logo

Crime

सगे बहन भाई, गंदा काम करते आए पुलिस गिरफ्त में !! जानो पूरा मामला !!

मोगा 29 जनवरी (मुनीश जिन्दल) थाना धर्मकोट के प्रभारी जतिंदर सिंह ने बताया कि उनके थाने के थानेदार चरणजीत सिंह ने बीती रात जिले के गांव कड़ियाल में गश्त के दौरान, शक के आधार पर जब एक लड़का व एक लड़की को रोककर उनकी तलाशी ली, तो उनके कब्जे से 50 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए लोगों की पहचान अंग्रेज सिंह व नेहा कौर, वासी गांव नूरपुर हकीमां, जिला मोगा के रूप में हुई है। व ये दोनों सगे बहन भाई हैं। इनकी उम्र महज 21 व 24 वर्ष है। उन्होंने बताया कि दोनों के खिलाफ अधीन धारा 21-61-85 एनडीपीएस एक्ट के अधीन मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी जतिंदर सिंह ने कहा कि अब दोनों को माननीय अदालत में पेश कर इनका पुलिस रिमाण्ड हासिल किया जाएगा। ताकि इनके अगले व पिछले, लिंक्स का पता लग सके।

ਚੋਰੀ ਦੇ 2 ਮੋਟਰਸਾਈਕਲਾਂ ਸਣੇ 2 ਚੜ੍ਹੇ ਅੜਿਕੇ ! ਜਾਣੋ ਪੁਲਿਸ ਕਾਰਵਾਈ !!

मोगा 29 जनवरी (मुनीश जिन्दल) ASI JASWANT SRAN पुलिस थाना बधनीकलां के प्रभारी इंस्पैक्टर गुरमेल सिंह ने बताया कि उनके पुलिस स्टेशन के सहायक थानेदार जसवंत सिंह सरां को गश्त के दौरान, एक मुखबिर ने सूचना दी थी कि नारायण सिंह उर्फ सेवक व जसप्रीत सिंह उर्फ काली, वासी गांव मीनीयां, मोटरसाइकिल चोरी करके, आगे बचने की फिराक में है। जिस पर दोषियों को काबू करके उनके पास से चोरी से दो मोटरसाइकिल बरामद किए गए। ASI जसवंत सिंह ने बताया कि यह बरामदगी जिले के गांव लोपो से हुई है। व फिलहाल दोनों ही दोषियों के खिलाफ अधीन धारा 303(2), 317(2) BNS 2023 के तहत मामला दर्ज किया गया है। ASI सरां ने कहा कि अब दोनों ही दोषियों को माननीय अदालत में पेश कर इनका पुलिस रीमान्ड लिया जाएगा। ताकि और कितने वाहन इनके द्वारा चोरी किए गए हैं, व चोरी के मोटरसाईकल आगे किन्हे बेचे गए हैं। इसकी जांच हो सके।

शहर में कुछ वाहन व जायदाद जब्त ! कीमत 52 लाख 46 हजार !! जानो मामला ………….

मोगा 27 जनवरी (मुनीश जिन्दल) एसएसपी मोगा, आईपीएस अजय गांधी के दिशा निर्देशों पर काम करते हुए NDPS एक्ट के DSP सरबजीत सिंह ने आरजी थाना चिड़िक के प्रभारी SI गुरपाल सिंह व अन्य पुलिस पार्टी को साथ लेकर शहर के अंदर, कोटकपूरा रोड पर एक हौंडा एक्टिवा, एक महिंद्रा बलैरो, एक रॉयल एनफील्ड मोटर साइकल, शहर के अंदर रिहायशी प्लाट, जिनकी कि पैमाइश 21 मरले है, को जब्त किया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़, पुलिस ने इस सारे सामन की कीमत 52 लाख 46 हजार रु आंकी है। आखिर क्या है, सारा मामला ?? इसके लिए आपको ले चलते हैं, DSP NDPS एक्ट सरबजीत सिंह के पास : PPS SARBJIT SINGH, DSP NDPS ACT

पुलिस ने एक ‘ऑडी’ व एक महिंद्रा गाडी की जब्त ! परिवार को अपील के लिए दिए 45 दिन !!

मोगा 27 जनवरी (मुनीश जिन्दल) जिला मोगा के एसएसपी, आईपीएस अजय गांधी के दिशा निर्देशों पर काम करते हुए जिले के कस्बा बाघापुराना के डीएसपी दलबीर सिंह सिद्धू ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ‘ऑडी’ गाड़ी, जिसकी कि कीमत 10 लाख रुपए व एक महिंद्रा गाड़ी, जिसकी कि कीमत 10 लाख से अधिक है, दोनों को जब्त करने संबंधी कस्बा बाघापुराना के गांव सुखानंद के एक घर में नोटिस चिपकाए हैं। इस मौके पर उनके साथ थाना समालसर के प्रभारी SI जनक राज, SI सतविंदर सिंह, ASI कुलदीप सिंह सहित अन्य पुलिस पार्टी मौजूद थी। बाघापुराना पुलिस द्वारा 68एफ के तहत की गई इस कार्रवाई के अधीन संबंधित परिवार को अपील के लिए 45 दिन का समय दिया गया है। अगर इस बीच संबंधित अधिकारी, उक्त परिवार की अपील को मंजूर नहीं करते हैं, तो ये गाड़ियां सरकार के पास चली जाएंगी।  क्या है सारा मामला ? जानते हैं कस्बा बाघापुराना के डीएसपी दलबीर सिंह सिद्धू से : PPS DALBIR SINGH SIDHU, DSP, SD BAGHAPURANA

हैरोइन सहित 3 काबू ! एक मोटरसाइकिल भी बरामद ! जानो कैसे हुए गिरफ्तार !!

मोगा 26 जनवरी (मुनीश जिन्दल) थाना सिटी एक के प्रभारी इंस्पैक्टर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उनके थाने की सहायक थानेदार चरणजीत कौर जब गश्त के दौरान, शक्की पुरुषों की तलाशी ले रही थी, तो एक मोटरसाइकिल को रोक कर, जब उस पर सवार 3 युवकों की तलाशी ली गई, तो उनके कब्जे से 50 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। उन्होंने बताया कि काबू किए गए लोगों की पहचान जगराज सिंह उर्फ़ जग्गा, आकाशदीप सिंह व लवजीत, तीनों वासी जीरा के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि अब तीनों दोषियों को माननीय अदालत में पेश कर, इनका पुलिस रिमाण्ड हासिल कर इनके बैकवर्ड व फॉरवर्ड लिंक की जांच की जाएगी।

दो सगे भाइयों सहित कुल पांच लोगों की 2 करोड़ 78 लाख रु की जायदाद सील !!

मोगा 23 जनवरी (मुनीश जिन्दल) जिला मोगा की सब डिवीजन धर्मकोट की पुलिस ने 68F के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए, दो सगे भाइयों सहित कुल पांच लोगों की 2 करोड़ 78 लाख रुपए की जायदाद सील की है। जायदाद सील करने के मौके पर DSP धर्मकोट रमनदीप सिंह, थाना कोट ईसे खां की प्रभारी SI सुनीता रानी सहित बड़ी संख्या में पुलिस फ़ोर्स मौजूद थी।  क्या है सारा मामला ? कौन हैं ये लोग, जिनकी जायदाद पुलिस ने सील की है ? पुलिस की आगे, ऐसे लोगों को क्या चेतावनी है ? इस संबंधी डीएसपी धर्मकोट रमनदीप सिंह ने मीडिया कर्मियों से बात की।  PPS RAMANDEEP SINGH, DSP DHARAMKOT

न्यू टाउन में बाइक सवार ने छीना महिला का पर्स ! घटना सीसीटीवी में हुई कैद !!

मोगा 23 जनवरी (अशोक मौर्या) आईए, पहले आप जरा एक नजर इस CCTV वीडियो पर डाललें :  ये घटना है बीती रात की शहर के पॉश इलाका नई टाउन की। जहां, जब एक महिला अपने पति के साथ रात को किसी प्रोग्राम से घर वापस आई, और जैसे ही वे लोग घर के अंदर दाखिल होने लगे, तो एक बाइक सवार युवक महिला का पर्स छीन कर भाग गया। हालांकि महिला से पर्स छीनने के बाद, बाइक सवार का मोटरसाइकल असंतुलित भी हुआ। और महिला के परिवार वालों ने उक्त युवक को पकड़ने का प्रयास भी किया। लेकिन इसी बीच वे सड़क पर गिर गए व मोटरसाइकिल सवार फरार होने में कामयाब हो गया। इस संबंधी पुलिस द्वारा क्या कार्यवाई अमल में ले जा रही है, इस संबंधी थाना सिटी साउथ के प्रभारी गुरजिंदर पाल सिंह सेखों ने मीडिया को जानकारी दी। INSP. GURJINDER PAL SINGH SEKHON, SHO, CITY SOUTH

चोरी के दो मोटरसाइकिल सहित एक काबू ! पुलिस कर रही, ये कार्यवाई ………..

मोगा 23 जनवरी (मुनीश जिन्दल) पुलिस स्टेशन समालसर के प्रभारी SI जनक राज ने बताया कि उनके थाने के सहायक थानेदार सुखविंदर सिंह को गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि लखवीर सिंह वासी गांव रोडे, चोरी के मोटरसाइकिल बेचने का आदि है। उससे पूछताछ के दौरान चोरी के मोटरसाइकिल बरामद हो सकते हैं। जिस पर कार्रवाई करते हुए जब दोषी लखवीर सिंह को काबू कर उससे पूछताछ की गई, तो उसके पास से चोरी के दो मोटरसाइकिल, जिन पर कि कोई नंबर नहीं लगा हुआ था, बरामद किए गए। थाना प्रभारी ने बताया कि लखवीर सिंह के खिलाफ अधीन धारा 303(2), 317(2) BNS 2023 के अधीन मामला दर्ज किया गया है। व अब दोषी को माननीय अदालत में पेश कर, इसका पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। ताकि इसने और कितनी चोरियां की है व चोरी के वाहन कहां व किसे बेचे हैं, इसका पता लगाया जाएगा।

बसंत पंचमी से पहले, चाइना डोर सहित दो किए काबू ! SPH का जनता के नाम जरूरी संदेश …………

मोगा 23 जनवरी (मुनीश जिन्दल) बसंत पंचमी का त्यौहार किसी का खराब ना जाए। इस बात को लेकर जिला पुलिस गंभीर है। जिला पुलिस प्रमुख, आईपीएस अजय गांधी के दिशा निर्देशों तहत जिले के सभी पुलिस थानों व चौंकियों की पुलिस चाइना डोर संबंधी बड़े स्तर पर छापेमारी कर रही है। इसी कड़ी के तहत पुलिस स्टेशन धर्मकोट व सिटी साउथ की पुलिस  भी हाथ लगी है। दोनों ही पुलिस थानों की पुलिस ने एक-एक व्यक्ति को काबू कर उनसे चाइना डोर बरामद की है। कितनी चाइना डोर बरामद हुई है ?? इस संबंधी जहां SPH गुरुशरणजीत सिंह संधू ने मीडिया से जानकारी साझा की, वहीं उन्होंने आम जनता के नाम एक महत्वपूर्ण संदेश भी दिया। PPS GURSHARANJEET SINGH SANDHU, SPH MOGA

नशीली गोलियों सहित दो काबू !! पुलिस इस कार्यवाई में जुटी ………….

मोगा 22 जनवरी (मुनीश जिन्दल) INSP. GURJINDER PAL थाना सिटी साउथ के प्रभारी इंस्पेक्टर गुरजिंदर पाल सिंह सेखों ने बताया कि उनके थाने की सहायक थानेदार मनप्रीत कौर, जब अपने साथी कर्मचारियों सहित कच्चा घलकलां रोड पर गश्त कर रही थी, तो उन्होंने अमृतपाल सिंह उर्फ काका वासी जैतो, व मंगलजीत सिंह उर्फ मांगा वासी किला नौं बहार, जिला फरीदकोट को काबू कर उनके पास से 190 गोलियां एटीजोलम की बरामद की हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों व्यक्तियों के खिलाफ अधीन धारा 22  एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। अब दोनों को माननीय अदालत में पेश कर, उनके अगले व पिछले लिंक की जांच के लिए इनका पुलिस रीमांड हासिल किया जाएगा। 
error: Content is protected !!