डा. प्रवीण कुमार तोगड़िया के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह, तैयारियों पर जोर : मनोज/ रजनी
मोगा, 28 नवंबर (मुनीश जिन्दल) अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद/ राष्ट्रीय बजरंग दल की बैठक मोगा में संपन्न हुई। इस बैठक में मनोज कुमार राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंग दल, रजनी ठुकराल राष्ट्रीय अध्यक्षा ओजस्विनी, रामानन्द अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल प्रदेश संगठन महामंत्री पंजाब, हरियाणा का विशेष तौर पर मोगा पहुंचने पर मोगा के अध्यक्ष महेश गर्ग, महासचिव राजेश शर्मा राजू, उपाध्यक्ष दीपक शर्मा, राज अरोडा, सचिव मनोज सैन, ज्वाइंट सचिव नितिन शर्मा, मीडिया इंचार्ज आशू सिंगला, सदस्य मनी, मनोज वर्मा, सौरभ नारंग, बलराज शर्मा, मंगत शर्मा, दीपक बांसल, नरेश कुमार ने स्वागत किया। इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद/ राष्ट्रीय बजरंग दल के मनोज कुमार राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंग दल, रजनी ठुकराल राष्ट्रीय अध्यक्षा ओजस्विनी, रामानन्द अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल प्रदेश संगठन महामंत्री पंजाब, हरियाणा ने सभी को एक जुटता से चलने का संदेश देते हुए धार्मिक, सामाजिक कार्यों में बढ चढकर हिस्सा लेने को प्रेरित किया। इस मौके पर अध्यक्ष महेश गर्ग व महासचिव राजेश शर्मा राजू ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद/ राष्ट्रीय बजरंग दल के राष्ट्रीय संस्थापक डा. प्रवीण कुमार तोगड़िया दिसंबर महीने में मोगा में पहुंचकर कार्यकर्ताओं की जनसभा को संबोधित करके अपने विचार पेश करेंगे। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद/ राष्ट्रीय बजरंग दल का मुख्य उद्देश्य हिंदुओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य, समृद्धि सम्मान के लिए सभी धर्म योद्धाओं को संकल्प कर संगठन विस्तार करके प्रत्येक हिंदू को एकत्रित कर हनुमान चालीसा पाठ केन्द्र स्थापित करना, हिंदू हिंदू, भाई भाई, हम हिंदू एक हैं, के साथ संपूर्ण सनातनी हिंदुओं को जोड़ धर्म को अखंडता और दृढता प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद/ राष्ट्रीय बजरंग दल ने राष्ट्रीय संस्थापक डा. प्रवीण कुमार तोगड़िया के स्वागत के लिए तैयारियां जोरशोर से आरंभ कर दी गई है और कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां नियुक्त कर दी गई हैं। Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...
