logo

Crime

मोगा में फिर मुठभेड़ ! जगराओं के राजा ढाबा पर फायरिंग करने वाला घायल ! हथियार बरामद ! 6 मामले हैं दर्ज !!

मोगा 12 (मुनीश जिन्दल) आइए, पहले आप जरा एक नजर इस वीडियो पर डाल लें :  तारीख़, 25 फरवरी 2025, स्थान, जिला लुधियाना के जगराओं का राजा ढाबा। ये जिन दो युवकों को आपने गाड़ी से उतरकर फ़िल्मी अंदाज में फायरिंग करते देखा है, ये जनाब हैं मलकीत सिंह उर्फ़ मनु व उसका एक अन्य साथी।  मलकीत फिलहाल किराए पर मोगा में रह रहा था। जैसे ही एसएसपी मोगा आईपीएस अजय गांधी को उनके विश्वसनीय पुलिस अधिकारियों से जानकारी मिली कि मलकीत मोगा में है, तो उन्होंने बिना समय गंवाए, जिले के एजीटीएफ व सीआईए स्टाफ को संयुक्त रूप से ‘ऑपरेशन मनु’ सौंप दिया। जिसके बाद जैसे ही बुधवार को एजीटीएफ व सीआईए स्टाफ की टीमों ने मलकीत को गिरफ्तार करने के लिए, इलाके में दबिश दी, तो मलकीत ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी. जिसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में मलकीत घायल हो गया। पुलिस ने उसके कब्जे से हथियार भी बरामद किया है। एसएसपी अजय गांधी ने घटनास्थल पर पहुंचकर जहां स्थिति का जायजा लिया, वहीं उन्होंने मीडिया को इस संबंधी विस्तृत जानकारी भी दी।  इस मौके पर उनके साथ SPH गुरशरणजीत सिंह, DSP सिटी रविन्दर सिंह, सीआईए स्टाफ मैहना के इंचार्ज इंस्पैक्टर दलजीत सिंह बराड़, AGTF के प्रभारी इंस्पैक्टर पुष्पिंदर सिंह सहित बड़ी संख्या में एजीटीएफ व सीआईए स्टाफ का स्टाफ मौजूद था। IPS AJAY GANDHI, SSP MOGA Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करना पड़ा महंगा ! पहुंचा सलाखों के पीछे ! जानो पूरा मामला !!

मोगा 11 मार्च (मुनीश जिन्दल) साथियों आजकल हथियारों के शौकीन लोगों द्वारा किसी विवाह समारोह में अपना हथियार साथ लेकर जाना, उसके बाद वहां जाकर फायरिंग करना और बाद में उस वीडियो को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल करना, जैसे एक रिवाज सा बन गया है। आइए, पहले आप जरा, ऐसे ही इन दो वीडियो पर एक नजर डाल लें :  दोस्तों यह नजारा है जिला मोगा के थाना फतेहगढ़ पंजतूर के अंतर्गत आते एक मैरिज पैलेस का। जहां आपने देखा कि एक विवाह समारोह चल रहा है। जिसमें सूट बूट पहने अनेक युवक डी.जे की धुन पर नाचते हुए अपने विभिन्न हथियारों से अनेकों फायर कर रहे हैं। इन लोगों का शोक यहीं पूरा नहीं हुआ, इसके बाद इनमें से किसी युवक ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, इंस्टाग्राम पर अपनी वीडियो वायरल भी की। व जैसे ही यह वायरल वीडियो पुलिस के ध्यान में आती है, तो पुलिस द्वारा क्या कार्रवाई अमल में लाई गई, इस संबंधी डीएसपी धर्मकोट ने मीडिया कर्मियों से जानकारी साझा की। DSP RAMANDEEP SINGH Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

कलयुग ! 5 मरला जमीन के लिए पुत्र, पुत्रवधु, पौत्र व पौत्रवधु ने महिला के सिर पर वार कर किया आग के हवाले !!

मोगा 8 मार्च (मुनीश जिन्दल) दोस्तों यह घोर कलयुग चल रहा है। हमारे धार्मिक ग्रन्थ जहां इस बात की गवाही देते हैं, वहीं समाज के मौजूदा हालात भी इस पर अपनी मोहर लगाते हैं। इसी बात को सच साबित करता, एक मामला सामने आया है, जिला मोगा के गांव जलालाबाद में, जहां बेरहमी से, पहले एक महिला के सिर पर वार किया गया। उसके बाद उसे आग के हवाले कर दिया गया। और इस हत्या की वजह मात्र 5 मरला एक जमीन का टुकड़ा बताया जा रहा है। मृतक महिला को ये दर्दनाक मौत देने वाले, कोई और नहीं बल्कि उसका पुत्र, पुत्रवधु, पौत्र व उसकी पौत्रवधु हैं। क्या है सारा मामला, इस संबंधी धर्मकोट के डीएसपी रमनदीप सिंह ने मीडिया कर्मियों से जानकारी साझा की। DSP RAMANDEEP SINGH Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

10 व्यक्ति 73 ग्राम हेरोइन, 355 नशीली गोलियां 3750 ड्रग मनी सहित गिरफ्तार ! एक महिला भी शामिल !!

मोगा 8 मार्च (मुनीश जिन्दल) पंजाब सरकार के आदेश पर जिला पुलिस प्रमुख आईपीएस अजय गांधी के निर्देशन में चलाई गई मुहिम ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ के तहत जिला मोगा के विभिन्न पुलिस थानों की पुलिस ने कुल 8 मामले दर्ज कर 10 व्यक्तियों को काबू कर उनके पास से 73 ग्राम हेरोइन, 355 नशीली गोलियों के इलावा 3750 रु की ड्रग मनी बरामद की है। यहां जिक्रयोग्य है कि पुलिस द्वारा काबू किए गए इन कुल 10 लोगों में एक महिला भी शामिल है।  पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस स्टेशन बधनी कलां की पुलिस द्वारा बेअंत सिंह वासी गांव बटर कलां को काबू कर उसके पास से 80 नशीली गोलियां बरामद की गई हैं। इस मामले की जांच सहायक थानेदार संतोख सिंह कर रहे हैं। इसी प्रकार पुलिस स्टेशन सिटी साउथ की पुलिस द्वारा 5 ग्राम हेरोइन के साथ एक महिला जसवीर कौर उर्फ़ जस्सी वासी गली नंबर 3, लाल सिंह रोड को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले की जांच सहायक थानेदार सरदारा सिंह कर रहे हैं।  सिटी साउथ की पुलिस पार्टी, काबू महिला के साथ। पुलिस थाना कोट ई सेखां की पुलिस द्वारा गुरदेव सिंह उर्फ काका वासी गांव तलवंडी नो बाहर, जिला मोगा को गिरफ्तार कर उसके पास से 175 नशीली गोलियां बरामद की गई हैं। इस मामले की जांच सहायक थानेदार बलजीत कौर कर रही हैं।  थाना कोट ई सेखां की पुलिस पार्टी, काबू व्यक्ति के साथ। इसी प्रकार पुलिस थाना मैहना की पुलिस द्वारा दिलीप सिंह वासी गांव बहोना को गिरफ्तार कर उसके पास से 15 ग्राम नशीला पदार्थ हेरोइन व 2000 रुपए की ड्रग मनी बरामद की गई है। इसकी जांच इंस्पैक्टर गुरविंदर सिंह भुल्लर कर रहे हैं।  थाना मैहना की पुलिस पार्टी, काबू व्यक्ति के साथ। पुलिस थाना सदर की पुलिस द्वारा जगमीत सिंह उर्फ बूला वासी गांव दुन्नेके को गिरफ्तार कर उसके पास से 23 ग्राम हीरोइन व 1750 रुपए की ड्रग मनी बरामद की गई है। इस मामले की जांच सहायक थानेदार समराज सिंह को सौंपी गई है।  थाना सदर की पुलिस पार्टी, काबू व्यक्ति के साथ। पुलिस थाना समालसर की पुलिस द्वारा गुरविंदर सिंह उर्फ गिंदा वासी गांव भलूर को काबू कर उसके पास से 10 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। इस मामले की जांच सहायक थानेदार कुलदीप सिंह को सौंपी गई है। थाना समालसर की पुलिस पार्टी, काबू व्यक्ति के साथ। इसी प्रकार पुलिस स्टेशन बाघापुराना की पुलिस द्वारा 20 ग्राम हेरोइन के साथ कुल तीन व्यक्तियों को काबू किया गया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान मनदीप सिंह वासी गांव कुस्सा, हरविंदर सिंह वासी बाघापुराना व मनदीप सिंह वासी कोटला मेहर सिंह वाला के रूप में हुई है। व इस मामले की जांच थानेदार इकबाल सिंह कर रहे हैं। बाघापुराना की पुलिस पार्टी, काबू किए गए व्यक्तियों के साथ। इसके इलावा पुलिस स्टेशन धर्मकोट की पुलिस द्वारा गौरव उर्फ़ गौरा तलवाड़ वासी मोहल्ला नूरपुर, गेट धर्मकोट को काबू कर उसके पास से 100 नशीली गोलियां बरामद की गई हैं। इस मामले की जांच सहायक थानेदार सुरजीत सिंह को सौंपी गई है।  एसएसपी अजय गांधी ने कहा कि पंजाब सरकार, राज्य से नशे के खात्मे के लिए गंभीर है। जिसके चलते ही पुलिस द्वारा मुस्तैदी दिखाते हुए इन असामाजिक तत्वों के खिलाफ इस कार्रवाई को अमल में लाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

मां बेटी हथियारों, 2.5 किलो हीरोइन, 1 लाख रु ड्रग मनी, सोना चांदी सहित काबू ! पुत्र व भतीजा भी शामिल !!

मोगा 5 मार्च (मुनीश जिन्दल) जिला मोगा के थाना कोट ईसे खां की प्रभारी SI सुनीता रानी व उनकी टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर कोट ईसे खां की रहने वाली नशा तस्कर मां बेटी को दो नाजायज पिस्टल देसी 32 बोर, 2 किलो 500 ग्राम हीरोइन, 1 लाख रुपए ड्रग मनी व सोने चांदी के जेवराज सहित काबू किया है। थाना कोट ईसे खां की प्रभारी सुनीता रानी व उनकी टीम, काबू मां बेटी के साथ। एसएसपी, आईपीएस अजय गांधी ने इस संबंधी एक पत्रकार वार्ता कर जहां मीडिया कर्मियों से जानकारी साझा की, वहीं उन्होंने इस मामले में अनेक अहम खुलासे भी किए। IPS AJAY GANDHI, SSP Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

मोगा में पुलिस व किसानों में जमकर धक्का मुक्की ! देखें लाइव !!

मोगा 5 मार्च (मुनीश जिन्दल) बुधवार का दिन किसानों के लिए अच्छा नहीं रहा। पिछले लंबे समय से अपनी मनमानी करते आ रहे किसान, बुधवार को भी जिला सचिवालय परिसर के अंदर घुसकर धरना प्रदर्शन करना चाहते थे। लेकिन इस बार पुलिस जहां उन्हें सुरक्षा तो प्रदान कर ही रही थी, वहीं उन्हें अन्दर दाखिल न होने देने पर भी अड़िग थी। जिसके चलते जब जबरन किसानों द्वारा जिला सचिवालय परिसर के अन्दर घुसने का प्रयास किया, तो पुलिस को भी मजबूरन उन्हें पीछे धकेलना पड़ा। इसी बीच अनेक किसान शांतिपूर्वक धरना देने की आड़ में जिला सचिवालय की दीवारें फांदते भी देखे गए।आईए,  आप पहले जरा, एक नजर इस वीडियो पर डाल लें।  मीडिया के रूबरू किसान नेता ने किसानों की अनेक मांगों को जायज बताते हुए, पुलिस की इस कार्यवाही को उनके खिलाफ पुलिस की धक्केशाही बताया। किसान नेता, अपनी जायज मांगों में जहां उनके ऊपर दर्ज पराली को आग लगाने के मामलों को रद्द करने की मांग करते नजर आए, वहीं उन्होंने विभिन्न किसानी धरनों के दौरान, जिन किसानों की मौत हुई है, उनके परिजनों को सरकारी नौकरी, मुआवजा व उनका समस्त कर्जा माफी की मांग की। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

मोहल्ला लाहौरीयां के दो युवक आपत्तिजनक सामान सहित गिरफ्तार !!

मोगा 1 मार्च (मुनीश जिन्दल) थाना सिटी एक की पुलिस को उस समय एक सफलता हाथ लगी, जब थाना सिटी एक के सहायक थानेदार मंगल सिंह ने एक गुप्त सूचना के आधार पर मोहल्ला लाहौरीयां के दो युवकों को आपत्तिजनक सामान व एक मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया। थाना सिटी एक के प्रभारी इंस्पैक्टर गुरप्रीत सिंह ने इस संबंधी जानकारी दी। INSPECTOR GURPREET SINGH Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

ADGP वर्मा की दबिश से सहमा इलाका ! 5 मामले दर्ज, 6 काबू ! सोना, चांदी, ड्रग मनी सहित ये सामान बरामद !!

मोगा 1 मार्च (मुनीश जिन्दल) मोगा पुलिस ने शनिवार को जिले के कुछ हॉटस्पॉट इलाकों में बड़ी कार्यवाही करते हुए पांच मामले दर्ज कर कुल 6 कथित दोषियों को काबू कर उनके कब्जे से 45 ग्राम हीरोइन, 10 किलोग्राम चूरा पोस्त, 150 ग्राम सोना, 500 ग्राम चांदी के इलावा 6500 रु ड्रग मनी भी बरामद की है। आईये पहले आप जरा एक नजर इस वीडियो पर डाल लें : ये जिन साहब को, पुलिस की वर्दी में गाडी से उतरकर, आपने अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ इलाके में घुसकर, विभिन्न घरों की जांच करते देखा है, ये थे एडीजीपी (इंटरनल सिक्योरिटी) आईपीएस शिवे कुमार वर्मा। दरअसल पंजाब सरकार के निर्देशों पर, जिला मोगा के हॉटस्पॉट इलाकों के लिए, एक खास मुहिम के लिए ADGP शिवे कुमार वर्मा, शनिवार को मोगा पहुंचे थे। इस मौके पर उनके साथ एसएसपी मोगा, आईपीएस अजय गांधी, एसपीडी बालकृष्ण सिंगला, डीएसपी सिटी रविंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद थे। इस मौके पर एडीजीपी वर्मा ने पुलिस के अन्य उच्च अधिकारियों के साथ खुद जाकर इन हॉटस्पॉट इलाकों के घरों में बारीकी से जांच की। और जिला पुलिस द्वारा इस संबंधी पांच मामले दर्ज कर कुल 6 कथित दोषियों को काबू कर उनके कब्जे से 45 ग्राम हीरोइन, 10 किलोग्राम चूरा पोस्त, 150 ग्राम सोना, 500 ग्राम चांदी के इलावा 6500 रु ड्रग मनी भी बरामद की है।  आखिर क्यों आए थे, एडीजीपी (इंटरनल सिक्योरिटी) आईपीएस शिवे कुमार वर्मा ? इस संबंधी एडीजीपी (अंदरूनी सुरक्षा) शिवे कुमार वर्मा मीडिया के रूबरू हुए। IPS SHIVE KUMAR VERMA, ADGP (INTERNAL SECURITY) Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

शौंक : BMW कार का ! 42 मामले दर्ज ! अब मोगा पुलिस ने 43वां मामला किया दर्ज !!

मोगा 27 फरवरी (मुनीश जिन्दल) मोगा पुलिस द्वारा एक ऐसे व्यक्ति को काबू किया गया है जो BMW कार में घूमता था। लेकिन जब पुलिस ने उसका रिकॉर्ड खंगाला, तो जनाब पर, राज्य के विभिन्न पुलिस थानों में, विभिन्न धाराओं के तहत कुल 42 मामले दर्ज थे। फिलहाल अब सीआईए स्टाफ मैहना की पुलिस ने एक अन्य 43वें मामले में इसे गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके कब्जे से जहां व्यापारिक मात्रा में महंगा नशीला पदार्थ बरामद किया है, वहीं हथियार व गोलियां भी बरामद की हैं। पुलिस ने उक्त व्यक्ति के साथ, उसके एक साथी को भी गिरफ्तार किया है। उसके ऊपर भी राज्य के विभिन्न पुलिस थानों में 6 मामले दर्ज हैं। आखिर कौन हैं ये युवक ? पुलिस द्वारा, क्या आपत्तिजनक सामान व हथियार इनसे बरामद किया गया है ? इस संबंधी, जिला पुलिस प्रमुख, आईपीएस अजय गांधी ने मीडिया कर्मियों को एक पत्रकार वार्ता कर जानकारी साझा की। इस मौके पर उनके साथ एसपीडी बालकृष्ण सिंगला, डीएसपी डी लवदीप सिंह गिल, डीएसपी सिटी रविंद्र सिंह, थाना सिटी एक के प्रभारी इंस्पैक्टर गुरप्रीत सिंह सहित अन्य पुलिस पार्टी भी मौजूद थी। IPS AJAY GANDHI, SSP MOGA Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

धर्मकोट के मैरिज पैलेस में फायरिंग ! मिले 21 खोल ! आरोपी गिरफ्तार !! जानो पूरा मामला !!

मोगा 25 फरवरी (मुनीश जिन्दल) जिले के कस्बा धर्मकोट के एक मैरिज पैलेस में एक शादी समारोह के दौरान, फायरिंग हुई है। जैसे ही पुलिस को इसकी सूचना मिली, तो उस व्यक्ति का क्या अंजाम हुआ ? व घटनास्थल से पुलिस को क्या क्या बरामद हुआ ? इस संबंधी, थाना धर्मकोट के प्रभारी इंस्पेक्टर जतिन्दर सिंह ने मीडिया से जानकारी साझा की। INSPECTOR JATINDER SINGH Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…
error: Content is protected !!