श्याम सेवा सोसायटी द्वारा अक्षय तृतीया पर, श्याम मंदिर मे संकीर्तन 30 को: कमल शर्मा !!
मोगा, 29 अप्रैल (मुनीश जिन्दल) KAMAL SHARMA स्थानीय जालंधर कालोनी स्थित श्याम मंदिर मे अक्षय तृतीया के उपलक्ष्य में श्री श्याम प्रभु खाटू वाले का संकीर्तन 30 अप्रैल को शाम 7 से 10 बजे तक होगा। इस संबंधी मंदिर के संस्थापक कमल शर्मा ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि श्याम संकीर्तन मे भजन गायक जय गोयल भजनो के माध्यम से श्याम महिमा का गुणगान करेंगे। सकीर्तन उपरांत श्रद्धालुओ के लिए प्रशाद रूपी भंडारे की व्यवस्था भी की गई है। इस मौके पर चेयरमैन अजय गर्ग, अध्यक्ष विनोद पोपली, उपाध्यक्ष भूषण गर्ग राजू, चन्द्र मोहन सहगल, कैशियर राम प्रकाश मंगला, संजीव गर्ग टीटू, राजेश सिंगला व भूपेश शर्मा भी हाजिर थे। Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...
