logo

Crime

थाना सिटी साउथ की पुलिस को मिले दो नशेड़ी ! फिर जानो ……… क्या हुआ अंजाम !!

मोगा 16 जनवरी (अशोक मौर्या) INSPECTOR GURJINDER PAL SINGH SHO CITY SOUTH थाना सिटी साउथ के प्रभारी गुरजिंदर पाल सिंह सेखों ने बताया कि उनके थाने की सहायक थानेदार मनप्रीत कौर जब शक्की व्यक्तियों को काबू करने के लिए पुलिस पार्टी के साथ इलाके में गश्त कर रही थी, तो भूपिन्दर सिंह उर्फ़ भिंदा और नवदीप सिंह उर्फ नवीं, दोनों वासी तलवंडी भंगेरियां उन्हें नशे की हालत में मिले। थाना प्रभारी ने बताया कि उक्त दोनों लोगों का नशे का सेवन इतना अधिक था, कि वे ठीक से खड़े भी नहीं हो पा रहे थे। जिसके चलते उक्त दोनों दोषियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ बनती धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में सरकारी स्कूल का अध्यापक गिरफ्तार !!

अध्यापक ने खुद को बताया निर्दोष !! मोगा 16 जनवरी (अपराध संवाददाता) मोगा में पुलिस ने एक बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में सरकारी स्कूल के गणित के एक अध्यापक को गिरफ्तार किया है। INSPECTOR GURJINDER PAL SINGH SHO CITY SOUTH थाना सिटी साउथ के प्रभारी गुरजिंदर पाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यह मामला लड़की की माता की शिकायत पर दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि हालांकि मामला 9-10 महीने पुराना है। पहले शिकायत पक्ष की ओर से स्कूल की प्रिंसिपल सहित ‘चाइल्ड वैलफेयर एसोसिएशन’ को शिकायत दी गई थी। लेकिन जब उन्हें संतुष्टि नहीं हुई, तो मामला पुलिस के ध्यान में लाया गया। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बनती धाराओं के तहत संबंधित गणित अध्यापक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।  इधर पुलिस द्वारा काबू किए गए सरकारी स्कूल के अध्यापक कुलदीप सिंह ने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि यह मामला पुराना है। उन्हें इस संबंधी अधिक जानकारी नहीं है।  Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

मोगा में लूट की एक बड़ी घटना नाकाम ! समय रहते पुलिस ने 5 को किया काबू !!

मोगा 14 जनवरी (मुनीश जिन्दल) एसएसपी मोगा आईपीएस अधिकारी अजय गांधी के दिशा निर्देशों के तहत शरारती अनसरों के खिलाफ चलाई मुहीम के अन्तर्गत्त मोगा में लूट की एक बड़ी घटना उस समय नाकाम हो गयी, जब थाना सिटी साउथ की पुलिस ने लूट की योजना बनाते 5 लोगों को काबू कर उनके पास से हथियार, एक कार व एक मोटरसाइकिल बरामद किया। थाना सिटी साउथ के प्रभारी गुलजिंदर पाल सिंह सेखों ने बताया कि पुलिस द्वारा काबू किए गए सभी लोगों पर पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। इंस्पैक्टर सेखों ने इस मामले संबंधी विस्तार पूर्वक जानकारी साझा की : INSPECTOR GURJINDER PAL SINGH SEKHON, SHO, PS CITY SOUTH, MOGA Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

ब्रेकिंग ! मोगा पुलिस की बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ में एक बदमाश को लगी गोली ! जानो पूरा मामला

मोगा 14 जनवरी (मुनीश जिन्दल) मंगलवार को मोगा पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक युवक के बाएं पट्ट में गोली लगी है। पुलिस ने मौके से घायल युवक के एक अन्य साथी को भी गिरफ़्तार किया है। जबकि पुलिस, इन दोषियों के अन्य चार साथियों की तलाश कर रही है। पुलिस ने काबू किए गए दोनों युवकों के पास से हथियार के इलावा एक मोटरसाइकिल भी बरामद किया है।  कहां हुई है ये मुठभेड़ ? कौन थे ये युवक ? पुलिस इनके समीप कैसे पहुंची ? क्या क्या इनसे बरामद हुआ है ? कहां के रहने वाले हैं ये युवक ? हमारे इन सभी सवालों के जवाब एसपी हैडक्वार्टर गुरशरणजीत सिंह संधू ने मीडिया कर्मियों से साझा किए :  PPS GURSHARANJIT SINGH SANDHU, SPH MOGA Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

मोटरसाइकिल काटकर बेचने वाले कबाड़िये की दुकान सील ! 20 इंजन, 1 मोटरसाइकल बरामद !!

मोगा 13 जनवरी (मुनीश जिन्दल) जिला पुलिस प्रमुख, आईपीएस अधिकारी अजय गांधी के दिशा निर्देश पर काम करते हुए थाना सिटी एक की पुलिस ने एक कबाड़िये के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसकी दुकान को सील किया है। मिली जानकारी के मुताबिक उक्त ककबाड़िया चोरी के मोटरसाइकिल खरीद कर, उन्हें काटकर, आगे बेचता था। पुलिस ने इस कबाड़ियों के कब्जे से मोटरसाइकिलों के 20 इंजन व एक मोटरसाइकिल भी बरामद किया है। इस संबंधी थाना सिटी एक के प्रभारी इंस्पैक्टर गुरप्रीत सिंह ने मीडिया से जानकारी साझा की : INSPECTOR GURPREET SINGH, SHO CITY 1 Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

चाइना डोर को लेकर पंजाब पुलिस ‘ऐक्शन’ में ! थाना प्रभारी ने की दुकानों की चेकिंग !!

मोगा 11 जनवरी (मुनीश जिन्दल) पंजाब में आए दिन चाइना डोर के कारण अनेक हादसे हो रहे हैं। जिसे लेकर पंजाब पुलिस, चाइना डोर की रोकथाम को लेकर काफी गंभीर है। जिसके चलते थाना सिटी साउथ के प्रभारी गुरजिंदर पाल सिंह सेखों द्वारा अपनी टीम के साथ अपने पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आते इलाके में दुकानों की चेकिंग की गई। इस अवसर पर थाना प्रभारी इंस्पैक्टर सेखों व उनकी टीम की ओर से जहां दुकान में पड़ी डोर की बारीकी से जांच की गई, वहीं दुकानदारों के स्टोर भी चेक किए गए। इंस्पेक्टर गुरजिंदर पाल सिंह अपनी टीम के साथ एक दुकान में चेकिंग करते हुए। (छाया: डैस्क) INSP. GURJINDER PAL SINGH SEKHON इस मौके पर एकत्रित दुकानदारों को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस प्रत्येक त्यौहार में आम जनता के साथ है। लेकिन किसी की जान की कीमत पर नहीं। उन्होंने दुकानदारों से अपील की कि वे लोग निश्चिन्त होकर पतंग व डोर बेच सकते हैं। लेकिन चाइना डोर नहीं। थाना प्रभारी सेखों ने दुकानदारों को राज्य में हुई अनेक दुर्घटनाओं का हवाला देते हुए अपील की कि कोई भी दुकानदार चाइना डोर ना बेचे। उनके मात्र थोड़े से रुपयों का लालच किसी की जान ले सकता है। ऐसा ना हो कि किसी भी व्यक्ति के लिए कोई भी त्यौहार या कोई भी खेल किसी बड़ी दुर्घटना या उसकी मौत का कारण बन जाए। इंस्पेक्टर गुरजिंदर पाल सिंह ने दुकानदारों को यह भी अपील की कि अगर उनके ध्यान में कोई भी ऐसा दुकानदार आता है, जो किसी भी प्रकार से चाइना डोर की बिक्री में शामिल है, तो उसे तुरंत उनके ध्यान में लाया जाए। उन्होंने विशवास दिलाया कि पुलिस की सहायता करने वाले व्यक्ति का नाम गुप्त रखा जायेगा।  थाना प्रभारी ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि अगर कोई भी व्यक्ति चाइना डोर बेचता पकड़ा गया, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

2.5 किलो अफीम सहित एक व्यक्ति काबू ! पुलिस रीमांड लेने में जुटी पुलिस !!

मोगा 10 जनवरी (मुनीश जिन्दल) मोगा पुलिस को उस समय एक बड़ी सफलता हाथ लगी, जब एंटी नारकोटिक ड्रग सैल मोगा की पुलिस पार्टी ने एक व्यक्ति को उसकी स्विफ्ट कार सहित काबू कर उसके पास से 2 किलो 520 ग्राम अफीम बरामद की। जिसके बाद थाना बधनीकलां में अधीन धारा 18-61-85 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। PPS ANWAR ALIDSP NIHAL SINGH WALA DSP निहाल सिंहवाला अनवर अली ने बताया कि सहायक SI सतनाम सिंह, जब पुलिस पार्टी सहित एमडी होटल बधनीकलां मौजूद थे, तो एक मुखबिर ने उन्हें सूचना दी कि हरपाल सिंह वासी सेमा कलां जिला बठिंडा, अफीम बेचने का धंधा करता है। वह आज भी अफीम बेचने के लिए अपनी सफेद रंग की स्विफ्ट कार पर सवार होकर बधनीकलां एरिया में आया हुआ है। जो कि इस वक्त बधनीकलां की दाना मंडी में किसी ग्राहक का इंतजार कर रहा है। अगर समय रहते वहां रेड किया जाए तो उसके पास से अफीम बरामद हो सकती है। उन्होंने बताया कि जब पुलिस द्वारा ग्रेन मार्केट बधनीकलां में रेड की गई, तो हरपाल सिंह वासी जिला बठिंडा को गिरफ्तार कर उसके पास से 2 किलो 520 ग्राम अफीम बरामद हुई। उन्होंने बताया कि दोषी हरपाल सिंह को अदालत में पेश कर उसका पुलिस रिमांड हासिल करने की कार्यवाही को अमल में लाया जा रहा है, ताकि उसके अगले व पिछले लिंक की गहराई से जांच हो सके।  Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

अलग अंदाज में दिखे एसएसपी अजय गांधी ! जानें वजह !!

मोगा 10 जनवरी (मुनीश जिन्दल) आईये आप पहले जरा एक नजर इस वीडियो पर डाल लें : दोस्तों आपने अक्सर एसएसपी मोगा, आईपीएस अधिकारी अजय गांधी को विभिन्न मीडिया प्लैटफॉर्म पर या अपने दफ्तर में सूट बूट पहने या पुलिस अधिकारी की वर्दी में ही देखा होगा। लेकिन शुक्रवार को स्थानीय जोगिंदर सिंह चौक में एसएसपी अजय गांधी एक अलग अंदाज में नजर आए। इस मौके पर उनके साथ अन्य पुलिस अधिकारी, पुलिस कर्मचारी, सिविल अधिकारी, स्कूली विद्यार्थियों के इलावा विभिन्न एनजीओ के सदस्य भी मौजूद थे। क्या कारण था SSP साहिब के इस अलग अंदाज का ? इसके लिए आपको ले चलते हैं एसएसपी मोगा अजय गांधी के पास : IPS AJAY GANDHI, SSP MOGA Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

पुलिस ने चोरी हुए 15 स्मार्ट मोबाइल फोन किए बरामद ! 2 दोषी काबू !!

मोगा 9 जनवरी (मुनीश जिन्दल) शरारती अनसरों के खिलाफ चलाई मुहिम के तहत थाना सिटी साउथ की पुलिस को उस समय एक बड़ी सफलता हाथ लगी, जब पुलिस ने दो लोगों को काबू कर उनके पास से चोरी के कुल 15 स्मार्ट मोबाइल फोन बरामद किए। आइए, पहले आप यह जान लें कि पुलिस द्वारा कौन से स्मार्टफोन बरामद किए गए हैं :  थाना सिटी साउथ की पुलिस पार्टी काबू किए मोबाइल चोरों के साथ। (छाया: डैस्क) INSP GULJINDER PAL SINGH थाना सिटी साउथ के प्रभारी इंस्पेक्टर गुलजिंदर पाल सिंह सेखों ने बताया कि यह सभी मोबाइल फोन भिन्न-भिन्न तारीखों में चोरी हुए थे। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा इस संबंधी दो लोगों को, हरप्रीत सिंह उर्फ़ सत्ता व मनदीप सिंह उर्फ जज्जी,  दोनों वासी मैहना को काबू कर उनके खिलाफ BNSS के तहत मामला दर्ज किया गया है। व पुलिस द्वारा काबू किए गए दोषी हरप्रीत सिंह के खिलाफ थाना सिटी साउथ में अधीन धारा 379, 411, 379-बी के तहत पहले से भी मामला दर्ज है। थाना प्रभारी सेखों ने बताया कि अब दोनों का पुलिस रिमाण्ड लेकर, ये पता लगाया जायेगा कि इन लोगों द्वारा यह मोबाइल कहां से चोरी किए गए हैं व यह लोग आगे इन मोबाइल को कहां बेचते थे। Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

पति-पत्नी सहित कुल 8 लोग, गंदा काम करते काबू ! जानें क्या है पूरा मामला !!

 मोगा 9 जनवरी (मुनीश जिन्दल) सीआईए स्टाफ मैहना की पुलिस ने पति पत्नी सहित कुल आठ लोगों को, जो कि गंदे काम में लिप्त थे, को काबू किया है। इस संबंधी एसपीडी बालकृष्ण सिंगला ने मीडिया से जानकारी साझा की। इस मौके पर उनके साथ डीएसपी डी लवदीप सिंह व सीआईए स्टाफ मैहना के इंचार्ज दलजीत सिंह बराड़ भी मौजूद थे। क्या है सारा मामला ? किन लोगों को पुलिस ने काबू किया गया है ? क्या है इन दोषियों का पिछोकड़ ? आप खुद ही जानलें SPD बालकृष्ण सिंगला से :  PPS BAL KRISHAN SINGLA, SPD MOGA, ADDRESSING A PC. Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...
error: Content is protected !!