logo

Crime

DC को शिकायत के बाद हुई कार्यवाई, 10 युवक RESCUE : DSP दलबीर !!

मोगा 01 अगस्त, (मुनीश जिन्दल) डिप्टी कमिश्नर सागर सेतिया को मिली एक शिकायत के बाद जिले की सब डिवीजन बाघापुराना पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाई करते हुए 10 युवकों को रेस्क्यू करवाया है। क्या है पूरा मामला ? इस संबंधी सब डिवीजन बाघापुराना के DSP दलबीर सिंह सिद्धू ने अपनी टीम सहित मीडिया कर्मियों के साथ जानकारी साझा की। DSP DALBIR SINGH SIDHU

पुलिस की कोट ईसे खां में ख़ास बैठक ! SSP ने किए अहम खुलासे !!

मोगा 31 जुलाई, (मुनीश जिन्दल) जिला पुलिस द्वारा कस्बा कोट ईसे खां में एक खास बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें आईपीएस अधिकारी, एसएसपी अजय गांधी ने विशेष तौर से शिरकत की। इस मौके पर जहां एसएसपी अजय गांधी ने इस खास बैठक संबंधी मीडिया से विस्तृत जानकारी साझा की, वहीं इसी संदर्भ में उन्होंने अनेक अहम खुलासे भी किए। IPS AJAY GANDHI, (SSP)

CIA स्टाफ को सफलता, 1700 किलो डोडा पोस्त सहित 2 काबू : SPH मन्ड !!

मोगा 31 जुलाई, (मुनीश जिन्दल) जिला मोगा के सीआईए स्टाफ को उस समय एक बड़ी सफलता हाथ लगी, जब पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर दो व्यक्तियों को 1700 किलो डोडा पोस्त सहित गिरफ्तार किया। दोषियों द्वारा यह डोडा पोस्त एक ट्रक में लादकर ले जाया जा रहा था। जिस संबंधी एसपी हेड क्वार्टर संदीप सिंह मन्ड ने मीडिया से जानकारी साझा की। इस मौके पर उनके साथ सीआईए स्टाफ मोगा के इंचार्ज इंस्पेक्टर दलजीत सिंह बराड़ भी मौजूद थे। SPH SANDEEP SINGH MAND

महिला को बालों से घसीटकर मारपीट की वीडियो वायरल ! तालिबान फरमान की आड़ में हुआ सारा घटनाक्रम !!

मोगा 30 जुलाई, (मुनीश जिन्दल) पंजाबी के जिला मोगा के गांव घलकलां में गांव के कुछ मोहतवार लोगों ने गांव के कुछ लोगों को साथ लेकर पहले एक तालिबानी फरमान जारी किया, फिर उस तालिबानी फरमान की आड़ में एक महिला को बालों से घसीट कर उसकी मारपीट की गई। यही नहीं इसी तालिबानी फरमान की आड़ में गांव के कुछ लोगों ने पीड़ित महिला के घर को ताला भी लगा दिया गया। जिसके बाद पीड़ित महिला दर दर की ठोकरे खाने को मजबूर थी, लेकिन जैसे ही यह मामला मीडिया के ध्यान में आया और मीडिया कर्मियों की गांव में हलचल शुरू हुई तो संबंधित थाना सदर की पुलिस भी हरकत में आ गई व शाम होते-होते डीएसपी सिटी ने एक वीडियो जारी कर बताया कि पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।महिला को बालों से घसीट कर उससे मारपीट करने की लाइव वीडियो तो हम आपको दिखाने जा ही रहे हैं, लेकिन उससे पहले आप गांव के मोहतवार लोगों द्वारा जारी वह तालिबानी फरमान सुन लें। इसी उक्त तालिबानी फरमान की आड़ में कुछ लोगों द्वारा पीड़िता के घर को ताला जड़ दिया गया, जिससे पीड़ित महिला अपने परिवार सहित दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर हो गई। अब आप जरा उक्त तालिबानी फरमान की आड़ में एक महिला से जानवरों से बदतर सलूक करने की उस वीडियो पर भी एक नजर डाल लें। मीडिया के समक्ष पीड़ित महिला जसवीर कौर का क्या कहना था, आईए आप वह भी सुन लें। मामला क्या है ? वैसे तो आप समझ ही गए होंगे। लेकिन फिर भी आपकी अधिक जानकारी के लिए आपको बता दें की घलकलां गांव के मेला नाथ नामक युवक ने गांव की ही एक लड़की से प्रेम विवाह करवाया था। विवाह के वक्त दोनों बालिग़ थे। हालांकि विवाहित जोड़े ने अपने इस प्रेम विवाह के बाद गांव छोड़ दिया था, लेकिन लड़के को यह नहीं सोचा था कि एक दिन इस प्रेम विवाह की कीमत उसके परिवार वालों को चुकानी होगी। जिसके चलते मेला नाथ की मां को गांव में ही बालों से घसीटकर उसकी जमकर पिटाई की गई व उसके घर पर ताला लगाकर उसे दर दर की ठोकरें खाने को विवश कर दिया गया। जैसे ही इस मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो मीडिया कर्मियों का गांव में जाना लाजिमी था और जैसे जैसे पुलिस का पक्ष लेने के लिए मीडिया कर्मियों ने पुलिस अधिकारियों से संपर्क साधना शुरू किया, तो पहले तो पुलिस सुस्त ही दिखाई दी, लेकिन शाम होते होते DSP सिटी गुरप्रीत ने मीडिया कर्मियों के नाम एक वीडियो जारी कर बताया कि इस मामले में कुल 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। DSP GURPREET SINGH

हमला, 23 वार, घटना CCTV में कैद ! पीड़ित PGI में ! घटना के एक सप्ताह बाद भी नहीं हुई FIR !!

मोगा 27 जुलाई, (अपराध पत्रकार) जिला मोगा के एक गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। इस घटना की CCTV फुटेज में दिखाई देता है कि एक युवक गांव के अड्डे पर खड़ा होता है कि अचानक कुछ समय पहले आया एक दूसरा युवक अपना छुपाया हुआ हथियार निकाल कर, पहले से खड़े युवक पर हमला कर देता है। वीडियो में साफ दिखाई देता है कि दूसरे वार के बाद पीड़ित युवक जमीन पर बैठ जाता है, और अगले दो वार के बाद पीड़ित जमीन पर पूरी तरह लेट जाता है। लेकिन हमलावर यहां नहीं रुकता और उसके बाद भी वह जमीन पर लेटे युवक पर एक के बाद एक, 19 वार और करता है। और इस हमले के बाद हमलावर युवक वहां से पैदल ही निकल जाता है। वीडियो के मुताबिक़ शायद एक ग्रामीण उक्त हमलावर को रोकने की कोशिश करता है, लेकिन जब हमलावर नहीं रुका, तो उसके बाद गांव के किसी अन्य व्यक्ति ने हमलावर को रोकने की जुर्रत नहीं की। फिलहाल पीड़ित युवक पीजीआई में उपचार आधीन है व गांव वासियों के मुताबिक पीड़ित लड़के की हालत नाजुक है, वह जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। लेकिन संबंधित थाने की पुलिस के मुताबिक़ लड़का ठीक है, वह बैठ भी रहा है व बोल भी रहा है। लेकिन पुलिस द्वारा अभी तक इस संबंधी कोई FIR दर्ज नहीं की गई है व मामले के जांच अधिकारी एक्सरे रिपोर्ट आने के बाद मामला दर्ज करने की बात कह रहे हैं। फिलहाल इस घटना को बीते एक सप्ताह हो गया है और गांव वाले पीड़ित को इंसाफ मिलने की राह देख रहे हैं। खैर आने वाले दिनों में मामले में क्या कार्यवाई होगी, वह तो भविष्य के गर्भ में है, आप फिलहाल इस दिल दहला देने वाली वीडियो पर एक नजर डाल लें। ये जो CCTV फुटेज आपने अपनी स्क्रीन पर देखी है, ये जिला मोगा के गांव सोसन के बस अड्डे की 19 जुलाई शाम की है। गांव के सरपंच हरभजन सिंह सेखों ने मीडिया को फोन पर बताया कि पीड़ित युवक का नाम राम जी उर्फ राणा है, जो की एक बहुत ही गरीब परिवार से संबंधित है। सरपंच के मुताबिक हमलावर व पीड़ित युवक में कुछ दिन पहले कहा सुनी हुई थी, जिसके बाद हमलावर द्वारा एक तेजधार हथियार से इस हमले को अंजाम दिया गया है। सरपंच ने बताया कि युवक को मोगा से पहले पटियाला रेफर किया गया था, लेकिन पटियाला अस्पताल वालों ने लड़के की नाजुक हालत को देखते हुए, उसे हाथ नहीं डाला व उसे फरीदकोट रेफर कर दिया। फरीदकोट हॉस्पिटल वालों ने भी पीड़ित की नाजुक हालत को देखते हुए उसे हाथ नहीं डाला व पीजीआई रेफर कर दिया। फिलहाल पीड़ित युवक पीजीआई में जेरे इलाज है व बकौल सरपंच, पीड़ित के पैरों पर गंभीर चोटों के इलावा सिर में दो जगह चोट है व डाक्टरों के मुताबिक ऑपरेशन जरूरी है। लेकिन ऑपरेशन में पीड़ित युवक की जान भी जा सकती है। जब हमारी टीम द्वारा संबंधित थाना सदर के प्रभारी गुरसेवक सिंह व इस मामले के जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर सम्राज सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि पीड़ित लड़का, हमलावर लड़के की महिलाओं को गलत इशारे करता था, जिसके चलते इस मामले ने तूल पकड़ा है। उनके मुताबिक़ लड़के की हालत ठीक है। लड़का बैठ भी सकता है व बोल भी रहा है। उनके मुताबिक लड़के के शरीर पर कुल पांच चोटें हैं व एमएलआर रिपोर्ट में, हमले में किसी तेजधार हथियार का कोई जिक्र नहीं है। उन्होंने कहा कि गांव में पार्टी बाजी के चलते कुछ गांव वासी इस मामले को तूल दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमलावर  युवक के घर पर रेड की गई थी, लेकिन वहां ताला लगा हुआ है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि हलांकि इस घटना को एक सप्ताह से अधिक का समय बीत चूका है, लेकिन वे एक्सरे रिपोर्ट का इन्तजार कर रहे हैं, जिसके  अनुसार मामला दर्ज किया जाएगा।

देह व्यापार के अड्डों का पर्दाफाश, 9 पुरुष, 18 महिलाएं एतराज योग हालत में गिरफ्तार !!

बाहरी लड़कियां लाकर होता था देह व्यापार : DSP मोगा 20 जुलाई, (मुनीश जिन्दल) मोगा पुलिस ने दो गुप्त सूचनाओं के आधार पर शहर के दो बड़े होटलों में चल रहे देह व्यापार के अड्डों का पर्दाफाश कर वहां से कुल 9 पुरुषों व 18 महिलाओं को एतराज योग हालत में गिरफ्तार किया है। क्या है सारा मामला ? किन होटलों में पुलिस की ये रेड हुई थी ? किस होटल से कितने पुरुष व कितनी महिलाएं गिरफ्तार हुए हैं ? होटलों के संचालक कौन थे ? आपके मन में उठ रहे इन सभी सवालों पर से डीएसपी सिटी गुरप्रीत सिंह ने पर्दा उठाया। DSP GURPREET SINGH

CCTV ! जमीनी विवाद में भाई ने भाई व उसके परिवार पर चढ़ाई तेज रफ्तार गाड़ी !!

मोगा 16 जुलाई, (मुनीश जिन्दल) पीछले समय में जमीनों के भाव बे हताशा बढ़े हैं, जिसके चलते पैसों की चमक दमक ने रिश्ते बोने कर दिए हैं। इसकी ताजा उदाहरण जिला मोगा के गांव गट्टी जट्टां में देखने को मिली है। जहां एक जमीनी विवाद के चलते एक व्यक्ति द्वारा अपने भाई व उसके परिवार पर तेज रफ्तार गाड़ी चढ़ाई गई है। यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। आइए, पहले आप इस CCTV फुटेज पर एक नजर डाल लें : सब डिवीजन धर्मकोट के डीएसपी रमनदीप सिंह ने इस संबंधी जाकारी साझा की।  DSP RAMANDEEP SINGH

बुलाया पार्टी के लिए, जह:रीली चीज देकर कर दी ह:त्या ! DSP के हैरतअंगेज खुलासे !!

मोगा 14 जुलाई, (मुनीश जिन्दल) मौत किस रूप में आपको बुला रही है, इस बात का इंसान को पता नहीं चलता है। जरूरी नहीं कि मौत आपको दुश्मन के रूप में ही बुलाए, कई बार वह एक दोस्त बनकर भी आपको अपने साथ ले जाती है। इंसान ने ये सोचा भी नहीं होता कि जिन दोस्तों को उसने सारी उम्र अपने परिवार वालों से भी ज्यादा अहमियत दी है, वही दोस्त उसकी हत्या करेंगे। लेकिन ऐसा ही कुछ हुआ है जिला मोगा के कस्बा बाघापुराना के गांव लंगियाना नवां में, जहां कुछ युवक अपने एक दोस्त को घर से यह कह कर अपने साथ ले गए कि तेरे बेटा हुआ है, तेरे से पार्टी लेनी है, शराब पीनी है। लेकिन उसके बाद जो हुआ, वो रोंगटे खड़े कर देने वाला है। इस संबंधी बाघापुराना के डीएसपी दलबीर सिंह सिद्धू ने मीडिया कर्मियों से विस्तृत जानकारी साझा की। इस मौके पर उनके साथ थाना बाघापुराना के प्रभारी इंस्पेक्टर जतिंदर सिंह व अन्य स्टाफ भी मौजूद था। DSP DALBIR SINGH DHILLON

पब्लिक पार्क से सामान गायब, रोजाना सैर करने वाले लोगों में आक्रोश !!

मोगा 12 जुलाई, (मुनीश जिन्दल) आप और हम, रोजाना विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म सहित अखबारों में चोरी की अनेक घटनाएं देखते, सुनते व पढ़ते रहते हैं, लेकिन अब इन चोरों व नशेड़ियों ने घरों व दुकानों के साथ साथ पब्लिक पार्कों का रुख कर लिया है। ताजा मामला सामने आया है शहर के वेदांतानन्द पार्क से, जहां शनिवार सुबह, रोजाना सैर पर आने वाले लोगों की हैरानी का उस समय कोई ठिकाना नहीं रहा, जब उन्होंने पार्क से एक लोहे का भारी भरकम, ठोस व बड़ा बैंच गायब पाया। चूंकि पार्क के दरवाजे अक्सर ही खुले रहते हैं, जिसके चलते नगर निगम सहित प्रशासन की इस अनदेखी के चलते रोजाना सैर पर आने वाले लोगों में खासा आक्रोश पाया जा रहा है।  ‘मोगा टुडे न्यूज़’ से बातचीत करते हुए रोजाना सैर पर आने वाले सीनियर सिटीजन मनमोहन अग्रवाल ने इसे नगर निगम की लापरवाही बताया। उन्होंने कहा कि इस पार्क के गेट अक्सर खुले रहते हैं, जिसके चलते ही कोई व्यक्ति इस भारी भरकम, ठोस व लोहे के बड़े बैंच को यहां से ले जाने में सफल हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने पार्क को सीसीटीवी कैमरों से लैस करने की मांग की। ताकि भविष्य में जहां ऐसी चोरी की घटनाओं पर विराम तो लगेगा ही, वहीं इस पब्लिक पार्क में गंदगी फैलाने वाले लोगों की भी पहचान कर उन पर अंकुश लगाया जा सकेगा।  सीनियर सिटीजन सुभाष चंद्र अग्रवाल ने हैरानी जाहिर करते हुए कहा कि कल जब वे लोग सैर से गए थे, तब तक तो बैंच अपनी जगह पर ही था। लेकिन आज बेंच का कोई अता पता नहीं है। उन्होंने पार्क के दरवाजे बन्द रखने की मांग की। जिसके चलते उन्होंने प्रशासन सहित नगर निगम को इस ओर ध्यान देने की मांग की, ताकि चोरी की ऐसी घटनाओं से बचा जा सके। सुभाष चंद्र ने भी पार्क को CCTV कैमरों से लैस करने की मांग की। सैर के शौकीन शिव कुमार शर्मा ने बताया कि वे लोग रोजाना पार्क में सैर करने के बाद पार्क में लगे शैड के नीचे बैठते हैं। इस शैड के नीचे चार बेंच होते हैं। लेकिन आज उनमें से एक बैंच गायब है। उन्होंने कहा कि अगर हम इस पार्क के रखरखाव की बात करें, तो इसमें नगर निगम पूर्ण तौर से फेल है। जिसके चलते वे लोग इस जगह पर लगे शैड की छत्त को अपनी जेब से रुपए खर्च कर इसे नई डलवाने की योजना बना रहे थे। लेकिन आज तो बैंच ही गायब हो गया है। उन्होंने कहा कि पार्क का रखरखाव न होने से यह खंडहर में तब्दील होता जा रहा है। जिसके लिए प्रशासन व नगर निगम को इस ओर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि नगर निगम के पास वेदांत पार्क के बाहर सैल्फी पॉइन्ट पर खराब करने के लिए तो लाखों रुपए हैं, लेकिन पार्क के रखरखाव के लिए शायद बजट नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यहां के पार्क के गेट खुले रहते हैं, जिसके चलते ऐसी घटना होना स्वाभाविक ही था।  सैर प्रेमी एस.के सेठी ने बताया कि वे रोजाना सुबह सैर के लिए आते हैं। इस जगह पर लगा बेंच, थोड़ा बहुत हिलता था, लेकिन आज सुबह उनकी हैरानी का ठिकाना नहीं रहा, जब यहां बैंच ही नहीं था। उन्होंने कुल मिलकर पार्क के पर्यवेक्षण के लिए नगर निगम सहित प्रशासन से अपील की कि इस और ध्यान दें ताकि शहर की इस अहम व पुरानी धरोहर को बचाया जा सके।  रोजाना सैर पर आने वाले अशोक कुमार सिंगला ने भी गायब हुए इस बैंच पर हैरानी जताते हुए कहा कि वेदांत पार्क शहर के बीचो बीच स्थित है। यहां से भारी भरकम बेंच को ले जाना बड़े अचरज की बात है। जिसके चलते उन्होंने प्रशासन सहित नगर निगम को इस ओर ध्यान देने की मांग की। 

Breaking ! अदाकारा तानिया कंबोज के पिता अनिलजीत मामले में हुई 5वीं गिरफ्तारी !!

मोगा 10 जुलाई, (मुनीश जिन्दल) पंजाबी फिल्मों की अदाकारा तानिया कंबोज के पिता डॉक्टर अनिल जीत कंबोज के हमले मामले में उस वक्त नया मोड़ आ गया, जब पुलिस ने इस मामले में 5वीं गिरफ्तारी की। पुलिस द्वारा ये गिरफ्तारी पहले से काबू किए गए तीन शूटर लोगों से अग्रिम पूछताछ के बाद की गई है। पुलिस द्वारा अब इनके एक साथी हरमीत सिंह उर्फ मीतू को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक हरमीत सिंह गैंगस्टर लण्डे का साथी है व तलवंडी शोभा, पुलिस थाना सदर पट्टी का रहने वाला है। जिले की सब डिवीजन धर्मकोट के डीएसपी रमनदीप सिंह ने एक पत्रकार वार्ता के दौरान मीडिया कर्मियों से इस 5 वें दोषी संबंधी विस्तारपूर्वक जानकारी साझा की। DSP RAMANDEEP SINGH
error: Content is protected !!