logo

Crime

चोरी व लूट की वारदातें करते, पड़ गए इस धंधे में ! फिर जानो क्या हुआ अंजाम ??

मोगा 24 फरवरी (मुनीश जिन्दल) थाना सिटी साउथ की पुलिस को उस समय एक सफलता हाथ लगी, जब पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर कुल तीन लोगों को काबू कर उनके पास से आपत्तिजनक सामान बरामद किया। आपके यहां बता दें कि पुलिस द्वारा काबू किए गए युवक पहले चोरी व लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे। जिसके बाद ये लोग एक नए धंधे में लिप्त हो गए, और आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गए। इस संबंधी विस्तृत जानकारी, डीएसपी सिटी, रविंद्र सिंह ने मीडिया कर्मियों से सांझा की। इस मौके पर उनके साथ, थाना सिटी साउथ के प्रभारी वरुण मट्टू व SI कंवर भी मौजूद थे। PPS RAVINDER SINGH, DSP CITY Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

रु दोगुना करने का झांसा देकर, दो सगे भाईयों द्वारा, 1.82 करोड़ की ठगी ! मामला दर्ज ! गिरफ्तारी बाकी !!

मोगा, 23 फरवरी, (मुनीश जिन्दल) शातिर लोग, भोले वाले लोगों को गुमराह कर उनके रुपए दोगुना करने का झांसा देकर, ठग्गी मारने से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामले में, मोगा शहर की अंदरली दाना मण्डी स्तिथ, एक पुरानी व्यापारिक फर्म के दो सगे भाइयों द्वारा, शहर के ही दो व्यक्तियों से उनकी निकटता का फायदा उठाते हुए, उनसे कुल एक करोड़ 82 लाख रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। जिसके बाद अब दोनों सगे भाइयों, नितिन गर्ग व चन्द्र गर्ग के खिलाफ थाना सिटी साउथ में अधीन धारा 21 और 23 Banning of Unregulated deposit Schemes Act 2019, व धारा 420, 120B आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है। लेकिन फिलहाल पुलिस अभी किसी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। सूत्रों के मुताबिक, फिलहाल दोनों भाई दुबई में हैं।  इस मामले के शिकायतकर्ता सुभाष शर्मा व वरुण तायल ने पुलिस को दिए अपने शिकायत पत्र में कहा था कि पुरानी दाना मंडी वासी नितिन गर्ग द्वारा स्थानीय गोल्ड कोस्ट होटल व मजेस्टिक रिजॉर्ट में विभिन्न तारीखों पर ‘सैफरन माउंट’ कम्पनी, जिसे कि SMT के नाम से भी जाना जाता है, की गैरकानूनी ‘प्रोमोशनल मीटिंग’ करवाई गई थी। जिसमें नितिन गर्ग द्वारा खुद को कम्पनी का भारत मुखी बताते हुए, इस कम्पनी की और से 13 महीने 10 दिन में उनके उनकी रकम दोगुना करने का आश्वासन दिया गया था। शिकायकर्ता के मुताबिक़, हलांकि गोल्ड कोस्ट होटल की मीटिंग के बाद उन्होंने इस कम्पनी के साथ काम नहीं करने का मन बनाया था। लेकिन उसके बाद नितिन गर्ग बार बार, शिकायतकर्ता वरुण तायल की दुकान पर चक्कर लगाने लगा व उनकी रकम को दोगुना करने की बात कह, सारी जिम्मेदारी खुद लेते हुए यहां तक कहा कि, उन्होंने कंपनी के साथ नहीं, उसके साथ काम करना है। व शिकायतकर्ताओं के मुताबिक़, पुरानी जान पहचान के चलते, उन्होंने नितिन गर्ग पर विश्वास करते हुए जुलाई 2023 में वरुण तायल ने 42 लाख रुपये जबकि सुभाष शर्मा ने 28 लाख 60 हजार रु अपने दोस्तों व रिश्तेदारों से एकत्रित कर नितिन गर्ग को दे दिए।  शिकायतकर्ताओं के मुताबिक उसके बाद नितिन गर्ग और उसके भाई चन्द्र गर्ग द्वारा उनके फोन में ऐप डाउनलोड करवा कर उन्हें दिखाया कि कंपनी में उनकी ID बन गई है। व कैसे कम्पनी के वॉलेट में उन्हें SMT क्वाइन की आमदनी हो रही है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, नितिन गर्ग द्वारा उन्हें 2 महीने, उनकी रकम की किश्तें, अदा भी की गई। जिसके बाद, झांसे में आते हुए, इसी बीच इस मामले के शिकायतकर्ता वरुण तायल व सुभाष शर्मा द्वारा 28 लाख रुपए की अतिरिक्त रकम भी नितिन गर्ग को दी गई। शिकायतकर्ताओं के मुताबिक़, इसके बाद, एक सोची समझी साजिश के तहत, वरुण तायल का दुबई का वीजा लगवाया गया। और शिकायत पत्र के मुताबिक़, इस बार, इन लोगों ने, इन्हें इनकी रकम जल्दी दो या तीन गुना करने का झांसा देकर, इन्हें अपनी रकम दुबई में, प्रॉपर्टी में लगाने की बात कही। जिसके बाद दुबई की DAMAC कंपनी का फ्लैट दिलवाने के नाम पर, नितिन गर्ग व उसके भाई चन्द्र गर्ग ने, उनसे चार किस्तों में 90 लाख रुपए लिए। लेकिन शक पड़ने पर जब उन्होंने अपने स्तर पर पता किया, तो उन्हें ज्ञात हुआ कि DAMAC कम्पनी में उनका कोई फ़्लैट, बुक ही नहीं हुआ है। शिकायतकर्ताओं के मुताबिक, SMT कंपनी में कुल 98 लाख 60 हजार रुपया लगाने के बाद वरुण तायल को चार लाख 10 हजार रु व सुभाष शर्मा को 2 लाख 20 हजार रु की वापसी मिली। जिसके बाद नितिन गर्ग, रकम की किश्तें देने में टालमटोल करने लगा व बकौल शिकायतकर्ता जब वे उसे फोन करके अपने रुपए वापस मांगते थे, तो नितिन गर्ग उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगा। उसने कहा कि उसके गैंगस्टर के साथ संबंध हैं। वह उनका नुकसान करवा देगा। इसके अलावा, उसकी अच्छी पहुंच भी है। और बार बार कहने पर भी गर्ग भाइयों की ओर से उनके रु वापिस नहीं दिए गए। लेकिन शिकायतकर्ताओं के मुताबिक, इसी बीच एक दिन दुबई से चंद्र गर्ग, शिकायतकर्ता वरुण तायल को फोन कर आश्वासन देता है कि वह जल्द ही कम्पनी से इनकी सैटलमैंट करवा देगा। लेकिन शिकायतकर्ता के मुताबिक जब उन्हें उनकी रकम वापस नहीं आई तो मजबूरन उन्हें कानून का दरवाजा खटखटाना पड़ा।  शिकायतकर्ता ने पुलिस को दिए अपने शिकायत पत्र में जहां उन्हें उनकी मेहनत की कमाई वापस करवाने की गुहार लगाई गई है, वहीं अपनी जान की सुरक्षा की भी प्रार्थना की है। जिसके पश्चात अब संबंधित थाना सिटी साउथ की पुलिस द्वारा इस संबंधी दोनों सगे भाइयों नितिन गर्ग व चन्दर गर्ग के खिलाफ अधीन धारा 21 व 23 Banning of Unregulated deposit Schemes Act 2019, व धारा 420, 120B आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है। लेकिन पुलिस सूत्रों के मुताबिक़, अभी किसी की गिरफ्तारी सम्भव नहिं नहीं हो स्की है, क्योंकि फिलहाल ये दोनों भाई दुबई में हैं। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

27 वर्ष के, इस व्यापारी को, पुलिस ने किया गिरफ्तार ! जानो पूरा मामला !!

मोगा 22 फरवरी (मुनीश जिन्दल) जिला पुलिस प्रमुख, आईपीएस अजय गांधी के निर्देशन में जिले में, नशों के खिलाफ चल रही मुहीम को उस समय बल मिला, जब जिले के एंटी नारकोटिक ड्रग्स सैल के प्रभारी इंस्पेक्टर प्रताप सिंह के दिशा निर्देशों पर काम करते हुए उनके सैल के सहायक थानेदार सुरजीत सिंह ने एक गुप्त सूचना के आधार पर एक 27 वर्षीय व्यापारी को गिरफ्तार किया। दरअसल पुलिस ने उक्त व्यापारी के पास से व्यापारिक मात्रा में कुछ आपत्तिजनक सामान बरामद किया है। इस संबंधी डीएसपी डी लवदीप सिंह ने मीडिया कर्मियों से जानकारी साझा की। इस मौके पर उनके साथ एंटी नारकोटिक ड्रग सैल के प्रभारी प्रताप सिंह, सहायक थानेदार हरजिन्दर सिंह व अन्य पुलिस पार्टी मौजूद थी। LAVDEEP SINGH GILL, DSP D Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

दवा के लिए रु लेने आना पड़ा महंगा ! चली गोलियां ! पहुंचा यमलोक ! एक महिला भी जख्मी ! जानें पूरा मामला !!

मोगा 20 फरवरी (मुनीश जिन्दल) जिला मोगा के गांव कपूरे में एक सीरी (काम करने वाला) को अपने स्वामी (मालिक/ जिसके यहां नौकरी करते हैं) के यहां दवा के लिए रु लेने आना उस वक्त महंगा पड़ गया, जब वहां चली गोलियों में उक्त सीरी की मौत हो गई। जिक्रयोग्य है कि उक्त मृतक सीरी, अपने स्वामी के घर विभिन्न कामों के लिए आया जाया करता था। गत दिवस उसे दवा के लिए ₹ 500 की जरूरत पड़ गई। जिसके चलते वह अपने स्वामी के यहां रुपए लेने आया था। लेकिन इसी बीच उसके स्वामी की पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने उसके स्वामी के घर पर हमला करते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू करदी। जिसमें एक गोली सीरी को भी लग गई और वह मौके पर ही ढ़ेर हो गया। इसी बीच एक गोली उस घर के मालिक की पत्नी हरमनदीप कौर को भी लगी। जिसके चलते, फिलहाल वह अस्पताल में उपचार अधीन है। आइए पहले आप, घायल हरमनदीप कौर से हमले का आंखों देखा हाल सुनलें। घटना की जानकारी मिलते ही, डीएसपी डी लवदीप सिंह की अगुवाई में संबंधित थाना मैहना के प्रभारी इंस्पैक्टर गुरविंदर भुल्लर अपनी टीम सहित मौका वारदात व स्थानीय सरकारी अस्पताल पहुंचे, व स्थिति का जायजा लिया। इस मौके पर डीएसपी डी लवदीप सिंह ने मीडिया के रूबरू होकर मामले संबंधी जानकारी दी। PPS LAVDEEP SINGH GILL, DSP D Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

अमेरिका से डिपोर्ट ! किसान नेता सहित, 4 पर 43 लाख की ठग्गी का मामला दर्ज !!

मोगा 19 फरवरी (मुनीश जिन्दल) अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पद संभालने के बाद गैर कानूनी तरीके से अमेरिका गए लोगों को भारत सहित अन्य देशों में भेजने का सिलसिला जारी है। इस मामले में पंजाब पुलिस मात्र ट्रैवल एजेंटों को दोषी मानते हुए उनके खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाए हुए है। जिसके चलते शिकायत मिलते ही ट्रैवल एजेंट के खिलाफ धड़ाधड़ मामले दर्ज किया जा रहे हैं। ताजा मामला जिला मोगा के कस्बा धर्मकोट के पुलिस स्टेशन से संबंधित है। इस इलाके के भी एक युवक को अमेरिका से डिपोर्ट किया गया था। जिसके बाद पीड़ित की शिकायत पर हरकत में आते हुए पुलिस ने एक किसान नेता सहित कुल चार लोगों पर 43 लख रुपए की ठगी का मामला दर्ज किया है।  यहां जिक्रयोग्य है कि पुलिस द्वारा इस मामले में सुख गिल नाम के एक व्यक्ति पर मामला दर्ज किया गया है। व सुख गिल के फेसबुक अकाउंट के मुताबिक वह भारतीय किसान यूनियन पंजाब (तोता वाला) का पंजाब प्रधान है। व उसने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अन्य किसानों को उसके साथ जुड़ने की अपील भी कर रखी है।  इस संबंधी धर्मकोट के डीएसपी रमनदीप सिंह ने मीडिया कर्मियों से विस्तृत जानकारी साझा की। PPS RAMANDEEP SINGH, DSP (DHARAMKOT) Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

पुलिस ने एक महिला व पुरुष की 1.35 करोड़ की जायदाद की जब्त ! जानो पूरा मामला !!

मोगा 19 फरवरी (मुनीश जिन्दल) जिला पुलिस प्रमुख आईपीएस अजय गांधी के नेतृत्व में काम करते हुए डीएसपी धर्मकोट रमनदीप सिंह, थाना कोट-इसे-खां की प्रभारी सुनीता रानी व अन्य पुलिस पार्टी ने काम  करते हुए इलाके के गांव दौलेवाला की एक महिला व एक पुरुष की एक करोड़ 35 लाख 54 हजार रु की जायदाद जब्त की है। इस संबंधी एसपी हेडक्वार्टर गुरशरणजीत सिंह ने जानकारी दी। इस मौके पर उनके साथ डीएसपी डी लवदीप सिंह व सीआईए स्टाफ मैहना के इंचार्ज इंस्पैक्टर दलजीत सिंह बराड़ भी मौजूद थे। SPH GURSHARANJIT SINGH Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

CIA ਸਟਾਫ ਦੀ ਵੱਡੀ ਕਾਰਵਾਈ ! 5 ਪਿਸਤੌਲਾਂ ਸਣੇ ਦੋ ਕਾਬੂ !!

मोगा 19 फरवरी (मुनीश जिन्दल) एसएसपी मोगा, आईपीएस अजय गांधी के आदेश पर जिले में असमाजिक तत्वों के खिलाफ चलाई मुहीम के तहत CIA स्टाफ मैहना की पुलिस को उस समय एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी, जब पुलिस ने दो युवकों को 5 पिस्टल व 10 जिन्दा रौंद सहित गिरफ्तार किया। इस टीम का नेतृत्व डीएसपी डी लवदीप सिंह कर रहे थे। इस संबंधी SP हेडक्वार्टर गुरुशरणजीत सिंह ने मीडिया से जानकारी साझा की। इस मौके पर डीएसपी डी लवदीप सिंह व सीआईए स्टाफ मैहना के इंचार्ज इंस्पैक्टर दलजीत सिंह बराड़ भी मौजूद थे। SPH GURSHARANJIT SINGH Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

DGP अर्पित शुक्ला पहुंचे मोगा ! फरीदकोट व फिरोजपुर रेंज के SSP की मीटिंग के बाद किए अहम खुलासे !!

मोगा 19 फरवरी (मुनीश जिन्दल) पंजाब पुलिस के स्पेशल डीजीपी लॉ एण्ड ऑर्डर, अर्पित शुक्ला बुधवार को फरीदकोट व फिरोजपुर रेंज के जिला पुलिस मुखियों के साथ एक खास मीटिंग लेने के लिए मोगा पहुंचे। इस मीटिंग में फरीदकोट रेंज के DIG आईपीएस अश्वनी कपूर, एसएसपी मोगा आईपीएस अजय गांधी, एसएसपी फरीदकोट आईपीएस डा. प्रगिया जैन, एसएसपी श्री मुक्तसर साहिब आईपीएस तुषार गुप्ता, एसएसपी फिरोजपुर आईपीएस सोमिया मिश्रा, SPD तरनतारन PPS अजयराज सिंह, एसएसपी फाजिल्का PPS वरिंदर सिंह बराड़ शामिल थे। मीटिंग के बाद, स्पेशल डीजीपी लॉ एण्ड ऑर्डर, अर्पित शुक्ला ने मीडिया के रूबरू होकर जहां इस मीटिंग संबंधी जानकारी दी, वहीं उन्होंने रुटीन में दर्ज होने वाली FIR के संबंध में उनके द्वारा दी गई हिदायतों संबंधी अहम जानकारी दी।  DGP अर्पित शुक्ला, सलामी लेते हुए। (छाया: डैस्क) राज्य में नाजायज ट्रैवल एजेंट के फैले जाल पर पूछे गए सवाल पर, DGP अर्पित शुक्ला ने इस संबंधी राज्य पुलिस द्वारा उठाए जा रहे ठोस कदम संबंधी जानकारी साझा की। स्पेशल डीजीपी लॉ एण्ड ऑर्डर, अर्पित शुक्ला ने जहां सरहदी क्षेत्रों में नशा तस्करी रोकने संबंधी अहम खुक्लासे किए, वहीं उन्होंने, विदेशों में बैठे गैंस्टर के खिलाफ पंजाब पुलिस की और से अमल में लाई जा रही कार्यवाई मीडिया कर्मियों से साझा की। DGP अर्पित शुक्ला का स्वागत करते मोगा के एसएसपी, आईपीएस अजय गांधी। IPS ARPIT SHUKLA, SPECIAL DGP, LAW & ORDER Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

दो रिश्तेदार युवक, गंदा काम करते, पुलिस ने किए काबू ! जानो पूरा मामला !!

मोगा 18 फरवरी (मुनीश जिन्दल) जिले के पुलिस थाना धर्मकोट की पुलिस ने एक खास ऑपरेशन के तहत जिले के ही एक गांव से दो युवकों को, जो आपस में रिश्तेदार हैं, व दोनों एक ही जगह पर रहते थे, को गंदा काम करते काबू किया है। क्या है पूरा मामला ? इस संबंधी एसपी हेडक्वार्टर गुरशरणजीत सिंह मीडिया के रूबरू हुए। PPS GURSHARANJIT SINGH (SPH) Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

सूरज चढ़ने से पहले ही, पुलिस के 120 जवानों ने, घेर लिया ये गांव ! जानें वजह !!

मोगा 18 फरवरी (मुनीश जिन्दल) मंगलवार का दिन, जिला मोगा के गांव नूरपुर हकीमां के लोगों के लिए शायद बढ़िया नहीं चढ़ा। सूरज देव, अभी प्रकट नहीं हुए थे। लोग अपने बिस्तरों में ही थे। कि एसएसपी मोगा, आईपीएस अधिकारी अजय गांधी के निर्देशन में काम करते हुए, एसपी हेडक्वार्टर गुरशरणजीत सिंह, डीएसपी धर्मकोट रमनदीप सिंह, धर्मकोट के थाना प्रभारी इंस्पैक्टर जतिंदर सिंह, मैहना के थाना प्रभारी इंस्पैक्टर गुरविंदर भुल्लर, फतेहगढ़ पंजतूर के थाना प्रभारी इंस्पैक्टर इकबाल हुसैन व एंटी नारकोटिक ड्रग सैल के इंचार्ज इंस्पैक्टर प्रताप सिंह ने 120 पुलिस मुलाजिमों को साथ लेकर नूरपुर हकीमां गांव को घेर लिया। इस संबंधी एसपी हेड क्वार्टर गुरशरणजीत सिंह ने मीडिया को जानकारी दी। PPS GURSHARANJIT SINGH (SPH) Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…
error: Content is protected !!