logo

Crime

लड़की से मोबाइल छीनना पड़ा महंगा ! एक गिरफ्तार ! 5 मोबाइल व मोटरसाईकल बरामद !!

मोगा 16 मार्च (मुनीश जिन्दल) थाना सिटी एक के क्षेत्र के अन्तर्गत्त दो युवकों को एक लड़की से मोबाइल छीनना, उस वक्त महंगा पड़ गया, जब उनमें से एक युवक तो सलाखों के पीछे पहुंच गया, जबकि दूसरा अभी फरार है। पुलिस द्वारा काबू किए गए युवक से लड़की से छीने गए मोबाइल के इलावा अन्य 5 मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं. इसके इलावा पुलिस द्वारा इन युवकों द्वारा वारदात के दौरान इस्तेमाल किया गया उनका मोटरसाइकल भी पुलिस ने बरामद किया है। क्या है पूरा मामला ?  इस संबंधी थाना सिटी एक के प्रभारी गुरप्रीत सिंह ने मीडिया से जानकारी साझा की। INSPECTOR GURPREET SINGH Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

शिवसेना नेता मंगा की हत्या की असली वजह आई सामने ! SPD ने किए अहम खुलासे !!

मोगा 15 मार्च (मुनीश जिन्दल) दोस्तों वीरवार देर शाम से, मोगा शहर के बीचो बीच, रिहायशी इलाके में, जब से शिवसेना नेता मंगतराम मंगा की हत्या हुई थी, तब से लोगों द्वारा इस हत्या को लेकर अलग लग तरह के क्यास लगाए जा रहे थे। इसी बीच, तीन युवकों द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो जारी कर खुद को इस हत्या का मुख्य शूटर बताते हुए, इस हत्या के कारणों का खुलासा किया गया था। हलांकि हमारे द्वारा भी वह वीडियो, आपके नश्र की गई थी, लेकिन फिर भी हमने इस बात की पुष्टि नहीं की थी, क्या वास्तव में ही वीडियो जारी करने वाले लोग, इस क़त्ल के पीछे हैं या कोई और ? क्या वास्तव में ही इस क़त्ल के पीछे जारी वीडियो में कहे गए कारण ही असली कारण हैं या कोई और ?  लोगों की कयास राईयां अभी बीच में ही थी, कि शुक्रवार देर शाम, मोगा व मलोट की सीआईए स्टाफ पुलिस ने एक सांझे ऑपरेशन के दौरान एक एनकाउंटर में इस मामले में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कौन हैं, पुलिस द्वारा काबू किए गए ये तीन लोग ? इस हत्या में इनका कितना रोल है ? कौन से हथियार, इनसे बरामद किए गए हैं ? कैसे ये लोग पुलिस के हत्थे चढ़े ? क्या थी, इस हत्या के पीछे की असली वजह ?  आपके व हमारे, इन सभी सवालों के जवाब से SPD बाल कृष्ण सिंगला ने पर्दा उठाया। इस मौके पर उनके साथ डीएसपी सिटी रविंद्र सिंह भी मौजूद थे। SPD BAL KRISHAN SINGLA Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

शिव सेना नेता मंगा के कातिलों का, 24 घंटे में पुलिस के साथ एनकाउंटर ! तीन काबू !!

मोगा 15 मार्च (मुनीश जिन्दल) शिवसेना नेता मंगतराम मंगा के कत्ल कांड मामले में पंजाब पुलिस ने मुसतैदी दिखाते हुए, कड़ी मुशक़्क़त के बाद, घटना के लगबघ 24 घंटे बाद ही, इस संबंधी एक एनकाउंटर के बाद इस मामले में कुल 3 लोगों को काबू किया है। ये गिरफ्तारी इतनी आसान नहीं थी। राज्य के जिला मोगा व जिला मलोट के सीआईए स्टाफ पुलिस ने एक संयुक्त ओपरेशन में, एक मुठभेड़ के बाद इन तीन लोगों को काबू किया है। एसएसपी मोगा आईपीएस अजय गांधी व एसएसपी श्री मुक्तसर साहिब, आईपीएस डा. अखिल चौधरी ने एक प्रैस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि सीआईए स्टाफ मोगा व सीआईए स्टाफ मलोट को जब इस मामले के दोषियों के एक जगह पर छुपे होने की सूचना मिली, और जैसे ही पुलिस ने उस इलाके की घेराबंदी की, तो दोषियों द्वारा पॉइंट 32 एमएम पिस्टल से दो फायर व पॉइंट 30 एमएम पिस्टल से तीन फायर, पुलिस पार्टियों पर किए गए। पुलिस द्वारा भी इस संबंधी अपने बचाव में फायरिंग की गई। पुलिस द्वारा 9 एमएम पिस्टल से तीन फायर जबकि पॉइंट 32 एमएम पिस्टल से एक फायर किया गया। जिसमें अरुण एलिअस दीपू के बाएं पैर में, अरुण एलियस सिंघा के दाएं पैर में, जबकि राजवीर उर्फ लड्डू, जब पुलिस से भागने की कोशिश कर रहा था, तो उसे भी चोटें आई। फिलहाल तीनों ही दोषियों को मलोट के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। यहां जिक्रयोग्य है कि शिवसैने नेता मंगतराम मंगा की हत्या के बाद मोगा के थाना सिटी साउथ की पुलिस द्वारा मृतका की पत्नी रेनू बाला के बयानों के आधार पर इस मामले में कुल 6 लोगों के बाइ नेम के इलावा 3 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ बनती धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। चूंकि मंगा पिछले लम्बे समय से शिव सेना का सक्रीय नेता था, इसलिए गत दिवस, शुक्रवार को पंजाब सहित अन्य राज्यों से भी हिन्दू नेताओं ने मोगा पहुंचकर राज्य में दिन ब  दिन बदतर हो रही कानून व्यवस्था पर अनेक सवालिया निशान उठाये थे। जिसके चलते, ये मामला पंजाब पुलिस के गले की हड्डी बना हुआ था। लेकिन अब इन तीन लोगों की गिरफ्तारी के बाद, पंजाब पुलिस को एक बड़ी राहत मिली है, क्योंकि अब इन तीन लोगों के गिरफ्तारी के बाद, इस मामले में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी का रास्ता भी कहीं ना कहीं सूक्ष्म हुआ है। Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

शिवसेना नेता मंगा की हत्या ! 3 युवकों ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर ली जिम्मेवारी !!

मोगा 14 मार्च (मुनीश जिन्दल) होली से पहली रात मोगा शहर वासियों के लिए खूनी रात रही। यहां देर शाम गोलियों की धाएं धाएं से समूचा शहर दहल उठा। तीन मोटरसाइकिल सवार युवकों ने एक के बाद एक, कुल चार जगह फायरिंग की। जिसमें शिवसेना बाल ठाकरे शिंदे के जिला प्रधान मंगतराम मंगा की मौत हो गई। जबकि एक सैलून मालिक व एक 11 वर्ष के बच्चे को गोली लगी है। आइए आपको क्रमवार समझाते हैं, कि सारी घटनाएं कैसे घटी। लेकिन उससे पहले, आप जरा इस सीसीटीवी वीडियो पर एक नजर डाल लें। दोस्तों ये जिस व्यक्ति को आपने अपनी स्क्रीन पर दरवाजे के ऊपर चढ़ने की कोशिश करते देखा, यह था शिवसेना बाल ठाकरे शिंदे का जिला प्रधान मंगतराम मंगा। घटनाक्रम के अनुसार तीन मोटरसाइकिल सवार युवक सबसे पहले स्थानीय बगियाना बस्ती में दविन्दर कुमार नामक युवक के सैलून में बाल कटवाने के बहाने दाखिल होते हैं। और दविन्दर पर गोली चलाते हैं। गोली सैलून मालिक के गोड्डे पर लगती है। मीडिया के समक्ष उसने क्या बताया, आप वह भी सुन लें। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उसके बाद यही तीनों मोटरसाइकिल सवार युवक मंगतराम मंगा के घर के पीछे हवाई फायर करते हैं। इसी बीच रात लगभग 9:45 बजे जब मंगा परिवार के लिए दूध लेने के लिए स्थानीय गिल पैलेस के नजदीक एक डेरी पर गया, तो इन युवकों ने वहां उस पर फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में हालांकि मंगा तो बच गया, लेकिन उस डेरी पर किसी काम से आए एक 11 वर्षीय बच्चे थॉमस को गोली लग गई। ये दोनों ही घायल लोग, फिलहाल अस्पताल में उपचाराधीन हैं। डेरी से मंगा अपनी जान बचाने के लिए गिल पैलेस के सामने, स्टेडियम रोड पर आकर एक घर का दरवाजा फांदने की कोशिश करता है, जो आप ऊपर अपनी स्क्रीन पर देख चुके हैं। लेकिन वह दरवाजा चढ़ने में असफल रहता है और इसी बीच हमलावर उसे बहुत नजदीक से गोलियां मारते हैं। जिसके चलते मंगा गंभीर घायल हो जाता है। जैसे ही पुलिस को इसकी सूचना मिली तो डीएसपी सिटी रविंद्र सिंह की अगुवाई में भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचती है और डीएसपी सिटी ने खुद अन्य पुलिस मुलाजिमों के साथ मंगा को उठाकर गाड़ी में डाला।  लेकिन जैसे ही मंगा, हस्पताल पहुंचा, तो डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। क्योंकि मंगा एक लंबे अरसे से शिवसेना से जुड़ा रहा है। तो जैसे ही इस घटना की जानकारी शिवसेना सहित अन्य संगठनों को मिली, तो शुक्रवार सुबह से ही समूचे पंजाब सहित अन्य राज्यों से हिन्दू संगठनों के लोग मोगा पहुंचने लगे। और 10 बजते बजते इन्होंने बाजार बन्द करने का होंका दिलाते हुए स्थानीय शाम लाल चौक में पीड़ित मृतक के परिवार को साथ लेकर धरना लगा दिया।  क्या कहना था प्रदर्शनकारियों का, आप वो भी सुनलें।  इधर मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी अजय गांधी, एसपी हेडक्वार्टर गुरशरणजीत सिंह, एसपीडी बालकृष्ण सिंगला, डीएसपी सिटी रविंद्र सिंह, एसडीएम मोगा सारंगप्रीत सिंह औजला, तहसीलदार गुरमीत सिंह सहित अनेक पुलिस थानों के प्रभारी व कर्मचारी बड़ी संख्या पर घटनास्थल पर मौजूद रहे। व प्रदर्शनकारियों के साथ राफ्ता बनाए रखा।  इसी बीच शाम होते होते तीन युवक, सोशल मीडिया पर अपनी एक वीडियो वायरल करते हैं। जिसमें वे इस कत्ल की जिम्मेवारी लेते हैं। हम आपको वो वायरल वीडियो तो दिखा रहे हैं, लेकिन “मोगा टुडे न्यूज़” इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता कि क्या जिम्मेवारी लेने के बावजूद भी मंगा के हत्यारे यही लोग हैं या कोई और।  इधर जैसे जैसे प्रदर्शनकारियों की संख्या भड़ी, तो शाम लगभग 3:00 बजे, उन्होंने ये धरना श्यामलाल चौक से उठाकर लुधियाना फिरोजपुर जीटी रोड पर लगा दिया व नैशनल हाईवे को पूर्ण तौर पर बंद कर दिया।  इसके बाद पुलिस व  प्रशासनिक अधिकारियों ने सूझबूझ दिखाते हुए, पीड़ित परिवार को मुआवजा राशि के साथ साथ मृतक की पत्नी को नौकरी का भी आश्वासन दिया।  SDM SARANGPREET SINGH AUJLA SPD BAL KRISHAN SINGLA जिसके बाद यह धरना समाप्त हो गया, जिसकी जानकारी प्रदर्शनकारियों के एक आगू ने मीडिया से साझा की।  PAWAN GUPTA Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

मोगा पुलिस की बड़ी कार्यवाई ! 26 नौजवानों की बचाई जान ! जानो पूरा मामला !!

मोगा 13 मार्च (मुनीश जिन्दल) ‘युद्ध’ नशों के विरुद्ध’ मुहीम के तहत मोगा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 26 नौजवानों की जान बचाई है। क्या है पूरा मामला, इस संबंधी डीएसपी सिटी रविन्दर सिंह ने मीडिया से जानकारी साझा की।  DSP RAVINDER SINGH Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

12 मामले ! 18 व्यक्ति हैरोइन, नशीली गोलियां, ड्रग मनी, चूरा पोस्त, शराब सहित काबू ! एक औरत भी शामिल !!

मोगा 12 मार्च (मुनीश जिन्दल) ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ मुहिम के तहत एसएसपी मोगा अजय गांधी के निर्देश में काम करते हुए जिला मोगा के विभिन्न पुलिस थानों की पुलिस ने कुल 18 लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 95 ग्राम हैरोइन, 820 नशीली गोलियां, 9 हजार रु ड्रग मनी, 25 बोतल नाजायज शराब व तीन किलो डोडे चूरा पोस्त बरामद किया है।  ऐंटी नारकोटिक ड्रग सैल के थानेदार बलविंदर सिंह ने गश्त के दौरान एक मुखबिर की सूचना पर अर्शदीप सिंह उर्फ़ अर्श वासी बधनी कलां को गिरफ्तार कर उसके पास से 300 गोलियां नशीली गोलियां बरामद की हैं। इस संबंधी पुलिस थाना बधनी कलां में मामला दर्ज किया गया है। थाना बधनी कलां के ही सहायक थानेदार गुरप्रीत सिंह ने गश्त के दौरान रेशम सिंह उर्फ रेषु वासी बधनी कलां को गिरफ्तार कर उसके पास से 260 नशीली गोलियां बरामद की हैं। थाना बाघापुराना के सहायक थानेदार कश्मीर सिंह ने गश्त के दौरान एक मुखबिर की सूचना पर रवि सिंह उर्फ शैरी वासी बाघापुराना व गोबिन्द सिंह उर्फ़ गोगा वासी गांव घोलिया कलां को गिरफ्तार कर उनके पास से 20 ग्राम हैरोइन व 2200 रुपए ड्रग मनी बरामद की है। थाना बाघापुराना के ही सहायक थानेदार गुरप्रीत सिंह ने गश्त के दौरान एक मुखबिर की सूचना पर गुरविंदर सिंह और कोमल वासी बाघापुराना को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 25 बोतल नाजायज शराब बरामद की है। थाना बाघापुराना की पुलिस पार्टियां, काबू किए लोगों के साथ। थाना सिटी साउथ के थानेदार सतनाम सिंह ने गश्त के दौरान एक मुखबिर की सूचना पर नरेश कुमार वासी जालंधर कॉलोनी मोगा, कमलदीप सिंह उर्फ बाबा वासी पुलीवाला मोहल्ला, मोगा व मनिंदर सिंह उर्फ मिन्का वासी मोहल्ला लोहारिया को गिरफ्तार कर उनके पास से 30 ग्राम हीरोइन व 3 हजार रु ड्रग मनी बरामद की है। इसके अलावा थाना सिटी एक की सहायक थानेदार चरणजीत कौर ने गश्त के दौरान एक मुखबिर की सूचना पर प्रकाश सिंह वासी शहीद भगत सिंह नगर, मोगा को गिरफ्तार कर उसके पास से 3 किलोग्राम डोडे चूरा पोस्त बरामद किए हैं।  सिटी एक व सिटी साउथ की पुलिस पार्टियां, काबू किए लोगों के साथ। थाना सदर के सहायक थानेदार गुरदेव सिंह ने गश्त के दौरान हरमेल सिंह उर्फ मेला व लखवीर सिंह उर्फ लक्खी, दोनों वासी बुककंवाला को गिरफ्तार कर उनके पास से 10 ग्राम हैरोइन व 1800 रुपए ड्रग मनी बरामद की है। इसी प्रकार थाना फतेहगढ़ पंजतूर के सहायक थानेदार मेजर सिंह ने अगस्त के दौरान सैमुअल उर्फ मुरली वासी फतेहगढ़ पंजतूर को गिरफ्तार कर उसके पास से 70 नशीली गोलियां बरामद की हैं।  थाना फतेहगढ़ पंजतूर व सदर की पुलिस पार्टियां, काबू किए लोगों के साथ। सीआईए स्टाफ के सहायक थानेदार सुखविंदर सिंह ने गश्त के दौरान एक मुखबिर की सूचना पर हरमेश सिंह महेशा वासी दौलेवाला व सुखविंदर सिंह उर्फ मंदर वासी गांव रतिया को गिरफ्तार कर उनके पास से 5 ग्राम हैरोइन व 100 नशीली गोलियां बरामद की हैं। थाना कोट ईसे खां के सहायक थानेदार परविंदर सिंह ने गश्त के दौरान एक मुखबिर की सूचना पर जगतार सिंह व अवतार सिंह वासी दौलेवाला को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 30 ग्राम हैरोइन व 2 हजार रु ड्रग मनी बरामद की है। सीआईए स्टाफ की पुलिस पार्टी, काबू किए लोगों के साथ। इसी प्रकार थाना धर्मकोट के सहायक थानेदार कुलदीप सिंह ने गश्त के दौरान शक की बिनाह पर ज्योत कौर उर्फ ज्योति वासी नूरपुर हकीमा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 50 खुली नशीली गोलियां बरामद की हैं। इसके अलावा थाना अजितवाल के सहायक थानेदार वीरेंद्र कुमार ने गश्त के दौरान शक की बिनाह पर जसवीर सिंह वासी गांव चूहड़ चक्क, जिला मोगा को गिरफ्तार कर उसके पास से 40 नशीली गोलियां बरामद की हैं। यहां जिक्रयोग्य है कि संबंधित थानों द्वारा पकड़े गए लोगों के खिलाफ बनती धाराओं के तहत मामले दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही को अमल में लाया जा रहा है। एसएसपी अजय गांधी ने असमाजिक तत्वों को चेतावनी दी है कि वे सुधर जाएं, अन्यथा पुलिस किसी को भी नहीं छोड़ेगी। Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

मोगा में फिर मुठभेड़ ! जगराओं के राजा ढाबा पर फायरिंग करने वाला घायल ! हथियार बरामद ! 6 मामले हैं दर्ज !!

मोगा 12 (मुनीश जिन्दल) आइए, पहले आप जरा एक नजर इस वीडियो पर डाल लें :  तारीख़, 25 फरवरी 2025, स्थान, जिला लुधियाना के जगराओं का राजा ढाबा। ये जिन दो युवकों को आपने गाड़ी से उतरकर फ़िल्मी अंदाज में फायरिंग करते देखा है, ये जनाब हैं मलकीत सिंह उर्फ़ मनु व उसका एक अन्य साथी।  मलकीत फिलहाल किराए पर मोगा में रह रहा था। जैसे ही एसएसपी मोगा आईपीएस अजय गांधी को उनके विश्वसनीय पुलिस अधिकारियों से जानकारी मिली कि मलकीत मोगा में है, तो उन्होंने बिना समय गंवाए, जिले के एजीटीएफ व सीआईए स्टाफ को संयुक्त रूप से ‘ऑपरेशन मनु’ सौंप दिया। जिसके बाद जैसे ही बुधवार को एजीटीएफ व सीआईए स्टाफ की टीमों ने मलकीत को गिरफ्तार करने के लिए, इलाके में दबिश दी, तो मलकीत ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी. जिसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में मलकीत घायल हो गया। पुलिस ने उसके कब्जे से हथियार भी बरामद किया है। एसएसपी अजय गांधी ने घटनास्थल पर पहुंचकर जहां स्थिति का जायजा लिया, वहीं उन्होंने मीडिया को इस संबंधी विस्तृत जानकारी भी दी।  इस मौके पर उनके साथ SPH गुरशरणजीत सिंह, DSP सिटी रविन्दर सिंह, सीआईए स्टाफ मैहना के इंचार्ज इंस्पैक्टर दलजीत सिंह बराड़, AGTF के प्रभारी इंस्पैक्टर पुष्पिंदर सिंह सहित बड़ी संख्या में एजीटीएफ व सीआईए स्टाफ का स्टाफ मौजूद था। IPS AJAY GANDHI, SSP MOGA Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करना पड़ा महंगा ! पहुंचा सलाखों के पीछे ! जानो पूरा मामला !!

मोगा 11 मार्च (मुनीश जिन्दल) साथियों आजकल हथियारों के शौकीन लोगों द्वारा किसी विवाह समारोह में अपना हथियार साथ लेकर जाना, उसके बाद वहां जाकर फायरिंग करना और बाद में उस वीडियो को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल करना, जैसे एक रिवाज सा बन गया है। आइए, पहले आप जरा, ऐसे ही इन दो वीडियो पर एक नजर डाल लें :  दोस्तों यह नजारा है जिला मोगा के थाना फतेहगढ़ पंजतूर के अंतर्गत आते एक मैरिज पैलेस का। जहां आपने देखा कि एक विवाह समारोह चल रहा है। जिसमें सूट बूट पहने अनेक युवक डी.जे की धुन पर नाचते हुए अपने विभिन्न हथियारों से अनेकों फायर कर रहे हैं। इन लोगों का शोक यहीं पूरा नहीं हुआ, इसके बाद इनमें से किसी युवक ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, इंस्टाग्राम पर अपनी वीडियो वायरल भी की। व जैसे ही यह वायरल वीडियो पुलिस के ध्यान में आती है, तो पुलिस द्वारा क्या कार्रवाई अमल में लाई गई, इस संबंधी डीएसपी धर्मकोट ने मीडिया कर्मियों से जानकारी साझा की। DSP RAMANDEEP SINGH Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

कलयुग ! 5 मरला जमीन के लिए पुत्र, पुत्रवधु, पौत्र व पौत्रवधु ने महिला के सिर पर वार कर किया आग के हवाले !!

मोगा 8 मार्च (मुनीश जिन्दल) दोस्तों यह घोर कलयुग चल रहा है। हमारे धार्मिक ग्रन्थ जहां इस बात की गवाही देते हैं, वहीं समाज के मौजूदा हालात भी इस पर अपनी मोहर लगाते हैं। इसी बात को सच साबित करता, एक मामला सामने आया है, जिला मोगा के गांव जलालाबाद में, जहां बेरहमी से, पहले एक महिला के सिर पर वार किया गया। उसके बाद उसे आग के हवाले कर दिया गया। और इस हत्या की वजह मात्र 5 मरला एक जमीन का टुकड़ा बताया जा रहा है। मृतक महिला को ये दर्दनाक मौत देने वाले, कोई और नहीं बल्कि उसका पुत्र, पुत्रवधु, पौत्र व उसकी पौत्रवधु हैं। क्या है सारा मामला, इस संबंधी धर्मकोट के डीएसपी रमनदीप सिंह ने मीडिया कर्मियों से जानकारी साझा की। DSP RAMANDEEP SINGH Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

10 व्यक्ति 73 ग्राम हेरोइन, 355 नशीली गोलियां 3750 ड्रग मनी सहित गिरफ्तार ! एक महिला भी शामिल !!

मोगा 8 मार्च (मुनीश जिन्दल) पंजाब सरकार के आदेश पर जिला पुलिस प्रमुख आईपीएस अजय गांधी के निर्देशन में चलाई गई मुहिम ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ के तहत जिला मोगा के विभिन्न पुलिस थानों की पुलिस ने कुल 8 मामले दर्ज कर 10 व्यक्तियों को काबू कर उनके पास से 73 ग्राम हेरोइन, 355 नशीली गोलियों के इलावा 3750 रु की ड्रग मनी बरामद की है। यहां जिक्रयोग्य है कि पुलिस द्वारा काबू किए गए इन कुल 10 लोगों में एक महिला भी शामिल है।  पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस स्टेशन बधनी कलां की पुलिस द्वारा बेअंत सिंह वासी गांव बटर कलां को काबू कर उसके पास से 80 नशीली गोलियां बरामद की गई हैं। इस मामले की जांच सहायक थानेदार संतोख सिंह कर रहे हैं। इसी प्रकार पुलिस स्टेशन सिटी साउथ की पुलिस द्वारा 5 ग्राम हेरोइन के साथ एक महिला जसवीर कौर उर्फ़ जस्सी वासी गली नंबर 3, लाल सिंह रोड को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले की जांच सहायक थानेदार सरदारा सिंह कर रहे हैं।  सिटी साउथ की पुलिस पार्टी, काबू महिला के साथ। पुलिस थाना कोट ई सेखां की पुलिस द्वारा गुरदेव सिंह उर्फ काका वासी गांव तलवंडी नो बाहर, जिला मोगा को गिरफ्तार कर उसके पास से 175 नशीली गोलियां बरामद की गई हैं। इस मामले की जांच सहायक थानेदार बलजीत कौर कर रही हैं।  थाना कोट ई सेखां की पुलिस पार्टी, काबू व्यक्ति के साथ। इसी प्रकार पुलिस थाना मैहना की पुलिस द्वारा दिलीप सिंह वासी गांव बहोना को गिरफ्तार कर उसके पास से 15 ग्राम नशीला पदार्थ हेरोइन व 2000 रुपए की ड्रग मनी बरामद की गई है। इसकी जांच इंस्पैक्टर गुरविंदर सिंह भुल्लर कर रहे हैं।  थाना मैहना की पुलिस पार्टी, काबू व्यक्ति के साथ। पुलिस थाना सदर की पुलिस द्वारा जगमीत सिंह उर्फ बूला वासी गांव दुन्नेके को गिरफ्तार कर उसके पास से 23 ग्राम हीरोइन व 1750 रुपए की ड्रग मनी बरामद की गई है। इस मामले की जांच सहायक थानेदार समराज सिंह को सौंपी गई है।  थाना सदर की पुलिस पार्टी, काबू व्यक्ति के साथ। पुलिस थाना समालसर की पुलिस द्वारा गुरविंदर सिंह उर्फ गिंदा वासी गांव भलूर को काबू कर उसके पास से 10 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। इस मामले की जांच सहायक थानेदार कुलदीप सिंह को सौंपी गई है। थाना समालसर की पुलिस पार्टी, काबू व्यक्ति के साथ। इसी प्रकार पुलिस स्टेशन बाघापुराना की पुलिस द्वारा 20 ग्राम हेरोइन के साथ कुल तीन व्यक्तियों को काबू किया गया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान मनदीप सिंह वासी गांव कुस्सा, हरविंदर सिंह वासी बाघापुराना व मनदीप सिंह वासी कोटला मेहर सिंह वाला के रूप में हुई है। व इस मामले की जांच थानेदार इकबाल सिंह कर रहे हैं। बाघापुराना की पुलिस पार्टी, काबू किए गए व्यक्तियों के साथ। इसके इलावा पुलिस स्टेशन धर्मकोट की पुलिस द्वारा गौरव उर्फ़ गौरा तलवाड़ वासी मोहल्ला नूरपुर, गेट धर्मकोट को काबू कर उसके पास से 100 नशीली गोलियां बरामद की गई हैं। इस मामले की जांच सहायक थानेदार सुरजीत सिंह को सौंपी गई है।  एसएसपी अजय गांधी ने कहा कि पंजाब सरकार, राज्य से नशे के खात्मे के लिए गंभीर है। जिसके चलते ही पुलिस द्वारा मुस्तैदी दिखाते हुए इन असामाजिक तत्वों के खिलाफ इस कार्रवाई को अमल में लाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...
error: Content is protected !!