logo

mogatodaynews

administrator

DN मॉडल स्कूल ने होनहार विद्यार्थियों को किया सम्मानित : प्रिंसिपल सोनिया 

मोगा 23 मई (मुनीश जिन्दल)  शहर की प्राचीन एवं प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था डी.एन मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की तरफ से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा घोषित कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का लोहा मनवाते हुए शानदार और ऐतिहासिक परीक्षा परिणाम हासिल किया है। सीबीएसई द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परिणामों में स्कूल का परिणाम शत प्रतिशत रहा।  मीडिया को जानकारी देते हुए स्कूल की जीव विज्ञान की अध्यापिका अमनदीप बेदी, PHE की अध्यापिका रेनू बाला और हिंदी की अध्यापिका ज्योति सूद ने बताया कि इस वर्ष परीक्षा में भाग लेने वाले सभी 181 विद्यार्थियों ने शानदार सफलता प्राप्त की। शैक्षणिक रिकॉर्ड तोड़ते हुए महक और कशिश ने 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। इसी प्रकार मुदित सूद ने 98 प्रतिशतअंकों के साथ दूसरा और सिफत कौर बराड़ ने 97.4 प्रतिशतअंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। उन्होंने बताया कि स्कूल के कुल 57 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किए, जिनमें से 17 छात्रों ने 95 प्रतिशत से अधिक प्राप्त किए। पंजाबी विषय में 5, आईटी में 9, ब्यूटी एंड वेलनेस में 3, अंग्रेजी में 2 और सामाजिक विज्ञान में 1 छात्र ने पूरे 100 में से 100 अंक हासिल किए। इसके अलावा विभिन्न विषयों, जैसे पंजाबी में 87, आईटी में 58, हिंदी में 51, अंग्रेजी में 44, सामाजिक विज्ञान में 38, ब्यूटी एंड वेलनेस में 23, गणित में 22, विज्ञान में 17, फूड प्रोडक्शन में 9 तथा बैंकिंग एंड इंश्योरेंस में 2 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक बटोरे।  इसी क्रम में कक्षा 12वीं के घोषित परिणामों में भी विद्यालय के कुल 234 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था, जिनमें कॉमर्स स्ट्रीम से 137 तथा साइंस स्ट्रीम से 97 विद्यार्थी शामिल थे। कॉमर्स स्ट्रीम में आर्यन अरोड़ा ने 98.2 प्रतिशत अंक लेकर पहला, कनव जिंदल ने 97.8 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा और तनवी मित्तल ने 97.4 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि साइंस स्ट्रीम में लवीना ने 95.8 प्रतिशत अंक हासिल कर पहला स्थान पाया, जबकि रेहान गर्ग 94.4 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे और अमानत कौर 92.8 प्रतिशत अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहीं। कक्षा 12वीं के कुल 31 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक और 54 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। विषयवार बेहतरीन प्रदर्शन के अंतर्गत अंग्रेजी, अकाउंटेंसी (3 छात्र), संगीत (3 छात्र), पंजाबी (4 छात्र) और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (6 छात्र) में विद्यार्थियों ने शत प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसके साथ ही बिजनेस स्टडी, इकोनॉमिक्स, बायोलॉजी में सर्वोच्च 99 अंक, गणित व पेंटिंग में 98 अंक और होम साइंस व फिजिक्स में 97 अंक हासिल कर विद्यार्थियों ने स्कूल का नाम रोशन किया। 12वीं कक्षा में अंग्रेजी विषय में 75, बिज़नेस स्टडीज में 34, संगीत में 23, AI में 21, पंजाबी में 19, अकाउंटेंसी में 18, इकोनॉमिक्स में 18, शारीरिक शिक्षा में 18 और फाइन आर्ट्स में 10 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किए। स्कूल के सभी होनहार एवं प्रतिभाशाली छात्रों का स्कूल मैनेजमेंट के अध्यक्ष तुषार गोयल एवं प्रिंसिपल सोनिया कलसी की अगुवाई में विशेष रूप से सम्मान किया गया, जिसमें सभी छात्रों को मेडल एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर तालियों की गूँज ने विद्यार्थियों की प्रतिभा के सम्मान को और अधिक बढ़ा दिया। विद्यार्थियों की इस अभूतपूर्व और गौरवमयी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए स्कूल प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष तुषार गोयल, सचिव अश्विनी शर्मा, योगेश ठाकुर, अविनाश गुप्ता, कपिल सूद, तथा डॉक्टर राकेश गांधी ने सभी होनहार छात्रों को हार्दिक बधाई दी। समागम में मुख्य अतिथि रमनीक सूद ने छात्रों को बधाई देते हुए छात्रों की प्रतिभा एवं अध्यापकों की मेहनत को बधाई दी। इसके इलावा शहर के अन्य गणमान्य व्यक्ति अंकुर प्रताप, साहिल गोयल, दीप बंसल, साहिल सिंगल, नवनीत गुप्ता, सिमरन तूर,चंदन गोयल, ईशान सिंगला भी छात्रों का उत्साह बढ़ाने के लिए मौजूद  रहे।  तुषार गोयल एवं प्रिंसिपल सोनिया कलसी ने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों के कड़े अनुशासन, माता पिता के विश्वास और शिक्षकों के सही मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को इस बड़ी सफलता पर बधाई देते हुए शिक्षकों के समर्पण, अनुशासन और अथक परिश्रम के लिए उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया तथा सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। छात्र यह सम्मान पाकर जहां गदगद एवं उत्साहित नजर आए वही छात्रों ने कविता के माध्यम से स्कूल की गलियों, स्कूल के अध्यापकों, स्कूल की कक्षा एवं स्कूल के सहपाठियों सहित बिताए पलों को साझा किया। 

वार्ड 35, सुनो कोंग्रस प्रत्याशी विक्रमजीत सिंह पत्तो के दावे और वायदे 

मोगा 23 मई (मुनीश जिन्दल/ अशोक मौर्य)  नगर निगम चुनावों को लेकर चुनाव अखाड़ा पूरी तरह सर गरम है, जिसके चलते जहां विभिन्न पार्टियों के प्रत्याशी तो अपना एड़ी चोटी का जोर लगा ही रहे हैं वही प्रत्याशियों के समर्थक भी अपने उम्मीदवार को जिताने में अपना दिन रात एक कर रहे हैं। कुछ ऐसा ही नजारा गत दिवस मारी “मोगा टुडे न्यूज़” की टीम को शहर के वार्ड नं 35 में देखने को मिला, जहाँ कांग्रेस पार्टी की और इस बार समाजसेवी विक्रमजीत सिंह पत्तो पर दांव खेला गया है।  आपको बता दें कि विक्रमजीत सिंह पत्तो एक लंबे समय से समाज सेवा में जुटे हुए हैं। पत्तो, जहां यूनिवर्सल ह्यूमन राइट्स एसोसिएशन के यूथ विंग के प्रधान हैं, वही उनके कार्यों को देखते हुए पंजाब ह्यूमन राइट्स कमिशन ने अपनी कोर कमेटी में विक्रमजीत सिंह पत्तो को जिले का सदस्य मनोनीत किया हुआ है। जिसमें विक्रमजीत सिंह पत्तो, बखूबी अपनी सेवाएं निभा रहे हैं। इस मौके पर हमारी “मोगा टुडे न्यूज़” की टीम ने विक्रमजीत सिंह पत्तो व उनके समर्थकों से खास बातचीत की। क्या दावे हैं विक्रमजीत सिंह पत्तो के ? और अगर भगवान उन्हें मौका देता है तो वार्ड को लेकर उनकी क्या योजनाएं हैं, आईए आप खुद ही सुन लें : 

साबका पार्षद पायल गर्ग ने अपने पति गौरव के लिए मांगे वोट 

मोगा 22 मई, (मुनीश जिन्दल/ अशोक मौर्य)  नगर निगम चुनावों के लिए विभिन पार्टी प्रत्याशियों सहित उनके परिजनों व उनके समर्थकों ने अपनी कमर कसी हुई है, जिसके चलते वे लोग अपने प्रत्याशी के हक में वोट मांग रहे हैं। गत दिवस कुछ इसी तरह का नजारा देखने को मिला शहर के वार्ड नं 41 में, जहां साबका पार्षद पायल गर्ग अपने समर्थकों सहित अपने पति गौरव गर्ग के हक में वोट मांगते दिखाई दिए। कैसा नजारा था उस वक्त, आईए पहले आप एक नजर इस वीडियो पर डाल लें। हमारी “मोगा टुडे न्यूज़” की टीम ने आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी गौरव गर्ग सहित उनके समर्थकों से बात की, क्या कहना था उनका, आईए आप भी सुन लें : 

वार्ड 12, समाजसेवी नीला धमीजा की धर्मपत्नी वंदना धमीजा हैं ‘आप’ प्रत्याशी, लोगों में ख़ासा उत्साह

मोगा 22 मई, (मुनीश जिन्दल/ अशोक मौर्य)  आईए आप पहले जरा एक नजर इस वीडियो पर डाल लें। यह जन समूह, जो आपने अभी अपनी स्क्रीन पर देखा है, यह किसी रैली का हिस्सा नहीं है, बल्कि यह नजारा है शहर के वार्ड नंबर 12 का,जहां से आगामी नगर निगम चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी की और से साबका डिप्टी मेयर अशोक धमीजा की छोटी भाभी व नीला ग्रुप सोसाइटी के संस्थापक व समाजसेवी नीला धमीजा की धर्मपत्नी वंदना धमीजा को प्रत्याशी बनाया गया है। गत दिवस जब वंदना धमीजा अपने परिवार सहित वार्ड में वोट मांगने के लिए निकली तो, तो एकाएक उनकी एकत्रता ने एक जन समूह का रूप ले लिए। जिन्होंने वंदना धमीजा के लिए वोट मांगे।  इस मौके पर हमारी मोगा टुडे न्यूज़ की टीम को जहां पार्टी प्रत्याशी वंदना धमीजा से बात करने का मौका मिला, वहीं हमने नगर निगम के साबका डिप्टी मेयर अशोक धमीजा सहित अन्य वार्ड वासियों से भी बात की। क्या कहना था उनका, आईए आप भी सुनें : 

अध्यापक जत्थेबंदियों ने किया DC कार्यालय का घेराव, जानें वजह 

मोगा 21 मई (मुनीश जिन्दल)  आईए, पहले आप एक नजर जरा इस वीडियो पर डाल लें :  ये दुखद नजारा है DC कार्यालय मोगा का जहां विभिन्न अध्यापक जत्थेबंदियों की और से अपनी मांगों को लेकर व् स्थानीय प्रशासन के अड़ियल रवैये के खिलाफ DC कार्यालय का घेराव किया गया है, जिसके पश्चात प्रदर्शनकारियों ने जिला सचिवालय के भीतर DC व पंजाब सरकार के मुर्दाबाद के नारे लगाए।  मीडिया के रूबरू अध्यापक नेताओं ने अपने प्रदर्शन संबंधी जानकारी देते हुए चेतावनी दी कि अगर जल्द प्रशासन ने उनकी मांगों की और ध्यान नहीं दिया तो आने वाले दिनों में उनका ये संघर्ष उग्र रूप धारण कर सकता है।  BALJINDER DHALIWAL DIGVIJAY PAL SHARMA

देखें CCTV, सरकारी नशा मुक्ति केंद्र के सिक्योरिटी गार्डों पर हमला कर व मेन गेट का ताला तोड़ भागे 30 मरीज 

मोगा 21 मई (मुनीश जिन्दल)  पंजाब सरकार द्वारा राज्य में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम को उस समय करारा झटका लगा जब जिला मोगा के इकलौते सरकारी नशा मुक्ति केंद्र जनेर के सिक्योरिटी गार्ड्स पर हमला कर व नशा मुक्ति केंद्र के मेन गेट का ताला ईंट से तोड़कर 30 मरीज, जो कि अपना नशा छोड़ने के लिए इस नशा मुक्ति केंद्र में दाखिल हुए थे, वहां से फरार हो गए। इसके बाद हलांकि पुलिस प्रशासन द्वारा इलाके में अलर्ट जारी कर मरीजों की तलाश की जा रही है, लेकिन इसी बीच इन मरीजों के भागने की यह घटना नशा मुक्ति केंद्र में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें आपको दिखाएँगे कि किस प्रकार नशा मुक्ति केंद्र का ताला टूटने के बाद मरीजों में वहां से भागने की होड़ लग गई। लेकिन उससे पहले आप जरा इस वीडियो पर एक नजर डाल लें।  आइए अब आप नशा मुक्ति केंद्र के सिक्योरिटी गार्ड को भी सुन लें कि उसने घटना संबंधी क्या जानकारी दी।  इसके बाद अब आपको दिखाते हैं वो CCTV फुटेज, जिसमें आप साफ़ देख सकते हैं कि किस प्रकार नशा मुक्ति केंद्र का ताला टूटने के बाद मरीजों में वहां से भागने की होड़ लग गई।  

वार्ड नं 36, समाज मैं फैला नशा और शहर में लगे कूड़े के ढेर बना मुद्दा

मोगा 21 मई (मुनीश जिन्दल/ अशोक मौर्य) आइये पहले आप एक नजर इस वीडियो पर डाल लें :  ये नजारा है शहर के वार्ड नंबर 36 का, जहां भाजपा प्रत्याशी अंचल डंडियाल अपने समर्थकों सहित अपने लिए वोट मांग रहे हैं। इस मौके पर “मोगा टुडे न्यूज़” की टीम ने अंचल डंडियाल सहित उनके समर्थकों से ख़ास बातचीत की। आइए आप भी सुनें, कि कहना था उनका। 

वार्ड 19, कोंग्रस प्रत्याशी हरफूल सहगल से सीधी बात, सुनें आरोप व दावे

मोगा 20 मई (मुनीष जिन्दल/ अशोक मौर्य)  पंजाब में नगर निगम, नगर कौंसिल व नगर पंचायत चुनावों का माहौल गर्म है। इस माहौल में “मोगा टुडे न्यूज़” की टीम ने वार्ड नंबर 19 से कोंग्रस प्रत्याशी हरफूल सहगल से सीधी बात की। हरफूल सहगल के क्या आरोप थे व क्या उन्होंने दावे किए, आइए आप भी सुन लें : 

वार्ड 39, ‘आप’ समर्थकों ने पूर्व पार्षद की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल 

मोगा 20 मई (मुनीष जिन्दल/ अशोक मौर्य)  आइए, पहले आप जरा एक नजर इस वीडियो पर डाल लें।  दोस्तों ये नजारा था, शहर के वार्ड नंबर 39 के जवाहर नगर क्षेत्र का, जहाँ से अन्य पार्टी प्रत्याशियों के साथ साथ आम आदमी पार्टी की और से संजय शर्मा इस बार चुनाव मैदान में हैं। गत दिवस जब शहर का चुनावी माहौल देखने को “मोगा टुडे न्यूज़” की टीम शहर के भ्रमण पर थी, तो हमारी टीम को एक शाम वार्ड नंबर 39 से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी संजय शर्मा के साथ बिताने का मौका मिला। संजय शर्मा जवाहर नगर में अपने समर्थकों सहित अपने लिए वोट मांग रहे थे। उस वक्त  “मोगा टुडे न्यूज़” की टीम ने संजय शर्मा व उनके साथ आए उनके समर्थकों के साथ खास बातचीत की। क्या कहना था संजय शर्मा का ? आइए आप भी सुनें :

वार्ड 20, कोंग्रस प्रत्याशी अनीता शर्मा ने अपने समर्थकों सहित मांगे वोट 

मोगा 20 मई (मुनीष जिन्दल/ अशोक मौर्या)  शहर के वार्ड नंबर 20 से जहां विभिन्न पार्टियों के प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, वहीं कांग्रेस पार्टी ने इस बार अपना विश्वास अनीता शर्मा पर जताया है। गत दिवस जब अनीता शर्मा अपने समर्थकों सहित अहाता बदन सिंह में वोट मांग रहे थे, उस वक्त “मोगा टुडे न्यूज़” की टीम ने अनीता शर्मा सहित उनके समर्थकों से खास बात की। पेश हैं, उस बातचीत के मुख्य अंश : 
error: Content is protected !!