logo

Crime

100 ग्राम हैरोइन, 2000 ड्रग मनी, 500 ग्राम अफीम सहित 3 काबू ! डीएसपी सिटी ने दी जानकारी !!

मोगा 18 मार्च (मुनीश जिन्दल) ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ मुहीम के तहत जिला मोगा के थाना सिटी साउथ व थाना सिटी एक की पुलिस को उस समय सफलता हाथ लगी, जब थाना सिटी साउथ की पुलिस ने दो व्यक्तियों को 100 ग्राम हैरोइन व 2000 पर ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार किया, जबकि थाना सिटी एक की पुलिस ने एक व्यक्ति को 500 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया। इस संबंधी विस्तृत जानकारी, डीएसपी सिटी रविंद्र सिंह ने मीडिया कर्मियों से सांझा की।   Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

27 ਲੱਖ ਰੁ ਦੀ ਦਵਾਈਆਂ ਫਰੀਜ, 11 ਟੀਮਾਂ ਨੇ ਕੀਤੀ 13 ਮੈਡੀਕਲ ਸਟੋਰਾਂ ਦੀ ਚੈਕਿੰਗ ! SDM ਨੇ ਵੀ ਕੀਤੀ ਜਾਂਚ !!

ਮੋਗਾ, 17 ਮਾਰਚ, (ਮੁਨੀਸ਼ ਜਿੰਦਲ) ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ “ਯੁੱਧ ਨਸ਼ਿਆਂ ਵਿਰੁੱਧ“ ਚਲਾਈ ਗਈ ਮੁਹਿੰਮ ਤਹਿਤ ਮੋਗਾ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸ਼ਨ ਮਿਲ ਕੇ ਕੜੀ ਮਿਹਨਤ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ ਤਾਂ ਕਿ ਨਸ਼ੇ ਨੂੰ ਥੋੜੇ ਸਮੇਂ ਵਿੱਚ ਹੀ ਜੜ੍ਹ ਤੋਂ ਖਤਮ ਕੀਤਾ ਜਾ ਸਕੇ। ਇਸੇ ਮੁਹਿੰਮ ਦੀ ਲਗਾਤਾਰਤਾ ਵਿੱਚ ਅੱਜ SSP ਅਜੇ ਗਾਂਧੀ ਦੇ ਦਿਸ਼ਾ-ਨਿਰਦੇਸ਼ ਹੇਠ ਸੰਦੀਪ ਵਡੇਰਾ ਕਪਤਾਨ ਪੁਲਿਸ ਸਪੈਸ਼ਲ ਕ੍ਰਾਈਮਜ਼ ਮੋਗਾ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਕੁੱਲ 11 ਟੀਮਾਂ ਜਿਸ ਵਿਚ ਕੁੱਲ 60 ਪੁਲਿਸ ਕਰਮਚਾਰੀ ਸ਼ਾਮਿਲ ਸਨ, ਵੱਲੋਂ ਮੋਗਾ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਵੱਖ ਵੱਖ ਮੈਡੀਕਲ ਸਟੋਰਾਂ ਦੀ ਅਚਨਚੇਤ ਚੈਕਿੰਗ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਇਸ ਵਿਚ ਸਮੂਹ ਟੀਮਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸ਼ਨ ਵੱਲੋਂ ਤਾਇਨਾਤ ਕੀਤੇ ਗਏ ਸਿਵਲ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਅਤੇ ਡਰੱਗ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਦੀ ਹਾਜ਼ਰੀ ਵਿਚ ਕੀਤੀ ਗਈ, ਜਿਹਨਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਸਾਰੰਗਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ SDM ਮੋਗਾ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤੀ ਗਈ। SDM ਸਾਰੰਗਪ੍ਰੀਤ ਵੱਲੋਂ ਖੁਦ ਵੀ ਚੈਕਿੰਗ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਚੈਕਿੰਗ ਦੌਰਾਨ ਮਨਦੀਪ ਮੈਡੀਕਲ ਸਟੋਰ ਅਕਾਲਸਰ ਰੋਡ ਮੋਗਾ ਪਾਸੋਂ 1 ਲੱਖ 8 ਹਜ਼ਾਰ 500 ਨਸ਼ੀਲੀਆਂ ਗੋਲੀਆਂ, ਜਿਹਨਾਂ ਦੀ ਕੀਮਤ ਕਰੀਬ 27 ਲੱਖ ਹੈ, ਨੂੰ ਡਰੱਗ ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਵੱਲੋਂ ਫਰੀਜ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਉਪਰੋਕਤ ਮੈਡੀਕਲ ਸਟੋਰ ਖਿਲਾਫ ਡਰੱਗ ਐਂਡ ਕੋਸਮੈਟਿਕ ਐਕਟ 1940 ਅਧੀਨ ਡਰੱਗ ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਵੱਲੋਂ ਕਾਰਵਾਈ ਅਮਲ ਵਿਚ ਲਿਆਂਦੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ।ਮੋਗਾ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਆਮ ਪਬਲਿਕ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਕਿ ਜੇਕਰ ਨਸ਼ਿਆਂ ਦੀ ਵਿਕਰੀ ਸਬੰਧੀ ਕੋਈ ਸੂਚਨਾ ਹੈ ਤਾਂ ਉਹ ਸੇਫ ਪੰਜਾਬ ਹੈਲਪ ਲਾਇਨ ਨੰਬਰ 97791-00200 ਉਪਰ ਜਾਂ ਮੋਗਾ ਪੁਲਿਸ ਕੰਟਰੋਲ ਨੰਬਰ 96568-96568  ਉਪਰ ਦੇ ਸਕਦੇ ਹਨ, ਜਾਣਕਾਰੀ ਦੇਣ ਵਾਲੇ ਵਿਅਕਤੀ ਦੀ ਪਛਾਣ ਗੁਪਤ ਰੱਖੀ ਜਾਵੇਗੀ। ਮੋਗਾ ਪੁਲਿਸ ਨਸ਼ੇ ਨੂੰ ਖਤਮ ਕਰਕੇ ਜਨਤਕ ਸੁਰੱਖਿਆ ਨੂੰ ਯਕੀਨੀ ਬਨਾਉਣ ਲਈ ਵਚਨਬੱਧ ਹੈ। ਤਹਿਸੀਲਦਾਰ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਤੇ ਪੁਲਿਸ ਪਾਰਟੀ, ਜਾਂਚ ਮੌਕੇ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਜਿੱਥੇ SDM ਸਾਰੰਗਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਮੀਡਿਆ ਦੇ ਰੂਬਰੂ ਹੋਏ, ਉੱਥੇ ਹੀ ਸੰਦੀਪ ਵਡੇਰਾ, ਕਪਤਾਨ ਪੁਲਿਸ ਸਪੈਸ਼ਲ ਕ੍ਰਾਈਮਜ਼ ਨੇ ਵੀ ਮੀਡਿਆ ਨੂੰ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੱਤੀ। SDM SARANGPREET SINGH AUJLA SP SANDEEP WADERA Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

सोमवार सुबह 6:15 पर, गोलियों की आवाजों से फिर दहला मोगा ! एक को लगी गोली ! जानो पूरा मामला !!

मोगा 17 मार्च (मुनीश जिन्दल) सोमवार, 17 मार्च का दिन। अनेकों लोग अभी बिस्तर से भी नहीं उठे थे, कि थाना मैहना के प्रभारी, इंस्पैक्टर गुरविंदर भुल्लर व उनकी टीम को एक पुख्ता सूचना मिलती है कि बंबीहा गैंग का एक शूटर, जिले के रामूवाला से हरचोके गांव की और जाती सड़क पर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। बस फिर क्या था, पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए सुबह 6:15 बजते बजते, इलाका घेर लिया। जैसे ही उक्त शूटर को पुलिस का एहसास होता है, वो पुलिस पर 3 ओपन फायर कर देता है। शूटर के इस हमले से जिला पुलिस के सभी अधिकारी व कर्मचारी खुद को सुरक्षित कर लेते हैं। लेकिन पुलिस द्वारा अपने बचाव में दो फायर किए जाते हैं। जिनमें से एक गोली उक्त शूटर के दाएं पैर पर लगती है, व इस मुठभेड़ में, मौका देखते ही पुलिस उसे गिरफ्तार कर लेती है।  साथियों, आपको याद ही होगा कि हमने 12 फरवरी को एक खबर प्रकाशित की थी कि जिले के गांव डाला के एक पंचायत सदस्य के घर के बाहर फायरिंग हुई है। आप अपनी याद ताजा करने के लिए, पहले जरा 12 फरवरी की इस वीडियो के रूबरू हो लें। दोस्तों, पुलिस के मुताबिक़, उनके द्वारा काबू किए गए शूटर के तार इसी मामले से जुड़े हैं। इस संबंधी एसएसपी मोगा, आईपीएस अजय गांधी ने मीडिया कर्मियों से विस्तारपूर्वक जानकारी साझा की। इस मौके पर उनके साथ DSP धर्मकोट रमनदीप सिंह, सीआईए स्टाफ मैहना के इंचार्ज इंस्पैक्टर दलजीत सिंह, थाना मैहना के प्रभारी गुरविन्दर भुल्लर सहित बड़ी संख्या में पुलिस फ़ोर्स मौजूद थी। SSP AJAY GANDHI Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

8 मामले, 8 व्यक्ति, हैरोइन, नशीली गोलियां, पोस्त के पौधों सहित काबू ! एक महिला भी शामिल !!

मोगा 16 मार्च (मुनीश जिन्दल) ‘युद्ध, नशों के विरुद्ध’ चलाई मुहिम के तहत मोगा के पुलिस प्रमुख आईपीएस अजय गांधी के निर्देश में चलाई मुहिम के तहत जिले के विभिन्न थानों की पुलिस ने कुल आठ मामले दर्ज कर आठ व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। काबू किए गए लोगों के पास से 35 ग्राम  हैरोइन हीरोइन, 124 नशीली गोलियां, 24 किलो 100 ग्राम पोस्त के पौधे, पन्नी, लाइटर, ₹10 का नोट व खाली बोतल का ढक्कन बरामद हुआ है। गिरफ्तार किए गए इन लोगों में एक महिला भी शामिल है। इसके इलावा थाना चिड़िक की पुलिस ने एक युवक को चोरी के मोटरसाइकल के साथ काबू किया है।  थाना अजितवाल के सहायक थानेदार वरिन्दर कुमार ने मनप्रीत सिंह वासी गांव दायाकलां को गिरफ्तार कर उसके पास से 24 नशीली गोलियां बरामद की हैं। थाना अजीतवाल के ही सहायक थानेदार राज सिंह ने युवराज सिंह उर्फ़ जस्सी को काबू कर उसके पास से एक पन्नी, लाइटर, ₹10 का नोट व खाली बोतल का ढक्कन बरामद किया है। थाना धर्मकोट के थानेदार लखविंदर सिंह ने परमिंदर सिंह उर्फ़ भिंदर सिंह वासी गांव जलालाबाद पूर्वी को गिरफ्तार कर उसके पास से 100 नशीली गोलियां बरामद की हैं। इसी प्रकार थाना फतेहगढ़ पंजतूर के सहायक थानेदार मेजर सिंह ने दलजीत सिंह उर्फ़ बिल्ला वासी फतेहगढ़ पंजतूर को काबू कर उसके पास से 10 ग्राम हैरोइन बरामद की है। धर्मकोट व फतेहगढ़ पंजतूर की पुलिस पार्टियां, काबू दोषियों के साथ। इसी प्रकार थाना सिटी साउथ के थानेदार कंवर कुलविंदर सिंह ने परमजीत कौर पम्मी वासी पीछे, वैद सतपाल वाली गली, चुंगी नंबर 3, मोगा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 5 ग्राम हीरोइन बरामद की है। जबकि थाना चिड़िक के सहायक थानेदार चमकौर सिंह ने गश्त के दौरान, एक सूचना के आधार पर सतनाम सिंह वासी बुक्कनवाला रोड, मोगा को गिरफ्तार कर उसके पास से एक बिना नंबरी चोरी का पैशन प्रो मोटरसाइकिल बरामद किया है। सिटी साउथ व चिड़िक की पुलिस पार्टियां, काबू दोषियों के साथ। थाना सदर के सहायक थानेदार सम्राज सिंह ने सुखदेव सिंह उर्फ सोखी वासी गांव सलहीना को काबू कर उसके पास से 6 किलो 100 ग्राम पोस्त के पौधे बरामद किए हैं। जबकि थाना बाघापुराना की सहायक थानेदार छिंदरपाल कौर ने शरनप्रीत सिंह उर्फ शनि वासी गांव आलम वाला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 20 ग्राम हैरोइन बरामद की है। सदर व बाघापुराना की पुलिस पार्टियां, काबू दोषियों के साथ। इसी प्रकार थाना कोट ईसे खां के सहायक थानेदार अशोक कुमार ने कुलवंत सिंह वासी गांव राजा वाला को काबू कर उसके पास से 18 किलोग्राम पोस्त के पत्ते बरामद किए हैं।  थाना कोट ईसे खां की पुलिस पार्टी, काबू दोषी के साथ। फिलहाल सभी मामलों में पुलिस द्वारा दोषियों के खिलाफ बनती धाराओं के तहत मामले दर्ज कर, उन्हें माननीय अदालत में पेश करने की कार्रवाई को अमल में लाया जा रहा है, ताकि उनके बैकवर्ड व फॉरवर्ड लिंक का पता लगाया जा सके। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

लड़की से मोबाइल छीनना पड़ा महंगा ! एक गिरफ्तार ! 5 मोबाइल व मोटरसाईकल बरामद !!

मोगा 16 मार्च (मुनीश जिन्दल) थाना सिटी एक के क्षेत्र के अन्तर्गत्त दो युवकों को एक लड़की से मोबाइल छीनना, उस वक्त महंगा पड़ गया, जब उनमें से एक युवक तो सलाखों के पीछे पहुंच गया, जबकि दूसरा अभी फरार है। पुलिस द्वारा काबू किए गए युवक से लड़की से छीने गए मोबाइल के इलावा अन्य 5 मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं. इसके इलावा पुलिस द्वारा इन युवकों द्वारा वारदात के दौरान इस्तेमाल किया गया उनका मोटरसाइकल भी पुलिस ने बरामद किया है। क्या है पूरा मामला ?  इस संबंधी थाना सिटी एक के प्रभारी गुरप्रीत सिंह ने मीडिया से जानकारी साझा की। INSPECTOR GURPREET SINGH Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

शिवसेना नेता मंगा की हत्या की असली वजह आई सामने ! SPD ने किए अहम खुलासे !!

मोगा 15 मार्च (मुनीश जिन्दल) दोस्तों वीरवार देर शाम से, मोगा शहर के बीचो बीच, रिहायशी इलाके में, जब से शिवसेना नेता मंगतराम मंगा की हत्या हुई थी, तब से लोगों द्वारा इस हत्या को लेकर अलग लग तरह के क्यास लगाए जा रहे थे। इसी बीच, तीन युवकों द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो जारी कर खुद को इस हत्या का मुख्य शूटर बताते हुए, इस हत्या के कारणों का खुलासा किया गया था। हलांकि हमारे द्वारा भी वह वीडियो, आपके नश्र की गई थी, लेकिन फिर भी हमने इस बात की पुष्टि नहीं की थी, क्या वास्तव में ही वीडियो जारी करने वाले लोग, इस क़त्ल के पीछे हैं या कोई और ? क्या वास्तव में ही इस क़त्ल के पीछे जारी वीडियो में कहे गए कारण ही असली कारण हैं या कोई और ?  लोगों की कयास राईयां अभी बीच में ही थी, कि शुक्रवार देर शाम, मोगा व मलोट की सीआईए स्टाफ पुलिस ने एक सांझे ऑपरेशन के दौरान एक एनकाउंटर में इस मामले में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कौन हैं, पुलिस द्वारा काबू किए गए ये तीन लोग ? इस हत्या में इनका कितना रोल है ? कौन से हथियार, इनसे बरामद किए गए हैं ? कैसे ये लोग पुलिस के हत्थे चढ़े ? क्या थी, इस हत्या के पीछे की असली वजह ?  आपके व हमारे, इन सभी सवालों के जवाब से SPD बाल कृष्ण सिंगला ने पर्दा उठाया। इस मौके पर उनके साथ डीएसपी सिटी रविंद्र सिंह भी मौजूद थे। SPD BAL KRISHAN SINGLA Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

शिव सेना नेता मंगा के कातिलों का, 24 घंटे में पुलिस के साथ एनकाउंटर ! तीन काबू !!

मोगा 15 मार्च (मुनीश जिन्दल) शिवसेना नेता मंगतराम मंगा के कत्ल कांड मामले में पंजाब पुलिस ने मुसतैदी दिखाते हुए, कड़ी मुशक़्क़त के बाद, घटना के लगबघ 24 घंटे बाद ही, इस संबंधी एक एनकाउंटर के बाद इस मामले में कुल 3 लोगों को काबू किया है। ये गिरफ्तारी इतनी आसान नहीं थी। राज्य के जिला मोगा व जिला मलोट के सीआईए स्टाफ पुलिस ने एक संयुक्त ओपरेशन में, एक मुठभेड़ के बाद इन तीन लोगों को काबू किया है। एसएसपी मोगा आईपीएस अजय गांधी व एसएसपी श्री मुक्तसर साहिब, आईपीएस डा. अखिल चौधरी ने एक प्रैस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि सीआईए स्टाफ मोगा व सीआईए स्टाफ मलोट को जब इस मामले के दोषियों के एक जगह पर छुपे होने की सूचना मिली, और जैसे ही पुलिस ने उस इलाके की घेराबंदी की, तो दोषियों द्वारा पॉइंट 32 एमएम पिस्टल से दो फायर व पॉइंट 30 एमएम पिस्टल से तीन फायर, पुलिस पार्टियों पर किए गए। पुलिस द्वारा भी इस संबंधी अपने बचाव में फायरिंग की गई। पुलिस द्वारा 9 एमएम पिस्टल से तीन फायर जबकि पॉइंट 32 एमएम पिस्टल से एक फायर किया गया। जिसमें अरुण एलिअस दीपू के बाएं पैर में, अरुण एलियस सिंघा के दाएं पैर में, जबकि राजवीर उर्फ लड्डू, जब पुलिस से भागने की कोशिश कर रहा था, तो उसे भी चोटें आई। फिलहाल तीनों ही दोषियों को मलोट के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। यहां जिक्रयोग्य है कि शिवसैने नेता मंगतराम मंगा की हत्या के बाद मोगा के थाना सिटी साउथ की पुलिस द्वारा मृतका की पत्नी रेनू बाला के बयानों के आधार पर इस मामले में कुल 6 लोगों के बाइ नेम के इलावा 3 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ बनती धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। चूंकि मंगा पिछले लम्बे समय से शिव सेना का सक्रीय नेता था, इसलिए गत दिवस, शुक्रवार को पंजाब सहित अन्य राज्यों से भी हिन्दू नेताओं ने मोगा पहुंचकर राज्य में दिन ब  दिन बदतर हो रही कानून व्यवस्था पर अनेक सवालिया निशान उठाये थे। जिसके चलते, ये मामला पंजाब पुलिस के गले की हड्डी बना हुआ था। लेकिन अब इन तीन लोगों की गिरफ्तारी के बाद, पंजाब पुलिस को एक बड़ी राहत मिली है, क्योंकि अब इन तीन लोगों के गिरफ्तारी के बाद, इस मामले में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी का रास्ता भी कहीं ना कहीं सूक्ष्म हुआ है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

शिवसेना नेता मंगा की हत्या ! 3 युवकों ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर ली जिम्मेवारी !!

मोगा 14 मार्च (मुनीश जिन्दल) होली से पहली रात मोगा शहर वासियों के लिए खूनी रात रही। यहां देर शाम गोलियों की धाएं धाएं से समूचा शहर दहल उठा। तीन मोटरसाइकिल सवार युवकों ने एक के बाद एक, कुल चार जगह फायरिंग की। जिसमें शिवसेना बाल ठाकरे शिंदे के जिला प्रधान मंगतराम मंगा की मौत हो गई। जबकि एक सैलून मालिक व एक 11 वर्ष के बच्चे को गोली लगी है। आइए आपको क्रमवार समझाते हैं, कि सारी घटनाएं कैसे घटी। लेकिन उससे पहले, आप जरा इस सीसीटीवी वीडियो पर एक नजर डाल लें। दोस्तों ये जिस व्यक्ति को आपने अपनी स्क्रीन पर दरवाजे के ऊपर चढ़ने की कोशिश करते देखा, यह था शिवसेना बाल ठाकरे शिंदे का जिला प्रधान मंगतराम मंगा। घटनाक्रम के अनुसार तीन मोटरसाइकिल सवार युवक सबसे पहले स्थानीय बगियाना बस्ती में दविन्दर कुमार नामक युवक के सैलून में बाल कटवाने के बहाने दाखिल होते हैं। और दविन्दर पर गोली चलाते हैं। गोली सैलून मालिक के गोड्डे पर लगती है। मीडिया के समक्ष उसने क्या बताया, आप वह भी सुन लें। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उसके बाद यही तीनों मोटरसाइकिल सवार युवक मंगतराम मंगा के घर के पीछे हवाई फायर करते हैं। इसी बीच रात लगभग 9:45 बजे जब मंगा परिवार के लिए दूध लेने के लिए स्थानीय गिल पैलेस के नजदीक एक डेरी पर गया, तो इन युवकों ने वहां उस पर फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में हालांकि मंगा तो बच गया, लेकिन उस डेरी पर किसी काम से आए एक 11 वर्षीय बच्चे थॉमस को गोली लग गई। ये दोनों ही घायल लोग, फिलहाल अस्पताल में उपचाराधीन हैं। डेरी से मंगा अपनी जान बचाने के लिए गिल पैलेस के सामने, स्टेडियम रोड पर आकर एक घर का दरवाजा फांदने की कोशिश करता है, जो आप ऊपर अपनी स्क्रीन पर देख चुके हैं। लेकिन वह दरवाजा चढ़ने में असफल रहता है और इसी बीच हमलावर उसे बहुत नजदीक से गोलियां मारते हैं। जिसके चलते मंगा गंभीर घायल हो जाता है। जैसे ही पुलिस को इसकी सूचना मिली तो डीएसपी सिटी रविंद्र सिंह की अगुवाई में भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचती है और डीएसपी सिटी ने खुद अन्य पुलिस मुलाजिमों के साथ मंगा को उठाकर गाड़ी में डाला।  लेकिन जैसे ही मंगा, हस्पताल पहुंचा, तो डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। क्योंकि मंगा एक लंबे अरसे से शिवसेना से जुड़ा रहा है। तो जैसे ही इस घटना की जानकारी शिवसेना सहित अन्य संगठनों को मिली, तो शुक्रवार सुबह से ही समूचे पंजाब सहित अन्य राज्यों से हिन्दू संगठनों के लोग मोगा पहुंचने लगे। और 10 बजते बजते इन्होंने बाजार बन्द करने का होंका दिलाते हुए स्थानीय शाम लाल चौक में पीड़ित मृतक के परिवार को साथ लेकर धरना लगा दिया।  क्या कहना था प्रदर्शनकारियों का, आप वो भी सुनलें।  इधर मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी अजय गांधी, एसपी हेडक्वार्टर गुरशरणजीत सिंह, एसपीडी बालकृष्ण सिंगला, डीएसपी सिटी रविंद्र सिंह, एसडीएम मोगा सारंगप्रीत सिंह औजला, तहसीलदार गुरमीत सिंह सहित अनेक पुलिस थानों के प्रभारी व कर्मचारी बड़ी संख्या पर घटनास्थल पर मौजूद रहे। व प्रदर्शनकारियों के साथ राफ्ता बनाए रखा।  इसी बीच शाम होते होते तीन युवक, सोशल मीडिया पर अपनी एक वीडियो वायरल करते हैं। जिसमें वे इस कत्ल की जिम्मेवारी लेते हैं। हम आपको वो वायरल वीडियो तो दिखा रहे हैं, लेकिन “मोगा टुडे न्यूज़” इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता कि क्या जिम्मेवारी लेने के बावजूद भी मंगा के हत्यारे यही लोग हैं या कोई और।  इधर जैसे जैसे प्रदर्शनकारियों की संख्या भड़ी, तो शाम लगभग 3:00 बजे, उन्होंने ये धरना श्यामलाल चौक से उठाकर लुधियाना फिरोजपुर जीटी रोड पर लगा दिया व नैशनल हाईवे को पूर्ण तौर पर बंद कर दिया।  इसके बाद पुलिस व  प्रशासनिक अधिकारियों ने सूझबूझ दिखाते हुए, पीड़ित परिवार को मुआवजा राशि के साथ साथ मृतक की पत्नी को नौकरी का भी आश्वासन दिया।  SDM SARANGPREET SINGH AUJLA SPD BAL KRISHAN SINGLA जिसके बाद यह धरना समाप्त हो गया, जिसकी जानकारी प्रदर्शनकारियों के एक आगू ने मीडिया से साझा की।  PAWAN GUPTA Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

मोगा पुलिस की बड़ी कार्यवाई ! 26 नौजवानों की बचाई जान ! जानो पूरा मामला !!

मोगा 13 मार्च (मुनीश जिन्दल) ‘युद्ध’ नशों के विरुद्ध’ मुहीम के तहत मोगा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 26 नौजवानों की जान बचाई है। क्या है पूरा मामला, इस संबंधी डीएसपी सिटी रविन्दर सिंह ने मीडिया से जानकारी साझा की।  DSP RAVINDER SINGH Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

12 मामले ! 18 व्यक्ति हैरोइन, नशीली गोलियां, ड्रग मनी, चूरा पोस्त, शराब सहित काबू ! एक औरत भी शामिल !!

मोगा 12 मार्च (मुनीश जिन्दल) ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ मुहिम के तहत एसएसपी मोगा अजय गांधी के निर्देश में काम करते हुए जिला मोगा के विभिन्न पुलिस थानों की पुलिस ने कुल 18 लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 95 ग्राम हैरोइन, 820 नशीली गोलियां, 9 हजार रु ड्रग मनी, 25 बोतल नाजायज शराब व तीन किलो डोडे चूरा पोस्त बरामद किया है।  ऐंटी नारकोटिक ड्रग सैल के थानेदार बलविंदर सिंह ने गश्त के दौरान एक मुखबिर की सूचना पर अर्शदीप सिंह उर्फ़ अर्श वासी बधनी कलां को गिरफ्तार कर उसके पास से 300 गोलियां नशीली गोलियां बरामद की हैं। इस संबंधी पुलिस थाना बधनी कलां में मामला दर्ज किया गया है। थाना बधनी कलां के ही सहायक थानेदार गुरप्रीत सिंह ने गश्त के दौरान रेशम सिंह उर्फ रेषु वासी बधनी कलां को गिरफ्तार कर उसके पास से 260 नशीली गोलियां बरामद की हैं। थाना बाघापुराना के सहायक थानेदार कश्मीर सिंह ने गश्त के दौरान एक मुखबिर की सूचना पर रवि सिंह उर्फ शैरी वासी बाघापुराना व गोबिन्द सिंह उर्फ़ गोगा वासी गांव घोलिया कलां को गिरफ्तार कर उनके पास से 20 ग्राम हैरोइन व 2200 रुपए ड्रग मनी बरामद की है। थाना बाघापुराना के ही सहायक थानेदार गुरप्रीत सिंह ने गश्त के दौरान एक मुखबिर की सूचना पर गुरविंदर सिंह और कोमल वासी बाघापुराना को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 25 बोतल नाजायज शराब बरामद की है। थाना बाघापुराना की पुलिस पार्टियां, काबू किए लोगों के साथ। थाना सिटी साउथ के थानेदार सतनाम सिंह ने गश्त के दौरान एक मुखबिर की सूचना पर नरेश कुमार वासी जालंधर कॉलोनी मोगा, कमलदीप सिंह उर्फ बाबा वासी पुलीवाला मोहल्ला, मोगा व मनिंदर सिंह उर्फ मिन्का वासी मोहल्ला लोहारिया को गिरफ्तार कर उनके पास से 30 ग्राम हीरोइन व 3 हजार रु ड्रग मनी बरामद की है। इसके अलावा थाना सिटी एक की सहायक थानेदार चरणजीत कौर ने गश्त के दौरान एक मुखबिर की सूचना पर प्रकाश सिंह वासी शहीद भगत सिंह नगर, मोगा को गिरफ्तार कर उसके पास से 3 किलोग्राम डोडे चूरा पोस्त बरामद किए हैं।  सिटी एक व सिटी साउथ की पुलिस पार्टियां, काबू किए लोगों के साथ। थाना सदर के सहायक थानेदार गुरदेव सिंह ने गश्त के दौरान हरमेल सिंह उर्फ मेला व लखवीर सिंह उर्फ लक्खी, दोनों वासी बुककंवाला को गिरफ्तार कर उनके पास से 10 ग्राम हैरोइन व 1800 रुपए ड्रग मनी बरामद की है। इसी प्रकार थाना फतेहगढ़ पंजतूर के सहायक थानेदार मेजर सिंह ने अगस्त के दौरान सैमुअल उर्फ मुरली वासी फतेहगढ़ पंजतूर को गिरफ्तार कर उसके पास से 70 नशीली गोलियां बरामद की हैं।  थाना फतेहगढ़ पंजतूर व सदर की पुलिस पार्टियां, काबू किए लोगों के साथ। सीआईए स्टाफ के सहायक थानेदार सुखविंदर सिंह ने गश्त के दौरान एक मुखबिर की सूचना पर हरमेश सिंह महेशा वासी दौलेवाला व सुखविंदर सिंह उर्फ मंदर वासी गांव रतिया को गिरफ्तार कर उनके पास से 5 ग्राम हैरोइन व 100 नशीली गोलियां बरामद की हैं। थाना कोट ईसे खां के सहायक थानेदार परविंदर सिंह ने गश्त के दौरान एक मुखबिर की सूचना पर जगतार सिंह व अवतार सिंह वासी दौलेवाला को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 30 ग्राम हैरोइन व 2 हजार रु ड्रग मनी बरामद की है। सीआईए स्टाफ की पुलिस पार्टी, काबू किए लोगों के साथ। इसी प्रकार थाना धर्मकोट के सहायक थानेदार कुलदीप सिंह ने गश्त के दौरान शक की बिनाह पर ज्योत कौर उर्फ ज्योति वासी नूरपुर हकीमा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 50 खुली नशीली गोलियां बरामद की हैं। इसके अलावा थाना अजितवाल के सहायक थानेदार वीरेंद्र कुमार ने गश्त के दौरान शक की बिनाह पर जसवीर सिंह वासी गांव चूहड़ चक्क, जिला मोगा को गिरफ्तार कर उसके पास से 40 नशीली गोलियां बरामद की हैं। यहां जिक्रयोग्य है कि संबंधित थानों द्वारा पकड़े गए लोगों के खिलाफ बनती धाराओं के तहत मामले दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही को अमल में लाया जा रहा है। एसएसपी अजय गांधी ने असमाजिक तत्वों को चेतावनी दी है कि वे सुधर जाएं, अन्यथा पुलिस किसी को भी नहीं छोड़ेगी। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…
error: Content is protected !!