logo

Crime

CCTV ! जमीनी विवाद में भाई ने भाई व उसके परिवार पर चढ़ाई तेज रफ्तार गाड़ी !!

मोगा 16 जुलाई, (मुनीश जिन्दल) पीछले समय में जमीनों के भाव बे हताशा बढ़े हैं, जिसके चलते पैसों की चमक दमक ने रिश्ते बोने कर दिए हैं। इसकी ताजा उदाहरण जिला मोगा के गांव गट्टी जट्टां में देखने को मिली है। जहां एक जमीनी विवाद के चलते एक व्यक्ति द्वारा अपने भाई व उसके परिवार पर तेज रफ्तार गाड़ी चढ़ाई गई है। यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। आइए, पहले आप इस CCTV फुटेज पर एक नजर डाल लें : सब डिवीजन धर्मकोट के डीएसपी रमनदीप सिंह ने इस संबंधी जाकारी साझा की।  DSP RAMANDEEP SINGH Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

बुलाया पार्टी के लिए, जह:रीली चीज देकर कर दी ह:त्या ! DSP के हैरतअंगेज खुलासे !!

मोगा 14 जुलाई, (मुनीश जिन्दल) मौत किस रूप में आपको बुला रही है, इस बात का इंसान को पता नहीं चलता है। जरूरी नहीं कि मौत आपको दुश्मन के रूप में ही बुलाए, कई बार वह एक दोस्त बनकर भी आपको अपने साथ ले जाती है। इंसान ने ये सोचा भी नहीं होता कि जिन दोस्तों को उसने सारी उम्र अपने परिवार वालों से भी ज्यादा अहमियत दी है, वही दोस्त उसकी हत्या करेंगे। लेकिन ऐसा ही कुछ हुआ है जिला मोगा के कस्बा बाघापुराना के गांव लंगियाना नवां में, जहां कुछ युवक अपने एक दोस्त को घर से यह कह कर अपने साथ ले गए कि तेरे बेटा हुआ है, तेरे से पार्टी लेनी है, शराब पीनी है। लेकिन उसके बाद जो हुआ, वो रोंगटे खड़े कर देने वाला है। इस संबंधी बाघापुराना के डीएसपी दलबीर सिंह सिद्धू ने मीडिया कर्मियों से विस्तृत जानकारी साझा की। इस मौके पर उनके साथ थाना बाघापुराना के प्रभारी इंस्पेक्टर जतिंदर सिंह व अन्य स्टाफ भी मौजूद था। DSP DALBIR SINGH DHILLON Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

पब्लिक पार्क से सामान गायब, रोजाना सैर करने वाले लोगों में आक्रोश !!

मोगा 12 जुलाई, (मुनीश जिन्दल) आप और हम, रोजाना विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म सहित अखबारों में चोरी की अनेक घटनाएं देखते, सुनते व पढ़ते रहते हैं, लेकिन अब इन चोरों व नशेड़ियों ने घरों व दुकानों के साथ साथ पब्लिक पार्कों का रुख कर लिया है। ताजा मामला सामने आया है शहर के वेदांतानन्द पार्क से, जहां शनिवार सुबह, रोजाना सैर पर आने वाले लोगों की हैरानी का उस समय कोई ठिकाना नहीं रहा, जब उन्होंने पार्क से एक लोहे का भारी भरकम, ठोस व बड़ा बैंच गायब पाया। चूंकि पार्क के दरवाजे अक्सर ही खुले रहते हैं, जिसके चलते नगर निगम सहित प्रशासन की इस अनदेखी के चलते रोजाना सैर पर आने वाले लोगों में खासा आक्रोश पाया जा रहा है।  ‘मोगा टुडे न्यूज़’ से बातचीत करते हुए रोजाना सैर पर आने वाले सीनियर सिटीजन मनमोहन अग्रवाल ने इसे नगर निगम की लापरवाही बताया। उन्होंने कहा कि इस पार्क के गेट अक्सर खुले रहते हैं, जिसके चलते ही कोई व्यक्ति इस भारी भरकम, ठोस व लोहे के बड़े बैंच को यहां से ले जाने में सफल हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने पार्क को सीसीटीवी कैमरों से लैस करने की मांग की। ताकि भविष्य में जहां ऐसी चोरी की घटनाओं पर विराम तो लगेगा ही, वहीं इस पब्लिक पार्क में गंदगी फैलाने वाले लोगों की भी पहचान कर उन पर अंकुश लगाया जा सकेगा।  सीनियर सिटीजन सुभाष चंद्र अग्रवाल ने हैरानी जाहिर करते हुए कहा कि कल जब वे लोग सैर से गए थे, तब तक तो बैंच अपनी जगह पर ही था। लेकिन आज बेंच का कोई अता पता नहीं है। उन्होंने पार्क के दरवाजे बन्द रखने की मांग की। जिसके चलते उन्होंने प्रशासन सहित नगर निगम को इस ओर ध्यान देने की मांग की, ताकि चोरी की ऐसी घटनाओं से बचा जा सके। सुभाष चंद्र ने भी पार्क को CCTV कैमरों से लैस करने की मांग की। सैर के शौकीन शिव कुमार शर्मा ने बताया कि वे लोग रोजाना पार्क में सैर करने के बाद पार्क में लगे शैड के नीचे बैठते हैं। इस शैड के नीचे चार बेंच होते हैं। लेकिन आज उनमें से एक बैंच गायब है। उन्होंने कहा कि अगर हम इस पार्क के रखरखाव की बात करें, तो इसमें नगर निगम पूर्ण तौर से फेल है। जिसके चलते वे लोग इस जगह पर लगे शैड की छत्त को अपनी जेब से रुपए खर्च कर इसे नई डलवाने की योजना बना रहे थे। लेकिन आज तो बैंच ही गायब हो गया है। उन्होंने कहा कि पार्क का रखरखाव न होने से यह खंडहर में तब्दील होता जा रहा है। जिसके लिए प्रशासन व नगर निगम को इस ओर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि नगर निगम के पास वेदांत पार्क के बाहर सैल्फी पॉइन्ट पर खराब करने के लिए तो लाखों रुपए हैं, लेकिन पार्क के रखरखाव के लिए शायद बजट नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यहां के पार्क के गेट खुले रहते हैं, जिसके चलते ऐसी घटना होना स्वाभाविक ही था।  सैर प्रेमी एस.के सेठी ने बताया कि वे रोजाना सुबह सैर के लिए आते हैं। इस जगह पर लगा बेंच, थोड़ा बहुत हिलता था, लेकिन आज सुबह उनकी हैरानी का ठिकाना नहीं रहा, जब यहां बैंच ही नहीं था। उन्होंने कुल मिलकर पार्क के पर्यवेक्षण के लिए नगर निगम सहित प्रशासन से अपील की कि इस और ध्यान दें ताकि शहर की इस अहम व पुरानी धरोहर को बचाया जा सके।  रोजाना सैर पर आने वाले अशोक कुमार सिंगला ने भी गायब हुए इस बैंच पर हैरानी जताते हुए कहा कि वेदांत पार्क शहर के बीचो बीच स्थित है। यहां से भारी भरकम बेंच को ले जाना बड़े अचरज की बात है। जिसके चलते उन्होंने प्रशासन सहित नगर निगम को इस ओर ध्यान देने की मांग की।  Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

Breaking ! अदाकारा तानिया कंबोज के पिता अनिलजीत मामले में हुई 5वीं गिरफ्तारी !!

मोगा 10 जुलाई, (मुनीश जिन्दल) पंजाबी फिल्मों की अदाकारा तानिया कंबोज के पिता डॉक्टर अनिल जीत कंबोज के हमले मामले में उस वक्त नया मोड़ आ गया, जब पुलिस ने इस मामले में 5वीं गिरफ्तारी की। पुलिस द्वारा ये गिरफ्तारी पहले से काबू किए गए तीन शूटर लोगों से अग्रिम पूछताछ के बाद की गई है। पुलिस द्वारा अब इनके एक साथी हरमीत सिंह उर्फ मीतू को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक हरमीत सिंह गैंगस्टर लण्डे का साथी है व तलवंडी शोभा, पुलिस थाना सदर पट्टी का रहने वाला है। जिले की सब डिवीजन धर्मकोट के डीएसपी रमनदीप सिंह ने एक पत्रकार वार्ता के दौरान मीडिया कर्मियों से इस 5 वें दोषी संबंधी विस्तारपूर्वक जानकारी साझा की। DSP RAMANDEEP SINGH Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

ED की मोगा में रेड ! छान डाला घर का चप्पा चप्पा !!

मोगा 09 जुलाई, (मुनीश जिन्दल) आइए, पहले आप एक नजर इस वीडियो पर डाल लें। बुधवार की सुबह ED ने जिला मोगा का रुख करते हुए यहां रेड की व एक घर का चप्पा चप्पा छान डाला। जिसके बाद उक्त घर के मालिक ने मीडिया के सामने आ सरकारों को खरी खोटी सुनाई।  Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

नाजायज हथियारों सहित 2 काबू ! गिरफ़्तार होते ही खुलने लगी परतें : DSP D !!

मोगा 09 जुलाई, (मुनीश जिन्दल) जिले के पुलिस थाना बधनी कलां के प्रभारी गुरतेज सिंह व उनकी टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर कुल 2 लोगों को काबू कर उनके पास से नाजायज हथियारों सहित अनेकों जिन्दा कारतूस भी बरामद किए हैं।  यहां जिक्रयोग्य है कि जैसे ही पुलिस द्वारा एक व्यक्ति को काबू कर जांच को आगे बढ़ाया गया, तो इस मामले की अन्य परतों से भी पर्दा हटने लगा। जिसकी विस्तृत जानकारी DSP D सुखामृत सिंह रंधावा ने मीडिया कर्मियों से साझा की। DSP D SUKHAMRIT SINGH RANDHAWA Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

दौलेवाला गांव के लोग, नशा बेचने से नहीं आए रहे बाज ! अब इस मामले में हुए गिरफ्तार : DSP सिटी !!

मोगा 09 जुलाई, (मुनीश जिन्दल) जिला मोगा का गांव दौलेवाला समूचे राज्य में नशों के लिए जाना जाता है। पुलिस द्वारा अनेकों बार यहां के लोगों को विभिन्न NDPS के मामलों में गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भी डाला गया है। लेकिन ऐसे लगता है कि जैसे नशे का ये धंधा इनके हड्डों में बस चूका है। जिसके चलते ये लोग नशे का करोबायर करने से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामले में पुलिस थाना सिटी एक के प्रभारी इंस्पैक्टर वरुण कुमार व उनकी टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर 2 लोगों को लाखों रूपए के नशे सहित काबू किया है। जिसकी विस्तृत जानकारी DSP सिटी गुरप्रीत सिंह ने मीडिया कर्मियों से साझा की। DSP CITY GURPREET SINGH Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

अदाकारा के पिता डा. अनिल जीत कंबोज मामले में आया नया मोड़, 23 वर्षीय एमएससी की छात्रा गिरफ्तार !!

मोगा 08 जुलाई, (मुनीश जिन्दल) 4 जुलाई को पंजाब के जिला मोगा के कस्बा कोट इसे खां में पंजाबी फिल्म अदाकारा तानिया कंबोज के पिता डॉक्टर अनिल जीत कंबोज पर हुए हमले मामले में एक नया मोड़ आया है। हालांकि पुलिस द्वारा इस मामले में कुल 3 लोगों को पहले से गिरफ्तार किया जा चुका है। लेकिन पुलिस ने इस मामले की अग्रिम जांच में एक 23 वर्षीय एमएससी की छात्रा को भी गिरफ्तार किया है।  कौन है ये लड़की ? कहां की रहने वाली है ये लड़की ? इस बहुचर्चित हमले मामले में इस लड़की की क्या शमूलियत है ? आपके जहन में उठ रहे इन सभी सवालों के जवाब SPD बालकृष्ण सिंगला ने मीडिया कर्मियों से साझा किए। इस मौके पर उनके साथ DSP D सुखामृत सिंह रंधावा भी मौजूद थे। SPD BAL KRISHAN SINGLA Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

अदाकारा तानिया के पिता के हमलावरों के साथ पुलिस की मुठभेड़ ! हमले की असली वजह आई सामने !!

मोगा 06 जुलाई, (मुनीश जिन्दल) पंजाबी फिल्म अदाकारा तानिया कंबोज के पिता डॉ अनिल जीत कंबोज पर 4 जुलाई को हुए जानलेवा हमले के दोनों मुख्य आरोपी व उनके एक साथी के साथ मोगा पुलिस की मुठभेड़ हुई है, जिसमें तीनों दोषी घायल हुए हैं। गनीमत यह रही कि मोगा पुलिस के सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं। एसएसपी आईपीएस अजय गांधी ने इस संबंधी मीडिया कर्मियों से विस्तार पूर्वक जानकारी साझा करते हुए इस हमले की असली वजह भी बताई। इस मौके पर उनके साथ SPD बाल कृष्ण सिंगला, DSP डी सुख अमृत सिंह रंधावा, DSP धर्मकोट रमनदीप सिंह, CIA स्टाफ मैहना के इंचार्ज इंस्पैक्टर दलजीत बराड़ सहित बड़ी संख्या में पुलिस के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे। SSP AJAY GANDHI Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

CCTV देखें ! पंजाबी फिल्म अदाकारा तानिया कम्बोज के डाक्टर पिता पर कैसे हुआ हमला !!

मोगा 5 जुलाई, (मुनीश जिन्दल) पंजाबी फिल्म अदाकारा तानिया कम्बोज के पिता डाक्टर अनिलजीत कम्बोज को शुक्रवार को जिला मोगा के कस्बा कोट ईसे खां में उस वक्त दिन दिहाड़े गोलियां मार दी गई थी, जब वे इलाके के अपने मशहूर हरबंस नर्सिंग होम में मौजूद थे। जिसके बाद उन्हें स्थानीय एक निजी हस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां फिलहाल भी वे जेरे इलाज हैं, हस्पताल में वे वेंटिलेटर पर हैं व उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। अब इस हमले की नर्सिंग होम की अंदर की एक CCTV फुटेज सामने आई है, जिसको आधार पर पुलिस दोषियों की तलाश में जुटी हुई है। CCTV फुटेज में आप साफ देख सकते हैं कि किस प्रकार पगड़ी बांधे दो युवक डॉक्टर की क्लीनिक में मौजूद हैं, जिनमें से एक युवक डॉक्टर को अपने पांव पर खारिश की बात कहकर अपना पांव दिखा रहा है। CCTV फुटेज में आप साफ़ देख सकते हैं कि कैसे डाक्टर अनिलजीत कम्बोज टोर्च से उक्त युवक का पाँव देखने में व्यस्त हैं और इसी बीच मौका पाकर दूसरा युवक अपना पिस्तौल निकाल कर डॉक्टर पर गोली चल देता है। जो कि सीधा डाक्टर की छाती में लगती है, इसी बीच डाक्टर की साथ वाली कुर्सी पर बैठा उनका बेटा चाहत कम्बोज, जो कि अपने फोन में व्यस्त था कुर्सी से खड़ा हो पिता की और बढ़ता है। उधर मरीज बना युवक उसके साथी द्वारा गोली चलाने के बाद अपने साथी की ओर भाग खड़ा होता है व इसी बीच जाते-जाते युवक एक गोली और चला देता है। CCTV में एक ही युवक के हाथ में दो हथियार दिखाई दे रहे हैं। देखते ही देखते दोनों युवक क्लिनिक से बाहर भाग जाते हैं जबकि डॉक्टर जमीन पर गिर जाता है। जिसके बाद उसे उपचार के लिए मोगा के मैडीसिटी हॉस्पिटल में दाखिल करवाया जाता है जहां डॉक्टर फिलहाल वेंटिलेटर पर है व उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...
error: Content is protected !!