logo

Crime

मां बेटी हथियारों, 2.5 किलो हीरोइन, 1 लाख रु ड्रग मनी, सोना चांदी सहित काबू ! पुत्र व भतीजा भी शामिल !!

मोगा 5 मार्च (मुनीश जिन्दल) जिला मोगा के थाना कोट ईसे खां की प्रभारी SI सुनीता रानी व उनकी टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर कोट ईसे खां की रहने वाली नशा तस्कर मां बेटी को दो नाजायज पिस्टल देसी 32 बोर, 2 किलो 500 ग्राम हीरोइन, 1 लाख रुपए ड्रग मनी व सोने चांदी के जेवराज सहित काबू किया है। थाना कोट ईसे खां की प्रभारी सुनीता रानी व उनकी टीम, काबू मां बेटी के साथ। एसएसपी, आईपीएस अजय गांधी ने इस संबंधी एक पत्रकार वार्ता कर जहां मीडिया कर्मियों से जानकारी साझा की, वहीं उन्होंने इस मामले में अनेक अहम खुलासे भी किए। IPS AJAY GANDHI, SSP Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

मोगा में पुलिस व किसानों में जमकर धक्का मुक्की ! देखें लाइव !!

मोगा 5 मार्च (मुनीश जिन्दल) बुधवार का दिन किसानों के लिए अच्छा नहीं रहा। पिछले लंबे समय से अपनी मनमानी करते आ रहे किसान, बुधवार को भी जिला सचिवालय परिसर के अंदर घुसकर धरना प्रदर्शन करना चाहते थे। लेकिन इस बार पुलिस जहां उन्हें सुरक्षा तो प्रदान कर ही रही थी, वहीं उन्हें अन्दर दाखिल न होने देने पर भी अड़िग थी। जिसके चलते जब जबरन किसानों द्वारा जिला सचिवालय परिसर के अन्दर घुसने का प्रयास किया, तो पुलिस को भी मजबूरन उन्हें पीछे धकेलना पड़ा। इसी बीच अनेक किसान शांतिपूर्वक धरना देने की आड़ में जिला सचिवालय की दीवारें फांदते भी देखे गए।आईए,  आप पहले जरा, एक नजर इस वीडियो पर डाल लें।  मीडिया के रूबरू किसान नेता ने किसानों की अनेक मांगों को जायज बताते हुए, पुलिस की इस कार्यवाही को उनके खिलाफ पुलिस की धक्केशाही बताया। किसान नेता, अपनी जायज मांगों में जहां उनके ऊपर दर्ज पराली को आग लगाने के मामलों को रद्द करने की मांग करते नजर आए, वहीं उन्होंने विभिन्न किसानी धरनों के दौरान, जिन किसानों की मौत हुई है, उनके परिजनों को सरकारी नौकरी, मुआवजा व उनका समस्त कर्जा माफी की मांग की। Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

मोहल्ला लाहौरीयां के दो युवक आपत्तिजनक सामान सहित गिरफ्तार !!

मोगा 1 मार्च (मुनीश जिन्दल) थाना सिटी एक की पुलिस को उस समय एक सफलता हाथ लगी, जब थाना सिटी एक के सहायक थानेदार मंगल सिंह ने एक गुप्त सूचना के आधार पर मोहल्ला लाहौरीयां के दो युवकों को आपत्तिजनक सामान व एक मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया। थाना सिटी एक के प्रभारी इंस्पैक्टर गुरप्रीत सिंह ने इस संबंधी जानकारी दी। INSPECTOR GURPREET SINGH Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

ADGP वर्मा की दबिश से सहमा इलाका ! 5 मामले दर्ज, 6 काबू ! सोना, चांदी, ड्रग मनी सहित ये सामान बरामद !!

मोगा 1 मार्च (मुनीश जिन्दल) मोगा पुलिस ने शनिवार को जिले के कुछ हॉटस्पॉट इलाकों में बड़ी कार्यवाही करते हुए पांच मामले दर्ज कर कुल 6 कथित दोषियों को काबू कर उनके कब्जे से 45 ग्राम हीरोइन, 10 किलोग्राम चूरा पोस्त, 150 ग्राम सोना, 500 ग्राम चांदी के इलावा 6500 रु ड्रग मनी भी बरामद की है। आईये पहले आप जरा एक नजर इस वीडियो पर डाल लें : ये जिन साहब को, पुलिस की वर्दी में गाडी से उतरकर, आपने अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ इलाके में घुसकर, विभिन्न घरों की जांच करते देखा है, ये थे एडीजीपी (इंटरनल सिक्योरिटी) आईपीएस शिवे कुमार वर्मा। दरअसल पंजाब सरकार के निर्देशों पर, जिला मोगा के हॉटस्पॉट इलाकों के लिए, एक खास मुहिम के लिए ADGP शिवे कुमार वर्मा, शनिवार को मोगा पहुंचे थे। इस मौके पर उनके साथ एसएसपी मोगा, आईपीएस अजय गांधी, एसपीडी बालकृष्ण सिंगला, डीएसपी सिटी रविंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद थे। इस मौके पर एडीजीपी वर्मा ने पुलिस के अन्य उच्च अधिकारियों के साथ खुद जाकर इन हॉटस्पॉट इलाकों के घरों में बारीकी से जांच की। और जिला पुलिस द्वारा इस संबंधी पांच मामले दर्ज कर कुल 6 कथित दोषियों को काबू कर उनके कब्जे से 45 ग्राम हीरोइन, 10 किलोग्राम चूरा पोस्त, 150 ग्राम सोना, 500 ग्राम चांदी के इलावा 6500 रु ड्रग मनी भी बरामद की है।  आखिर क्यों आए थे, एडीजीपी (इंटरनल सिक्योरिटी) आईपीएस शिवे कुमार वर्मा ? इस संबंधी एडीजीपी (अंदरूनी सुरक्षा) शिवे कुमार वर्मा मीडिया के रूबरू हुए। IPS SHIVE KUMAR VERMA, ADGP (INTERNAL SECURITY) Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

शौंक : BMW कार का ! 42 मामले दर्ज ! अब मोगा पुलिस ने 43वां मामला किया दर्ज !!

मोगा 27 फरवरी (मुनीश जिन्दल) मोगा पुलिस द्वारा एक ऐसे व्यक्ति को काबू किया गया है जो BMW कार में घूमता था। लेकिन जब पुलिस ने उसका रिकॉर्ड खंगाला, तो जनाब पर, राज्य के विभिन्न पुलिस थानों में, विभिन्न धाराओं के तहत कुल 42 मामले दर्ज थे। फिलहाल अब सीआईए स्टाफ मैहना की पुलिस ने एक अन्य 43वें मामले में इसे गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके कब्जे से जहां व्यापारिक मात्रा में महंगा नशीला पदार्थ बरामद किया है, वहीं हथियार व गोलियां भी बरामद की हैं। पुलिस ने उक्त व्यक्ति के साथ, उसके एक साथी को भी गिरफ्तार किया है। उसके ऊपर भी राज्य के विभिन्न पुलिस थानों में 6 मामले दर्ज हैं। आखिर कौन हैं ये युवक ? पुलिस द्वारा, क्या आपत्तिजनक सामान व हथियार इनसे बरामद किया गया है ? इस संबंधी, जिला पुलिस प्रमुख, आईपीएस अजय गांधी ने मीडिया कर्मियों को एक पत्रकार वार्ता कर जानकारी साझा की। इस मौके पर उनके साथ एसपीडी बालकृष्ण सिंगला, डीएसपी डी लवदीप सिंह गिल, डीएसपी सिटी रविंद्र सिंह, थाना सिटी एक के प्रभारी इंस्पैक्टर गुरप्रीत सिंह सहित अन्य पुलिस पार्टी भी मौजूद थी। IPS AJAY GANDHI, SSP MOGA Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

धर्मकोट के मैरिज पैलेस में फायरिंग ! मिले 21 खोल ! आरोपी गिरफ्तार !! जानो पूरा मामला !!

मोगा 25 फरवरी (मुनीश जिन्दल) जिले के कस्बा धर्मकोट के एक मैरिज पैलेस में एक शादी समारोह के दौरान, फायरिंग हुई है। जैसे ही पुलिस को इसकी सूचना मिली, तो उस व्यक्ति का क्या अंजाम हुआ ? व घटनास्थल से पुलिस को क्या क्या बरामद हुआ ? इस संबंधी, थाना धर्मकोट के प्रभारी इंस्पेक्टर जतिन्दर सिंह ने मीडिया से जानकारी साझा की। INSPECTOR JATINDER SINGH Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

चोरी व लूट की वारदातें करते, पड़ गए इस धंधे में ! फिर जानो क्या हुआ अंजाम ??

मोगा 24 फरवरी (मुनीश जिन्दल) थाना सिटी साउथ की पुलिस को उस समय एक सफलता हाथ लगी, जब पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर कुल तीन लोगों को काबू कर उनके पास से आपत्तिजनक सामान बरामद किया। आपके यहां बता दें कि पुलिस द्वारा काबू किए गए युवक पहले चोरी व लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे। जिसके बाद ये लोग एक नए धंधे में लिप्त हो गए, और आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गए। इस संबंधी विस्तृत जानकारी, डीएसपी सिटी, रविंद्र सिंह ने मीडिया कर्मियों से सांझा की। इस मौके पर उनके साथ, थाना सिटी साउथ के प्रभारी वरुण मट्टू व SI कंवर भी मौजूद थे। PPS RAVINDER SINGH, DSP CITY Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

रु दोगुना करने का झांसा देकर, दो सगे भाईयों द्वारा, 1.82 करोड़ की ठगी ! मामला दर्ज ! गिरफ्तारी बाकी !!

मोगा, 23 फरवरी, (मुनीश जिन्दल) शातिर लोग, भोले वाले लोगों को गुमराह कर उनके रुपए दोगुना करने का झांसा देकर, ठग्गी मारने से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामले में, मोगा शहर की अंदरली दाना मण्डी स्तिथ, एक पुरानी व्यापारिक फर्म के दो सगे भाइयों द्वारा, शहर के ही दो व्यक्तियों से उनकी निकटता का फायदा उठाते हुए, उनसे कुल एक करोड़ 82 लाख रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। जिसके बाद अब दोनों सगे भाइयों, नितिन गर्ग व चन्द्र गर्ग के खिलाफ थाना सिटी साउथ में अधीन धारा 21 और 23 Banning of Unregulated deposit Schemes Act 2019, व धारा 420, 120B आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है। लेकिन फिलहाल पुलिस अभी किसी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। सूत्रों के मुताबिक, फिलहाल दोनों भाई दुबई में हैं।  इस मामले के शिकायतकर्ता सुभाष शर्मा व वरुण तायल ने पुलिस को दिए अपने शिकायत पत्र में कहा था कि पुरानी दाना मंडी वासी नितिन गर्ग द्वारा स्थानीय गोल्ड कोस्ट होटल व मजेस्टिक रिजॉर्ट में विभिन्न तारीखों पर ‘सैफरन माउंट’ कम्पनी, जिसे कि SMT के नाम से भी जाना जाता है, की गैरकानूनी ‘प्रोमोशनल मीटिंग’ करवाई गई थी। जिसमें नितिन गर्ग द्वारा खुद को कम्पनी का भारत मुखी बताते हुए, इस कम्पनी की और से 13 महीने 10 दिन में उनके उनकी रकम दोगुना करने का आश्वासन दिया गया था। शिकायकर्ता के मुताबिक़, हलांकि गोल्ड कोस्ट होटल की मीटिंग के बाद उन्होंने इस कम्पनी के साथ काम नहीं करने का मन बनाया था। लेकिन उसके बाद नितिन गर्ग बार बार, शिकायतकर्ता वरुण तायल की दुकान पर चक्कर लगाने लगा व उनकी रकम को दोगुना करने की बात कह, सारी जिम्मेदारी खुद लेते हुए यहां तक कहा कि, उन्होंने कंपनी के साथ नहीं, उसके साथ काम करना है। व शिकायतकर्ताओं के मुताबिक़, पुरानी जान पहचान के चलते, उन्होंने नितिन गर्ग पर विश्वास करते हुए जुलाई 2023 में वरुण तायल ने 42 लाख रुपये जबकि सुभाष शर्मा ने 28 लाख 60 हजार रु अपने दोस्तों व रिश्तेदारों से एकत्रित कर नितिन गर्ग को दे दिए।  शिकायतकर्ताओं के मुताबिक उसके बाद नितिन गर्ग और उसके भाई चन्द्र गर्ग द्वारा उनके फोन में ऐप डाउनलोड करवा कर उन्हें दिखाया कि कंपनी में उनकी ID बन गई है। व कैसे कम्पनी के वॉलेट में उन्हें SMT क्वाइन की आमदनी हो रही है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, नितिन गर्ग द्वारा उन्हें 2 महीने, उनकी रकम की किश्तें, अदा भी की गई। जिसके बाद, झांसे में आते हुए, इसी बीच इस मामले के शिकायतकर्ता वरुण तायल व सुभाष शर्मा द्वारा 28 लाख रुपए की अतिरिक्त रकम भी नितिन गर्ग को दी गई। शिकायतकर्ताओं के मुताबिक़, इसके बाद, एक सोची समझी साजिश के तहत, वरुण तायल का दुबई का वीजा लगवाया गया। और शिकायत पत्र के मुताबिक़, इस बार, इन लोगों ने, इन्हें इनकी रकम जल्दी दो या तीन गुना करने का झांसा देकर, इन्हें अपनी रकम दुबई में, प्रॉपर्टी में लगाने की बात कही। जिसके बाद दुबई की DAMAC कंपनी का फ्लैट दिलवाने के नाम पर, नितिन गर्ग व उसके भाई चन्द्र गर्ग ने, उनसे चार किस्तों में 90 लाख रुपए लिए। लेकिन शक पड़ने पर जब उन्होंने अपने स्तर पर पता किया, तो उन्हें ज्ञात हुआ कि DAMAC कम्पनी में उनका कोई फ़्लैट, बुक ही नहीं हुआ है। शिकायतकर्ताओं के मुताबिक, SMT कंपनी में कुल 98 लाख 60 हजार रुपया लगाने के बाद वरुण तायल को चार लाख 10 हजार रु व सुभाष शर्मा को 2 लाख 20 हजार रु की वापसी मिली। जिसके बाद नितिन गर्ग, रकम की किश्तें देने में टालमटोल करने लगा व बकौल शिकायतकर्ता जब वे उसे फोन करके अपने रुपए वापस मांगते थे, तो नितिन गर्ग उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगा। उसने कहा कि उसके गैंगस्टर के साथ संबंध हैं। वह उनका नुकसान करवा देगा। इसके अलावा, उसकी अच्छी पहुंच भी है। और बार बार कहने पर भी गर्ग भाइयों की ओर से उनके रु वापिस नहीं दिए गए। लेकिन शिकायतकर्ताओं के मुताबिक, इसी बीच एक दिन दुबई से चंद्र गर्ग, शिकायतकर्ता वरुण तायल को फोन कर आश्वासन देता है कि वह जल्द ही कम्पनी से इनकी सैटलमैंट करवा देगा। लेकिन शिकायतकर्ता के मुताबिक जब उन्हें उनकी रकम वापस नहीं आई तो मजबूरन उन्हें कानून का दरवाजा खटखटाना पड़ा।  शिकायतकर्ता ने पुलिस को दिए अपने शिकायत पत्र में जहां उन्हें उनकी मेहनत की कमाई वापस करवाने की गुहार लगाई गई है, वहीं अपनी जान की सुरक्षा की भी प्रार्थना की है। जिसके पश्चात अब संबंधित थाना सिटी साउथ की पुलिस द्वारा इस संबंधी दोनों सगे भाइयों नितिन गर्ग व चन्दर गर्ग के खिलाफ अधीन धारा 21 व 23 Banning of Unregulated deposit Schemes Act 2019, व धारा 420, 120B आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है। लेकिन पुलिस सूत्रों के मुताबिक़, अभी किसी की गिरफ्तारी सम्भव नहिं नहीं हो स्की है, क्योंकि फिलहाल ये दोनों भाई दुबई में हैं। Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

27 वर्ष के, इस व्यापारी को, पुलिस ने किया गिरफ्तार ! जानो पूरा मामला !!

मोगा 22 फरवरी (मुनीश जिन्दल) जिला पुलिस प्रमुख, आईपीएस अजय गांधी के निर्देशन में जिले में, नशों के खिलाफ चल रही मुहीम को उस समय बल मिला, जब जिले के एंटी नारकोटिक ड्रग्स सैल के प्रभारी इंस्पेक्टर प्रताप सिंह के दिशा निर्देशों पर काम करते हुए उनके सैल के सहायक थानेदार सुरजीत सिंह ने एक गुप्त सूचना के आधार पर एक 27 वर्षीय व्यापारी को गिरफ्तार किया। दरअसल पुलिस ने उक्त व्यापारी के पास से व्यापारिक मात्रा में कुछ आपत्तिजनक सामान बरामद किया है। इस संबंधी डीएसपी डी लवदीप सिंह ने मीडिया कर्मियों से जानकारी साझा की। इस मौके पर उनके साथ एंटी नारकोटिक ड्रग सैल के प्रभारी प्रताप सिंह, सहायक थानेदार हरजिन्दर सिंह व अन्य पुलिस पार्टी मौजूद थी। LAVDEEP SINGH GILL, DSP D Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

दवा के लिए रु लेने आना पड़ा महंगा ! चली गोलियां ! पहुंचा यमलोक ! एक महिला भी जख्मी ! जानें पूरा मामला !!

मोगा 20 फरवरी (मुनीश जिन्दल) जिला मोगा के गांव कपूरे में एक सीरी (काम करने वाला) को अपने स्वामी (मालिक/ जिसके यहां नौकरी करते हैं) के यहां दवा के लिए रु लेने आना उस वक्त महंगा पड़ गया, जब वहां चली गोलियों में उक्त सीरी की मौत हो गई। जिक्रयोग्य है कि उक्त मृतक सीरी, अपने स्वामी के घर विभिन्न कामों के लिए आया जाया करता था। गत दिवस उसे दवा के लिए ₹ 500 की जरूरत पड़ गई। जिसके चलते वह अपने स्वामी के यहां रुपए लेने आया था। लेकिन इसी बीच उसके स्वामी की पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने उसके स्वामी के घर पर हमला करते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू करदी। जिसमें एक गोली सीरी को भी लग गई और वह मौके पर ही ढ़ेर हो गया। इसी बीच एक गोली उस घर के मालिक की पत्नी हरमनदीप कौर को भी लगी। जिसके चलते, फिलहाल वह अस्पताल में उपचार अधीन है। आइए पहले आप, घायल हरमनदीप कौर से हमले का आंखों देखा हाल सुनलें। घटना की जानकारी मिलते ही, डीएसपी डी लवदीप सिंह की अगुवाई में संबंधित थाना मैहना के प्रभारी इंस्पैक्टर गुरविंदर भुल्लर अपनी टीम सहित मौका वारदात व स्थानीय सरकारी अस्पताल पहुंचे, व स्थिति का जायजा लिया। इस मौके पर डीएसपी डी लवदीप सिंह ने मीडिया के रूबरू होकर मामले संबंधी जानकारी दी। PPS LAVDEEP SINGH GILL, DSP D Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...
error: Content is protected !!