
मोगा 10 नवंबर, (मुनीश जिन्दल)
डी.एन मॉडल स्कूल मोगा के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी विजय का परचम लहराया है। इस बार डी.एन मॉडल स्कूल के छात्रों ने ये परचम शहर की अग्रिम समाज सेवी संस्था ‘भारत विकास परिषद’ द्वारा आयोजित “भारत को जानो” प्रतियोगिता के 19 स्कूलों के सीनियर व जूनियर विंग के कुल 76 विद्यार्थियों को पछाड़कर प्रथम स्थान हासिल कर फहराया है।

संस्था के पद्दाधिकारी विजेता विद्यार्थीयों के साथ।
भारत विकास परिषद के प्रधान सुधीर कोहली ने बताया कि मोगा शाखा की और से स्थानीय डा. हेडगेवार शहीद ओमप्रकाश सर्व हितकारी विद्या मंदिर हाई स्कूल में द्वितीय चरण की “भारत को जानो” प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें वरिष्ठ एवं कनिष्ठ वर्ग में शहर के 20 स्कूलों के 80 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। जिसके घोषित परिणामो के मुताबिक़ सीनियर विंग में डी.एन मॉडल स्कूल के विद्यार्थी अनुभव जिन्दल व मनन वत्स ने प्रथम स्थान हासिल किया। जबकि सीनियर विंग में ही SD गर्ल्स स्कूल के विद्यार्थी द्वितीय और ब्लूमिन्ग बर्ड्स के विद्यार्थी तीसरे स्थान पर रहे। इसी प्रकार जूनियर विंग के घोषित परिणामों के मुताबिक़ डी.एन मॉडल स्कूल के विद्यार्थी आर्यन कालड़ा व माधव सिंगला ने प्रथम स्थान हासिल किया जबकि RKS पब्लिक सीनियर सेकंडरी स्कूल के विद्यार्थी दूसरे और SD गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थी तीसरे स्थान पर रहे।


इस मौके पर संस्था द्वारा चल रही प्रतियोगिता की एक झलक।
देश के प्रति अपनी असाधारण प्रतिभा का परिचय देने वाले होनहार विद्यार्थियों एवं उनके माता पिता को DN स्कूल मैनेजमेंट के अध्यक्ष तुषार गोयल, रिक्की अरोड़ा, अविनाश गुप्ता, परवीन शर्मा, गौरव गर्ग सहित मैनेजमेंट के अन्य सदस्यों और प्रिंसिपल मैडम सोनिया ने बधाई दी। प्रिंसिपल मैडम सोनिया ने बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत से हर लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है और आज ये तुम्हारी कड़ी मेहनत का ही नतीजा है कि तुम लोगों ने अन्य स्कूलों के विद्याथियों से अच्छे अंकों के अंतराल से ये पहले स्थान की ये जीत दर्ज की है। तुषार गोयल ने कहा कि यह प्रतियोगिता न केवल बच्चों को प्रतियोगिता के लिए ही तैयार करती है बल्कि देश की सामाजिक, ऐतिहासिक जानकारी भी प्रदान होती है। इसलिए उन्होंने विद्यार्थियों को आगे आने वाली प्रतियोगिता के लिए भी तैयार रहने के लिए प्रेरित किया।
स्कूल की मीडिया सहयोगी व हिंदी की अध्यापिका ज्योति सूद व प्रतियोगिता की इंचार्ज रेनू रावल ने बताया कि अब उनके स्कूल के ये चारों विजेता विद्यार्थी संस्था की और से 16 नवंबर को मानसा में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। जिसके लिए उन्होंने विद्यार्थियों को अपना दिन रात एक कर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
इधर संस्था के प्रधान सुधीर कोहली ने बताया कि इस मौके पर संस्था के क्षेत्रीय गतिविधि कन्वीनर डॉक्टर राजेश पुरी, सरंक्षक सुनील जैन, प्रांतीय प्रधान मनोज मोंगा, भारत को जानो के प्रकल्प संयोजक निशि राकेश विज, प्रकल्प संयोजक संस्कार सुमन कांत विज, सचिव महेश गुप्ता, वित्त सचिव मनमोहन कुमार अरोड़ा, प्रकल्प संयोजक संपर्क जयदीप कटारिया, प्रकल्प संयोजक गुरु वंदन छात्र अभिनंदन महेंद्र कुमार जिंदल, राकेश सचदेवा (रिटायर्ड प्रिंसिपल), सह सचिव नरेश धीर आदि मौजूद थे, जिन्होंने इस प्रतियोगिता की सफलता में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

