
मोगा 23 मई (मुनीश जिन्दल)
शहर की प्राचीन एवं प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था डी.एन मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की तरफ से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा घोषित कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का लोहा मनवाते हुए शानदार और ऐतिहासिक परीक्षा परिणाम हासिल किया है। सीबीएसई द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परिणामों में स्कूल का परिणाम शत प्रतिशत रहा।
मीडिया को जानकारी देते हुए स्कूल की जीव विज्ञान की अध्यापिका अमनदीप बेदी, PHE की अध्यापिका रेनू बाला और हिंदी की अध्यापिका ज्योति सूद ने बताया कि इस वर्ष परीक्षा में भाग लेने वाले सभी 181 विद्यार्थियों ने शानदार सफलता प्राप्त की। शैक्षणिक रिकॉर्ड तोड़ते हुए महक और कशिश ने 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। इसी प्रकार मुदित सूद ने 98 प्रतिशतअंकों के साथ दूसरा और सिफत कौर बराड़ ने 97.4 प्रतिशतअंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। उन्होंने बताया कि स्कूल के कुल 57 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किए, जिनमें से 17 छात्रों ने 95 प्रतिशत से अधिक प्राप्त किए। पंजाबी विषय में 5, आईटी में 9, ब्यूटी एंड वेलनेस में 3, अंग्रेजी में 2 और सामाजिक विज्ञान में 1 छात्र ने पूरे 100 में से 100 अंक हासिल किए। इसके अलावा विभिन्न विषयों, जैसे पंजाबी में 87, आईटी में 58, हिंदी में 51, अंग्रेजी में 44, सामाजिक विज्ञान में 38, ब्यूटी एंड वेलनेस में 23, गणित में 22, विज्ञान में 17, फूड प्रोडक्शन में 9 तथा बैंकिंग एंड इंश्योरेंस में 2 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक बटोरे।
इसी क्रम में कक्षा 12वीं के घोषित परिणामों में भी विद्यालय के कुल 234 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था, जिनमें कॉमर्स स्ट्रीम से 137 तथा साइंस स्ट्रीम से 97 विद्यार्थी शामिल थे। कॉमर्स स्ट्रीम में आर्यन अरोड़ा ने 98.2 प्रतिशत अंक लेकर पहला, कनव जिंदल ने 97.8 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा और तनवी मित्तल ने 97.4 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि साइंस स्ट्रीम में लवीना ने 95.8 प्रतिशत अंक हासिल कर पहला स्थान पाया, जबकि रेहान गर्ग 94.4 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे और अमानत कौर 92.8 प्रतिशत अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहीं। कक्षा 12वीं के कुल 31 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक और 54 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। विषयवार बेहतरीन प्रदर्शन के अंतर्गत अंग्रेजी, अकाउंटेंसी (3 छात्र), संगीत (3 छात्र), पंजाबी (4 छात्र) और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (6 छात्र) में विद्यार्थियों ने शत प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसके साथ ही बिजनेस स्टडी, इकोनॉमिक्स, बायोलॉजी में सर्वोच्च 99 अंक, गणित व पेंटिंग में 98 अंक और होम साइंस व फिजिक्स में 97 अंक हासिल कर विद्यार्थियों ने स्कूल का नाम रोशन किया। 12वीं कक्षा में अंग्रेजी विषय में 75, बिज़नेस स्टडीज में 34, संगीत में 23, AI में 21, पंजाबी में 19, अकाउंटेंसी में 18, इकोनॉमिक्स में 18, शारीरिक शिक्षा में 18 और फाइन आर्ट्स में 10 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किए। स्कूल के सभी होनहार एवं प्रतिभाशाली छात्रों का स्कूल मैनेजमेंट के अध्यक्ष तुषार गोयल एवं प्रिंसिपल सोनिया कलसी की अगुवाई में विशेष रूप से सम्मान किया गया, जिसमें सभी छात्रों को मेडल एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर तालियों की गूँज ने विद्यार्थियों की प्रतिभा के सम्मान को और अधिक बढ़ा दिया।

विद्यार्थियों की इस अभूतपूर्व और गौरवमयी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए स्कूल प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष तुषार गोयल, सचिव अश्विनी शर्मा, योगेश ठाकुर, अविनाश गुप्ता, कपिल सूद, तथा डॉक्टर राकेश गांधी ने सभी होनहार छात्रों को हार्दिक बधाई दी। समागम में मुख्य अतिथि रमनीक सूद ने छात्रों को बधाई देते हुए छात्रों की प्रतिभा एवं अध्यापकों की मेहनत को बधाई दी। इसके इलावा शहर के अन्य गणमान्य व्यक्ति अंकुर प्रताप, साहिल गोयल, दीप बंसल, साहिल सिंगल, नवनीत गुप्ता, सिमरन तूर,चंदन गोयल, ईशान सिंगला भी छात्रों का उत्साह बढ़ाने के लिए मौजूद रहे।
तुषार गोयल एवं प्रिंसिपल सोनिया कलसी ने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों के कड़े अनुशासन, माता पिता के विश्वास और शिक्षकों के सही मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को इस बड़ी सफलता पर बधाई देते हुए शिक्षकों के समर्पण, अनुशासन और अथक परिश्रम के लिए उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया तथा सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। छात्र यह सम्मान पाकर जहां गदगद एवं उत्साहित नजर आए वही छात्रों ने कविता के माध्यम से स्कूल की गलियों, स्कूल के अध्यापकों, स्कूल की कक्षा एवं स्कूल के सहपाठियों सहित बिताए पलों को साझा किया।

