नशा ना मिलने पर व्यक्ति ने तेल छिड़ककर, खुद को लगाई आग ! पुलिस जांच में जुटी !!
मोगा 12 मई (मुनीश जिन्दल) सोमवार को एक व्यक्ति ने नशा ना मिलने पर मिट्टी का तेल छिड़क कर खुद को आग लगा ली। घटना मोगा शहर के वार्ड नंबर 8 की है। जैसे ही इसकी जानकारी समाज सेवा सोसाइटी के सदस्यों को मिली, तो उन्होंने तुरंत घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन मिली जानकारी के मुताबिक़, हस्पताल से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे फरीदकोट रैफर किया गया है। आइए, आप पहले जरा, मौके की इस वीडियो पर एक नजर डाल लें : इस घटना के बाद जहां पम्मा की पत्नी ज्योति और समाज सेवा सोसाइटी के कार्यकारिणी सदस्य व नगर निगम के मेयर बलजीत चानी ने मीडिया के रूबरू घटना संबंधी जानकारी दी, वहीं DSP सिटी रविंदर सिंह भी मीडिया के रूबरू हुए। MAYOR BALJIT CHAANI DSP CITY RAVINDER SINGH Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…
