logo

mogatodaynews

administrator

तिरंगा यात्रा के माध्यम से आपरेशन सिंधूर के सैनिकों के शौर्य तथा गौरव को सलाम : डा. सीमांत गर्ग !!

मोगा 14 अगस्त (मुनीश जिन्दल) भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डा. सीमांत गर्ग के नेतृत्व में स्थानीय गीता भवन से आपरेशन सिंधूर के सैनिकों को सम्मान देने के लिए तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में नौजवान शामिल हुए। इस अवसर पर पूर्व जिला महामंत्री विक्की सितारा, मंडल अध्यक्ष अमित गुप्ता, सुखा सिंह, हेमंत सूद, जतिंदर चड्ढा, बलजीत सिंह, बलवंत सिंह, सुरिंदर सिंह, टोनी, राजेन्द्र गाबा, मेजर सिंह, अश्विनी, काला सिंह, शुभम, कर्तव्य, गोबिंद, स्वर्ण, कालू के अलावा बड़ी संख्या में नौजवान उपस्थित थे। इस अवसर पर डा. सीमांत गर्ग व विक्की सितारा ने कहा कि 11 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हमारे निर्दोष 16 लोगों को पाकिस्तान के आतंकवादियों ने शहीद कर दिया था। जिस कारण रोष की लहर चल रही थी, देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार ने देश के करोड़ों लोगों की भावनाओं से प्रेरित होकर पाकिस्तान के साथ निर्णायक कार्रवाई करने के लिए तथा उन्हें सबक सिखाने के लिए पाकिस्तान में बने शिविरों पर हमला किया था तथा भारत ने अपना शौर्य दिखाकर पाकिस्तान के आतंकवादी ठिकानों को खत्म किया था। जिसके बाद भाजपा ने पहले भी मई में शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली थी तथा अब भी स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगा यात्रा निकाली, जो कि गीता भवन से शुरू होकर जवाहर नगर से अलग अलग स्थानों की परिक्रमा करते हुए गीता भवन में आकर संपन्न हुई। उन्होंने कहा कि यात्रा में भारत माता की जय के नारे लगाते हुए हमारे शहीदों को सैल्यूट करते हुए इस यात्रा ने लोगों को जागरूक किया। डा. सीमांत गर्ग ने कहा कि यह गौरव की बात है कि हमारे प्रधानमंत्री ने सख्त निर्णय लेकर जो आतंकवादियों की और से निरबतर बेकसूर भारतीय लोगों को मारने की क्वायद चल रही थी, उसको बंद करने का साहस दिखाया। उन्होंने कहा कि सेना के शौर्य को समर्पित यह यात्रा निकाली गई है, ताकि हमारे सैनिकों की हौसला अफजाई हो सके।

MDAS ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੇਂਡਰੀ ਸਕੂਲ ਨੇ ਮਨਾਇਆ 79ਵਾਂ ਸੁਤੰਤਰਤਾ ਦਿਹਾੜਾ : ਦਵਿੰਦਰ ਗੋਇਲ !!

ਮੋਗਾ 14 ਅਗਸਤ, (ਮੁਨੀਸ਼ ਜਿੰਦਲ) ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਪੁਰਾਣੇ ਸਕੂਲ, MDAS ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੇਂਡਰੀ ਸਕੂਲ ਵੱਲੋਂ ਦੇਸ਼ ਦਾ 79ਵਾਂ ਸੁਤੰਤਰਤਾ ਦਿਹਾੜਾ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ। ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਸਭ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਸਕੂਲੀ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਸੂਬਾ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਮੁਹਿਮ ‘ਯੁੱਧ ਨਸ਼ਿਆਂ ਵਿਰੁੱਧ’ ਹੇਠ ਸੌਂਹ ਚੁਕਾਈ ਗਈ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਮੈਜਿਕ ਸ਼ੋਅ ਵਿਖਾਇਆ ਗਿਆ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਬੱਚਿਆਂ ਵਿੱਚਘਾਰ, ਆਜ਼ਾਦੀ ਦਿਹਾੜੇ ਸੰਬੰਧੀ ਵਿਸ਼ਾ ਤੇ ਜਿੱਥੇ ਪੋਸਟਰ ਮੁਕਾਬਲੇ ਕਰਵਾਏ ਗਏ, ਉਥੇ ਹੀ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਦੇਸ਼ ਭਗਤੀ ਦੇ ਗੀਤ, ਕਵਿਤਾਵਾਂ ਅਤੇ ਭਾਸ਼ਣ ਸੁਣਾ ਕੇ ਸੁਤੰਤਰਤਾ ਦਿਹਾੜੇ ਦਾ ਆਨੰਦ ਮਾਨਿਆ। ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਦਵਿੰਦਰ ਗੋਇਲ, ਜੇਤੂ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਇਨਾਮ ਵੰਡਦੇ ਹੋਏ। ਇਹਨਾਂ ਵੱਖ ਵੱਖ ਮੁਕਾਬਲਿਆਂ ਵਿੱਚ ਸਚਿਨ (ਭਾਸ਼ਣ : ਸੁਤੰਤਰਤਾ ਦਿਵਸ), ਅਨਮੋਲ (ਕਵਿਤਾ : ਮੈਂ ਫਾਂਸੀ ਚੜ ਜਾਵਾਂ), ਓਂਕਾਰ (ਭਾਸ਼ਣ : ਇੰਡੀਪੈਂਡਸ ਡੇ), ਨਵਦੀਪ (ਕਵਿਤਾ : ਤਿਰੰਗਾ), ਨਵਦੀਪ (ਕਵਿਤਾ : ਤਿਰੰਗਾ), ਵਰੁਣ, ਇੰਦਰ ਕੁਮਾਰ, ਹਰਸ਼ ਵਰਮਾ (ਕਵਿਤਾ), ਕਰਨ ਤੇ ਮਨੀਸ਼ (ਗੀਤ : ਮੇਰਾ ਰੰਗ ਦੇ ਬਸੰਤੀ ਚੋਲਾ), ਅਮਨ, ਰਵੀ ਕੁਮਾਰ, ਸਾਹਿਬ ਕੁਮਾਰ, ਵਿਨੇ ਰਾਜਪੂਤ ਤੇ ਗੁਰਸੇਵਕ (ਇਹਨਾਂ ਬੱਚਿਆਂ ਨੇ N.C.C ਗੀਤ ਅਤੇ ਰਾਸ਼ਟਰੀਗਾਨ) ਪੇਸ਼ ਕੀਤਾ। ਇਸ ਸਮਾਗਮ ਵਿੱਚ ਬੀਐਡ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀ ਅਧਿਆਪਕਾਂ ਜਸਕਰਨ ਸਿੰਘ, ਤਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ, ਰਾਜਦੀਪ ਕੌਰ, ਅਨੂ, ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਕੌਰ, ਅਮਨਦੀਪ ਕੌਰ ਤੇ ਦੀਪਿਕਾ ਨੇ ਵੀ ਭਾਗ ਲਿਆ। ਇਸ ਸਮਾਗਮ ਵਿੱਚ ਸਕੂਲ ਦੇ ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਦਵਿੰਦਰ ਗੋਇਲ, ਅੰਗਰੇਜ਼ੀ ਵਿੰਗ ਦੀ ਇੰਚਾਰਜ ਨਿਤਾਸ਼ਾ ਪਾਹਵਾ, ਸੀਮਾ ਮਦਾਨ, ਸੁਸ਼ੀਲ ਕੁਮਾਰ, ਵੰਦਨਾ ਸੂਦ, ਜਗਰੂਪ ਸਿੰਘ ਸਿੱਧੂ, ਅਨਿਲ ਦੁੱਗਲ ‘ਤੇ ਕੁਮਾਰੀ ਅਮਨਦੀਪ ਕੌਰ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਪ੍ਰਾਇਮਰੀ ਵਿੰਗ ਦੀ ਪੁਸ਼ਪਾ ਚੌਧਰੀ, ਨੀਲਮ ਗੋਇਲ, ਜੋਤੀ ਰਾਣੀ ਤੇ ਅਨੀਤਾ ਰਾਣੀ ਵੀ ਮੌਜੂਦ ਰਹੇ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਸਕੂਲ ਦੇ ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਦਵਿੰਦਰ ਗੋਇਲ ਨੇ ਜਿੱਥੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਭਵਿੱਖ ਵਿੱਚ ਨਸ਼ਿਆਂ ਤੋਂ ਦੂਰ ਰਹਿਣ ਲਈ ਪ੍ਰੇਰਿਤ ਕੀਤਾ, ਉੱਥੇ ਹੀ ਉਹਨਾਂ ਮੌਜੂਦ ਸਾਰੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਦੇਸ਼ ਦੇ 79ਵੇਂ ਸੁਤੰਤਰਤਾ ਦਿਹਾੜੇ ਦੀ ਵਧਾਈ ਦਿੱਤੀ। 

शादी करवा दो, नहीं तो नतीजा भुगतने के लिए रहें तैयार !!

मोगा 14 अगस्त, (मुनीश जिन्दल/ रिक्की आनन्द) किसी ने सच ही कहा है, कि शादी वो लड्डू है, जो खाता है, वह पछताता है। जो नहीं खाता, उसे भी पछतावा ही रहता है कि शायद वह जिंदगी में किसी बड़ी चीज से वंचित रह गया है। इस समय यही स्थिति है पंजाब के जिला मोगा के एक गांव के अनेकों 30 वर्षीय युवाओं की। जो कि अपनी शादी न होने से परेशान हैं। जिसके चलते अब उन्होंने अपने गांव के सरपंच के नाम एक पत्र लिखकर उन्हें उनकी शादी करवाने के लिए कहा है। इसके साथ ही इन समझदार युवाओं ने, जो कि सरपंच साहिब के पक्के समर्थक हैं, को ये लालच भी दिया है कि उनकी शादी होने से गांव के मतदाताओं की गिनती बढ़ेगी। असीधे तौर पर इन युवाओं ने सरपंच साहिब को उनका वोट बैंक बढ़ने का इशारा किया है। जिसके चलते उन्होंने पहल के आधार पर उनकी इस मांग की ओर ध्यान देने की बात लिखी है। इसके साथ ही गांव के इन युवाओं ने सरपंच साहब को प्यार वाली धमकी भरे लहजे में विनती करते हुए कहा है कि अगर उनकी मांग न मानी गई, तो वे लोग तीखा संघर्ष करने के लिए भी तैयार हैं। इसके साथ ही युवाओं का यह भी कहना है कि यह लहर पूरे पंजाब में जोर पकड़ रही है और वे सरकार को भी विनती करते हैं कि हमारा कोई हल किया जाए, नहीं तो सरकार नतीजे भुगतने के लिए तैयार रहे। मामला जिला मोगा की सब डिवीजन निहाल सिंह वाला के गांव हिम्मतपुरा से संबंधित है, जहां गांव के अनेक युवा वर्ग, जिनकी कि उम्र 30 वर्ष की हो गई है, लेकिन किसी कारणवश उनका विवाह नहीं हो पाया है, ने अपने गांव के सरपंच को पत्र लिख कर अपना दुख साझा किया है। इस संबंधी जब “मोगा टुडे न्यूज़” की टीम द्वारा गांव हिम्मतपुरा के सरपंच बादल सिंह हिम्मतपुरा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पंचायत चुनावों में समूचे राज्य में वे सबसे अधिक लीड लेकर सरपंच बने थे। व उनकी इस जीत में सबसे बड़ा हाथ उनके गांव के युवा वर्ग का ही था, जिन्होंने अपना दिन रात एक कर उन्हें इतनी बड़ी जीत दर्ज कराई थी। सरपंच ने बताया कि कुछ दिन पहले उनके गांव के अनेकों युवक उनके पास आए थे की सरपंच साहिब आप बड़े बड़े काम करवाते हैं, एक काम हमारा भी करवा दें। लेकिन उस वक्त युवाओं ने अपना काम नहीं बताया था। लेकिन उसके बाद जब युवाओं द्वारा उन्हें पत्र सौंपा गया, तो उन्हें युवाओं का दर्द समझ आया। सरपंच बादल सिंह हिम्मतपुरा ने “मोगा टुडे न्यूज़” की टीम को विश्वास दिलाया कि वे अपने समर्थकों की जायज मांग को पुरा करने के लिए हर सम्भव प्रयास करेंगे।  दोस्तों हमारी “मोगा टुडे न्यूज़” की टीम की और से भी भगवान, सरकार, सरपंच व मैरिज ब्यूरो वालों से यही प्रार्थना है कि वो इन नौजवानों को जल्द से जल्द विवाह का ये ‘लड्डू’ खिला दें। अन्यथा अगर इन अविवाहित 30 वर्षीय युवाओं ने संघर्ष का रास्ता अपना लिया, तो इनके संघर्ष से जहां आम लोगों को तो परेशानी होगी ही, वहीं पुलिस कर्मियों सहित मीडिया कर्मियों को भी अपना ध्यान इस और केंद्रित करना पड़ेगा। साथियों, फिलहाल ये पत्र सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आइए आप भी इस पत्र पर एक नजर डाल लें।

2 मरला जमीन पर कब्जे का मामला, पुलिस थाने से होता हुआ पहुंचा SDM की अदालत में, सुनवाई कल !!

मोगा 13 अगस्त, (मुनीश जिन्दल) शहर के अमृतसर रोड पर बुधवार को स्तिथि तनावपूर्ण हो गई, जब दो मरला जमीन के टुकड़े के लिए दो पक्ष आमने-सामने हो गए। जिसके बाद थाना सिटी एक की पुलिस को मौके पर पहुंचकर मामला शांत करवाना पड़ा। इसके बाद संबंधित थाने की पुलिस द्वारा यह मामला एसडीएम मोगा की अदालत में भेज दिया गया है, जिसकी की सुनवाई कल यानि कि 14 अगस्त, दिन वीरवार को होगी।  आपको बता दें कि अमृतसर रोड पर नेशनल कॉन्वेंट स्कूल के पास दो मरला कमर्शियल जमीन को लेकर बुधवार को दो पक्ष आमने सामने हो गए। जिसके बाद संबंधित थाना सिटी नंबर एक की पुलिस ने  हस्तक्षेप कर मामला शांत करवाया। मीडिया के समक्ष एक पक्ष की महिला ने नेशनल कॉन्वेंट स्कूल के परिवार के एक सदस्य पर इस जमीन को लेकर गंभीर आरोप लगाए। HARWINDER KAUR इस संबंध में नेशनल कॉन्वेंट स्कूल की और से जसवंत सिंह ने दावा किया कि यह जगह किराए पर है व वे इस जगह पर पिछले 42 साल से काबिज हैं। उनके मुताबिक दूसरे पक्ष के मनदीप सिंह ने रात्रि 2 बजे के करीब अपने 10 से 12 साथियों सहित इस जगह पर कब्जा करने की कोशिश करते हुए उनका सामान बाहर फेंक दिया। जसवंत ने बताया कि इससे पहले 9 तारीख को भी दूसरे पक्ष के लोगों द्वारा इसी तरह गुंडागर्दी का नंगा नाच किया गया था। उनके मुताबिक थाना प्रभारी की ओर से इस मामले में माल विभाग से जांच करवाई जा चुकी है, जिसमें कि पिछले 42 साल से उनके परिवार के नाम पर ही कब्जा बोल रहा है। इधर इस संबंधी जब थाना सिटी एक के प्रभारी वरुण कुमार से सम्पर्क किया गया, तो उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों पर 750 के कलंद्रे लगवा दिए हैं। जबकि जगह पर दफा 145 लगा दी गई है। ताकि कोई भी पक्ष उक्त जगह पर दाखिल ना हो। इसके अलावा उन्होंने बताया कि 145 का कलंदरा एसडीएम मोगा सारंगप्रीत सिंह औजला की अदालत में भेज दिया गया है। जिसकी कि सुनवाई कल, 14 अगस्त दिन वीरवार को है।

सरकारी दफ्तर में लगे ठुमके, वीडियो वायरल ! जनाब निलंबित !!

मोगा 13 अगस्त, (मुनीश जिन्दल) पंजाब के जिला मोगा के बाघापुराना के ब्लॉक प्राइमरी शिक्षा अधिकारी को अपने दफ्तर में अपनी पत्नी के साथ ठुमके लगाना महंगा पड़ गया। दरअसल हुआ यूं कि जनाब BPEO साहिब देवी प्रसाद जी की विवाह की सालगिरह थी, चूंकि अगले दिन उन्होंने सुबह 7 बजे अपनी ड्यूटी ज्वाइन करनी थी, जिसके चलते उनकी धर्मपत्नी ही फिरोजपुर से उनके पास बाघापुराना पहुंच गयी। और दफ्तर ख़तम होने के बाद तो जैसे BPEO साहिब की ख़ुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। जिसके चलते उन्होंने अपने सरकारी दफ्तर में ही अपनी पत्नी के साथ विवाह की सालगिरह की ख़ुशी में जमकर ठुमके लगाए। आइए पहले आप जरा उस नाच गाने वीडियो पर एक नजर डाल लें। इसके बाद यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। यकीनन डांस बहुत बढ़िया था, लोगों का इसे फॉरवर्ड करना भी लाजमी था। लेकिन इस वीडियो के इतना अधिक वायरल होने पर BPEO देवी प्रसाद ने एक वीडियो जारी कर इसे अपना एक निजी वीडियो बताते हुए इस वीडियो को वायरल करने वालों पर एतराज जताया। व कहा कि जिन लोगों ने भी उनका ये वीडियो वायरल किया है, गलत किया है, जिसके चलते वे वीडियो वायरल करने वाले लोगों के खिलाफ शिकायत करेंगे। आइए अब आप BPEO साहिब द्वारा जारी उस वीडियो को भी सुनलें। DEVI PARSAD (BPEO) BPEO साहिब का तो पता नहीं, कि अभी वे वीडियो वायरल करने वालों के खिलाफ कोई शिकायत दे पाए या नहीं, लेकिन इसी बीच ये मामला पंजाब सरकार के ध्यान में आ गया, जिस पर राज्य के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस के आदेश पर पंजाब सरकार के स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव अनदित्ता मित्रा ने तुरंत कार्यवाही करते हुए बाघापुराना के BPEO देवी प्रसाद को निलंबित कर दिया। आइए आप भी एक नजर विभाग के उस निलंबन पत्र पर डाल लें। ‘तुम रूठी रहो, में मनाता रहूं, कि इन अदाओं पे और प्यार आता है’, 1961 में फिल्म ‘आस का पंछी’ में मुकेश और लता मंगेशकर द्वारा गाया गया ये गीत, निसंदेह अपने दौर का एक बेहतरीन गीत था। जिसके चलते ही अपने फिल्मांकन के 64 वर्ष बाद भी ये गीत खुद ‘ब्लैक एंड वाइट’ होने के बावजूद भी आज के इस दौर में लोगों के जीवन में रंग भर रहा है। और बेशक BPEO साहिब ने भी अपनी पत्नी से प्यार का इजहार करने के लिए इस बढ़िया गीत का चयन किया था। लेकिन BPEO साहिब, इस गीत से आप अपनी पत्नी को तो मनाने में कामयाब हो जायेंगे, लेकिन अब देखना ये दिलस्चस्प रहेगा कि जो सत्ताधारी सरकार उनसे रूठी है, उसे वो कैसे मनाएंगे।

DM कॉलेजिएट स्कूल जबरन कब्ज़ा मामला ! जानें SDM ने क्या दिया फैसला ??

मोगा 12 अगस्त, (मुनीश जिन्दल)  गत दिवस “मोगा टुडे न्यूज़” द्वारा एक खबर प्रकाशित की गई थी कि किस प्रकार शहर के कुछ प्रतिष्ठित लोगों का एक समूह इन दिनों राजनीतिक सरंक्षण में पुलिस के बल प्रयोग से शिक्षण संस्थानों पर कब्जे करने में लगा हुआ है। इस कड़ी के तहत इस प्रतिष्ठित लोगों के समूह द्वारा पहले 3 मार्च 2025, को DN मॉडल सीनियर सेकेण्डरी स्कूल पर कब्ज़ा किया गया था और अब उसके बाद 11 अगस्त को DM कॉलेजिएट स्कूल पर जबरन कब्ज़ा करने का प्रयास किया गया। अपने इस कब्ज़ा करने के प्रयास के दौरान खुद को संस्था की असल मैनेजमेंट बताने वाले प्रतिष्ठित लोगों का ये गुट अपने साथ एक नई प्रिंसिपल को भी लेकर गए थे, जिसे उन्होंने जबरन स्कूल प्रिंसिपल की कुर्सी पर बैठा दिया। यही नहीं इस दौरान स्कूल की पुरानी प्रिंसिपल, जो कि पंजाब बोर्ड से मान्यता प्राप्त थी के हाथ में एक पत्र थमाकर उसे उस पर हस्ताक्ष करने को कहा गया, जिस पर कि लिखा था कि वे नई मैनेजमेंट को स्कूल की मैनेजमेंट मानटी हैं, अन्यथा ऐसा ना करने की सूरत में उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया जाएगा। स्कूल पर कब्जा करने आए लोगों के साथ पुलिस कर्मचारी तो मौके पर ही मौजूद थे, लेकिन उसके बाद जहां थाना सिटी साउथ के प्रभारी गुलजिंदर पाल सेखों लंबे समय तक स्कूल में मौजूद रहे, वहीं थाना सिटी एक के प्रभारी वरुण कुमार भी कुछ समय के लिए स्कूल पहुंचे थे। स्कूल में हुए इस घटनाक्रम की एक लिखित शिकायत स्कूल की पुरानी प्रिंसिपल विपनजोत कौर व अन्य स्टाफ सदस्यों द्वारा थाना सिटी साउथ को दी गई थी। जिसमें लिखा गया था कि किस प्रकार कुछ बाहरी लोगों ने जबरन आकर स्कूल का माहौल खराब करते हुए जहां उनके स्कूल की प्रिंसिपल विपनजोत कौर को कुर्सी से उठा दिया, वहीं अनेक स्टाफ सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार भी किया। इसके इलावा पुलिस को दी शिकायत में ये भी लिखा गया था कि इस दौरान स्कूल में पहुंचे दूसरे गुट के लोगों का एक सदस्य स्कूल के सीसीटीवी कैमरा का DVR तोड़कर अपने साथ ले गया। कई घंटे तक यह ड्रामा चलने के बाद जब पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई थी तो मजबूरन उन्हें प्रशासनिक अधिकारियों को इससे अवगत करवाना पड़ा था। जिस पर थाना सिटी साउथ के प्रभारी गुलजिंदर पाल सेखों ने दोनों पक्षों को सूचित किया था कि दोनों पार्टियां 12 अगस्त, दिन मंगलवार को एसडीएम मोगा सारंगप्रीत सिंह औजला के समक्ष सुबह 11:00 बजे पहुंचकर अपना अपना पक्ष रखेंगी। तब तक किसी भी गुट की प्रिंसिपल कुर्सी पर विराजमान नहीं होंगी। आज सुबह SDM मोगा सारंगप्रीत सिंह औजला की अदालत में स्कूल की पुरानी प्रबंधन कमेटी की और से कमेटी के कार्यकारिणी सदस्य अजय अग्रवाल व SK शर्मा के इलावा स्कूल की प्रिंसिपल विपनजोत कौर सहित स्कूल का स्टाफ बड़ी संख्या में पहुंचा था, जबकि दूसरे प्रतिष्ठित गुट की और से उनकी कमेटी के सचिव एसएम शर्मा, नरेंद्र सूद, रविंद्र गोयल (CA), अशोक बांसल, जितेंद्र गोयल व अनिल गोयल आदि मौजूद थे। जहां दोनों ही गुट के लोगों द्वारा अपना अपना पक्ष SDM सारंगप्रीत सिंह औजला के समक्ष पेश किया गया। इस मौके पर कुछ पल ऐसे भी थे, जब एसडीएम साहब की मौजूदगी में दोनों पक्षों के सदस्यों के बीच खुद को सही बताने के चक्कर में तीखी नोकझोंक भी हुई। एसडीएम सारंगप्रीत सिंह औजला को मिलने के बाद स्कूल की प्रिंसिपल विपनजोत कौर ने इस संबंधी जानकारी मीडिया से साझा की। VIPONJOT KAUR जबकि इधर दूसरी मैनेजमेंट के सचिव एसएम शर्मा ने बताया कि उनके द्वारा भी कुछ कानूनी दस्तावेज एसडीएम को सौंप कर बताया गया है कि उनकी एंट्री सही थी। इसके साथ ही एसएम शर्मा सहित अन्य सदस्यों ने स्कूल से DVR चोरी करने के इल्जामों को सिरे से नकार दिया। जिसके बाद एसडीएम सारंगप्रीत सिंह औजला ने मीडिया के समक्ष अपना फैसला सुनाया। PCS SARANGPREET SINGH AUJLA (SDM MOGA)

मैरिज पैलेस की आड़ में चल रहे नशा छुड़ाओ केंद्र में हुआ युवक का कत्ल ! पुलिस थाना से दूरी 500 मीटर !!

मोगा 12 अगस्त, (मुनीश जिन्दल)  पंजाब के जिला मोगा के गांव चिड़िक में एक मैरिज पैलेस की आड़ में चल रहे नाजायज नशा छुड़ाओ केंद्र में एक युवक के कत्ल का मामला सामने आया है। और हैरानी की बात यह है कि यह नशा छुड़ाओ केंद्र पुलिस थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर स्तिथ है। पुलिस का कहना है कि ये नशा छुड़ाओ केंद्र लम्बे समय से बन्द था जबकि मृतक के परिवार ने बताया कि मृतक युवक 4 जुलाई से इस नशा छुड़ाओ केंद्र में उपचार आधीन था व मृतक केवल शराब पीने का आदी था, ना कि किसी और नशे का। मृतक के माथे पर जहां चोट का गहरा निशान था, वहीं उसके शरीर पर भी अनेको घाव थे। फिलहाल पुलिस द्वारा पीड़ित परिवार के बयानों के आधार पर मैरिज पैलेस के मालिक व उसके पुत्र के खिलाफ हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक जसपाल की पत्नी मनदीप कौर व उसकी एक अन्य रिश्तेदार अमन (साली) ने बताया कि जसपाल सिंह शराब पीने का आदी था। जिसके चलते 4 जुलाई को जब उन्होंने इस नशा छुड़ाओ केंद्र वालों से संपर्क किया तो वे लोग घर से आकर जसपाल को ले गए थे। जिसके बाद एक बार जब जसपाल की पत्नी मनदीप कौर उसे मिलने आई तो नशा छुड़ाओ केंद्र वालों ने उसे मिलने नहीं दिया व आज भी जब मनदीप कौर अपने अन्य रिश्तेदारों के साथ जसपाल को वापस लेने आए तो उनके मुताबिक पहले तो नशा छुड़ाओ केंद्र वालों ने कहा कि जसपाल भाग गया है। जिसके बाद उसे कहा गया कि जसपाल को उसका कोई रिश्तेदार यहां से ले गया है। जब मृतक जसपाल के रिश्तेदारों ने ज्यादा दबाव डाला तो नशाछुड़ाओ केंद्र वालों ने कहा कि जसपाल अंदर है, आप आकर देख लें। व जसपाल की पत्नी ने बताया कि जब वे अंदर गए तो एक हाल में जसपाल की लाश पड़ी हुई थी। उन्होंने बताया कि जसपाल का इलाज करने के लिए नशा छुड़ाओ केंद्र वालों ने उनसे ₹ 20000 नगद बतौर फीस के तौर पर भी लिए थे।  मामले की जानकारी मिलते ही हलांकि डीएसपी सिटी गुरप्रीत सिंह भी मौके पर पहुंच गए थे, लेकिन पुलिस थाना चिड़िक के प्रभारी SI गुरपाल सिंह ने मीडिया को मामले संबंधी जानकारी दी। SI GURPAL SINGH

DM कॉलेजिएट स्कूल जबरन कब्जाने का प्रयास, 8 वर्ष पुरानी कमेटी को बताया गलत ! फैसला सुबह 11 बजे !!

मोगा 11 अगस्त, (मुनीश जिन्दल) चकाचौंध की दुनिया व कुर्सी का नशा, इसे पाने के लिए इंसान किसी भी हद तक जाने को तैयार हो जाता है। फिर वह रास्ता चाहे जायज हो या नाजायज। कुछ ऐसा ही हुआ है सोमवार सुबह शहर के एक प्राचीन शिक्षण संस्थान, DM कॉलजीएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में, जहां शहर के प्रतिष्ठित लोगों के समूह द्वारा स्कूल पर जबरन कब्जा करने का प्रयास किया गया। आपको बतादें कि ये वही गुट है, जिनके द्वारा 3 मार्च 2025, को DN मॉडल सीनियर सेकेण्डरी स्कूल पर जबरन कब्ज़ा किया गया था। उस समय कब्ज़ा राजनीतिक छतर छाया में पुलिस के सहयोग से किया गया था। आर्य प्रतिनिधि सभा पंजाब के अनेकों मामले राज्य की विभिन्न अदालतों सहित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारीयों के पास लंबित होने के बावजूद, उस वक्त स्कूल में दाखिल हुए लोग, आर्य प्रतिनिधि सभा पंजाब (रजिस्टर्ड) के प्रधान सुदर्शन शर्मा द्वारा हस्ताक्षरित एक पत्र को आधार बनाकर स्कूल में दाखिल हुए थे, जिसमें आर्य प्रतिनिधि सभा पंजाब (रजिस्टर्ड) के प्रधान सुदर्शन शर्मा ने अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए, पुराने सभी हुकुमों को समाप्त करते हुए, डीएम कॉलेज मैनेजमेंट कमेटी, मोगा के बैनर तले एक नई मैनेजमेंट कमेटी के गठन का ऐलान किया था। जिसके अनुसार नई मैनेजमेंट कमेटी में सुदर्शन शर्मा (खुद प्रधान), SM शर्मा सचिव, प्रवीण शर्मा, अशोक बांसल, रविन्दर गोयल (C.A.), अनिल गोयल, जतिन्दर गोयल, आयुष अरोड़ा (रिक्की), गौरव गर्ग व नरिन्दर सूद आदि को सदस्य बनाया गया था। आज का ये जबरन प्रयास भी उसी तर्ज पर उसी कमेटी के कुछ सदस्यों द्वारा किया गया। और अगर हम बात आज के घटनाक्रम की करें, तो स्कूल में दाखिल होने वालों में SM शर्मा, प्रवीण शर्मा, अशोक बांसल, अनिल गोयल, जतिन्दर गोयल, आयुष अरोड़ा, नरिन्दर सूद शामिल थे। क्या हुआ, कैसे हुआ : वक्त सुबह 10:40 का, एकाएक 10 से 12 लोग स्कूल के दफ्तर में दाखिल होते हैं। उस वक्त उनके साथ 2 पुलिस कर्मचारी भी मौजूद थे। उस वक्त स्कूल की officiating प्रिंसिपल विपनजोत कौर, कुछ अन्य लोगों के साथ अपने दफ्तर में ही मौजूद थी। उसके बाद कुछ और बाहरी लोग दफ्तर में शामिल होते हैं, तो पुलिस कर्मचारियों को दफ्तर के बाहर भेज दिया जाता है। इसी बीच दाखिल हुए लोगों में से एक व्यक्ति DVR की तारें खींच कर DVR को तोड़ कर अपने साथ ले जाता है। इसी दौरान थाना सिटी 2 के प्रभारी गुलजिंदर पाल सेखों भी पहुंच जाते हैं, लेकिन मामला नहीं सुलझता। घबरा गए विद्यार्थी, किया प्रदर्शन : जब ये घटना हुई, तब स्कूल लगा हुआ था और स्कूल के अनेक विद्यार्थी कैंटीन में बैठे हुए थे, व जब उन्होने अपने स्कूल में बाहरी लोगों को आते देखा, तो उनका घबराना लाजमी था। और विद्यार्थियों ने अपने स्तर पर स्कूल में दाखिल हुए लोगों के खिलाफ प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। सूत्रों के मुताबिक़ विद्यार्थियों ने बाहरी लोगों के खिलाफ नारेबाजी भी की। नई प्रिंसिपल को साथ लाई थी नई प्रबंधन कमेटी : स्कूल पर काबिज होने आई नई प्रबंधन कमेटी योजनाबद्ध तरीके से स्कूल में दाखिल हुई थी। वे मैडम गुरिंदर जीत कौर सोढ़ी, जो कि इसी स्कूल की पुरानी अध्यापिका भी रही हैं, को स्कूल प्रिंसिपल की कुर्सी पर बैठाने के लिए अपने साथ ही लेकर आए थे। और दफ्तर में दाखिल होते ही उन्होंने स्कूल की पुरानी प्रिंसिपल विपनजोत कौर को एक पत्र थमाते हुए उनके दफ्तर में दाखिल हुए लोगों को स्कूल की नई प्रबंधन कमेटी मानते हुए उस पत्र पर हस्ताक्षर करने के लिए दबाव डाला, अन्यथा उन्हें निलंबित करने की बात कही गई। लेकिन विपनजोत कौर अपने फैसले पर अड़िग रही और नए लोगों को बतौर स्कूल की नई प्रबंधन कमेटी मानने से साफ़ इंकार कर दिया। लेकिन जैसे ही मैडम विपनजोत कौर कुर्सी से खड़ी हुई, तो नई प्रबंधन कमेटी के साथ आई मैडम गुरिंदर जीत कौर सोढ़ी प्रिंसिपल की कुर्सी पर बैठ गई, और जब तक थाना प्रभारी ने अपना अग्रिम संदेश नहीं सुनाया, तब तक वे प्रिंसिपल की कुर्सी पर ही विराजमान रहीं। अध्यापकों ने दिया पुराने लोगों का साथ :  इस सारे घटनाक्रम में स्कूल स्टाफ ने स्कूल पर काबिज पहली प्रबंधन कमेटी व अपनी पुरानी प्रिंसिपल का साथ दिया। मीडिया के समक्ष उन्होंने बताया कि किस प्रकार ये घटनाक्रम घटित हुआ। AMANPREET KAUR प्रिंसिपल ने सुनाई आपबीती :  इसी बीच मीडिया के रूबरू हो स्कूल की प्रिंसिपल विपनजोत कौर ने अपनी आपबीती सुनते हुए उनके दफ्तर में दाखिल हुए बाहरी लोगों पर गंभीर आरोप लगाए। क्या कहना था विपनजोत कौर का, आइए आप भी सुनलें। VIPONJOT KAUR नए सचिव ने बताया आरोपों को निराधार : DM कालेज मेनेजिंग कमेटी मोगा के सचिव SM शर्मा ने पुरानी प्रिंसिपल द्वारा लगाए आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि इस घटनाक्रम के अधिकांश वक्त वे दफ्तर में मौजूद ही नहीं थे। SM SHARMA तहसीलदार आए और गए : मामले की गंभीरता को देखते हुए हलांकि प्रशासन की ओर से तहसीलदार विकास शर्मा को भेजा गया था, लेकिन वे भी थोड़ी देर बैठने के बाद बिना मीडिया को मिले, एकाएक वहां से चले गए। वहां मौजूद दोनों ही प्रबंधन कमेटियों सहित पुलिस कर्मचारी भी यही समझते रहे कि शायद तहसीलदार साहिब बाहर हैं, अभी पुनः अंदर आएंगे। लेकिन वे कब चले गए, इस बात का किसी को आभास ही नहीं हुआ। और उसके बाद उन्होंने मीडिया कर्मियों के फोन भी नहीं उठाया। स्कूल स्टाफ ने दी पुलिस को शिकायत : स्कूल के अनेक स्टाफ सदस्यों द्वारा आज के इस घटनाक्रम संबंधी थाना सिटी साउथ की पुलिस को एक लिखित शिकायत दी गई। जिसमें उन्होंने उनके स्कूल का DVR चोरी करने सहित स्कूल स्टाफ के साथ हुए दुर्व्यवहार का जिक्र करते हुए इन्साफ की मांग की है। POLICE COMPLAINT COPY काफी हद तक सफल रहे नए लोग : अगर हम बात हमारी “मोगा टुडे न्यूज़” के विश्लेषण की करें, तो काफी हद तक स्कूल पर जबरन काबिज होने आई नई प्रबंधन कमेटी के लोग अपने मंतव में कामयाब रहे। क्योंकि उन्होंने अपने इस कृत्य से बिना वजह 8 वर्षों से स्कूल पर काबिज प्रबंधन कमेटी को झटका देते हुए उनकी प्रिंसिपल को एक बार कुर्सी से उठा दिया। क्योंकि इस सारे घटनाक्रम के वक्त प्रबंधन कमेटी के कार्यकारीणी सदस्य अजय अग्रवाल मौजूद थे और जब थाना प्रभारी साउथ गुलजिंदर पाल सेखों ने ये फरमान सुनाया कि SDM साहिब के पास पेश होने तक किसी भी प्रबंधन कमेटी का कोई भी प्रिंसिपल कुर्सी पर नहीं बैठेगा, तो हमारी नजर में कहीं ना कहीं ये पुरानी प्रबंधन कमेटी की हार ही थी और मौके पर मौजूद अजय अग्रवाल, SK शर्मा सहित अन्य अनेक लोग इस फैंसले को मूक दर्शक बन सुनते रहे। वैसे भी दोस्तों इस नए गुट की यही मंशा है कि अगर वे लोग खुद स्कूल पर काबिज नहीं हो सकते, तो किसी तरह से पुराने लोगों को यहां से खदेड़ा जाए। जिस कुर्सी का सुख वे खुद नहीं भोग सकते, तो दुसरे किसी को उसका आनंद क्यों लेने दिया जाए। इसी के चलते, नई प्रबंधन कमेटी इसी बात में प्रयासरत्त है कि किसी प्रकार स्कूल में ‘रिसीवर’ की नियुक्ति हो जाए।  आखिरकार क्या हुआ फैसला : दोपहर लगबघ 3 बजे तक, जब दोनों पक्षों द्वारा एक दुसरे पर आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी रहा, तो इसी बीच थाना सिटी साउथ के प्रभारी गुलजिंदर सिंह सेखों ने आकर बताया कि दोनों पक्षों को SDM मोगा द्वारा अपना पक्ष रखने के लिए कल, यानी 12 अगस्त को सुबह 11 बजे का समय दिया गया है। तब तक प्रिंसिपल की कुर्सी पर किसी भी कमेटी का प्रिंसिपल नहीं बैठेगा। GULJINDER PAL SEKHON (SHO)

वार्ड नं 12 व 21 में 79 लाख रु के विकास कार्य शुरू ! विधायक अमनदीप ने किया श्री गणेश !!

मोगा, 11 अगस्त (मुनीश जिन्दल)  शहर के दो वार्डो,  वार्ड नंबर 12 कैंप मार्केटव वार्ड नंबर 21 में कुल 79 लाख रुपए के, जिसमें वार्ड नंबर 12 कैंप मार्केट में 49 लाख रुपए के जबकि वार्ड नंबर 21 दशहरा ग्राउंड में 30 लाख रुपए के विकास कार्य शुरू करवाए गए हैं। जिनकी शुरुआत विधानसभा हलका मोगा की विधायक डॉ अमनदीप कौर अरोड़ा ने की।  वार्ड नंबर 12 कैंप मार्केट, डिप्टी मेयर अशोक धमीजा के वार्ड में 49 लाख रुपए की लागत से गलियों में इंटरलाकिंग टाइल्स लगाने के कार्य शुरू हुआ है। इस मौके पर नगर निगम मोगा के मेयर बलजीत सिंह चानी, डिप्टी मेयर अशोक धमीजा, पार्षद कुलविंदर सिंह चक्किया के अलावा भारी संख्या में पार्टी नेता, वर्कर व वार्ड निवासी मौजूद थे। वार्ड नंबर 21 में विकास कार्य शुरू करवाती विधायक अमनदीप। जब्कि वार्ड नंबर 21 में 30 लाख रुपए की लागत से दशहरा ग्राउंड सड़क पर प्रीमिक्स डालने के कार्य तथा प्रजापत कालोनी की गलियों में इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने के कार्य शुरू हुआ है। इस मौके पर नगर निगम मोगा के मेयर बलजीत सिंह चानी, ब्लाक अध्यक्ष व पार्षद कुलविंदर सिंह चक्कियां, संजीव अरोड़ा, अवतार सिंह, पिंटू गिल व वार्ड निवासी मौजूद थे।  इस मौके पर वार्ड नंबर 12 के पार्षद व नगर निगम के डिप्टी मेयर अशोक धमीजा सहित वार्ड नंबर 21 के लोगों ने विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा व मेयर बलजीत सिंह चानी का विकास कार्यों की शुरुआत करने पर धन्यवाद करते उन्हें सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि मोगा हलके के वार्डो के विकास कार्यों में कोई भी कमी नहीं आने दी जाएगी तथा मोगा हलके के विकास कार्य जोरशोर से जारी हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब की भगवंत सरकार से अधिक से अधिक ग्रांट लाई जा रही है तथा वार्डों के विकास कार्य युद्ध स्तर पर जारी हैं। विधायक साहिबा ने उन्हें विशवास दिलाया कि वार्ड में विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी तथा वे वार्ड निवासियों की सेवाओं के लिए दिन रात तत्पर रहेंगी।

150 से 200 पुलिस मुलाजिमों ने घेर लिया इलाका, ADGP वर्मा ने मोगा पहुंच की जिला पुलिस की तारीफ़ ! जानें वजह !!

मोगा 10 अगस्त, (मुनीश जिन्दल)  रविवार सुबह चढ़ते ही जिला पुलिस मुस्तैद थी, जिसके चलते पुलिस के 150 से 200 जवानों ने अपने उच्च अधिकारियों के साथ शहर के बड़े इलाके को घेर लिया। इस मुहीम की अगुवाई जिला पुलिस प्रमुख आईपीएस अजय गांधी खुद कर रहे थे। जबकि उनके साथ SPH संदीप सिंह मन्ड, DSP (D) सुखामृत सिंह रंधावा, DSP सिटी गुरप्रीत सिंह सहित अनेक पुलिस थानों के प्रभारी व बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद थे। इस मुहीम को बारीकी से जांचने के लिए पंजाब पुलिस के ADGP (इंटरनल सिक्योरिटी) आईपीएस शिव कुमार वर्मा भी ख़ास तौर से मोगा पहुंचे थे।  मीडिया के रूबरू ADGP शिव कुमार वर्मा ने जिला पुलिस की तारीफ़ की। ADGP, आईपीएस शिव कुमार वर्मा द्वारा क्या तारीफ़ की गई और क्यों की गई, आइए आप खुद ही सुन लें। IPS SHIV KUMAR VERMA (ADGP)
error: Content is protected !!