logo

Religious

लाल दुआरा मंदिर में, पावन दूज पर्व पर हुआ विशाल कीर्तन : राजेन्द्र वधवा !!

मोगा, 29 मई (मुनीश जिन्दल) स्थानीय कोटकपूरा बाईपास स्थित लाल दुआरा मंदिर में पावन दूज पर्व पर सत्संग व आरती का आयोजन श्रद्धाभाव से किया गया। सर्वप्रथम श्री श्री 1008 परमहंस योगीराज सतगुरु श्री बावा लाल दयाल जी महाराज जी के आशीर्वाद से श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में नतमस्तक होकर गुरु महिमा का गुणगान सुना। पंडित श्रवण कुमार की अगुवाई में मंदिर के चेयरमैन व समाजसेवी राजिंदर वधवा, वीना वधवा ने बावा लाल जी के दरबार में ज्योति प्रज्वलित की रस्म अदा की। इस दौरान महिला सत्संग मंडली की सदस्यो ने गुरु महिमा का भजनों के माध्यम से गुणगान किया। भजन गायिका नीतू वधवा ने ‘सतगुरु ध्यानपुर वालिया, जग विच ऊंचा तेरा ना.. बावा लाल बावा लाल करी जांदे ए गुड्डी, साडी बावा लाल जी तेरे करके उड्डी जांदी है’ आदि भजनों का गायन करके श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया। इस मौके पर रजिंदर वधवा ने सभी को मंदिर में रोजाना होने वाले  सकीर्तन में आने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि मंदिर के बड़े सत्संग हाल मे जल्द मूर्ति स्थापना की जाएगी। जिसकी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। संकीर्तन मे आए हुए श्रद्धालुओ को लक्की ड्रा के माध्यम से गिफ्ट भी दिए गए। संकीर्तन उपरांत बावा लाल जी की आरती करके सभी को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर अश्विनी कुमार, राहुल मित्तल, राजिंदर चौधरी, आशीष सूद, सुरिंदर चोपड़ा, कुलदीप वधवा, यशइन्द्र राजा, रमेश वधवा, राजीव उप्पल, मोनू कुमार, भूपिंदर सिंह बबलू, विजय कुमार, रोबिन, अनिल कुमार सहित अन्य अनेक सेवादार व श्रद्धालु उपस्थित थे। Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

‘भाविप’ ने मनाया, श्री गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी दिवस ! लगाई छबील !!

मोगा 28 मई, (मुनीश जिन्दल) शहर की अग्रिम समाज सेवी संस्था, भारत विकास परिषद् की मोगा शाखा द्वारा श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में छबील लगाई गई। नगर कीर्तन के यात्रा मार्ग पर सिमरन कनफेक्शनरी स्टोर पर परिषद् की तरफ से ठंडे जलजीरे का प्रबन्ध किया गया।  इस अवसर पर बड़ी संख्या में शाखा सदस्यों ने उपस्थित होकर नगर कीर्तन में शामिल श्रद्धालुओं की, गर्मी में ठंडे जलजीरे से सेवा की। नगर कीर्तन कमेटी के सदस्यों द्वारा सिरोपा देकर, शाखा सदस्यों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष सुधीर कोहली ने कहा कि गुरु अर्जुन देव जी ने मुग़ल शासकों के क्रूर अत्याचार और मानवीय मूल्यों के उन्मूलन के विरुद्ध एक सशक्त आवाज उठाई थी। वे मुसलमान शासकों द्वारा दी गई असहनीय वेदनाओं को सहते हुए सदैव अपने धर्म पर अडिग रहे, हर स्थिति में उस सर्वशक्तिमान अकाल पुरख का धन्यवाद किया।  संस्था के प्रांतीय अध्यक्ष मनोज मोंगा ने कहा कि श्री गुरु अर्जुन देव जी ने सर्वधर्म समभाव को प्रकट करते हुए, अलौकिक वाणी की रचना की। उन्होंने भक्ति रस से भरपूर सुखमणि साहब की रचना की, जिसकी एक एक पंक्ति प्रत्येक मनुष्य को उसके जीवन के परम चरम लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित करती है। शाखा सचिव महेश गुप्ता ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि गुरु अर्जुन देव जी ने अपने जीवन काल में अनेक ग्रंथों की रचना की। अपनी रचना माझे की वार में उन्होंने, ‘ਤੂੰ ਮੇਰਾ ਪਿਤਾ, ਤੂੰ ਹੈ ਮੇਰੀ ਮਾਤਾ, ਤੂੰ ਮੇਰਾ ਬੰਧਪੁ, ਤੂੰ ਮੇਰਾ ਭ੍ਰਾਤਾ’, लिख कर वेद मंत्रों की सार्थकता सिद्ध की।  इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों में गुरजीत सिंह, राजिंदर सचदेवा, निशि राकेश विज, सुमन कांत विज, यशपाल ग्रोवर, नरेश धीर, जयदीप कटारिया के अतिरिक्त संस्था के अन्य सदस्य एवं गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे। Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

श्याम मंदिर का अपरा एकादशी समागम ! भजन संध्या में गायकों ने बांधा समां …….

मोगा, 24 मई (मुनीश जिन्दल) शहर के कोटकपूरा बाईपास स्थित श्याम मंदिर में श्याम सेवा सोसायटी द्वारा अपरा एकादशी पर ‘एक शाम खाटू वाले जी के नाम’ विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस दौरान आमंत्रित भजन गायकों ने श्याम महिमा का ऐसा भक्ति रस बिखेरा कि प्रतेक श्रद्धालु के कंठ से जय श्री श्याम, जय श्री श्याम के जयघोष गूंज रहे थे। संकीर्तन की शुरूआत पुजारी योगेश शास्त्री के नेतृत्व में श्याम सेवा सोसायटी के संस्थापक कमल शर्मा, चेयरमैन अजय गर्ग, उपाध्यक्ष भारत भूषण गर्ग, अध्यक्ष विनोद पोपली, कैशियर राम प्रकाश मंगला, वित्त सचिव चन्द्र मोहन सहगल, भूपेश शर्मा, राजेश सिंगला, सुदामा पुरी, नरेश बांसल, पारुष गर्ग, गगन अरोड़ा, अमन अरोड़ा, जगदीश बत्तरा, डा. रामगोपाल, मिलन गर्ग, सोनू जैसवाल, राजेश शर्मा राजू, रमनीश गर्ग, अशोक कालड़ा, कपिल कपूर, कपिल खन्ना, रामपाल मेहंदीरत्ता, योगेश शर्मा, राजीव उप्पल, प्रिंस गाबा के अलावा भारी संख्या में समूह श्याम प्रेमियों ने सांझे तौर पर अपने परिवारों सहित यजमान बन नवग्रह पूजन व ज्योति प्रज्वलित की। संकीर्तन में भजन गायक एडवोकेट जय गोयल, गायिका संध्या गर्ग, रोशन कुमार, अमरजीत, पारुष गर्ग, वंश शर्मा, राजीव उप्पल, निहारिका ने ‘जलती रहे श्याम बाबा जोत तेरी जलती रहे’ भजन के साथ संकीर्तन की शुरूआत की। इस दौरान गायक जय गोयल ने रंग बरसे, श्याम तेरे रंग बरसे.,  लेने आजा खाटू वाले रिंगस के मोड़ पर.., मेरा श्याम बड़ा रंगीला, मस्ती बरसेगी कीर्तन में.., आज ब्रज में होली रे रसिया.., नी मैं नचना श्याम दे नाल, आज मेनू नच लेन जे.. आदि भजनों पर अपनी हाजिरी लगवाई। संकीर्तन की समाप्ति पर श्याम बाबा की आरती करके लंगर का प्रसाद अटूट वितरित किया गया। Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

श्री पुरुषोत्तम महावीर दल एवं संकीर्तन मंडल में शामिल होने वाले नए सदस्य सन्मानित !!

मोगा, 15 मई (मुनीश जिन्दल) श्री पुरुषोत्तम महावीर दल एवं संकीर्तन मंडल मोगा की एक अहम बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में चेयरमैन अरविंदर गर्ग, अध्यक्ष रविंदर गर्ग, उपाध्यक्ष महेश गर्ग ने बैठक दौरान नए शामिल हुए सदस्य डा. अशोक कुमार नागपाल और यश गुप्ता को मंडल में शामिल करते हुए उनकी सेवा की जिम्मेवारी सौंपते हुए उन्हें  सम्मानित किया। इस मौके पर नवनियुक्त सदस्य डा. अशोक कुमार नागपाल, यश गुप्ता ने कहा कि वह धार्मिक आयोजनों में मंडल के साथ बढ़ चढक़र भाग लेंगे तथा मंडल द्वारा जो जिम्मेवारी उन्हें सौंपी गई है, वे उसे पूरी तनदेही से निभाएंगे। इस मौके पर चेयरमैन अरविंदर गर्ग, अध्यक्ष रविंदर गर्ग, उपाध्यक्ष महेश गर्ग के इलावा राजेन्द्र सिंगला, नितिन शर्मा, हर्ष बांसल, राजेश कुमार राजू, विपिन सेठी, महंत मंगत राम शर्मा, राज वर्मा, राज अरोड़ा, रामपाल मेहंदीरत्ता, लच्छू, कपिल खन्ना, डा. प्रदीप, मनोज अरोड़ा, किशन लाल, बलराज शर्मा मौजूद थे। Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

मां भगवती का तीसरा जागरण 7 जून को : भावाधस अध्यक्ष नरेश बोहत !!

मोगा, 15 मई (मुनीश जिन्दल) विधानसभा हलका मोगा की विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा को वार्ड नंबर 40, वाल्मीकि कालोनी में होने वाले मां भगवती के जागरण का निमंत्रण कार्ड भेंट किया गया। इस मौके पर भावाधस अध्यक्ष नरेश बोहत, प्रथम बोहत, लव बोहत ने बताया कि मां भगवती का तीसरा जागरण 7 जून को होगा। इस जागरण में सुंदर सुंदर भजनों का गुणगान, भजन गायक तरुण गिल एंड पार्टी वाले करेंगे। इस अवसर पर लव बौहत, ओम अरोड़ा, प्रथम बौहत, शायरी गुप्ता, गुरुनूर सचदेवा, शुभम गुगलीय, अंकित अकुत पिहाल, सौरव राजपूत, विशाल लोहार, लक्की कुमार, अशोक कुमार लौहारा आदि मौजूद थे। Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

लाल दुआरा मंदिर में, धूम धाम से मनाया गया, मां चिंतपूर्णी का जन्मोत्सव !!

मोगा, 12 मई (मुनीश जिन्दल) मां चिंतपूर्णी के जन्मदिन पर स्थानीय कोटकपूरा बाईपास स्थित लाल दुआरा मंदिर के चेयरमैन राजेन्द्र वधवा व उनकी धर्मपत्नी वीना वधवा द्वारा कंजकों को उपहार वितरित किए गए। सर्वप्रथम पंडित श्रवण कुमार के नेतृत्व में श्रद्धालु बावा लाल दयाल जी व मां चिंतपूर्णी के दरबार में नतमस्तक हुए। इस मौके पर मंदिर के चेयरमैन व समाजसेवी वधवा दंपति ने बावा लाल दयाल जी के दरबार में ज्योति प्रज्वलित की रस्म अदा की। इस दौरान महिला सत्संग मंडली की सदस्यों ने मां चिंतपूर्णी के भजनों का गायन करके श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया। इस मौके पर मंदिर के चेयरमैन राजेन्द्र वधवा ने सभी को मां चिंतपूर्णी जयंती की बधाई दी। इस मौके पर राजेन्द्र वधवा के इलावा अश्विनी कुमार जस्सी धर्मकोट, राहुल मित्तल, राजेन्द्र चौधरी, आशीष सूद, सुरिंदर चोपड़ा, कुलदीप वधवा, यशइन्द्र राजा, रमेश वधवा, कपिल कपूर, राजीव उप्पल, विजय कुमार, रोबिन कुमार, अनिल कुमार के अलावा भारी संख्या में शहर निवासी मौजूद थे। Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

‘एक शाम बालाजी के नाम’ पर राममय हुआ शहर ! निकाली विशाल शोभा यात्रा !!

मोगा 2 मई, (मुनीश जिन्दल) श्री सालासर धाम मोगा की ओर से मूर्ति स्थापना दिवस के उपलक्ष में ‘एक शाम बालाजी के नाम’ समागम का आयोजन किया गया। जिसके तहत, इस उपलक्ष में शहर में एक विशाल शोभा यात्रा निकल गई। श्री सालासर बालाजी चैरिटेबल सोसाइटी रजिस्टर्ड मोगा के बैनर तले निकाली गई इस विशाल शोभा यात्रा में सोसाइटी के सदस्यों के इलावा बड़ी संख्या में राम भक्तों ने इस शोभायात्रा में भाग लेकर, खुद को धन्य महसूस किया। जब यह शोभायात्रा शहर के विभिन्न इलाकों से निकली, तो अनेक राम भगतों व बाला जी के भगतों ने इस मौके पर शोभा यात्रा का भव्य स्वागत किया। इस शोभा यात्रा को विशेष तौर पर सजाया गया था। व इस अवसर पर श्री सालासर धाम की शोभा देखते भी बनती थी। आइए, आप भी इस शोभायात्रा के मुख्य क्षणों पर एक नजर डाल लें।  Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

5 मई को, धूमधाम से मनाई जाएगी, मां बगलामुखी जयंती : आचार्य नंदलाल शर्मा !!

मोगा 2 मई (मुनीश जिन्दल) कोटकपूरा रोड स्थित मां बगलामुखी यज्ञशाला मोगा में, मां बगलामुखी जयंती, 5 मई को बड़ी धूमधाम से मनाई जाएगी। मां बगलामुखी जयंती के आयोजन को सफल बनाने के लिए मां बगलामुखी यज्ञशाला में एक मीटिंग का आयोजन किया गया। मां बगलामुखी यज्ञशाला के संस्थापक आचार्य नन्दलाल शर्मा ने बताया कि मां बगलामुखी का दरबार पीले फूलों से सजेगा। इस उपलक्ष में 24 घंटे का अखंड महायज्ञ किया जाएगा और 24 घंटे अटूट लंगर की सेवा की जाएगी। सायंकाल 7:00 बजे मां बगलामुखी की महाचौकी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक सुखदेव सांवरा, धर्मेंद्र कुमार, सुशील जैदका द्वारा मां बगलामुखी की भजनों का गुणगान किया जाएगा। इसके इलावा आचार्य नन्द लाल शर्मा ने बताया कि मां बगलामुखी यज्ञशाला में प्रत्येक वीरवार भी हवन यज्ञ किया जाता है। उन्होंने कहा कि, इस कलयुग में, महान शक्ति, मां बगलामुखी को कहा गया है। जो निरंतर शत्रुओं का नाश करती है।  इस मौके पर महेश बंसल, रूपचंद नगर, सोनू धवन, दीपक पुरी, श्याम मंगा, जगचानन जग्गी आदि भगत उपस्थित थे। Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

9 मई को होगा शाम बाबा का संकीर्तन ! निमंत्रण कार्ड जारी: धर्मेन्द्र शर्मा !!

मोगा, 1 मई (मुनीश जिन्दल/ कपिल कपूर) चौंक मजीठिया स्थित कृष्णा मंदिर में जय श्री श्याम सेवा परिवार की ओर से 9 मई को स्थानीय शहीदी पार्क में द्वादशी पर श्याम बाबा का संकीर्तन करवाया जा रहा है। जिसके निमंत्रण कार्ड जय श्री श्याम सेवा परिवार की और जारी किए गए। इस मौके पर सर्वप्रथम पंडित हरिओम शर्मा ने पूजा अर्चना की रस्म अदा की। इस मौके पर जय श्री श्याम सेवा परिवार मोगा के भजन गायक धर्मेन्द्र शर्मा, पंडित हरिओम शर्मा, बलजीत बग्गी, राजेन्द्र मिड्डा, दीपा कालड़ा, अनमोल शर्मा, रघुवीर शर्मा, प्रिंस अरोड़ा, सन्नी, वीरभान शर्मा, अक्षय गुलाटी, जतिंदर शर्मा, बिल्लू छाबड़ा, राज भारती, अरुण पुरी, ज्योति, खुशी अरोड़ा, सन्नी, सरोज रानी, अलका मिड्डा, अविनाश कुमार, दर्शन कुमार, सन्नी कालड़ा मौजूद थे। इस मौके पर मंडल के प्रमुख धर्मेन्द्र शर्मा, राजेन्द्र मिड्डा ने कहा कि श्याम संकीर्तन की शुरूआत शहीदी पार्क स्थित हाल में सांय सात बजे की जाएगी। संकीर्तन में अनमोल जागरण पार्टी के भजन गायक धर्मेन्द्र शर्मा, अनमोल शर्मा, राज भारती श्याम बाबा की महिमा का गुणगान करेंगे। संकीर्तन उपरांत श्याम बाबा की आरती व भोग लगाकर लंगर का प्रसाद अटूट वितरित किया जाएगा। उन्होंने शहर निवासियों को श्याम संकीर्तन में उपस्थित होकर श्याम बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करने को प्रेरित किया। Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

श्याम सेवा सोसायटी का 20वां स्थापना दिवस ! भजन गायकों ने बांधा समां !!

मोगा, 1 मई (मुनीश जिन्दल) शहर के कोटकपूरा बाईपास पर स्थित जालंधर कॉलोनी के श्याम मंदिर में श्याम सेवा सोसायटी द्वारा सोसायटी के 20वें स्थापना दिवस पर अक्षय तृतीय पर, ‘एक शाम खाटू वाले जी के नाम’ विशाल भजन संध्या में बुधवार की देर रात्रि तक श्रद्धालु, श्याम भजनों पर झूमते रहे। आमंत्रित भजन गायकों ने श्याम महिमा का ऐसा भक्ति रस बिखेरा, कि प्रत्येक श्रद्धालु के कंठ से जय श्री श्याम, जय श्री श्याम के जयघोष गूंज रहे थे। संकीर्तन की शुरूआत पुजारी योगेश शास्त्री के नेतृत्व में यजमान व श्याम सेवा सोसायटी के संस्थापक कमल शर्मा, चेयरमैन अजय गर्ग, उपाध्यक्ष भारत भूषण गर्ग, अध्यक्ष विनोद पोपली, कैशियर राम प्रकाश मंगला, वित्त सचिव चन्द्रमोहन सहगल, भूपेश शर्मा, संजीव गर्ग टीटू, राजेश सिंगला,  सुदामा पुरी, नरेश बांसल, पारुष गर्ग, गगन अरोड़ा, अमन अरोड़ा, जगदीश बत्तरा,  डा.रामगोपाल, मिलन गर्ग, सोनू जैसवाल, जगदीश बत्तरा, राजेश शर्मा राजू, रमनीश गर्ग, अशोक कालड़ा, कपिल कपूर, कपिल खन्ना, रामपाल मेहंदीरत्ता, योगेश शर्मा, राजीव उप्पल, वंश शर्मा, शुभम गर्ग, अक्षय गुलाटी, जगजीव धीर, प्रहलाद कालड़ा, मानव कालड़ा, प्रिंस गाबा, नरेश बोहत के अलावा भारी संख्या में मौजूद श्याम प्रेमियों ने सांझे तौर पर अपने परिवारों सहित नवग्रह पूजन व ज्योति प्रज्ज्वलित करके की।  संकीर्तन में भजन गायक जय गोयल, गायिका संध्या गर्ग, आरव अरोड़ा, रोशन कुमार, अमरजीत, भगवान दास, पारुष गर्ग, वंश शर्मा, राजीव उप्पल, निहारिका, आरती उप्पल ने ‘जलती रहे, श्याम बाबा जोत तेरी जलती रहे’ भजन के साथ संकीर्तन की शुरूआत की। इस दौरान भजन गायकों ने ‘रंग बरसे, श्याम तेरे दरबार रंग बरसे.., लेने आ जा खाटू वाले रिंगस के मोड़ पर…, मेरा श्याम बडा रंगीला मस्ती बरसेगी कीर्तन मे.. आज ब्रज मे होली रे रसिया..नी मैं नचना श्याम दे नाल, आज मेनू नच लेन दे.. आदि भजनों पर अपनी हाजरी लगवाई। इस मौके पर सोसायटी के संस्थापक कमल शर्मा, चेयरमैन अजय गर्ग, सीनियर उपाध्यक्ष भूषण गर्ग, कैशियर राम प्रकाश मंगला ने बताया कि मंदिर में 8 मई को एकादशी पर विशाल भजन संध्या, सांय साढ़े सात से साढ़े नौ बजे तक होगी। उन्होंने श्रद्धालुओं को श्याम महिमा से अवगत करवाते हुए कहा कि कलयुग के अवतार श्याम बाबा के दरबार मे जो भी श्रद्धालु नत्मस्तक होता हैं, उनकी समस्त मनोकामना पूर्ण होती है। संकीर्तन में भजन गायकों व मुख्य अतिथियों को सोसायटी की ओर से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। विशाल भजन संध्या के समापन पर आरती करके श्रद्धालुओं को भंडारे का प्रसाद रूपी भोजन ग्रहण करवाया गया। Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...
error: Content is protected !!