logo

Crime

मैरिज पैलेस की आड़ में चल रहे नशा छुड़ाओ केंद्र में हुआ युवक का कत्ल ! पुलिस थाना से दूरी 500 मीटर !!

मोगा 12 अगस्त, (मुनीश जिन्दल)  पंजाब के जिला मोगा के गांव चिड़िक में एक मैरिज पैलेस की आड़ में चल रहे नाजायज नशा छुड़ाओ केंद्र में एक युवक के कत्ल का मामला सामने आया है। और हैरानी की बात यह है कि यह नशा छुड़ाओ केंद्र पुलिस थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर स्तिथ है। पुलिस का कहना है कि ये नशा छुड़ाओ केंद्र लम्बे समय से बन्द था जबकि मृतक के परिवार ने बताया कि मृतक युवक 4 जुलाई से इस नशा छुड़ाओ केंद्र में उपचार आधीन था व मृतक केवल शराब पीने का आदी था, ना कि किसी और नशे का। मृतक के माथे पर जहां चोट का गहरा निशान था, वहीं उसके शरीर पर भी अनेको घाव थे। फिलहाल पुलिस द्वारा पीड़ित परिवार के बयानों के आधार पर मैरिज पैलेस के मालिक व उसके पुत्र के खिलाफ हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक जसपाल की पत्नी मनदीप कौर व उसकी एक अन्य रिश्तेदार अमन (साली) ने बताया कि जसपाल सिंह शराब पीने का आदी था। जिसके चलते 4 जुलाई को जब उन्होंने इस नशा छुड़ाओ केंद्र वालों से संपर्क किया तो वे लोग घर से आकर जसपाल को ले गए थे। जिसके बाद एक बार जब जसपाल की पत्नी मनदीप कौर उसे मिलने आई तो नशा छुड़ाओ केंद्र वालों ने उसे मिलने नहीं दिया व आज भी जब मनदीप कौर अपने अन्य रिश्तेदारों के साथ जसपाल को वापस लेने आए तो उनके मुताबिक पहले तो नशा छुड़ाओ केंद्र वालों ने कहा कि जसपाल भाग गया है। जिसके बाद उसे कहा गया कि जसपाल को उसका कोई रिश्तेदार यहां से ले गया है। जब मृतक जसपाल के रिश्तेदारों ने ज्यादा दबाव डाला तो नशाछुड़ाओ केंद्र वालों ने कहा कि जसपाल अंदर है, आप आकर देख लें। व जसपाल की पत्नी ने बताया कि जब वे अंदर गए तो एक हाल में जसपाल की लाश पड़ी हुई थी। उन्होंने बताया कि जसपाल का इलाज करने के लिए नशा छुड़ाओ केंद्र वालों ने उनसे ₹ 20000 नगद बतौर फीस के तौर पर भी लिए थे।  मामले की जानकारी मिलते ही हलांकि डीएसपी सिटी गुरप्रीत सिंह भी मौके पर पहुंच गए थे, लेकिन पुलिस थाना चिड़िक के प्रभारी SI गुरपाल सिंह ने मीडिया को मामले संबंधी जानकारी दी। SI GURPAL SINGH Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

DM कॉलेजिएट स्कूल जबरन कब्जाने का प्रयास, 8 वर्ष पुरानी कमेटी को बताया गलत ! फैसला सुबह 11 बजे !!

मोगा 11 अगस्त, (मुनीश जिन्दल) चकाचौंध की दुनिया व कुर्सी का नशा, इसे पाने के लिए इंसान किसी भी हद तक जाने को तैयार हो जाता है। फिर वह रास्ता चाहे जायज हो या नाजायज। कुछ ऐसा ही हुआ है सोमवार सुबह शहर के एक प्राचीन शिक्षण संस्थान, DM कॉलजीएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में, जहां शहर के प्रतिष्ठित लोगों के समूह द्वारा स्कूल पर जबरन कब्जा करने का प्रयास किया गया। आपको बतादें कि ये वही गुट है, जिनके द्वारा 3 मार्च 2025, को DN मॉडल सीनियर सेकेण्डरी स्कूल पर जबरन कब्ज़ा किया गया था। उस समय कब्ज़ा राजनीतिक छतर छाया में पुलिस के सहयोग से किया गया था। आर्य प्रतिनिधि सभा पंजाब के अनेकों मामले राज्य की विभिन्न अदालतों सहित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारीयों के पास लंबित होने के बावजूद, उस वक्त स्कूल में दाखिल हुए लोग, आर्य प्रतिनिधि सभा पंजाब (रजिस्टर्ड) के प्रधान सुदर्शन शर्मा द्वारा हस्ताक्षरित एक पत्र को आधार बनाकर स्कूल में दाखिल हुए थे, जिसमें आर्य प्रतिनिधि सभा पंजाब (रजिस्टर्ड) के प्रधान सुदर्शन शर्मा ने अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए, पुराने सभी हुकुमों को समाप्त करते हुए, डीएम कॉलेज मैनेजमेंट कमेटी, मोगा के बैनर तले एक नई मैनेजमेंट कमेटी के गठन का ऐलान किया था। जिसके अनुसार नई मैनेजमेंट कमेटी में सुदर्शन शर्मा (खुद प्रधान), SM शर्मा सचिव, प्रवीण शर्मा, अशोक बांसल, रविन्दर गोयल (C.A.), अनिल गोयल, जतिन्दर गोयल, आयुष अरोड़ा (रिक्की), गौरव गर्ग व नरिन्दर सूद आदि को सदस्य बनाया गया था। आज का ये जबरन प्रयास भी उसी तर्ज पर उसी कमेटी के कुछ सदस्यों द्वारा किया गया। और अगर हम बात आज के घटनाक्रम की करें, तो स्कूल में दाखिल होने वालों में SM शर्मा, प्रवीण शर्मा, अशोक बांसल, अनिल गोयल, जतिन्दर गोयल, आयुष अरोड़ा, नरिन्दर सूद शामिल थे। क्या हुआ, कैसे हुआ : वक्त सुबह 10:40 का, एकाएक 10 से 12 लोग स्कूल के दफ्तर में दाखिल होते हैं। उस वक्त उनके साथ 2 पुलिस कर्मचारी भी मौजूद थे। उस वक्त स्कूल की officiating प्रिंसिपल विपनजोत कौर, कुछ अन्य लोगों के साथ अपने दफ्तर में ही मौजूद थी। उसके बाद कुछ और बाहरी लोग दफ्तर में शामिल होते हैं, तो पुलिस कर्मचारियों को दफ्तर के बाहर भेज दिया जाता है। इसी बीच दाखिल हुए लोगों में से एक व्यक्ति DVR की तारें खींच कर DVR को तोड़ कर अपने साथ ले जाता है। इसी दौरान थाना सिटी 2 के प्रभारी गुलजिंदर पाल सेखों भी पहुंच जाते हैं, लेकिन मामला नहीं सुलझता। घबरा गए विद्यार्थी, किया प्रदर्शन : जब ये घटना हुई, तब स्कूल लगा हुआ था और स्कूल के अनेक विद्यार्थी कैंटीन में बैठे हुए थे, व जब उन्होने अपने स्कूल में बाहरी लोगों को आते देखा, तो उनका घबराना लाजमी था। और विद्यार्थियों ने अपने स्तर पर स्कूल में दाखिल हुए लोगों के खिलाफ प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। सूत्रों के मुताबिक़ विद्यार्थियों ने बाहरी लोगों के खिलाफ नारेबाजी भी की। नई प्रिंसिपल को साथ लाई थी नई प्रबंधन कमेटी : स्कूल पर काबिज होने आई नई प्रबंधन कमेटी योजनाबद्ध तरीके से स्कूल में दाखिल हुई थी। वे मैडम गुरिंदर जीत कौर सोढ़ी, जो कि इसी स्कूल की पुरानी अध्यापिका भी रही हैं, को स्कूल प्रिंसिपल की कुर्सी पर बैठाने के लिए अपने साथ ही लेकर आए थे। और दफ्तर में दाखिल होते ही उन्होंने स्कूल की पुरानी प्रिंसिपल विपनजोत कौर को एक पत्र थमाते हुए उनके दफ्तर में दाखिल हुए लोगों को स्कूल की नई प्रबंधन कमेटी मानते हुए उस पत्र पर हस्ताक्षर करने के लिए दबाव डाला, अन्यथा उन्हें निलंबित करने की बात कही गई। लेकिन विपनजोत कौर अपने फैसले पर अड़िग रही और नए लोगों को बतौर स्कूल की नई प्रबंधन कमेटी मानने से साफ़ इंकार कर दिया। लेकिन जैसे ही मैडम विपनजोत कौर कुर्सी से खड़ी हुई, तो नई प्रबंधन कमेटी के साथ आई मैडम गुरिंदर जीत कौर सोढ़ी प्रिंसिपल की कुर्सी पर बैठ गई, और जब तक थाना प्रभारी ने अपना अग्रिम संदेश नहीं सुनाया, तब तक वे प्रिंसिपल की कुर्सी पर ही विराजमान रहीं। अध्यापकों ने दिया पुराने लोगों का साथ :  इस सारे घटनाक्रम में स्कूल स्टाफ ने स्कूल पर काबिज पहली प्रबंधन कमेटी व अपनी पुरानी प्रिंसिपल का साथ दिया। मीडिया के समक्ष उन्होंने बताया कि किस प्रकार ये घटनाक्रम घटित हुआ। AMANPREET KAUR प्रिंसिपल ने सुनाई आपबीती :  इसी बीच मीडिया के रूबरू हो स्कूल की प्रिंसिपल विपनजोत कौर ने अपनी आपबीती सुनते हुए उनके दफ्तर में दाखिल हुए बाहरी लोगों पर गंभीर आरोप लगाए। क्या कहना था विपनजोत कौर का, आइए आप भी सुनलें। VIPONJOT KAUR नए सचिव ने बताया आरोपों को निराधार : DM कालेज मेनेजिंग कमेटी मोगा के सचिव SM शर्मा ने पुरानी प्रिंसिपल द्वारा लगाए आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि इस घटनाक्रम के अधिकांश वक्त वे दफ्तर में मौजूद ही नहीं थे। SM SHARMA तहसीलदार आए और गए : मामले की गंभीरता को देखते हुए हलांकि प्रशासन की ओर से तहसीलदार विकास शर्मा को भेजा गया था, लेकिन वे भी थोड़ी देर बैठने के बाद बिना मीडिया को मिले, एकाएक वहां से चले गए। वहां मौजूद दोनों ही प्रबंधन कमेटियों सहित पुलिस कर्मचारी भी यही समझते रहे कि शायद तहसीलदार साहिब बाहर हैं, अभी पुनः अंदर आएंगे। लेकिन वे कब चले गए, इस बात का किसी को आभास ही नहीं हुआ। और उसके बाद उन्होंने मीडिया कर्मियों के फोन भी नहीं उठाया। स्कूल स्टाफ ने दी पुलिस को शिकायत : स्कूल के अनेक स्टाफ सदस्यों द्वारा आज के इस घटनाक्रम संबंधी थाना सिटी साउथ की पुलिस को एक लिखित शिकायत दी गई। जिसमें उन्होंने उनके स्कूल का DVR चोरी करने सहित स्कूल स्टाफ के साथ हुए दुर्व्यवहार का जिक्र करते हुए इन्साफ की मांग की है। POLICE COMPLAINT COPY काफी हद तक सफल रहे नए लोग : अगर हम बात हमारी “मोगा टुडे न्यूज़” के विश्लेषण की करें, तो काफी हद तक स्कूल पर जबरन काबिज होने आई नई प्रबंधन कमेटी के लोग अपने मंतव में कामयाब रहे। क्योंकि उन्होंने अपने इस कृत्य से बिना वजह 8 वर्षों से स्कूल पर काबिज प्रबंधन कमेटी को झटका देते हुए उनकी प्रिंसिपल को एक बार कुर्सी से उठा दिया। क्योंकि इस सारे घटनाक्रम के वक्त प्रबंधन कमेटी के कार्यकारीणी सदस्य अजय अग्रवाल मौजूद थे और जब थाना प्रभारी साउथ गुलजिंदर पाल सेखों ने ये फरमान सुनाया कि SDM साहिब के पास पेश होने तक किसी भी प्रबंधन कमेटी का कोई भी प्रिंसिपल कुर्सी पर नहीं बैठेगा, तो हमारी नजर में कहीं ना कहीं ये पुरानी प्रबंधन कमेटी की हार ही थी और मौके पर मौजूद अजय अग्रवाल, SK शर्मा सहित अन्य अनेक लोग इस फैंसले को मूक दर्शक बन सुनते रहे। वैसे भी दोस्तों इस नए गुट की यही मंशा है कि अगर वे लोग खुद स्कूल पर काबिज नहीं हो सकते, तो किसी तरह से पुराने लोगों को यहां से खदेड़ा जाए। जिस कुर्सी का सुख वे खुद नहीं भोग सकते, तो दुसरे किसी को उसका आनंद क्यों लेने दिया जाए। इसी के चलते, नई प्रबंधन कमेटी इसी बात में प्रयासरत्त है कि किसी प्रकार स्कूल में ‘रिसीवर’ की नियुक्ति हो जाए।  आखिरकार क्या हुआ फैसला : दोपहर लगबघ 3 बजे तक, जब दोनों पक्षों द्वारा एक दुसरे पर आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी रहा, तो इसी बीच थाना सिटी साउथ के प्रभारी गुलजिंदर सिंह सेखों ने आकर बताया कि दोनों पक्षों को SDM मोगा द्वारा अपना पक्ष रखने के लिए कल, यानी 12 अगस्त को सुबह 11 बजे का समय दिया गया है। तब तक प्रिंसिपल की कुर्सी पर किसी भी कमेटी का प्रिंसिपल नहीं बैठेगा। GULJINDER PAL SEKHON (SHO) Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

150 से 200 पुलिस मुलाजिमों ने घेर लिया इलाका, ADGP वर्मा ने मोगा पहुंच की जिला पुलिस की तारीफ़ ! जानें वजह !!

मोगा 10 अगस्त, (मुनीश जिन्दल)  रविवार सुबह चढ़ते ही जिला पुलिस मुस्तैद थी, जिसके चलते पुलिस के 150 से 200 जवानों ने अपने उच्च अधिकारियों के साथ शहर के बड़े इलाके को घेर लिया। इस मुहीम की अगुवाई जिला पुलिस प्रमुख आईपीएस अजय गांधी खुद कर रहे थे। जबकि उनके साथ SPH संदीप सिंह मन्ड, DSP (D) सुखामृत सिंह रंधावा, DSP सिटी गुरप्रीत सिंह सहित अनेक पुलिस थानों के प्रभारी व बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद थे। इस मुहीम को बारीकी से जांचने के लिए पंजाब पुलिस के ADGP (इंटरनल सिक्योरिटी) आईपीएस शिव कुमार वर्मा भी ख़ास तौर से मोगा पहुंचे थे।  मीडिया के रूबरू ADGP शिव कुमार वर्मा ने जिला पुलिस की तारीफ़ की। ADGP, आईपीएस शिव कुमार वर्मा द्वारा क्या तारीफ़ की गई और क्यों की गई, आइए आप खुद ही सुन लें। IPS SHIV KUMAR VERMA (ADGP) Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

महन्त, लड़कियों के कपड़े पहन रात को अपने साथियों सहित करता था लूट ! CCTV में कैद हो गई लूट !!

मोगा 10 अगस्त, (मुनीश जिन्दल) मोगा शहर में एक महंत लड़कियों के कपड़े पहन अपनी महीला मित्र सहित राहगीरों को अपने जाल में फंसाता था, जिसके बाद उसके अन्य साथी आकर हथियारों की नोक पर उस राहगीर को लूट लेते थे।आइए पहले आप जरा उस महंत व उसकी महिला साथी के दर्शन करलें। मामले का खुलासा तब हुआ जब महन्त व उसके साथियों द्वारा की गई लूट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसके आधार पर जब पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई की तो मामला सुलझते देर नहीं लगी। घटना 7 अगस्त रात की है। जब इंदरजीत नमक व्यक्ति, जो कि चाय की दूकान करता है, रोजाना की तरह अपने दूकान पर लगे युवक को उसके घर छोड़ने के बाद अपनी एक्टिवा से अपने घर वापिस आ रहा था। जैसे ही वह निगाहा रोड पर पहुंचा, तो उसे उसकी एक्टिवा में कुछ दिक्कत लगी। वह अभी देख ही रहा था कि इसी बीच दो महिलाओं ने उसे अपनी बातों में उलझा लिया। जिसके बाद उनके दो अन्य साथियों ने पीछे से आकर हथियार के बल पर दुकानदार से उसकी एक्टिवा, चांदी का कड़ा, मोबाइल ओर नकदी लूटी ली थी। आइए अब आप जरा उस CCTV पर भी एक नजर डाल लें, कि किस प्रकार ये सारा घटनाक्रम हुआ था। पीड़ित दूकानदार इंदरजीत ने मीडिया से अपना दुःख साझा किया। INDERJEET SINGH (SHOPKEEPER) इधर डीएसपी सिटी गुरप्रीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इंदरजीत सिंह जो कि चाय बेचने की दुकान करता है, 7 अगस्त की रात को जब वह अपनी दुकान बंद कर, दुकान पर काम करने वाले लड़के को घर छोड़ कर एक्टिवा से अपने घर वापिस आ रहा था, तो रास्ते में दो महिलाओं ने उसे रोककर उससे बात करना शुरू कर दिया। जिसके बाद पीछे से उन महिलाओं के साथी दो युवकों ने पहले तो इंद्रजीत की पिटाई की, जिसके बाद वे लोग उसका मोबाइल फोन, हाथ में डाला चांदी का कड़ा ओर नकदी के साथ उसकी एक्टिवा लूट कर फरार हो गए। DSP सिटी गुरप्रीत सिंह ने कहा कि लेकिन थाना सिटी साउथ के प्रभारी गुरजिंदर पाल सिंह सेखों के नेतृत्व में सिटी साउथ की पुलिस ने बढ़िया काम करते हुए समय रहते इस घटना की CCTV के आधार पर महंत जगदीश सिंह उर्फ़ देवा महंत, उसकी महिला दोस्त सुखदीप कौर व उसके एक अन्य साथी जतिंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि महंत के तीसरे साथी करमजीत सिंह की तलाश अभी जारी है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

CIA ਸਟਾਫ ਨੂੰ ਸਫਲਤਾ, ਲੱਖਾਂ ਦੀ ਹੈਰੋਇਨ ਸਣੇ ਸਮੱਗਲਰ ਕਾਬੂ, ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰ ਬਖਸ਼ੇ ਨਹੀਂ ਜਾਣਗੇ : SSP ਅਜੇ ਗਾਂਧੀ !!

ਮੋਗਾ 10 ਅਗਸਤ, (ਮੁਨੀਸ਼ ਜਿੰਦਲ) ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਦਿਸ਼ਾ ਨਿਰਦੇਸ਼ਾਂ ਤਹਿਤ ਮੋਗਾ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ “ਯੁੱਧ ਨਸ਼ਿਆਂ ਵਿਰੁੱਧ” ਮੁਹਿੰਮ ਤਹਿਤ ਕਾਰਵਾਈਆਂ ਜੰਗੀ ਪੱਧਰ ਤੇ ਜਾਰੀ ਹਨ। ਨਸ਼ਾ ਸਮਗਲਿੰਗ ਨਾਲ ਸਬੰਧਤ ਕਿਸੇ ਵੀ ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ ਬਖਸ਼ਿਆ ਨਹੀਂ ਜਾ ਰਿਹਾ ਅਤੇ ਕਾਨੂੰਨ ਮੁਤਾਬਕ ਸਖਤ ਤੋਂ ਸਖਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਇਹਨਾਂ ਸ਼ਬਦਾਂ ਦਾ ਪ੍ਰਗਟਾਵਾ ਕਰਦਿਆਂ SSP ਅਜੇ ਗਾਂਧੀ ਨੇ ਕੀਤਾ। ਮੀਡਿਆ ਨਾਲ ਗਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਉਹਨਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ, ਸੁੱਖਅਮ੍ਰਿਤ ਸਿੰਘ ਉਪ ਕਪਤਾਨ ਪੁਲਿਸ (ਡੀ), ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਉਪ ਕਪਤਾਨ ਪੁਲਿਸ (ਸਿਟੀ ਮੋਗਾ) ਦੀ ਨਿਗਰਾਨੀ ਹੇਠ CIA ਸਟਾਫ ਨੂੰ ਉਸ ਸਮੇ ਵੱਡੀ ਸਫਲਤਾ ਮਿਲੀ, ਜਦ  CIA ਸਟਾਫ ਦੀ ਪੁਲਿਸ ਪਾਰਟੀ ਵੱਲੋ ਇੱਕ ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕਰਕੇ 265 ਗ੍ਰਾਮ ਹੈਰੋਇਨ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੀ। ਮਾਮਲੇ ਬਾਰੇ ਪੂਰੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਉਹਨਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਕਿਸੇ ਨੇ CIA ਸਟਾਫ ਨੂੰ ਇਤਲਾਹ ਦਿੱਤੀ ਕਿ ਸੁਖਪਾਲ ਸਿੰਘ ਉਰਫ ਸੁੱਖਾ ਪੁੱਤਰ ਜਗਦੀਸ਼ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਮੰਦਰ ਥਾਣਾ ਕੋਟ ਈਸੇ ਖਾਂ ਜਿਲ੍ਹਾ ਮੋਗਾ, ਜੋ ਹੈਰੋਇਨ ਵੇਚਣ ਦਾ ਧੰਦਾ ਕਰਦਾ ਹੈ, ਅੱਜ ਵੀ ਮੇਨ ਹਾਈਵੇਅ ਮੋਗਾ ਬਾਘਾਪੁਰਾਣਾ ਫਲਾਈਓਵਰ ਦੇ ਹੇਠਾਂ ਰੇਲਵੇ ਲਾਈਨ ਦੇ ਨੇੜੇ ਖੜਾ ਹੈਰੋਇਨ ਵੇਚਣ ਲਈ ਗਾਹਕਾਂ ਦੀ ਉਡੀਕ ਕਰ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਐਸ.ਆਈ ਜਰਨੈਲ ਸਿੰਘ ਨੇ NDPS ਐਕਟ ਤਹਿਤ ਮੁਕੱਦਮਾ ਥਾਣਾ ਸਿਟੀ ਮੋਗਾ ਦਰਜ ਰਜਿਸਟਰ ਕਰਵਾਇਆ। ਐਸ ਆਈ ਜਰਨੈਲ ਸਿੰਘ ਨੇ ਸਮੇਤ ਪੁਲਿਸ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਮੁਖਬਰ ਵੱਲੋ ਦੱਸੀ ਜਗਾ ਉਪਰ ਰੇਡ ਕਰਕੇ ਦੋਸ਼ੀ ਸੁਖਪਾਲ ਸਿੰਘ ਉਰਫ ਸੁੱਖਾ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕੀਤਾ ਅਤੇ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਉਪ ਕਪਤਾਨ ਪੁਲਿਸ (ਸਿਟੀ ਮੋਗਾ) ਦੀ ਹਾਜਰੀ ਵਿੱਚ ਉਸ ਦੀ ਤਲਾਸ਼ੀ ਕੀਤੀ ਤਾਂ ਦੌਰਾਨੇ ਤਲਾਸ਼ੀ ਦੋਸ਼ੀ ਸੁਖਪਾਲ ਸਿੰਘ ਉਰਫ ਸੁੱਖਾ ਉਕਤ ਦੀ ਲੋਅਰ ਦੀ ਖੱਬੀ ਜੇਬ ਵਿੱਚੋ ਮਿਲੇ ਪਾਰਦਰਸ਼ੀ ਮੋਮੀ ਲਿਫਾਫਾ ਵਿੱਚੋ 265 ਗਰਾਮ ਹੈਰੋਇਨ ਬਰਾਮਦ ਹੋਈ। ਜਿਸ ਤੇ ਦੋਸੀ ਸੁਖਪਾਲ ਸਿੰਘ ਉਰਫ ਸੁੱਖਾ ਉਕਤ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਉਹਨਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਦੋਸ਼ੀ ਸੁਖਪਾਲ ਸਿੰਘ ਉਰਫ ਸੁੱਖਾ ਉਕਤ ਨੂੰ ਅੱਜ ਮਾਨਯੋਗ ਅਦਾਲਤ ਵਿੱਚ ਪੇਸ਼ ਕਰਕੇ ਪੁਲਿਸ ਰਿਮਾਂਡ ਹਾਸਿਲ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ ਅਤੇ ਇਸ ਪਾਸੋਂ ਫਾਰਵਰਡ ਅਤੇ ਬੈਕਵਰਡ ਲਿੰਕਾਂ ਸਬੰਧੀ ਹੋਰ ਡੂੰਘਾਈ ਨਾਲ ਪੁੱਛਗਿੱਛ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

भाई को इंसाफ दिलाने के लिए 70 फीट बिजली के खंभे पर चढ़ा युवक, भाई हुआ रिहा, DSP ने दिया इंसाफ का भरोसा !!

मोगा 10 अगस्त, (मुनीश जिन्दल) मोगा में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति को अपने भाई को इन्साफ दिलवाने के लिए 66 केवी तारों वाले बिजली के 70 फुट ऊंचे खम्बे पर चढ़ना पड़ा है। घटना रविवार सुबह कोटकपूरा बाईपास की है। जब पुलिस कार्रवाई से क्षुब्ध सुखविंदर सिंह नामक व्यक्ति 66 केवी बिजली की तारों वाले खंभे पर चढ़ गया। जिसके बाद जैसे ही इसकी जानकारी पुलिस प्रशासन को लगी, तो मौके पर DSP सिटी गुरप्रीत सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मचारी भी बड़ी संख्या में पहुंच गए। मौके पर फायर ब्रिगेड भी बुलाई गई। जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सिटी साउथ की पुलिस ने फ़ौरन खंभे पर चढ़े व्यक्ति के भाई को रिहा कर दिया। लगबघ 2 घंटे की कड़ी मुशक़्क़त के बाद इन्साफ मिलने का विशवास दिलाते हुए पुलिस व इलाकावासी किसी तरह खम्भे के ऊपर चढ़े व्यक्ति को खंभे से नीचे उतारने में सफल रहे। पूरा मामला क्या है ? वो तो हम आपको बताने जा ही रहे हैं, लेकिन उससे पहले आप जरा मौके की इस वीडियो के मुख्य अंश पर एक नजर डाल लें। पुलिस थाने से रिहा हुए बबलजीत नामक व्यक्ति ने मीडिया के रूबरू हो सारे मामले की जानकारी दी। जिसके बाद डीएसपी सिटी गुरप्रीत सिंह ने भी मीडिया के समक्ष अपना पक्ष रखा। DSP GURPREET SINGH Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

LIVE ! हरमोनियम सीखने गई लड़की को कमरे में ले गया बाबा ! गांव हुआ इकट्ठा ! बाबे की बनाई रेल ! पुलिस पार्टी पर भी हुआ हमला ! बाल बाल बचे DSP व SHO !!

मोगा 08 अगस्त, (मुनीश जिन्दल)  पंजाब के जिला मोगा के कस्बा धर्मकोट के अधीन पड़ते एक गांव के एक गुरुद्वारा के एक सेवादार द्वारा पांचवी कक्षा में पढ़ती 11 वर्षीय नाबालिग लड़की, जो कि गुरुद्वारे में हरमोनियम सीखने आती थी के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घर से हरमोनियम सीखने आई नाबालिग को मौका पाकर गुरुद्वारे का सेवादार अकेले कमरे में ले गया, जहां उसके साथ छेड़छाड़ की। जैसे ही पीड़ित लड़की द्वारा अपने परिवार वालों को घटना की जानकारी दी गई तो गांव के लोग बड़ी संख्या में गुरुद्वारा साहिब में एकत्रित हो गए और उन्होंने कानून हाथ में लेते हुए खुद उक्त सेवादार को सजा देने की कोशिश की। जैसे ही गुरुद्वारे की कमेटी द्वारा संबंधित पुलिस थाने को सूचित किया तो डीएसपी धर्मकोट रमनदीप सिंह व थाना प्रभारी धर्मकोट भलविंदर सिंह की अगुवाई में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई और जैसे ही पुलिस ने संबंधित सेवादार को भीड़ के चंगुल से निकालकर पुलिस थाने ले जाने का प्रयास किया, तो उग्र भीड़ ने पुलिस पार्टी पर भी हमला कर दिया। आइए पहले आप भीड़ व पुलिस पार्टी के बीच हुई इस तकरार की वीडियो पर एक नजर डाल लें। वीडियो में आपने देखा कि भीड़ के कुछ लोगों ने पुलिस के साथ तकरार के दौरान जहां लाठी का प्रयोग किया गया, वहीं ईंट पत्थर भी चलाए। इस दौरान एक ईंट जहां DSP रमनदीप के बिलकुल पास आकर गिरी, वहीं एक पत्थर तो थाना प्रभारी भलविंदर सिंह के सिर पर लग ही गया। लेकिन थाना प्रभारी के पगड़ी पहने होने के चलते, वे बाल बाल बच गए। इसी बीच पुलिस की दो गाड़ियों के शीशे भी टूट गए। आखिरकार कड़ी मुशक़्क़त के बाद पुलिस आरोपी बाबा को पुलिस थाना ले जाने में सफल रही। जिस संबंधी धर्मकोट के DSP रमनदीप सिंह ने मीडिया से जानकारी साझा की। DSP RAMANDEEP SINGH Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

कमर्शियल मात्रा में हैरोइन सहित 1 गिरफ्तार : DSP दलबीर !!

मोगा 01 अगस्त, (मुनीश जिन्दल) जिला मोगा के पुलिस थाना समालसर के पुलिस ने एक व्यक्ति को कमर्शियल मात्रा में हैरोइन सहित गिरफ्तार किया है। जिस संबंधी DSP बाघापुराना दलबीर सिंह सिद्धू ने मीडिया कर्मियों से जानकारी साझा की। DSP DALBIR SINGH SIDHU Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

DC को शिकायत के बाद हुई कार्यवाई, 10 युवक RESCUE : DSP दलबीर !!

मोगा 01 अगस्त, (मुनीश जिन्दल) डिप्टी कमिश्नर सागर सेतिया को मिली एक शिकायत के बाद जिले की सब डिवीजन बाघापुराना पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाई करते हुए 10 युवकों को रेस्क्यू करवाया है। क्या है पूरा मामला ? इस संबंधी सब डिवीजन बाघापुराना के DSP दलबीर सिंह सिद्धू ने अपनी टीम सहित मीडिया कर्मियों के साथ जानकारी साझा की। DSP DALBIR SINGH SIDHU Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

पुलिस की कोट ईसे खां में ख़ास बैठक ! SSP ने किए अहम खुलासे !!

मोगा 31 जुलाई, (मुनीश जिन्दल) जिला पुलिस द्वारा कस्बा कोट ईसे खां में एक खास बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें आईपीएस अधिकारी, एसएसपी अजय गांधी ने विशेष तौर से शिरकत की। इस मौके पर जहां एसएसपी अजय गांधी ने इस खास बैठक संबंधी मीडिया से विस्तृत जानकारी साझा की, वहीं इसी संदर्भ में उन्होंने अनेक अहम खुलासे भी किए। IPS AJAY GANDHI, (SSP) Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…
error: Content is protected !!