
मोगा 23 मई (मुनीश जिन्दल/ अशोक मौर्य)
नगर निगम चुनावों को लेकर चुनाव अखाड़ा पूरी तरह सर गरम है, जिसके चलते जहां विभिन्न पार्टियों के प्रत्याशी तो अपना एड़ी चोटी का जोर लगा ही रहे हैं वही प्रत्याशियों के समर्थक भी अपने उम्मीदवार को जिताने में अपना दिन रात एक कर रहे हैं। कुछ ऐसा ही नजारा गत दिवस मारी “मोगा टुडे न्यूज़” की टीम को शहर के वार्ड नं 35 में देखने को मिला, जहाँ कांग्रेस पार्टी की और इस बार समाजसेवी विक्रमजीत सिंह पत्तो पर दांव खेला गया है।

आपको बता दें कि विक्रमजीत सिंह पत्तो एक लंबे समय से समाज सेवा में जुटे हुए हैं। पत्तो, जहां यूनिवर्सल ह्यूमन राइट्स एसोसिएशन के यूथ विंग के प्रधान हैं, वही उनके कार्यों को देखते हुए पंजाब ह्यूमन राइट्स कमिशन ने अपनी कोर कमेटी में विक्रमजीत सिंह पत्तो को जिले का सदस्य मनोनीत किया हुआ है। जिसमें विक्रमजीत सिंह पत्तो, बखूबी अपनी सेवाएं निभा रहे हैं। इस मौके पर हमारी “मोगा टुडे न्यूज़” की टीम ने विक्रमजीत सिंह पत्तो व उनके समर्थकों से खास बातचीत की। क्या दावे हैं विक्रमजीत सिंह पत्तो के ? और अगर भगवान उन्हें मौका देता है तो वार्ड को लेकर उनकी क्या योजनाएं हैं, आईए आप खुद ही सुन लें :

