नशा तस्करी में महिलाएं भी अग्रणी, 30 हजार रु ड्रग मनी व पाबंदीशुदा सामान सहित 2 काबू !!
मोगा 26 मई, (मुनीश जिन्दल) आए दिन, आप और हम, अनेकों पुरुषों की, किसी न किसी प्रकार की नशा तस्करी में लिप्त होने की खबरें पढ़ते व सुनते रहते हैं। लेकिन अगर हम बात महिलाओं की करें, तो कुछ महिलायें, नशा तस्करी के इस दौर में पुरुषों से किसी भी प्रकार से पीछे नहीं हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिले के पुलिस थाना सिटी साउथ में, जहां पुलिस ने दो महिलाओं को पाबंदीशुदा सामान व ड्रग मनी सहित गिरफ्तार किया है। थाना सिटी साउथ के प्रभारी वरुण ने बताया कि उनके थाने के सहायक थानेदार राजपाल सिंह ने गश्त के दौरान एक मुखबिर खास की सूचना पर सीमा रानी वासी लाल सिंह रोड व आशा वासी साधां वाली बस्ती, मोगा को गिरफ्तार कर उनके पास से 210 खुली नशीली गोलियां व 30 हजार रु ड्रग मनी बरामद की है। थाना प्रभारी वरुण ने बताया कि इस मामले की जांच थानेदार सतनाम सिंह कर रहे हैं। फिलहाल दोनों महिलाओं के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की बनती धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। व पुलिस इस कोशिश में जुटी है कि इनका पुलिस रिमांड हासिल कर, इनके बैकवर्ड व फॉरवर्ड लिंक्स का पता लगाया जा सके। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…
