logo

Crime

अफीम बेचने से पहले ही उठा लिए पुलिस ने ! जानो, फिर क्या हुआ ??

मोगा 3 फरवरी (मुनीश जिन्दल) बाहरी जिलों के दो नौजवानों को सीआईए स्टाफ मैहना की पुलिस ने उस वक्त काबू कर लिया, जब वे किसी को अफीम बेचने की फिराक में थे।  कौन हैं ये युवक ? कहां के रहने वाले हैं ये युवक ? पुलिस ने कहां से इन्हें काबू किया है ? पुलिस द्वारा क्या कार्यवाई अमल में लाई गई है ? इन सभी सवालों के जवाब एसपीडी बालकृष्ण सिंगला ने मीडिया से साझा किए। इस मौके पर उनके साथ सीआईए स्टाफ मैहना के इंचार्ज इंस्पैक्टर दलजीत सिंह बराड़ भी मौजूद थे। SPD BAL KRISHAN SINGLA

मोगा में लूटी गई, अबोहर की बोलेरो गाड़ी, पुलिस ने की बरामद ! दोषी, फिलहाल फरार !!

मोगा 3 फरवरी (मुनीश जिन्दल) बीती 1 फरवरी की दरम्यानी रात को अबोहर से जालंधर जा रही एक बोलेरो गाड़ी, जिसे कि जिला मोगा के थाना कोट-इसे-खां के क्षेत्र में लूट लिया गया था, को पुलिस ने बरामद कर लिया है। इस गाड़ी में दो भैंसें व दो कट्टे लदे हुए थे। हलांकि थाना कोट-इसे-खां की प्रभारी सुनीता रानी व उनकी टीम द्वारा बोलेरो गाड़ी तो बरामद कर ली गई है। लेकिन इस लूट में शामिल तीनों आरोपी फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। धर्मकोट सब डिवीजन के डीएसपी रमनदीप सिंह ने मीडिया से जानकारी साझा की। RAMANDEEP SINGH, DSP DHARAMKOT

मोगा पुलिस व बदमाशों में चली सीधी गोलियां ! दो घायल ! 3 अन्य गिरफ्तार !

मोगा 2 फरवरी (मुनीश जिन्दल) आइए, पहले आप जरा मौका वारदात की इस वीडियो पर एक नजर डाल लें : अब आप, उन बदमाशों को भी देखलें, जो इस मुठभेड़ में घायल हुए हैं। व फिलहाल ये लोग स्थानीय सरकारी हस्पताल में उपचार अधीन हैं :  अब आपको समझाते हैं, कि आखिरकार हुआ क्या है। रविवार देर शाम जिला मोगा के गांव चुगाह कलां के नजदीक पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। जिसमें दो बदमाश, पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। जबकि उनके अन्य तीन साथियों को पुलिस ने मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। इस सारे घटनाक्रम में अच्छी बात यह रही कि सभी पुलिसकर्मी सुरक्षित हैं।  आपको बतादें कि सब डिवीजन धर्मकोट के डीएसपी रमनदीप सिंह, सीआईए इंचार्ज दलजीत सिंह बराड़, थाना कोट-ईसे-खां की प्रभारी सुनीता रानी को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में वे पांच बदमाश, जो कि पहले भी अन्य अनेक जिलों में लूटपाट की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं, घूम रहे हैं और अब वे फिर से किसी अन्य वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। जैसे ही पुलिस पार्टी ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की, तो उन्होंने पुलिस पर ओपन फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाश घायल हो गए। जबकि तीन अन्य बदमाशों को पुलिस ने मौके से ही गिरफ्तार कर लिया।  एसएसपी मोगा, आईपीएस अजय गांधी मौके पर पहुंचकर मीडिया के रूबरू हुए और उन्होंने मामले संबंधी विस्तृत जानकारी सांझा की। IPS AJAY GANDHI, SSP MOGA

युवक के कपड़े उतार, हाथ बांधकर, पूछताछ की वीडियो वायरल ! पुलिस एक्शन में !!

मोगा 2 फरवरी (मुनीश जिन्दल) आईये पहले आप जरा, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस वीडियो पर एक नजर डाल लें। VIRAL VIDEO अपने वीडियो में साफ देखा कि किस प्रकार, भरपूर सर्दी में, एक युवक, जिसके तन पर कपड़े नहीं हैं। उसके हाथ बंधे हुए हैं। कुछ लोगों द्वारा उससे पूछताछ की जा रही है। पूछने वाले, पकडे गए व्यक्ति द्वारा मोटरसाइकिल चोरी करने की बात कह रहे हैं। और फिलहाल वीडियो में वह व्यक्ति भी चोरी करने की बात कबूल कर रहा है। जिसके बाद उक्त लोग, उस हाथ बंधे व्यक्ति से उसके परिवार संबंधी भी जानकारी हासिल करते हैं।  ये वीडियो कहां की है ? इस बात की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन कुछ जानकार, इस वीडियो को, किसी ट्रक यूनियन की बता रहे हैं। लेकिन फिलहाल ‘मोगा टुडे न्यूज़’, इस बात की पुष्टि नहीं करता है, कि ये वीडियो कहां की है ? यह वीडियो ट्रक यूनियन की है या नहीं, यह तो पुलिस जांच का विषय है। लेकिन फिलहाल आपको सुनाते हैं कि डीएसपी रविन्दर सिंह ने, इस वीडियो संबन्धी क्या कहा ? DSP CITY, RAVINDER SINGH

नाटकीय अंदाज में, हथियार की नोक पर, छीनी टोयोटा कोरोला ! फिर जानो क्या हुआ अंजाम !!

मोगा 2 फरवरी (मुनीश जिन्दल) जिला मोगा के गांव रेडवां के गुरसेवक सिंह से बीते दिन नाटकीय अंदाज में उसकी टोयोटा कोरोला गाड़ी छीनने का मामला सामने आया है। पीड़ित गुरसेवक सिंह से बीते दिन नाटकीय अंदाज में उसकी टोयोटा कोरोला गाड़ी, तेजधार हथियार की नौक पर उस वक्त छीनी गई, जब वह अपने साथी के साथ धर्मकोट की और आ रहा था।  पीड़ित के मुताबिक़, रास्ते में गुरतेज सिंह, जो की अपनी एक्टिवा पर सवार था, ने अपनी एक्टिवा, उनकी गाड़ी के आगे गिरा दी। और जैसे ही गुरसेवक सिंह ने इंसानियत के नाते उतरकर गुरतेज सिंह की सहायता करते हुए उसे उठाने की कोशिश की, तो गुरतेज तेजधार हथियार दिखाकर उससे उसकी टोयोटा कोरोला गाड़ी छीन कर फरार हो गया। उसके बाद इस घटना का क्या अंजाम हुआ ? इस संबंधी मीडिया कर्मियों ने थाना धर्मकोट के प्रभारी जतिंदर सिंह से बात की। INSP. JATINDER SINGH, SHO DHARAMKOT

456 ग्राम हेरोइन सहित चार काबू ! 61300 रु ड्रग मनी भी बरामद !!

मोगा 1 फरवरी (मुनीष जिन्दल) एसएसपी मोगा, आईपीएस अजय गांधी के दिशा निर्देशों पर नशों के खिलाफ चलाई मुहीम के तहत जिला मोगा के विभिन्न पुलिस थानों, जिनमें बाघापुराना, थाना सिटी साउथ, थाना सिटी एक व थाना समालसर शामिल हैं, कि पुलिस ने कार्यवाई करते हुए कुल चार लोगों को हेरोइन सहित काबू किया है। इसके साथ ही थाना सिटी साउथ की पुलिस द्वारा काबू किए गए व्यक्ति के पास से हेरोइन के साथ साथ 61 हजार 300 रु की ड्रग मनी भी बरामद हुई है।  थाना सिटी साउथ व थाना सिटी एक की पुलिस द्वारा काबू किए गए कुल दो दोषियों संबंधी डीएसपी सिटी रविन्दर सिंह ने मीडिया से जानकारी साझा की। इस मौके पर उनके साथ थाना सिटी साउथ के प्रभारी इंस्पैक्टर गुरजिंदर पाल सिंह सेखों भी मौजूद थे। PPS RAVINDER SINGH, DSP CITY पुलिस थाना सिटी साउथ की पुलिस पार्टी, काबू किए गए दोषी के साथ।  थाना बाघापुराना की पुलिस द्वारा काबू किए गए व्यक्ति संबन्धी थाना बाघापुराणा के प्रभारी जसबरिंदर सिंह ने मीडिया को जानकारी दी।  JASBARINDER SINGH, SHO BAGHAPURANA इसी प्रकार थाना समालसर के प्रभारी जनक राज ने बताया कि उनके थाने के सहायक थानेदार कुलदीप सिंह जब इलाके में गश्त कर रहे थे, तो शक्की पुरुषों की तलाशी के दौरान जब उन्होंने शगनदीप सिंह उर्फ शगन वासी हर गोबिन्द नगर, कोटकपूरा, जिला फरीदकोट को रोककर उसकी तलाशी ली, तो उसके पास से 20 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। उन्होंने बताया कि पकड़े गए दोषी शगनदीप सिंह के खिलाफ अधीन धारा 21-61-85 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

एक नाबालिग को, पुलिस ने, उसके बड़े भाई सहित किया काबू ! जानो पूरा मामला !!

मोगा 31 जनवरी (मुनीश जिन्दल) थाना धर्मकोट के प्रभारी जतिन्दर सिंह ने बताया कि उनके पुलिस स्टेशन के सहायक थानेदार कुलदीप सिंह जब बीती रात जिले के गांव किशनपुरा में गश्त कर रहे थे, तो जब उन्होंने शक के आधार पर जब दो युवकों को रोककर उनकी तलाशी ली, तो उनके पास से 5 ग्राम हैरोइन व एक कंप्यूटराइजड कण्डा बरामद हुआ। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस द्वारा काबू किए गए दोनों युवक सगे भाई हैं व इनमें, एक नाबालिग भी है। व ये दोनों ही जिले के गांव गट्टी जट्टा के रहने वाले हैं। अब इनके खिलाफ थाना धर्मकोट में अधीन धारा 21-61-85 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। व अगली कार्रवाई को अमल में लाया जा रहा है।

जिला पुलिस की और से हथियारों सहित 2 काबू ! SPD ने किया अहम खुलासा !!

थाना बधनी कलां की पुलिस पार्टी, काबू किए गए दोषी के साथ। (फोटो: डैस्क) मोगा 31 जनवरी (मुनीश जिन्दल) एसएसपी मोगा, आईपीएस अजय गांधी की योग अगुवाई में डीएसपी निहाल सिंह वाला अनवर अली के दिशा निर्देशों के तहत काम करते हुए जहां बधनी कलां पुलिस थाना के प्रभारी इंस्पैक्टर गुरमेल सिंह व उनकी टीम ने एक व्यक्ति को हथियार सहित काबू किया, वहीं पुलिस स्टेशन निहाल सिंह वाला के प्रभारी पूरन सिंह व उनकी टीम ने भी एक व्यक्ति को हथियार सहित काबू किया है। इस संबंधी एसपीडी बालकृष्ण सिंगला ने मीडिया से जानकारी साझा की PPS BAL KRISHAN SINGLA (SPD)

सीनियर अकाली नेता व उसके परिवार पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज ! गिरफ्तारी बाकी !!

मोगा 30 जनवरी (मुनीश जिन्दल) पुलिस फाइलों से मिली जानकारी के अनुसार बाघापुराना वासी अक्षय गोयल ने अक्टूबर 2024 में जिला पुलिस प्रमुख को दिए एक शिकायती पत्र में आरोप लगाया था की दीपक वासी अहाता बदन सिंह व उसके पारिवारिक सदस्य, जिनमें उसकी धर्मपत्नी व उसका बेटा शामिल हैं, ने मिलकर उसे ‘छोटू महाराज फ्रेंचाइजी’ दिलवाने का झांसा देकर उससे 24 लाख से अधिक की ठगी मारी है। जिस पर एसपीडी की जांच व डीए लीगल की राय के बाद यह मामला दर्ज किया गया है। यह मामला दीपक, उसकी पत्नी व उसके बेटे के खिलाफ अधीन धारा 420, 120 (बी) के तहत दर्ज किया गया है। फिलहाल इस मामले में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।  इधर जब इस संबंधी दीपक से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वह पिछले 27 वर्षों से शिरोमणी अकाली दल पार्टी से जुड़े हुए हैं। किसी का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि पिछले समय में, इलाके के कुछ मोहतवार लोग, उन्हें आम आदमी पार्टी में शामिल करवाना चाहते थे। लेकिन उन्होंने साफ़ मना कर दिया था। जिसके चलते, एक राजनीतिक रंजिश के तहत उनपर ये मामला दर्ज किया गया है। बकौल दीपक, जहां पुराने समय में वे शिरोमणी अकाली दल के यूथ विंग के प्रधान रहे हैं, वही वे पार्टी के सीनियर उप प्रधान भी रहे हैं। उन्होंने शीघ्र ही इस संबंधी एक पत्रकार वार्ता कर इस मामले की सच्चाई से पर्दा उठाने की भी बात कही।  भले ही बाघापुराना पुलिस द्वारा SPD की जांच आदेश के बाद धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं के तहत ये मामला दर्ज किया गया है। लेकिन  फिलहाल, पुलिस द्वारा ठहराए गए कथित दोषी दीपक द्वारा इस मामले को राजनीति से प्रेरित बताने के बाद, जरूर इस मामले ने नया मोड़ ले लिया है। अब आने वाले वक्त में, ऊँठ किस करवट बैठेगा, ये तो आने वाला समय ही बताएगा।

मिड-डे-मील में खामियां ! स्कूल प्रिंसिपल को कारण बताओ नोटिस जारी ! आंगनबाड़ी सैंटरों का सामान, मिला वर्करों के घरों से !!

मोगा 29 जनवरी (मुनीश जिन्दल) जिला मोगा के अनेक सरकारी स्कूलों व आंगनबाड़ी सैंटरों में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया जब पंजाब स्टेट फूड कमीशन के सदस्य चेतन प्रकाश धालीवाल ने जिला मोगा का अचानक द्वारा कर नैशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट 2013 के अधीन चल रही अलग-अलग स्कीमों का बारीकी से निरीक्षण किया गया। इस दौरे दौरान, सरकारी प्राइमरी व मिडिल स्कूल, फतेहगढ़ कोरोटाना, सरकारी प्राइमरी व सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, धर्मकोट, सरकारी प्राइमरी स्कूल, अगवाड़ कालू-के व इसके साथ ही आंगनवाड़ी सैंटर, फतेहगढ़ कोरोटाना, धर्मकोट, अगवाड़ कालू-के का दौरा भी किया गया।  इसके बाद आंगनबाड़ी सैंटरो की चेकिंग की गई। सैंटरों में लाभ पात्रीयों संबंधी व उन्हें दिए जाने वाले लाभ की जानकारी प्राप्त की गई। चेकिंग दौरान फतेहगढ़ कोरोटाना के सैंटर का प्रबंध ठीक पाया गया। लेकिन आंगनबाड़ी सैंटर, धर्मकोट में चल रहे चार सैंटरों में से एक सैंटर की वर्कर छुट्टी पर थी। जबकि बाकी के सैंटरों के कर्मी, अपनी ड्यूटी से गैर हाजिर थे। व लाभपात्रीयों को दिए जाने वाला सामान भी, उन्होंने अपने घर में ही स्टोर किया हुआ था। आंगनबाड़ी सैंटर अगवाड़ कालू-के के निरीक्षण दौरान भी यह पाया गया कि स्टाफ की ओर से लाभपात्रीयों को दिए जाने वाला सामान, अपने घर में ही स्टोर किया हुआ था। जिसके संबंध में जिला प्रोग्राम अफसर को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए बनती कार्रवाई करने की हिदायत की गई है।  इस मौके पर पंजाब स्टेट फूड कमीशन के सदस्य धालीवाल की और से उक्त सरकारी स्कूलों में चल रही मिड डे मील स्कीम की चेकिंग की गई। इस दौरान मिड डे मील व अनाज भंडार घर का निरीक्षण भी किया गया। निरीक्षण के दौरान, इन स्कूलों में मिड डे मील का प्रबंध ठीक पाया गया। लेकिन सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, धर्मकोट में हलवा (प्रशादा) नहीं बनाया गया था। जबकि अगवाड़ कालू-के के स्कूल में हलवा (प्रशादा) डालडा घी से बनाया गया था। जो कि सरकारी हिदायतों की उलंघना है। जिसके चलते जिला शिक्षा अफसर को संबंधित स्कूल प्रिंसिपल को कारण बताओं नोटिस जारी करते हुए, बनती कार्रवाई करने की हिदायत की गई है। इसके साथ ही, भविष्य में इस तरह की गलती दोबारा न हो, इस संबंधी भी जरूरी दिशा निर्देश दिए गए हैं। इस दौरे के दौरान पंजाब स्टेट फूड कमीशन के सदस्य चेतन प्रकाश धालीवाल की ओर से लाभपात्रीयों को कमीशन का हेल्पलाइन नंबर 9876764545 व ईमेल punjabfoodcommission@gmail.com भी सांझा किया गया। व साथ ही बताया गया कि वे लोग नैशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट 2013 के अधीन चल रही स्कीमों संबंधी अपनी शिकायत जिले के एडीसी (विकास) के पास भी दर्ज करवा सकते हैं।
error: Content is protected !!