logo

Religious

सीता स्वयंवर कला केंद्र की रामलीला तीसरे दिन में प्रवेश, सीता स्वयंवर का दृश्य रहा आकर्षण का केंद्र

मोगा 05 सितंबर, (मुनीश जिन्दल) सीता स्वयंवर कला केंद्र की ओर से पिछले तीन दिनों से चल रही रामलीला अपने तीसरे दिन में प्रवेश कर गई। रामलीला के तीसरे दिन राईस ब्रान डीलर असोसिएशन 128 के सचिव विकास सिंगला ने स्टेज उद्घाटन की रस्म, पैराडाइज इमीग्रेशन के एम डी राजेश अरोड़ा ने ज्योति प्रचंड व दरबार उद्घाटन की रस्म जबकि ऐशी लाल दी हट्टी के दीपक कुमार ने ध्वजारोहण की रसम अदा की। समागम की शुरुयात गणपति आराधना एवं ‘हे महादेव, मेरी लाज रहे’ की प्रार्थना से हुई। इस उपरांत कलाकारों द्वारा सीता स्वयंवर, केकई महल, राम जी को वनवास आदि दृश्य पेश किए गए, जिन्हें दर्शकों ने खूब सरहाया। “मोगा टुडे न्यूज़” से बातचीत के दौरान नवीन सिंगला ने बताया कि यह रामलीला पिछले तीन वर्षों से दिखाई जा रही है। हम सभी को प्रभु राम जी के दिखाए हुए मार्ग पर चलना चाहिए। जिस तरह प्रभु राम ने अपने माता पिता की आज्ञा का पालन करते हुए, 14 वर्षों का वनवास स्वीकार किया था, हमें भी उसी प्रकार माता पिता की आज्ञा का पालन व उनकी सेवा करनी चाहिए। उन्होंने इलाकावासियों से बड़ी संख्ये में अपने बच्चों को ऐसी धार्मिक समागम में लाने की अपील की। ताकि अधिकाधिक बच्चे अपने धर्म को जान सकें। इस मौके पर विजय खुराना सीनियर वाइस चैयरमैन, सीनियर वाइस प्रधान सागर आहलूवालिया, डायरेक्टर गगनदीप मित्तल, गुरप्रीत सिंह गोपी, खजांची बलविंदर अरोड़ा, संजय कुमार रावण, तन्नू जैदका, दीपक अरोड़ा, सोवित अरोड़ा, जनरल सेक्रेट्री राजन गोयल, मंगत राय सेठी, मिस्त्री कुलदीप सिंह, संजीव बठला ,राहुल, कोहिनूर, प्रताप कुमार आदि सदस्य उपस्थित थे।

नीला ग्रुप सोसाइटी ने गणपति बप्पा, मौर्या के जयकारों के साथ धूम धाम से किया गणेश विसर्जन

मोगा 05 सितंबर, (मुनीश जिन्दल) नीला ग्रुप सोसाइटी की और से गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन बड़े ही धार्मिक माहौल में हरीके में किया गया। प्रभु गणेश जी की प्रतिमा को विसर्जन के लिए रवाना करने से पूर्व बड़ी संख्या में सोसाइटी के  सदस्यों व अन्य गणमान्यों ने एकत्रित होकर भगवान् गणेश जी का गुणगान किया। ततपश्चात गणेश जी की प्रतिमा को विसर्जन के लिए रवाना किया। भगवन गणेश जी की मूर्ती के रवाना होने से पूर्व समूचा इलाका गणपति बप्पा मौर्या के जयकारों के साथ गूंज उठा। ‘मोगा टुडे न्यूज़’ से बातचीत के दौरान नीला ग्रुप सोसाइटी के प्रधान नीला धमीजा ने बताया कि 26 अक्टूबर को सोसाइटी की और से शहर के वार्ड नंबर 13 में भीम नगर के टैंकी वाले पार्क में गणेश जी की प्रतिमा स्थापित की गई थी। जिसको लेकर समूचे इलाकावासियों में ख़ासा उत्साह था, व रोजाना पार्क में गणेश जी के दर्शन करने वालों की भीड़ लगी रहती थी। इन दिनों के दौरान गणेश जी की सेवा करने में इलाके के बजुर्ग, बच्चों सहित महिलाओं ने बड़ी भूमिका निभाई व इन दिनों में पार्क ने मानो एक मेले का रूप धारण कर लिया था। नीला धमीजा ने बताया कि मूर्ती विसर्जन के समय भी लोगों में ख़ासा उत्साह था व समूचा इलाका गणपति बप्पा मौर्या के जयकारों के साथ गूंज उठा था व लोगों ने बड़ी ही श्रद्धा के साथ भगवान् गणेश जी की प्रतिमा को हरीके के लिए रवाना किया। इस मौके पर सीनियर डिप्टी मेयर अशोक धमीजा, लाटी धमीजा, सोनू धमीजा, पार्षद भरत, मनीष गर्ग, दीपक, सिक्का, डिम्पल गाबा, विक्की छाबड़ा, कृष्ण दूबे, हरमन, वंदना धमीजा, शशि धमीजा, उषा रानी, बिमला, रिशव बल्ली, परशोतम, शिवम् दूबे, सोनू नकोदर, ऋषि शर्मा, दीपू, सन्नी, लक्की गिल व नवी आदि हाजिर थे। 

बगलामुखी माता के यंत्र की आराधना करने से होती है शत्रुओं पर विजय प्राप्ति : आचार्य नंद लाल !!

मोगा, 7 अगस्त (मुनीश जिन्दल) कोटकपूरा रोड स्थित मां बगलामुखी यज्ञशाला में हर वीरवार की तरह इस वीरवार भी विशेष हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। मां बगलामुखी यज्ञशाला के संस्थापक आचार्य नंदलाल शर्मा की अध्यक्षता में हुए इस विशेष हवन यज्ञ में समाज सेवी सुशील मिड्डा और सौरव गोयल ने मिलकर मां बगलामुखी का पूजन हवन यज्ञ कर माता रानी को भोग प्रसाद लगाया। इस मौके पर आचार्य नंदलाल शर्मा ने कहा कि मां बगलामुखी इस कलयुग में महान शक्ति है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार माता बगलामुखी की पूजा करने से, शत्रुओं पर विजय, धन लाभ, राजनीतिज्ञ मामले व कोर्ट कचहरी में चल रहे मामलों में विजय के साथ साथ समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। बगलामुखी माता के यंत्र की आराधना करने से भी शत्रुओं पर विजय प्राप्ति होती है और जातक के समस्त संकट समाप्त होते हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार माँ बगलामुखी की उपासना से व्यापार में वृद्धि, कोर्ट कचहरी का विवाद, राजनीति इत्यादि में सफलता अवश्य प्राप्त होती है। इस मौके पर महेश बांसल, सोनू धवन, दीपक पुरी, नरेश पनौली, सुखविंदर सिंह, सीमा रानी, नरेश कुमार सहित अन्य भगत उपस्थित थे।

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद/ राष्ट्रीय बजरंग दल की कार्यकारिणी घोषित, राजेश शर्मा बने चेयरमैन !!

मोगा, 7 अगस्त, (मुनीश जिन्दल) स्थानीय जालंधर कॉलोनी के खाटू श्याम मंदिर में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद/ राष्ट्रीय बजरंग दल की मीटिंग का आयोजन अध्यक्ष महेश गर्ग की अगुवाई में हुआ। जिसमें मोगा जिले की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिसके तहत राजेश शर्मा को चेयरमैन कम कैशियर, अध्यक्ष महेश गर्ग, उपाध्यक्ष दीपक शर्मा, राज अरोड़ा, सचिव मनोज सैन, ज्वाइंट सचिव नितिन शर्मा, मीडिया इंचार्ज आशू सिंगला, मैमब्र राज वर्मा, मनोज वर्मा, सौरभ नारंग नियुक्त किए गए। इस मौके पर नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद/ राष्ट्रीय बजरंग दल का मुख्य उद्देश्य हिंदुओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य, समृद्धि, सम्मान के लिए सभी धर्म योद्धाओं को संकल्प कर संगठन विस्तार करके प्रत्येक हिंदू को एकत्रित हनुमान चालीसा पाठ केंद्र स्थापित करना और हिंदू हिंदू भाई भाई, हम हिंदू एक है, के साथ सम्पूर्ण सनातनी हिंदुओ को जोड़ धर्म को अखण्डता और दृढ़ता प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौपी गई है, वे उसे पूरी तनदेही से निभाएंगे तथा अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद/ राष्ट्रीय बजरंग दल की विचारधारा का प्रचार व प्रसार करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे। इस मौके पर जय श्री राम, जय श्री श्याम व बाला जी महाराज के जयघोष जयकारे लगाकर सभी को एकजुटता से चलने का संदेश देते हुए धार्मिक, सामाजिक कार्यों में बढ़ चढकर हिस्सा लेने का फैसला किया गया।

सेवा समिति संस्था ने माँ चिंतपूर्णी के भक्तों के लिए किए ख़ास इंतजाम : स्वतंत्र गुप्ता !!

मोगा, 30 जुलाई (मुनीश जिन्दल) सेवा समिति संस्था की ओर से पवित्र सावन के महीने दौरान लगने वाले महामाई के मेले में चिंतपूर्णी दरबार हिमाचल प्रदेश में जाने वाले भक्तों के लिए दवाईयों, रात्रि विश्राम व भंडारे का आयोजन कोटकपूरा रोड पावर ग्रिड के सामने किया गया, जिसमें दूर दराज से मां चिंतपूर्णी धाम को जाने वाले श्रद्धालुओं द्वारा लंगर प्रसाद ग्रहण करके विश्राम किया। मेले मैय्या के चौथे दिन मां भगवती की चौंकी का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम मुख्य पुजारी नंद लाल शर्मा द्वारा समाज सेवी स्वतंत्र राय गुप्ता के नेतृत्व में पूजा अर्चना की रस्म संपन्न की गई। इस दौरान भजन गायक वंश वधवा ने ‘तेरा लख-लख शुक्र मनाउंदे हां तेरा ही दित्ता खांदे हां….,’ ‘चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है’..आदि ..भेंटों पर समां बांधा। मां भगवती की चौंकी के समापन पर आरती करके यजमानों व श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया व उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सेवा समिति के चेयरमैन स्वतंत्र गुप्ता, अध्यक्ष खुशविंदर हांडा बिट्टा ने बताया कि मेला मैय्या दे समागम 1 अगस्त तक दिन रात चलेगा। रोजाना मां भगवती की चौंकी होगी। 2 अगस्त को मां चिंतपूर्णी का 31 वां वार्षिक जागरण होगा, जिसमें डिंपा रामगढिया फाज्लिका वाले मां भगवती का गुणगान करेंगे। इस अवसर पर स्वतंत्र गुप्ता, खुशविंदर हांडा, हर्ष बांसल, राजेन्द्र सिंगला मोना, कुलदीप आस्ट्रेलिया, नरेश कुमार, राकेश बांसल, अरविंदर कुमार, रिंकू, राजकुमार चोपड़ा, नरेश कुमार लाला, मानिक गर्ग, त्रिलोचन सिंह, पप्पू सोढ़ी, पवन कुमार सिंगला, बिट्टू गांधी, गुरप्रीत सिंह, अनमोल, डा. कमल शर्मा के अलावा शहर निवासी मौजूद थे।

गुरु मनुष्य को अंधकार से प्रकाश की तरफ लेकर जाता है : डा. सीमांत गर्ग !!

मोगा, 11 जुलाई (मुनीश जिन्दल) “गुरु पूर्णिमा गुरुओं के प्रति सम्मान एवं आभार प्रकट करने का पर्व होता है। हिंदू धर्म में गुरु पूर्णिमा का खास महत्व है। इस अवसर पर हमारे गुरुओं को शुभकामनाएं भेजकर उनके प्रति आभार व्यक्त किया जाता है। प्राचीन कथाओं के अनुसार आज के दिन महर्षि वेद व्यास जी का जन्म हुआ था तथा उन्होंने वेदों का संकलन किया था। हिंदू धर्म के महान ग्रंथों में से एक महाभारत की रचना भी उनके द्वारा ही की गई थी। जिस कारण इसे व्यास पूर्णिमा भी कहा जाता है”। उक्त विचार भाजपा के जिलाध्यक्ष डा. सीमांत गर्ग ने प्रकट किए। डा. सीमान्त ने भारत माता मंदिर में पुजारी पंडित महेन्द्र नारायण झा को व्यास पूर्णिमा की शुभकामनाएं देते हुए, उन्हें सम्मानित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर बाघापुराना मंडल अध्यक्ष दीपक तलवाड़, आफिस इंचार्ज जतिंदर चड्ढा, मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र गाबा, हेमंत सूद व अन्य भाजपा के पदाधिकारी उपस्थित थे। डा. सीमांत गर्ग ने कहा कि व्यास पूर्णिमा पर हमारे हिन्दू धर्म में सभी स्कूलों, कॉलेजों सहित अन्य शैक्षणिक संस्थानों में गुरुओं को सम्मानित किया जाता है। क्योंकि सभी के जीवन में गुरुओं का विशेष स्थान है। इन्हीं के द्वारा व्यक्ति जीवन जीने की कला और लक्ष्यों को प्राप्त करने का मार्गदर्शन पाता है। उन्होंने कहा कि गुरु के बिना ज्ञान नहीं, ज्ञान के बिना आत्मा नहीं, ज्ञान धैर्य व कर्म सब कुछ गुरु की देन है। उन्होंने कहा कि गुरुजनों की सहायता से ही कोई भी मनुष्य समय की अहमियत और कठिन समय की पीड़ा को समझ पाता है। गुरु हमें हमेशा अंधकार से प्रकाश की तरफ ले जाता है। इसलिए इस दिन हम अपने गुरुओं का सम्मान व्यक्त करके उनका आशीर्वाद लेते हैं। इस मौके पर डा. सीमांत गर्ग ने मंदिर में समूह देवी देवताओं की प्रतिमाओं पर फूल मालाएं अर्पित की तथा आशीर्वाद लिया। इस मौके पर पंडित महेन्द्र नारायण झा ने भाजपा जिलाध्यक्ष डा. सीमांत गर्ग को व्यास गुरु पूर्णिमा पर मंदिर में आकर उनको आशीर्वाद देने के साथ साथ उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

बम-बम भोले डाक कांवड़ संघ, काविड़यों के आगमन पर करेगा भव्य स्वागत : आनंद जैन !!

मोगा, 5 जुलाई (मुनीश जिन्दल) बम-बम भोले डाक कांवड़ संघ की बैठक 9 न्यू टाउन स्थित बाला जी स्टूडियो में संपन्न हुई। इस बैठक को संबोधित करते हुए कावड़ संघ के विनीत कुमार वीनू, आनंद कुमार जैन, अमित मित्तल, रोहित शर्मा ने कहा कि 25वीं डाक कावड़ यात्रा के लिए कांवड़ियों का जत्था गंगाजल लाने के लिए 18 जुलाई शाम को भारत माता मंदिर से हरिद्वार के लिए रवाना होगा। उन्होंने कहा कि हरिद्वार से 20 जुलाई को हरकी पौड़ी से पावन गंगाजल भरकर 72 घंटे में पैदल कांवड़ियों का ये जत्था मोगा में 23 जुलाई को पहुंचेगा। मोगा शहर में कावडिय़ों के जत्थे के प्रवेश होने पर फूलों की वर्षा करके शहर वासियों की ओर से उनका स्वागत किया जाएगा तथा शहर में काविड़यों के आगमन पर धूमधाम से शोभा यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि बम बम भोले डाक कांवड़ संघ की 25 वीं डाक कांवड़ यात्रा के लिए शहर की विभिन्न धार्मिक, सामाजिक संस्थाओं व शहर वासियों की ओर से कांवड़ियों के जत्थे के स्वागत के लिए जगह जगह फल, दूध, लस्सी, ठंडे मीठे जल की छबील लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि कावड़ यात्रा को लेकर कांवड़ियों में भारी उत्साह पाया जा रहा है। इस बार 100 से ज्यादा कांवड़िए गंगाजल लाने के लिए जा रहे है। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा की तैयारियां जोरशोर से जारी है। इस बैठक में विनीत कुमार वीनू, आनंद कुमार जैन, अमित मित्तल, रोहित शर्मा, प्रिंस कुमार, रूबी डी.जे, कपिल कपूर, रमन  कौशल, सौरभ बजाज, साजन कुमार आदि कांवड़ संघ के पदाधिकारी उपस्थित थे।

श्री श्याम सेवा परिवार का जत्था खाटू धाम व सालासर धाम के दर्शनों हेतु हुआ रवाना !!

मोगा, 28 जून, (मुनीश जिन्दल) श्री श्याम सेवा परिवार के सदस्यों सहित श्रद्धालुओं का एक जत्था श्री खाटू श्याम जी व श्री सालासर धाम, राजस्थान के दर्शनों हेतु रवाना हुआ है। स्थानीय पुरानी दाना मंडी स्थित भारत माता मंदिर के नजदीक से सर्वप्रथम पंडित हरिओम शर्मा के नेतृत्व में श्री श्याम सेवा परिवार के राजेन्द्र मिड्डा, धर्मेन्द्र शर्मा, राजेश सिंगला, बलजीत  बग्गी, सुनील शर्मा, रघुवीर शर्मा, अनमोल शर्मा, डा. बावा, मनोज कुमार, प्रिंस अरोड़ा, शंकर कुमार, राज भारती, अरुण पुरी, ज्योति, खुशी अरोड़ा, आशा, सरोज रानी, अलका मिड्डा, अविनाश कुमार, मेजर सिंह, हरप्रीत कौर, ममता, दर्शन कुमार, दीपा कालड़ा, सन्नी, वीरभान शर्मा, अक्षय गुलाटी, जतिंदर शर्मा, बिल्लू छाबड़ा, अरुण पुरी, सरोज रानी, अविनाश कुमार, दर्शन कुमार, सन्नी कालड़ा आदि सदस्यों ने नवग्रह पूजन, गणपति पूजन की रस्म अदा की। इस दौरान जय श्री श्याम व सालासर बाला जी महाराज के जयघोष जयकारे लगाए गए। इस मौके पर मंडल के भजन गायक धर्मेन्द्र शर्मा ने कहा कि मंडल द्वारा श्रद्धालुओं के जत्थे को सालासर धाम व खाटू श्याम बाबा के दर्शनों के साथ साथ वहां के नजदीकी मंदिरों के दर्शन करवाकर उनके इतिहास बारे जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि मंडल द्वारा हर महीने द्वादशी पर श्याम बाबा के संकीर्तन का आयोजन किया जाता है।

समाज सेवी बलवीर सिंह रामूवालिया, आल इंडिया वाल्मीकि खालसा दल द्वारा सम्मानित !!

मोगा, 31 मई, (मुनीश जिन्दल) शिरोमणि शहीद बाबा जीवन सिंह गुरुद्वारा, बस्ती साधा वाली में आल इंडिया वाल्मीकि खालसा दल की ओर से धार्मिक समागम  करवाया गया। इस समागम में पहुंचे सर्राफा बाजार के प्रमुख बलवीर सिंह रामूवालिया का विशेष तौर पर सम्मान किया गया। इस मौके पर आल इंडिया वाल्मीकि खालसा दल के मुख्य सेवादर अमरजीत सिंह गिल ने कहा कि बलवीर सिंह रामूवालिया पिछले नौ वर्षों से गुरुद्वारा साहिब की बिल्डिंग की सेवा कर रहे हैं।  इनकी सेवाओं का सम्मान करते हुए रंगरेटा सरदार वैल्फेयर सोसायटी मोगा के चेयरमैन जिंदरपाल सिंह सिद्धू द्वारा उनका विशेष सम्मान किया गया। इस मौके पर अमरजीत गिल, मुख्य सेवादार वाल्मिक खालसा दल, हजूरी रागी भाई जतिंदर सिंह जी पटना वाले, तबला वादक ओशनप्रीत सिंह, लखवीर सिंह अध्यक्ष, जगदेव सिंह सचिव, जसवीर सिंह कोषाध्यक्ष, मनदीप सिंह धुन्ना मीडिया प्रभारी, अशोक धुन्ना, हरमेश सिंह ठेकेदार, तिरलोक सिंह उपाध्यक्ष, जगदीश सिंह स्टोर कीपर, बीबी गुरदेव कौर, बीबी हरबंस कौर, बीबी महिंदर कौर सहित स्थानीय निवासी उपस्थित थे।

मां बगलामुखी को बलि रूप में दी जाती है, नारियल की बलि : आचार्य नन्द लाल !!

मोगा 30 मई, (मुनीश जिन्दल) कोटकपूरा रोड स्थित मां बगलामुखी यज्ञशाला में हर वीरवार की तरह, इस वीरवार भी विशेष हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। मां बगलामुखी यज्ञशाला के संस्थापक आचार्य नंदलाल शर्मा की अध्यक्षता में हुए इस विशेष हवन यज्ञ मौके पर विशेष तौर पर एडवोकेट अंकित गुप्ता, कैशियर बार एसोसिएशन, जिला मोगा ने अपने परिवार के साथ मिलकर मां बगलामुखी का पूजन हवन यज्ञ कर आशीर्वाद लिया।  इस मौके पर आचार्य नंदलाल शर्मा ने कहा कि मां बगलामुखी कलयुग की महान शक्ति है। मां बगलामुखी के पूजन हवन यज्ञ से श्रद्धालु अपनी समस्याओं को दूर करते हैं। मां बगलामुखी यज्ञशाला में हवन यज्ञ सुबह 10:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक निरंतर चलता रहता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु आकर के यहां पवित्र महायज्ञ में आहुतियां डालकर, मां बगलामुखी का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। इस मौके पर मां बगलामुखी मंदिर की ओर से लंगर भंडारे की व्यवस्था भी की जाती है। उन्होंने बताया कि मां बगलामुखी, यज्ञशाला में पिंडी रूप में विराजमान हैं। चारों वेदों के चारों स्तंभ भी यहां स्थापित किए गए हैं। माता भगवती को बलि रूप में नारियल की बलि दी जाती है। और मां बगलामुखी को पीले वस्त्र पीला प्रसाद अर्पित कर आशीर्वाद लिया जाता है।  इस मौके पर उपस्थित महेश बंसल, अर्चना बंसल, दीपक पुरी, रूपचंद नगर, राजेश जिंदल, अमन मदान, हरिंदर ग्रेवाल, इंद्रजीत रही, राजकुमार राजू, सम्राट मिंटू, राजा, बूटा सिंह उपस्थित थे।
error: Content is protected !!