logo

माननीय जज जस्टिस जगमोहन बंसल पहुंचे मोगा, संवेदनशील गवाह बयान केंद्र का किया उद्घाटन 

माननीय जज जस्टिस जगमोहन बंसल पहुंचे मोगा, संवेदनशील गवाह बयान केंद्र का किया उद्घाटन 

मोगा, 16 मई (मुनीश जिन्दल)

मोगा के ज्यूडिशियल कोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के माननीय जज जस्टिस जगमोहन बंसल ने संवेदनशील गवाह बयान केंद्र (Vulnerable Witness Deposition Centre) का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विशेष रूप से पहुंचे माननीय जज जस्टिस जगमोहन बंसल का जिला एवं सत्र न्यायाधीश मोगा नीलम अरोड़ा, डिप्टी कमिश्नर सागर सेतिया, सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस सरताज सिंह चहल, जिले के सभी न्यायिक अधिकारियों तथा बार एसोसिएशन मोगा के प्रधान सुखविंदर सिंह सिद्धू और बार एसोसिएशन निहाल सिंह वाला के प्रधान संदीप अरोड़ा, वरिष्ठ वकीलों एवं बार के सदस्यों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

इसके उपरांत पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के माननीय जज जस्टिस जगमोहन बंसल ने संवेदनशील गवाह बयान केंद्र (Vulnerable Witness Deposition Centre) का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जिला अदालतों, मोगा में स्थापित यह संवेदनशील गवाह बयान केंद्र संवेदनशील गवाहों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि यह केंद्र संवेदनशील गवाहों को आपराधिक मामलों में गवाही देने हेतु सुरक्षित, सहज एवं बाधा मुक्त वातावरण प्रदान करेगा।

इस अवसर पर अमरजीत सिंह, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, बिशन स्वरूप, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, मुनीश अरोड़ा, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, शिव मोहन गर्ग, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, रावी इंदर कौर संधू, प्रिंसिपल जज, फैमिली कोर्ट, पुष्पा रानी, सिविल जज (सीनियर डिवीजन), ममता कक्कड़, चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट, सिमरन सिंह, सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी, इतू सोढ़ी, अतिरिक्त सिविल जज (सीनियर डिवीजन) तथा अन्य न्यायिक अधिकारी इंसान, लवलीन संधू, आशिमा शर्मा, सुखप्रीत कौर, मनप्रीत कौर, मिस पारिका, सभी सिविल जज (जूनियर डिवीजन), वकीलगण, मोगा के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी आदि भी उपस्थित थे।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!