जिला मोगा के 3 इंस्पैक्टर बने DSP, SSP व SPH ने अदा की पिप्पिंग की रस्म !!
मोगा 09 जून, (मुनीश जिन्दल) जिला मोगा के लिए उस समय गौरव का पल था, जब जिला मोगा में तैनात पंजाब पुलिस के तीन इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी एक साथ पदोन्नत होकर डीएसपी बने। आईए पहले आप इन तस्वीरों पर एक नजर डाल लें : डीएसपी गुरप्रीत सिंह की पिप्पिंग करते, SSP अजय गांधी व SPH संदीप मन्ड। SSP अजय गांधी व SPH संदीप मन्ड, DSP जसवरिन्दर की पिप्पिंग करते हुए। डीएसपी परताप सिंह की पिप्पिंग करते, SSP अजय गांधी व SPH संदीप मन्ड। जैसे ही इन तीनों पुलिस अधिकारियों इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह, इंस्पेक्टर जसवरिन्दर सिंह व इंस्पेक्टर प्रताप सिंह के पदोन्नति की खबर आई, तो एसएसपी मोगा, आईपीएस अजय गांधी व एसपी हेडक्वार्टर संदीप सिंह मन्ड द्वारा इन तीनों नवनियुक्त डीएसपी की पिप्पिंग की रस्म अदा की गई। आपको बता दें कि मौजूदा समय में इंस्पैक्टर गुरप्रीत सिंह, थाना सिटी एक के प्रभारी, इंस्पैक्टर जसवरिंदर सिंह थाना बाघापुराना के प्रभारी जबकि इंस्पेक्टर प्रताप सिंह कंट्रोल रूम के इंचार्ज हैं। इस मौके पर एसएसपी अजय गांधी व एसपी हेडक्वार्टर संदीप सिंह मन्ड ने तीनों ही नवनियुक्त अधिकारियों की नई जिम्मेदारी के लिए उनकी हौसला अफजाई की व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। हम भी “मोगा टुडे न्यूज़” की टीम की ओर से यही आस करेंगे कि जिस प्रकार इन तीनों ही अधिकारियों ने इंस्पेक्टर रैंक पर रहते हुए, एक लंबे समय, बेहतर तरीके से जिला मोगा के विभिन्न पुलिस थानों व पुलिस के अन्य विंग में बखूबी अपनी ड्यूटी निभाई है, उसी प्रकार वे भविष्य में भी अपनी इस जिम्मेदारी को बेहतरीन तरीके से निभाएंगे। “मोगा टुडे न्यूज़” की समूची टीम इन नवनियुक्त डीसीपी गुरप्रीत सिंह, डीएसपी जसवरिन्दर सिंह व डीएसपी प्रताप सिंह को बधाई देती है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…
