logo

Crime

लाखों की हैरोइन, नशीली गोलियां व ड्रग मनी सहित तीन गिरफ्तार !!

मोगा 12 जून, (मुनीश जिन्दल) पंजाब सरकार के आदेश अनुसार जिला पुलिस प्रमुख आईपीएस अजय गांधी के निर्देशन में चलाई जा रही मुहिम ‘युद्ध, नशों के विरुद्ध’ मुहिम के तहत जिला मोगा के पुलिस थाना बाघा पुराना व धर्मकोट ने तीन लोगों को हैरोइन, नशीली गोलियां व ड्रग मनी सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस फाइलों से एकत्रित जानकारी के मुताबिक पुलिस स्टेशन बाघापुराना के थानेदार इकबाल सिंह ने गश्त के दौरान, शक होने पर आकाशदीप सिंह वासी बस्ती घोलिया कलां व लखविंदर सिंह उर्फ काला वासी माहला कलां को गिरफ्तार कर उनके पास से 22 ग्राम  हैरोइन बरामद की है। इसी प्रकार थाना धर्मकोट के प्रभारी इन्स्पेक्टर जतिन्दर सिंह ने बताया कि उनके पुलिस स्टेशन के सहायक थानेदार कुलदीप सिंह ने गश्त के दौरान शक होने पर चन्द सिंह वासी गांव अमी वाला को गिरफ्तार कर उसके पास से 10 ग्राम हैरोइन, 38 खुली नशीली गोलियां व 2500 रूपए ड्रग मनी बरामद की गई है।  जिक्रयोग्य है कि दोनों ही मामलों में पुलिस द्वारा दोषियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की बनती धाराओं के तहत मामले दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई को अमल में लाया जा रहा है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

63 ATM, स्वाइप मशीन बरामद ! एटीएम से लोगों से ठग्गी मारने वाले 2 गिरफ्तार : DSP !!

मोगा 07 जून, (मुनीश जिन्दल) एसएसपी अजय गांधी के निर्देशन में असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाई मुहिम के तहत जिले के पुलिस स्टेशन कोट इसे खां के प्रभारी इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह भुल्लर, सहायक थानेदार नछत्तर सिंह सहित उनकी टीम को उस समय एक बड़ी सफलता मिली, जब पुलिस ने एटीएम कार्ड के माध्यम से भोले भाले लोगों को ठग्गी का शिकार बनाने वाले दो शातिर जालसाजों को गिरफ्तार कर उनके पास से विभिन्न बैंकों के 63 एटीएम, एक गूगल पे स्वाइप मशीन व एक मोटरसाइकिल बरामद किया। मामला क्या है ? इस संबंधी, सब डिवीजन धर्मकोट के डीएसपी रमनदीप सिंह ने मीडिया से जानकारी साझा की। DSP RAMANDEEP SINGH Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

लुटेरे ने किराना दुकानदार पर चलाई गोलियां ! डीएसपी ने किए अहम खुलासे !!

मोगा 05 जून, (मुनीश जिन्दल) लुटेरों के हौसले बुलंद हैं। ताज़ी घटना में, बीती रात 9:30 बजे गांधी रोड पर स्तिथ AG मार्ट नामक किराना दुकान में, एक नकाबपोश लुटेरा पिस्तौल सहित दाखिल होता है व काउंटर पर बैठे दुकान के मालिक सुरेंद्र कुमार को अपना गल्ला उसे देने के लिए कहता है। दुकानदार सुरिंदर कुमार सहित दुकान पर मौजूद दुकान का एक कर्मचारी गंगा दास इसे मजाक समझते हैं। लेकिन तभी लुटेरे द्वारा गोलियां चला दी जाती हैं। जिसमें दुकान का मालिक सुरेंद्र कुमार बुरी तरह घायल हो जाता है। आइए पहले आप जरा घटना के बाद की इस वीडियो पर एक नजर डाल लें। हालांकि दूकानदार सुरिंदर कुमार की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें, लुधिअना के डीएमसी हस्पताल शिफ्ट करना पड़ा। लेकिन जाने से पहले, दुकानदार सुरिंदर कुमार सहित दुकान के कर्मचारी गंगा दास ने मीडिया के रूबरू बताया कि ये घटना कैसे घटी। जिसके बाद वीरवार को डीएसपी डी सुखअमृत सिंह रंधावा ने मीडिया के रूबरू हो, इस मामले में अहम खुलासे किए। DSP D SUKHAMRIT SINGH RANDHAWA Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

देखें लाइव ! हूटर व काली फिल्म वाली कार का उतरवाया हूटर व काली फिल्म ! काटा चालान !!

मोगा 04 जून, (MTN सहयोगी) जब से इंस्पेक्टर हरजीत सिंह ने बतौर ट्रैफिक इंचार्ज मोगा का चार्ज संभाला है, तब से मोगा शहर वासियों ने कुछ राहत की सांस ली है। ट्रैफिक इंचार्ज हरजीत सिंह द्वारा रोजाना विभिन्न व्यवसायों से जुड़े लोगों से बैठक कर जहां उन्हें अपने अतिक्रमण हटाने का अनुरोध किया जा रहा है, वहीं उन्हें अपनी गाड़ियों के कागज दुरुस्त रखते हुए, अपने निजी चार पहिया वाहनों पर काली फिल्म या हूटर का इस्तेमाल ना करने की भी अपील की जा रही है। लेकिन फिर भी सत्ता के नशे में चूर या अपनी पहुंच के चलते, अनेक लोग ऐसे हैं, जो अपने निजी चार पहिया वाहनों पर काली फिल्म व हूटर लगाने से गुरेज नहीं कर रहे हैं। जिसके चलते परेशानी आम लोगों को भुगतनी पड़ती है। लेकिन फिर भी ट्रैफिक इंचार्ज इंस्पेक्टर हरजीत सिंह व उनकी टीम, ऐसे वाहनों की सूचना मिलने पर बिना कोताही बरते, ऐसे वाहनों तक पहुंच कर, ना सिर्फ उनके हूटर व काली फिल्म को उतार रहे हैं। बल्कि इन वाहन मालिकों को चालान भी थमा रहे हैं। इस संबंधी, पहले आप जरा एक नजर इस वीडियो पर डाल लें। अब आप समझ ही गए होंगे कि ऊपर जिस गाड़ी का हम आपको जिक्र कर रहे थे, वीडियो में ये वही गाड़ी थी। जैसे ही ट्रेफिक पुलिस टीम को सूचना मिली कि इलाके में एक निजी कार हूटर व काली फिल्म लगाकर घूम रही है, तो वैसे ही टीम ने बिना समय गंवाए कार को ढूंढकर, उसका हूटर व काली फिल्म उतारी।  पुलिस सूत्रों से एकत्रित जानकारी के मुताबिक़ स्थानीय अंदरली दाना मण्डी से किसी व्यक्ति द्वारा पुलिस के एक अधिकारी को शिकायत की गई थी कि इलाके में एक काले शीशों वाली हूटर लगी गाडी घूमती रहती है और ये गाडी निरन्तर हूटर का इस्तेमाल भी करती रहती है। जिसपर उक्त अधिकारी द्वारा ट्रैफिक पुलिस को ये गाडी ढूंढकर सच्चाई पता लगाने को कहा गया। जिस पर जब ट्रैफिक पुलिस की टीम ने बिना समय गंवाए गाड़ी मालिक व गाड़ी तक पहुंच की, तो पुलिस अधिकारी को की गई शिकायत सही पाई गई। गाड़ी के काले शीशे थे व उसमें हूटर भी लगा हुआ था। जिसपर ट्रैफिक पुलिस ने बिना समय गंवाए, जहां उस गाड़ी की काली फिल्म उतारी, वहीं उसका हूटर भी उतरवाया। यहीं बस नहीं, इसके साथ ही ट्रैफिक पुलिस द्वारा उक्त गाड़ी के मालिक को एक अच्छा खासा चालान भी थमाया गया। ट्रैफिक इंचार्ज इंस्पेक्टर हरजीत सिंह ने इस संबंधी मीडिया से जानकारी साझा की। INSP. HARJEET SINGH Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

देखें लाइव ! मेयर बलजीत चानी ने नगर निगम के साबका ठेकेदार पर निकाला पिस्तौल !!

मोगा 02 जून, (मुनीश जिन्दल) सोमवार को शहर के बाघापुराना बाईपास के पास नगर निगम मेयर बलजीत सिंह चानी व नगर निगम के एक साबका ठेकेदार में शुरू हुई कहा सुनी, इस हद तक बढ़ गई कि नगर निगम के मेयर बलजीत चानी ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल निकाल ली। जहां मौके पर मौजूद लोगों द्वारा इस घटना की वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर वायरल की गई, वहीं इस घटना की एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आई है। मामला क्या है ? उससे तो हम आपको जानूं करवा ही रहे हैं, लेकिन उससे पहले आप जरा इस सीसीटीवी वीडियो पर एक नजर डाल लें। अब आपको बताते हैं कि आखिरकार मामला क्या है, व मिलवाते हैं नगर निगम के साबका ठेकेदार संतोख सिंह से, जिनके साथ कि नगर निगम के मेयर बलजीत चानी की कहा सुनी हुई है। संतोख सिंह की जुबानी ही आपको समझाते हैं की आखिरकार, माजरा है क्या।  इस संबंधी जब मीडिया कर्मियों द्वारा नगर निगम मेयर बलजीत चानी से बात की गई, तो उन्होंने नगर निगम के साबका ठेकेदार पर गंभीर आरोप लगाए। क्या कहना था उनका, आईए आप खुद ही सुनलें।  लेकिन इस संबंधी जब मीडिया कर्मियों द्वारा संबंधित थाना सिटी एक के प्रभारी इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह से बात की गई, तो उन्होंने कहा कि फिलहाल किसी भी पक्ष द्वारा उन्हें कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत आने पर, उसी के आधार पर अग्रिम कार्यवाई को अमल में लाया जाएगा।  SHO GURPREET SINGH खैर, फिलहाल आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। नगर निगम के साबका ठेकेदार द्वारा जहां इस सीवरेज पाइप लाईन को खुलवाने से नगर निगम का एक करोड़ 70 लाख रूपए बचाने का दावा किया जा रहा है, वहीं नगर निगम के मेयर बलजीत चानी, साबका ठेकेदार की बात को झूठ का पुलिंदा बता रहे हैं। उनका मानना है कि यह सीरीज लाइन खुल ही नहीं सकती। इसके लिए वे पहले भी बहुत प्रयास कर चुके हैं। आने वाले दिनों में ऊंट किस करवट बैठेगा, ये तो आने वाला समय ही तय करेगा। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

पुरुषोत्तम पुरी मौत मामला ! आत्महत्या या हत्या ? मामला ले सकता है करवट !!

मोगा 01 जून, (मुनीश जिन्दल) तारीख़ : 31 मई, 2025, दिन : शनिवार, समय : रात लगभग 9:30 बजे, शहर के प्रसिद्ध व प्राचीन रिहायशी इलाका न्यू टाउन की गली नंबर 8 में स्तिथ साबका पार्षद पुरुषोत्तम पुरी के घर से गोली चलने की आवाज आती है। एकाएक इलाके में सहम का माहौल बन जाता है। पुरषोत्तम पुरी के घरवाले, जहां गोली की आवाज आने वाले कमरे की और भागते हैं, वहीं मोहल्ले वालों का, पुरषोत्तम पुरी के घर की और भागना लाजमी था। बस फिर क्या था, मौजूद लोगों के सामने जो दृश्य थे, उनके लिए, उसपर यकीन करना असम्भव था। पुरषोत्तम पुरी का खून से लथपथ मृतक शरीर कमरे में पड़ा था। व उनकी लाइसैंसी बंदूक भी वहीं थी। देखने वालों को जो कुछ दिखा, उसके मुताबिक़ ये मामला सीधे सीधे आत्महत्या का मामला था, लेकिन पुरुषोत्तम पुरी को नजदीक से जानने वाले लोगों के गले ये बात नहीं उतर रही थी कि पुरुषोत्तम पुरी जैसा सदृढ़ व्यक्ति भी ऐसा काम कर सकता है।  अब अगर हम बात, अपनी खबर की हैडिंग “पुरुषोत्तम पुरी मौत मामला। आत्महत्या या हत्या ? मामला ले सकता है करवट !!” की करें, तो यकीनन ये आपको सुनने में बहुत अजीब लगा होगा। क्योंकि अभी तक आपने जो देखा है, आपने जो सुना है, उसके मुताबिक़ ये मामला सीधे सीधे आत्महत्या का लग रहा है। लेकिन अगर हम गंभीरता से, बारीकी से इस मामले को देखें, तो प्रतीत होता है कि आगामी भविष्य में ये मामला करवट ले सकता है। और ये बात हम अपनी और से नहीं कह रहे हैं, पुलिस फाइलें भी इस बात की गवाही दे रही हैं। और अगर हमारा अंदेशा सही निकलता है, तो अनेक सफेदपोश को आने वाले दिनों में कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाते देखा जा सकता है। साथियों, जैसे-जैसे समय बीता, दिन चढ़ा, चर्चाओं का बाजार भी गरम होने लगा। बस फिर क्या था, जैस अक्सर होता है, जितने मुंह, उतनी बातें। लोग इस मौत को अपने अपने तरीके से देखने लगे। अपनी अपनी कयास राईयां लगाने लगे। लेकिन इसी बीच, अनेक ऐसी बातें सामने आने लगी कि पिछले कुछ महीनों से पुरुषोत्तम पुरी, अपने ऊपर दर्ज मामलों को लेकर परेशान रहते थे। इस बात का जिक्र मृतक पुरषोत्तम पुरी के बड़े भाई व प्राइवेट बस ऑपरेटर (स्माल स्केल) एसोसिएशन के प्रधान व साबका पार्षद नरोत्तम पुरी ने भी ‘मोगा टुडे न्यूज़’ के साथ बातचीत के दौरान किया। बकौल नरोत्तम पूरी, उनके भाई पुरुषोत्तम पुरी पर झूठा मामला दर्ज हुआ था। और उनके भाई पुरुषोत्तम पुरी द्वारा इस बात का जिक्र उनसे किया गया था। नरोत्तम पूरी के मुताबिक़ उनके भाई पुरुषोत्तम पुरी ने इस संबंधी आरटीआई के माध्यम से भी कुछ दस्तावेज निकलवाए थे, जो कि ये साबित करने में सक्षम थे कि उनके भाई पुरुषोत्तम पुरी पर दर्ज मामला झूठा था। लेकिन फिर भी कहीं ना कहीं, पुरुषोत्तम पुरी को अंदर ही अंदर ये बात खाए जा रही थी कि एक न्यायाधीश का पिता होने के बावजूद भी, उन्हें ऐसे झूठे मामलों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें इस बात का भी एहसास था कि कहीं उनके कारण उनके बेटे के छवि को कोई नुक्सान ना पहुंचे। इस चीज का वे अपने दिलो दिमाग पर इतना अधिक बोझ ले गए कि आखिरकार उन्होंने ये खौफनाक व हैरतअंगेज कदम उठा लिया। मृतक पुरुषोत्तम पुरी के परिजनों द्वारा जो ब्यान फिलहाल पुलिस को दिए गए हैं, वे भी सीधे सीधे यहीं कहते हैं कि, मृतक पुरुषोत्तम पुरी अपने कुछ मामलों को लेकर परेशान रहते थे, जिसके चलते उन्होंने आत्महत्या जैसा घिनौना कदम उठाया है।  सूत्रों के मुताबिक, हालांकि पीड़ित परिवार द्वारा पुलिस को दिए अपने बयान में फिलहाल किसी का भी नाम नहीं लिया गया है। और ज्यादा कुछ ना कहते हुए, यह बयान दिया गया है कि सदमे की वजह से फिलहाल घरवाले बोलने की स्थिति में नहीं हैं, लेकिन फिर भी बयान कर्ता ने ये जरूर कहा कि पुरषोत्तम पूरी कुछ मामलों को लेकर, पिछले कुछ समय से परेशान रहते थे, जिसके चलते उन्होंने आत्महत्या की है। और परिवार वालों ने फिलहाल इस संबंधी कोई कार्रवाई नहीं करवाने की बात कही है, जिसके चलते फिलहाल पुलिस ने इस संबंधी 194 BNSS के तहत कार्यवाही कर शव का पोस्ट मार्टम करवाया है। इस बात के प्रमाण के लिए, आइए आप खुद ही सुनले थाना सिटी साउथ के  प्रभारी वरुण को, कि उन्होंने मीडिया के समक्ष क्या कहा।  SHO VARUN खैर, आने वाले दिनों में मामला क्या करवट लेगा, ये तो भविष्य के गर्भ में ही स्थापित है, लेकिन इस सब में इतना सत्य जरूर है कि नरोत्तम पूरी ने अपना भाई, सुजाता पूरी ने अपना पति, नैंसी मल्होत्रा (जालंधर में ब्याहता लड़की) व रोहित पूरी (न्यायाधीश, सीतापुर, उत्तर प्रदेश) ने अपना पिता व गुनशीर पुरी ने जहां अपने ससुर को हमेशा हमेशा के लिए खो दिया है, वहीं पुरुषोत्तम पुरी को नजदीक से जानने वाले लोगों के दिलो दिमाग पर यह अकस्मात मौत, एक जिंदगी भर ना छूटने वाले दाग छोड़ गई है। परिवार द्वारा रविवार शाम, सैंकड़ों लोगों की गवाही में मृतक पुरषततम पूरी के शव के दाह संस्कार की रस्म तो फिलहाल अदा कर दी गई है, लेकिन अगर भविष्य में ये मामला करवट लेता है, तो अनेक सफेदपोश सकते में आ सकते हैं। और आगामी भविष्य में उन्हें कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाते देखा जा सकेगा। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

24 मरले जमीन के टुकड़े के लिए, हैवानियत ! क्रूर हत्या, 2 सगे भाई व भतीजा गिरफ्तार !!

मोगा 31 मई, (मुनीश जिन्दल) जिला मोगा की सब तहसील धर्मकोट के गांव चक्क तारे वाला में, हैवानियत का नंगा नाच देखने को मिला है। यहां जमीन के एक 24 मरले टुकड़े को लेकर हुए विवाद में एक 62 वर्षीय की क्रूरता से हत्या की गई है। जमीन पर कब्जा धारी गुट के लोगों की और से जमीन के असल मालिक, जिसके नाम पर जमीन की रजिस्ट्री व इन्तकाल था, के ऊपर ट्रैक्टर चढ़कर उसकी नृशंस हत्या की गई है। इस घटनाक्रम में मृतक की पत्नी मंजीत कौर भी घायल हुई है, जो कि फिलहाल स्थानीय सरकारी अस्पताल में जेरे इलाज है और मीडिया के रूबरू इन्साफ की गुहार लगा रही है। पुलिस ने इस मामले में मुस्तैदी दिखाते हुए 6 घंटों में ही बड़ी सफलता हासिल की है। जिस संबंधी धर्मकोट के DSP रमनदीप सिंह ने मीडिया कर्मियों से जानकारी साझा की। इस मौके पर उनके साथ थाना धर्मकोट के प्रभारी जतिंदर सिंह भी मौजूद थे।  DSP RAMANDEEP SINGH Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

Breaking ! गलत पुलिस नाके की वजह से हुई दुर्घटना ! बाल बाल बचा परिवार ! वीडियो वायरल !!

मोगा 30 मई, (मुनीश जिन्दल) जिला मोगा के गांव चूहड़चक्क के बाहर लगे गलत पुलिस नाके की वजह से गाड़ियां टकरा गई व एक परिवार, मौत के मूंह में जाने से बाल बाल बच गया। दरअसल हुआ यूं कि पुलिस द्वारा जो बैरिकेडिंग, गांव चूहड़चक्क के बाहर, राष्ट्रीय राजमार्ग पर रखी हुई थी, उस पर कोई भी रिफ्लेक्टर टेप इत्यादि नहीं लगी हुई थी। जिसके चलते एक गाड़ी, दूसरी गाडी को ओवरटेक करते वक्त आपस में टकराती हुई बैरिकेडिंग से टकरा गई। इस दुर्घटना में एक परिवार, मौत का ग्रास बनने से बाल बाल बच गया। इसी बीच, वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने, दुर्घटनाग्रस्त बैरिकेडिंग की वीडियो बनाना शुरू कर दिया और जैसे ही वह नाके के पास बैठे एक पुलिस मुलाजिम के पास गया, तो वह जनाब, पुलिस की वर्दी में, उक्त व्यक्ति से पूर्णतया बात करने की स्तिथि में नहीं था। राहगीर द्वारा जहां उकत बात ना कर पाने की स्तिथि में पुलिसकर्मी से बात की गई, वहीं उसने अन्य पुलिस मुलाजिमों से बात कर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ऐसी बैरिकेडिंग न रखने की भी गुहार लगाई। लेकिन इसी बीच नाके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मी भी, इस दुर्घटना के लिए गाड़ी वालों की ओवरस्पीडिंग को ही इसका प्रमुख कारण बताते नजर आया। उसने इस बात पर ध्यान देना उचित नहीं समझा कि आखिरकार दुर्घटना की वजह क्या बनी ? दुर्घटना की मूल जड़ क्या थी ? क्यों ओवरटेकिंग करते हुए गाड़ियां आपस में टकराई ? क्यों पुलिस की बैरिकेडिंग क्षतिग्रस्त हुई ?  शुक्रवार को जैसे जैसे यह वीडियो वायरल हुई तो, पुलिस तक भी इस वीडियो का पहुंचना लाजमी था। जिसके बाद संबंधित डीएसपी निहाल सिंह वाला अनवर अली मीडिया के रूबरू हुए व उन्होंने इस दुर्घटना के लिए गाड़ियों की ओवर स्पीडिंग को ही इसका प्रमुख कारण बताया। इसके साथ ही जब उनसे पूछा गया कि इस मौके पर एक पुलिसकर्मी नशे में धुत था, तो क्या कहना था उनका, आइए आप भी सुनलें। DSP ANWAR ALI Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

चुनावी रंजिश ! चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक की मौत, 15 पर मामला दर्ज !!

मोगा 29 मई, (मुनीश जिन्दल) किसी भी प्रकार के चुनाव आते हैं, तो विभिन्न राजनीतिक पार्टियों की खींचातानी में, नुक्सान हमेशां आम व्यक्ति का ही होता है। हार, जीत भला किसी की भी हो, लेकिन अनेकों बार ऐसे मामले सामने आए हैं, जब चुनावों की रंजिश के चलते, कई घरों के चिराग भुजे हैं। ऐसा ही एक ताजा मामला सामने आया है, जिला मोगा के गांव बिलासपुर में, जहां बुधवार शाम को एक पुरानी चुनावी रंजिश के चलते, दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार लोगों ने दो युवकों पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। गांव वासियों के मुताबिक एक के बाद एक कुल 6 से 7 राउंड फायरिंग हुई। जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक फिलहाल लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में जेहरे इलाज है व फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।  पुलिस को घटनास्थल से एक पिस्टल भी बरामद हुआ है। पुलिस द्वारा मृतक के परिवार वालों के बयानों के आधार पर इस मामले में कुल 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, लेकिन फिलहाल पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस अलग अलग टीमें बनाकर, इस मामले की गंभीरता को देखते हुए, विभिन्न एंगल से मामले में कार्यवाही कर रही है। लेकिन फिलहाल किसी की गिरफ्तारी संभव नहीं हो सकी है। इस संबंधी डीएसपी निहाल सिंह वाला अनवर अली ने मीडिया कर्मियों से जानकारी साझा की।  Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

CIA स्टाफ को कामयाबी, 5 काबू ! एक की तालाश जारी ! DSP ने दी जानकारी !!

मोगा 27 मई, (मुनीश जिन्दल) सीआईए स्टाफ मैहना के इंचार्ज इंस्पेक्टर दलजीत सिंह बराड़ की अगुवाई में काम करते हुए उनकी टीम को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी, जब उनकी टीम ने दो विभिन्न मामलों में गुप्त सूचनाओं के आधार पर कुल पांच लोगों को काबू कर उनके कब्जे से लाखों रुपए का आपत्तिजनक सामान व एक मोटरसाइकिल बरामद किया। डीएसपी डी सुखामृत सिंह रंधावा ने इस संबंधी, मीडिया कर्मियों से जानकारी साझा की। DSP (D) SUKHAMRIT SINGH RANDHAWA Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…
error: Content is protected !!