logo

mogatodaynews

administrator

न:शेड़ी कार चालक की ड्राइविंग से दह:शत, लोगों ने भाग कर बचाई जान, घटना CCTV में कैद

मोगा 18 अगस्त, (मुनीश जिन्दल/ रिक्की आनन्द) सोमवार दोपहर सड़कों पर उस समय दहशत का माहौल बन गया, जब एक नशेड़ी कार चालक, जिसने कि हैरोइन का नशा किया हुआ था, ने किसी एक्शन फिल्म के सीन की तरह अपनी I20 कार दौड़ाई। जिससे राहगीरों ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। कार चालक मोगा की बस्ती गोबिंदगढ़ का रहने वाला है व पिछले कुछ समय से नशे का आदि है। एकत्रित जानकारी के मुताबिक़ जब इस कार को सबसे पहले एक पुलिस नाके पर रोका गया, तो ये कार चालक पुलिस वालों से धक्का मुक्की करता हुआ वहां से फरार हो गया, जिसके बाद ये कार चालक जहां से गुजरा, राहगीरों ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। इस दौरान इस गाड़ी की एक CCTV फुटेज भी सामने आई है। जिसके बाद कड़ी मुशक़्क़त के बाद पुलिस इस कार को अपने कब्जे में लेने में सफल हुई। चूंकि ये घटना जिले के कस्बा बाघापुराना से संबंधित है। इसलिए थाना बाघापुराना के प्रभारी इंस्पैक्टर जतिंदर सिंह ने मीडिया से विस्तार पूर्वक जानकारी साझा की। SHO JATINDER SINGH

पंजाब कैबिनेट में फेरबदल, पढ़ें किस मंत्री को मिला कौन सा विभाग

मोगा 18 अगस्त, (मुनीश जिन्दल)  राज्य सरकार के मुख्य सचिव K.A.P. सिन्हा द्वारा सोमवार, 18 अगस्त को जारी एक पत्र के मुताबिक राज्य सरकार ने पंजाब कैबिनेट में फेरबदल किया है। जिसके तहत लुधियाना पश्चिम से विधायक एवं कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा को और जिम्मेवारी सौंपी गई है। सोमवार को जारी इस पत्र के मुताबिक पंजाब सरकार ने संजीव अरोड़ा को एक और महत्वपूर्ण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी है। जिक्रयोग्य है कि उन्हें इस विभाग की जिम्मेवारी कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ से वापिस लेकर दी गई है।  आपको बता दें कि कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के पास पहले से तीन विभाग, जिसमें इंडस्ट्री व कॉमर्स, इन्वैस्टमैंट प्रमोशन व एनआरआई मामले, जबकि हरभजन सिंह ईटीओ के पास इससे पहले दो विभाग, जिसमें पब्लिक वर्क्स (B&R) व पावर थे। लेकिन पंजाब सरकार के मुख्य सचिव K.A.P. सिन्हा द्वारा जारी एक पत्र के मुताबिक अब राज्य सरकार ने पावर विभाग की जिम्मेदारी कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ से वापिस लेते हुए कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा को सौंप दी है। जिसके मुताबिक अब संजीव अरोड़ा के पास कुल चार विभाग हो गए हैं, जबकि कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ के पास पब्लिक वर्क्स (B&R) विभाग शेष रह गया है। 

नगर निगम की कार्य प्रणाली पर उठे सवाल, DC को करना पड़ा हस्तक्षेप !!

मोगा 18 अगस्त, (मुनीश जिन्दल)  बात, शहर में सीवरेज की हो, पब्लिक पार्क में सफाई की हो या किसी वार्ड में स्ट्रीट लाइट चलने की। नगर निगम, इलाका वासियों को उक्त बुनियादी सहूलतें देने में अधिकतर फ्रंट पर फेल ही रहा है। जिसके चलते फिलहाल का आलम यह है की वार्ड नंबर 29 में बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट शुरू करवाने के लिए डिप्टी कमिश्नर सागर सेतिया को हस्तक्षेप करना पड़ा। ये खबर हम किन्हीं आधिकारिक सूत्रों के हवाले से आपको नहीं दे रहे हैं, अपितु इस बात का खुलासा खुद जिला लोक संपर्क अधिकारी के कार्यालय ने मीडिया के नाम एक प्रेस विज्ञप्ती जारी कर किया है।  जिक्रयोग्य है कि सरकार द्वारा विभिन्न विभागों का काम सुचारू ढंग से चलाने लिए किसी भी विभाग में अनेक निम्न कर्मचारियों सहित अनेक विभिन्न रैंक के अधिकारियों के साथ एक उच्च अधिकारी की नियुक्ति की जाती है। संबंधित उच्च अधिकारी नियुक्त करने के पीछे सरकार का यही मकसद होता है कि प्रत्येक विभाग का उच्च अधिकारी, लोगों की बुनियादी जरूतों को ध्यान में रखते हुए, समय समय पर अपने अन्तर्गत्त आती टीम को जरूरी दिशा निर्देश देकर आम लोगों को समय रहते सरकारी सहूलतें उपलब्ध करवाए। और अगर हम बात नगर निगम के विभिन्न विभागों की करें, तो यहां भी प्रत्येक विभाग की कमान कोई न कोई उच्च स्तर का अधिकारी संभाले हुए है। लेकिन संबंधित अधिकारी आम जनता को ये सहूलतें देने में फेल साबित हो रहे हैं। जिसके चलते अब शहर का आलम यह है कि लोगों को स्ट्रीट लाइट जैसी बुनियादी सहूलत के लिए भी जिले के डिप्टी कमिश्नर का दरवाजा खट खटाना पड़ रहा है। अब सवाल ये है कि अगर किसी वार्ड में स्ट्रीट लाइट शुरू करवाने जैसे काम भी जिले के डिप्टी कमिश्नर ने ही करवाने हैं,  तो फिर ऐसे विभागों में उच्च अधिकारी नियुक्त करने का क्या अर्थ रह जाता है। डिप्टी कमिश्नर सागर सेतिया द्वारा शहर के वार्ड नंबर 29 में स्ट्रीट लाइट शुरू करवाने का खुलासा तब हुआ, जब जिला लोक संपर्क अधिकारी के कार्यालय ने सोमवार को मीडिया के नाम एक प्रेस विज्ञप्ती जारी की। जिसमें साफ तौर पर लिखा गया है कि डिप्टी कमिश्नर सागर सेतिया के सख्त आदेशों से वार्ड नंबर 29 में सभी स्ट्रीट लाइट शुरू हो गई है। इसके साथ ही इस प्रेस विज्ञप्ती में यह भी लिखा गया है कि “पंजाब सरकार के दिशा निर्देशों के तहत जिला प्रशासन मोगा की और से लोगों को प्रशासनिक सेवाएं पूर्ण पारदर्शिता व समय बद्ध तरीके से उपलब्ध करवाई जा रही हैं। जहां आम लोगों की सुरक्षा का सवाल होता है, उस काम को पूरा करने में प्रशासन की ओर से बिल्कुल भी ढील नहीं की जाती है। मोगा के वार्ड नंबर 29 में स्ट्रीट लाइट बंद होने की सूचना मिलते ही डिप्टी कमिश्नर सागर सेतिया के सख्त निर्देशों के तहत सभी स्ट्रीट लाइट शुरू करवा दी गई हैं”। इस प्रेस विज्ञप्ति में डिप्टी कमिश्नर सागर सेतिया के हवाले से ये भी लिखा है की जिला प्रशासन मोगा आम लोगों की सुरक्षा व उन्हें सरकारी सहूलतें उपलब्ध करवाने के लिए गंभीर है। लोगों की मुश्किलों का निपटारा पहल के आधार पर किया जा रहा है। हमारी “मोगा टुडे न्यूज़” की टीम की ओर से नगर निगम के विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारियों से यही गुजारिश है कि वे ऐसे छोटे कामों के लिए शिकायत डिप्टी कमिश्नर कार्यालय तक न पहुंचने दें। क्योंकि डिप्टी कमिश्नर की सीट के अपने बहुत से अन्य कार्य होते हैं। इसके अतिरिक्त बतौर जिला मैजिस्ट्रेट भी, डिप्टी कमिश्नर की ड्यूटी और भी बढ़ जाती है।

वायरल वीडियो ! मोटरसाइकिल चोरों की थप्पड़ों, लात, घूसों व डंडों से जमकर पिटाई !!

मोगा 16 अगस्त, (मुनीश जिन्दल) कुछ युवकों को मोटरसाइकिल चोरी करना उस वक्त महंगा पड़ गया, जब गांव वालों ने पीछा कर उन्हें दूसरे गांव में दबोच लिया। और जिसके बाद गुस्साए लोगों ने मौके पर तीनों युवकों की थप्पड़ों, लात, घूसों व डंडों से जमकर पिटाई की। अब इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। मिली जानकारी के मुताबिक तीन युवक जिले के गांव भिंडर कलां से मोटरसाइकिल चोरी कर भागे थे, लेकिन गांव वासियों ने उनका पीछा कर उन्हें गांव दाता में पकड़ लिया। इन्होंने अग्रिम पूछताछ में बताया कि यह लोग जिले के गांव बाघा पुराना से संबंधित हैं। इस संबंधी 2 गांव वासियों की जानकारी देते हुए की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फिलहाल इनकी पिटाई की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। VIRAL VIDEOS इस घटनाक्रम के बाद DSP धर्मकोट रमनदीप सिंह ने मीडिया के नाम एक वीडियो ब्यान जारी किया। DSP RAMANDEEP SINGH

रोटरी क्लब मोगा स्टार्स ने स्कूल में मनाया 79 वां स्वतंत्रता दिवस : आशीष ग्रोवर !!

मोगा 16 अगस्त, (मुनीश जिन्दल) रोटरी क्लब मोगा स्टार्स की ओर से देश का 79 वां स्वतंत्रता दिवस स्थानीय जीरा रोड पर स्थित ‘विदरिंग रोसेस’ स्कूल में बड़े भग्ति भाव से मनाया गया। यह जानकारी रोटरी के पूर्व जिला गवर्नर परवीन जिन्दल व  संस्था के प्रधान आशीष ग्रोवर ने मीडिया से साझा की। उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट के अध्यक्ष मनोज जिंदल व आंचल ग्रोवर थे। इस समागम के दौरान स्कूली बच्चों के बीच प्रश्नोत्तरी मुकाबला व स्लोगन लेखन मुकाबले करवाए गए, जिसके बाद क्लब की ओर से विजेता विद्यार्थियों को इनाम वितरित कर उनका होंसला अफजाई की गई। संस्था के प्रधान आशीष ग्रोवर ने स्कूली बच्चों को बढ़ चढ़कर देश के त्योहारों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर संस्था के प्रधान आशीष ग्रोवर, सचिव विकास बंसल, खजांची रोहित सिंगला के अलावा हरि सिंगल, विनय कुमार, रोहित गर्ग, रमेश सिंगला, प्रदीप मेहंदीरत्ता, नेहा, लीना कांसल, सोनाली सिंगला, अलका बंसल, वंदना जिंदल व कीर्ति मेहंदीरत्ता आदि सदस्य हाजिर थे।

सर्राफा बाजार में सुनार से हुई मारपीट की वीडियो वायरल ! आरोपी जल्द होंगे गिरफ्तार : DSP गुरप्रीत !!

मोगा 16 अगस्त, (मुनीश जिन्दल) मोगा के सर्राफा बाजार में हुल्लड़ बाजी की शिकायत करना एक सुनार को महंगा पड़ गया। जिसके चलते जब पीड़ित सुनार जिन लोगों की शिकायत करने उसके मालिक (जहां वे नौकरी करते थे) के पास गया था, उन्हीं युवकों ने दूकान से बाहर निकलते ही उक्त सुनार से सर्राफा बाजार में ही मारपीट की। चूंकि तकरीबन सर्राफा बाजार CCTV कैमरों से लैस है, जिसके चलते अब उक्त युवकों द्वारा सुनार से की गई इस मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। घायल नवदीप सिंह ने जहां मीडिया को जानकारी देते हुए आप बीती सुनाई, वहीं DSP सिटी गुरप्रीत सिंह ने भी मीडिया के रूबरू हो कहा कि आरोपी जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे। DSP GURPREET SINGH

भारत विकास परिषद ने मनाया स्वतंत्रता दिवस, तिरंगा फहराकर गाया राष्ट्रीय गान !!

मोगा 15 अगस्त, (मुनीश जिन्दल) शहर की अग्रिम समाज सेवी संस्था भारत विकास परिषद् द्वारा शुक्रवार को भारत विकास भवन पर स्वतंत्रता दिवस का पर्व मनाया गया। आजादी का 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए शाखा सदस्य भवन पर एकत्रित हुए और राष्ट्र की आन बान और शान तिरंगा फहराकर, राष्ट्रीय गान गाया।  इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष सुधीर कोहली ने 78 वर्षों में देश की गौरवशाली उपलब्धियों को याद करते हुए कहा कि हमारे देश ने अर्थव्यवस्था, शिक्षा, रोजगार, अंतरिक्ष, रक्षा क्षेत्र समेत आधारभूत संरचनाओं को बढ़ावा देने के साथ साथ कई क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता प्राप्त की है। उन्होंने आगे कहा कि अगर देश के लोग आज से ही राष्ट्र प्रथम की विचारधारा के साथ स्वदेशी खरीदें, बेचें और उपयोग करना शुरु कर दें तो देश की अर्थव्यवस्था और मजबूत होने के साथ साथ विकसित भारत का लक्ष्य भी समय से पहले ही प्राप्त हो जाएगा। प्रांतीय सलाहकार राकेश सचदेवा ने इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि हमारा देश अपनी प्रभावशाली उपलब्धियों से विश्वपटल पर एक महाशक्ति के रूप में उभर रहा है। उन्होंने कहा कि हम सब बड़े सौभाग्यशाली हैं जो हमें आजाद देश की आजाद हवाओं में सांस लेने का अवसर मिला है। हम सबको राष्ट्र सर्वोपरि की भावना से हर काम करना चाहिए। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों में क्षेत्रीय सह गतिविधि कन्वीनर डाक्टर राजेश पुरी, अंजुम प्रवीण पुरी, शाखा सचिव महेश गुप्ता, शाखा कोषाध्यक्ष मनमोहन अरोड़ा, महिला प्रमुख नीरू अग्रवाल, पर्यावरण संयोजक सुरिंदर अग्रवाल, संगठन सचिव राकेश गोयल, पूनम गोयल, डाक्टर जय राम कक्कड़, संपर्क संयोजक जयदीप कटारिया, प्रांतीय संगठन सचिव सुमन कांत विज, कृष्णा कोहली, सह सचिव नरेश धीर, संगीता धीर, अंशुल धीर, वी.पी सेठी, संत लाल छाबड़ा, संजीव बांसल, सेवा संयोजक राजिंदर सचदेवा, वरिष्ठ सदस्य मदन लाल बांसल के अतिरिक्त कुछ स्थानीय निवासी भी शामिल थे।

‘आदि शिव योग केन्द्र’ के सदस्यों ने तिरंगा यात्रा निकाल मनाया स्वतंत्रता दिवस : भुपेश गुप्ता !!

मोगा 15 अगस्त, (मुनीश जिन्दल) शुक्रवार को जहां समूचे देश ने 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया, वहीं ‘आदि शिव योग केंद्र’ के सदस्यों ने भी एक झंडा यात्रा निकाल, जहां खुद स्वतंत्रता दिवस मनाया वहीं दूसरे लोगों को भी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। “मोगा टुडे न्यूज” की टीम से यह जानकारी आदि शिव योग केन्द्र केसदस्य भुपेश गुप्ता ने साझा की। भुपेश ने बताया कि केंद्र के संस्थापक डॉ संजीव मित्तल के निर्देशन में यह झंडा यात्रा निकाली गई। इस छोटे लेकिन प्रभावशाली समागम की शोभा देखते ही बनती थी। इस झंडा यात्रा के दौरान समूचे सदस्यों ने अपने मुख पर देश का राष्ट्रीय ध्वज अंकित किया हुआ था। संस्था के संस्थापक डॉ संजीव मित्तल एक विशाल झंडा अपने हाथ में लिए हुए थे, जबकि बाकी के सदस्यों ने अपने हाथों में छोटा झंडा तिरंगा पकड़ा हुआ था। केंद्र की ओर से यह झंडा यात्रा स्वामी वेदान्ता नन्द पार्क व कश्मीरी पार्क में निकाली गई। इस मौके पर केंद्र के सदस्यों द्वारा देशभक्ति के गीत गाकर एक दूसरे को बधाई दी गई। इस अवसर पर डा. कुसुम मित्तल, डा. सुखदीप, भूपेश गुप्ता, राजीव, सोनू चौधरी, भर्ती, आरती गुप्ता, शशांक, अनीता गर्ग, डिम्पल, बब्बु, राहुल गर्ग, सचिन, आरती वर्मा, राजेश पॉल, शशि धमीजा, आरती, आहूजा, पूजा चौधरी आदि सदस्य मौजूद थे।

मोगा से हिमाचल प्रदेश दर्शन करने गए श्रद्धालुओं की गाड़ी खाई में गिरी, 4 की मौत !!

मोगा 15 अगस्त (मुनीश जिन्दल) शुक्रवार को जहां समूचा देश 79 वा स्वतंत्रता दिवस मना रहा था, वहीं इसी बीच हिमाचल प्रदेश से जिला मोगा वासियों के एक बुरी खबर आई। दरअसल जिला मोगा के 27 श्रद्धालु एक पिक अप गाड़ी में सवार होकर माता कांगड़ा व चामुण्डा माता के दर्शनों के लिए गए थे, लेकिन इनकी गाडी खाई में गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के जिला मोगा के एक गांव से 27 श्रद्धालु एक पिकअप गाड़ी में सवार होकर कांगड़ा व चामुण्डा माता के दर्शनों के लिए गए थे और जब यह लोग चामुंडा देवी दर्शन कर जा रहे थे तो शुक्रवार सुबह लगभग 7:30 बजे इनकी पिकअप गाड़ी एक गहरी खाई में गिर गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से सारे ज़ख्मियों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन एक महिला श्रद्धालु की तो मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य ने टांडा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों में दो औरतें व दो पुरुष शामिल हैं। यह हादसा चामुंडा धर्मशाला सड़क पर घटा है। एकत्रित जानकारी के मुताबिक पिक अप गाड़ी में सवार कुल 27 श्रद्धालुओं में से चार की तो मौत हो गई, 13 श्रद्धालुओं की हालत नाजुक बनी हुई है जबकि 10 अन्य श्रद्धालुओं को मामूली चोटें आई हैं। जिनका कि हिमाचल प्रदेश के नजदीक के हस्पतालों में इलाज चल रहा है। मृतक चारों ही लोग जिला मोगा के गांव भागीके से संबंधित थे। 

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद/ राष्ट्रीय बजरंग दल ने लहराया अखंड भारत संकल्प दिवस का ध्वज !!

मोगा, 14 अगस्त (मुनीश जिन्दल) अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद/ राष्ट्रीय बजरंग दल के चेयरमैन राजेश शर्मा, अध्यक्ष महेश गर्ग, उपाध्यक्ष दीपक शर्मा, राज अरोड़ा, सचिव मनोज सैन, सह सचिव नितिन शर्मा, मीडिया इंचार्ज आशू सिंगला, सदस्य राज वर्मा, सदस्य मनोज वर्मा, सदस्य सौरभ नारंग के नेतृत्व में अखंड भारत संकल्प दिवस का ध्वज लहराया गया। इस मौके पर चेयरमैन राजेश शर्मा व अध्यक्ष महेश गर्ग ने कहा कि 17 अगस्त तक अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद/ राष्ट्रीय बजरंग दल सम्पूर्ण देश में अखंड भारत संकल्प दिवस का कार्यक्रम करने जा रहा है। इसी उद्देश्य के चलते आज पंजाब के हर जिले में अखंड भारत संकल्प दिवस का ध्वज फहराया गया है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद/ राष्ट्रीय बजरंग दल का मुख्य उद्देश्य हिंदुओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य, समृद्धि, सम्मान के लिए सभी धर्म योद्धाओं को संकल्प कर संगठन विस्तार करके प्रत्येक हिंदू को एकत्रित हनुमान चालीसा पाठ केंद्र स्थापित करना और हिंदू हिंदू भाई भाई, हम हिंदू एक है, के साथ सम्पूर्ण सनातनी हिंदुओ को जोड़ धर्म को अखण्डता और दृढ़ता प्रदान करना है। उन्होंने  कहा कि अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद/ राष्ट्रीय बजरंग दल की विचारधारा का प्रचार प्रसार करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे। इस मौके पर जय श्री राम, जय श्री श्याम व बाला जी महाराज के जयघोष जयकारे लगाकर सभी को एकजुटता से चलने का संदेश देते हुए धार्मिक, सामाजिक कार्यों में बढ़ चढकर हिस्सा लेने का फैसला किया गया।
error: Content is protected !!