ ਨਿਯਮਾਂ ਦੀ ਪਾਲਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣ ਲਈ ਆਪਣੀ ਵਚਨਬੱਧਤਾ ਨੂੰ ਦੁਹਰਾਇਆ ਹੈ। ਗੈਰਕਾਨੂੰਨੀ ਇਮਾਰਤਾਂ ਨੂੰ ਰੋਕਣ ਲਈ ਇੱਕ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਤੌਰ ‘ਤੇ ਕਾਰਵਾਈ ਮੁਹਿੰਮ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੀ ਗਈ, ਜੋ ADC ਚਾਰੁਮਿਤਾ ਦੀ ਸਿੱਧੀ ਨਿਗਰਾਨੀ ਹੇਠ ਹੋਈ। ਇਹ ਮੁਹਿੰਮ, ਉਨ੍ਹਾਂ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਅਤੇ ਡਿਵੈਲਪਰਾਂ ਵਿਰੁੱਧ ਚਲਾਈ ਗਈ ਜੋ ਬਿਨਾਂ ਅਧਿਕਾਰਤ ਬਿਲਡਿੰਗ ਯੋਜਨਾ ਦੀ ਮਨਜ਼ੂਰੀ ਲਏ ਗੈਰਕਾਨੂੰਨੀ ਢਾਂਚੇ ਖੜ੍ਹੇ ਕਰ ਰਹੇ ਸਨ। ਜੋ ਸਰਕਾਰੀ ਨਿਯਮਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਣਾ ਦੇ ਨਾਲ ਨਾਲ ਯੋਜਨਾਬੱਧ ਵਿਕਾਸ ਅਤੇ ਸੁਰੱਖਿਆ ਲਈ ਵੀ ਗੰਭੀਰ ਚਿੰਤਾ ਦਾ ਵਿਸ਼ਾ ਹੈ। ਗੈਰਕਾਨੂੰਨੀ ਇਮਾਰਤਾਂ ਨੂੰ ਸੀਲ ਕਰਨ ਮੌਕੇ, ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨਿਕ ‘ਤੇ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀ। ਵਧੀਕ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ (ਜ) ਕਮ ਕੰਪੀਟੈਂਟ ਅਥਾਰਟੀ ਦੇ ਹੁਕਮਾਂ ਦੇ ਅਧੀਨ, ਡਿਊਟੀ ਮੈਜਿਸਟ੍ਰੇਟ, ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਅਤੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਟਾਊਨ ਪਲੈਨਿੰਗ (ਰੇਗੂਲਟਰੀ) ਦਫ਼ਤਰ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ, ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਵਿੱਚ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਟਾਊਨ ਪਲੈਨਰ (ਰੇਗੂਲਟਰੀ), ਅਸਿਸਟੈਂਟ ਟਾਊਨ ਪਲੈਨਰ (ਰੇਗੂਲਟਰੀ) ਅਤੇ ਜੂਨੀਅਰ ਇੰਜੀਨੀਅਰ (ਰੇਗੂਲਟਰੀ) ਸ਼ਾਮਲ ਸਨ, ਦੀ ਸਾਂਝੀ ਟੀਮ ਵੱਲੋਂ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਦੇ ਵੱਖ ਵੱਖ ਸਥਾਨਾਂ ‘ਤੇ ਸੀਲਿੰਗ ਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਇਹ ਕਾਰਵਾਈ ਪਿੰਡ ਗਗੜਾ (ਮੋਗਾ ਕੋਟ ਈਸੇ ਖਾਂ ਰੋਡ), ਪਿੰਡ ਫਤਿਹਗੜ੍ਹ ਕੋਰੋਟਾਣਾ (ਮੋਗਾ ਜਲੰਧਰ ਰੋਡ) ਅਤੇ ਪਿੰਡ ਡਾਲਾ (ਮੋਗਾ ਬਰਨਾਲਾ ਰੋਡ) ‘ਤੇ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਬਾਵਜੂਦ ਇਸਦੇ ਕਿ ਇਨ੍ਹਾਂ ਡਿਵੈਲਪਰਾਂ ਨੂੰ ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ ਨੋਟਿਸ ਜਾਰੀ ਕੀਤੇ ਗਏ ਸਨ, ਉਹ ਗੈਰਕਾਨੂੰਨੀ ਨਿਰਮਾਣ ਜਾਰੀ ਰੱਖਦੇ ਰਹੇ। ਨਤੀਜਤਨ, ਮਜ਼ਦੂਰਾਂ ਨੂੰ ਥਾਵਾਂ ਤੋਂ ਹਟਾ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਅਤੇ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਮਦਦ ਨਾਲ ਇਮਾਰਤਾਂ ਨੂੰ ਸੀਲ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ। ਇਹ ਕਾਰਵਾਈ ਸ਼ਾਂਤੀਪੂਰਕ ਢੰਗ ਨਾਲ ਕੀਤੀ ਗਈ ਅਤੇ ਕਿਸੇ ਵੀ ਵਿਰੋਧ ਦਾ ਸਾਹਮਣਾ ਨਹੀਂ ਕਰਨਾ ਪਿਆ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਆਮ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਵੀ ਬੇਨਤੀ ਕੀਤੀ ਕਿ ਉਹ ਬਿਨਾਂ ਕੰਪੀਟੈਂਟ ਅਥਾਰਟੀ ਵੱਲੋਂ ਆਪਣੀ ਬਿਲਡਿੰਗ ਪਲੈਨ ਦੀ ਮੰਜੂਰੀ ਲਏ ਕੋਈ ਵੀ ਨਿਰਮਾਣ ਕਾਰਜ ਨਾ ਕਰਨ। ਵਧੀਕ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ (ਜ) ਨੇ ਅੱਗੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਹ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੀਆਂ ਕਾਰਵਾਈਆਂ ਅਗਲੇ ਹਫ਼ਤਿਆਂ ਵਿੱਚ ਵੀ ਜਾਰੀ ਰਹਿਣਗੀਆਂ, ਤਾਂ ਜੋ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਗੈਰਕਾਨੂੰਨੀ ਇਮਾਰਤਾਂ ਦੀ ਉਸਾਰੀ ਗਤੀਵਿਧੀਆਂ ਨੂੰ ਰੋਕਿਆ ਜਾ ਸਕੇ। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

लाखों की हैरोइन व 2 कारों सहित 8 स्मगलर काबू ! DSP ने किए अहम खुलासे !!

मोगा 16 अप्रैल (मुनीश जिन्दल) मोगा की सीआईए स्टाफ पुलिस को उस समय एक बड़ी सफलता हाथ लगी, जब सीआईए स्टाफ की पुलिस ने स्टाफ इंचार्ज इंस्पैक्टर दलजीत सिंह बराड़ की अगुवाई में काम करते हुए, गुप्त सूचना के आधार पर दो विभिन्न मामलों में कुल आठ लोगों को 650 ग्राम हैरोइन व 2 मारुती स्विफ्ट गाड़ियों सहित गिरफ्तार किया।  CIA स्टाफ की पुलिस पार्टी, काबू 2 दोषियों के साथ। क्या हैं, दोनों मामले ? इस संबंधी डीएसपी डी सुखामृत सिंह रंधावा ने मीडिया कर्मियों से जानकारी साझा की। इस मौके पर उनके साथ सीआईए स्टाफ मैहना के इंचार्ज, इंस्पैक्टर दलजीत सिंह बराड़ भी मौजूद थे। DSP D SUKHAMRIT SINGH RANDHAWA Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

लापरवाही ! पंजाब रोडवेज मुलाजिमों की लापरवाही से लगी भयानक आग, 3 गाड़ियों से पाया, आग पर काबू !!

मोगा 15 अप्रैल (मुनीश जिन्दल) मंगलवार को पंजाब रोडवेज मोगा डिपो में बनी वर्कशॉप में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन गया, जब वहां अचानक से भयानक आग लग गई। एकत्रित जानकारी के मुताबिक़, इस आगजनी में मुलाजिमों की बड़ी लापरवाही सामने आई है, क्योंकि कंडम टायरों को बिजली की तारों के पास रखा गया था। व शॉर्ट सर्किट के चलते यह आग लग गई। आइए, पहले आप जरा, आग भुजाने की इस वीडियो पर एक नजर डाल लें : इस आगजनी की सूचना मिलते ही पंजाब रोडवेज यूनियन के एक राज्य स्तरीय ओहदेदार गुरजंट सिंह भी मौके पर पहुंचे व मीडिया के रूबरू हुए। क्या कहना था, इस संबंधी फायर अधिकारी जगतार सिंह  का,आइए, अब आप वो भी सुनलें। खैर दोस्तों, किस कर्मचारी की कितनी लापरवाही है, ये तो जांच का विषय है। लेकिन इस सबमें, इतनी गनीमत जरूर रही कि ये आग दिन के समय लगी। अगर यही आग, रात के समय लगती, तो ये एक विकराल रूप धारण कर सकती थी।  Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

अंतर जिला गिरोह का सदस्य काबू, 2 कार, 5 मोटरसाइकिल, भारी मात्रा में अन्य सामन बरामद !!

मोगा 15 अप्रैल (मुनीश जिन्दल) जिले के थाना समालसर की पुलिस को उस समय एक बड़ी सफलता हाथ लगी, जब पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर अंतर जिला गिरोह के एक सदस्य को काबू कर उसके पास से दो आल्टो गाड़ियां, पांच मोटरसाइकिल व भारी मात्रा में तांबा व केबल बरामद की। डीएसपी बाघापुराना दलबीर सिंह ने सिद्धू ने इस संबंधी मीडिया से जानकारी साझा की। इस मौके पर उनके साथ थाना समालसर के प्रभारी जनक राज भी मौजूद थे। DSP DALBIR SINGH SIDHU Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…
error: Content is protected !!