logo

Crime

बालियां व कोका, बना महिला की हत्या का कारण ! पडोसी काबू !!

मोगा 17 फरवरी (मुनीश जिन्दल) गहने, किसी भी महीला का सिंगार हैं। वैसे भी, ये भी माना जाता है, कि कान व नाक सूना नहीं छोड़ना चाहिए। इसे, एक अपशगुन भी माना जाता है। लेकिन, जिला मोगा की गांव दौधर शर्की की 60 वर्षीय गुरमेल कौर ने ये कभी नहीं सोचा होगा, कि उसके द्वारा रोजमर्रा की जिंदगी में पहने जाने वाली बालियां व उसके नाक का कोका ही उसकी मौत का कारण बन जायेंगे। लेकिन ऐसा ही हुआ मृतक गुरमेल कौर के साथ। आपको याद ही होगा कि गांव दौधर शर्की की गुरमेल कौर की बीती 9 व 10 फरवरी की रात को हत्या हुई थी। और जब पुलिस मौके पर पहुंची थी, तो ये बात सामने आई थी, कि मृतक की बालियां व उसका कोका, उसके शरीर पर नहीं है। लेकिन इस हत्या के लगबघ एक सप्ताह बाद संबंधित पुलिस थाना बधनी कलां के प्रभारी इंस्पैक्टर गुरमेल सिंह व उनकी टीम द्वारा इस अंधे क़त्ल की गुत्थी को सुलझा लिया गया है। सोमवार को DSP (D) लवदीप सिंह ने इस संबंधी एक पत्रकार वार्ता कर मीडिया कर्मियों से जानकारी सांझा की। इस मौके पर उनके साथ थाना बधनी कलां के प्रभारी इंस्पैक्टर गुरमेल सिंह व उनकी टीम भी मौजूद थी। PPS LAVDEEP SINGH GILL (DSP-D) Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

पुलिस, पीछा तो कर रही थी मोबाईल लुटेरे का ! मिल गया चोरी का अंबार ………….

मोगा 16 फरवरी (मुनीश जिन्दल) सच ही है। कि किस मामले के तार, कहां तक जुड़े हैं। इस बात के लिए कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। इसी बात को सच साबित करता, एक मामला सामने आया है, जिला मोगा के पुलिस थाना कोट-ईसे-खां में, जहां बीती 17 जनवरी को पुलिस द्वारा एक मोबाइल छीनने का मामला दर्ज किया गया था। जिसके बाद, हालांकि पुलिस तो मोबाइल लुटेरे की तलाश में जुटी हुई थी। लेकिन जब पुलिस उस मोबाइल लुटेरे का पीछा करते हुए आगे बढ़ी, तो वह लुटेरा मोबाइल तक की सीमित नहीं था। जनाब के बड़े कारनामे थे। पुलिस ने उससे अन्य सामान भी बरामद किया है। इस संबंधी, संबंधित डीएसपी रमनदीप सिंह ने मीडिया से जानकारी साझा की। PPS RAMANDEEP SINGH, DSP (DHARAMKOT) Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

21 वर्षीय शातिर क्रिमिनल, पुलिस द्वारा, अब इस चौथे मामले में काबू !!

मोगा 15 फरवरी, (मुनीश जिन्दल) ये जिस युवक को तस्वीर में, आपने ऊपर पुलिस गिरफ्त में देखा है। ये है 21 वर्षीय गुरसेवक सिंह उर्फ़ आकाश वासी बुधसिंह वाला। पुलिस फाइलों के मुताबिक, इसके ऊपर पहले से विभिन्न धाराओं के अंतर्गत तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। और अब जिले के एंटी नारकोटिक सैल की पुलिस पार्टी ने इसे, एक नए चौथे मामले में आपत्तिजनक सामान सहित काबू किया गया है। जिसके बाद पुलिस ने इसका दो दिन का पुलिस रीमान्ड हासिल किया है।  क्या है पूरा मामला ? कौन है यह शातिर अपराधी ? फिलहाल पुलिस द्वारा इसे किस मामले में काबू किया गया है ? पुलिस ने इसके पास से कौन सा आपत्तिजनक सामान बरामद किया है ? पहले से किन धाराओं के तहत, इस पर मामले दर्ज हैं ?  इस संबंधी डीएसपी डी लवदीप सिंह मीडिया के रूबरू हुए। PPS LAVDEEP SINGH, DSP (D) Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

एक करोड़ से अधिक की ठग्गी मामले में मां बेटा गिरफ्तार ! जानो पूरा मामला !!

मोगा 15 फरवरी (मुनीश जिन्दल) थाना मैहना की पुलिस ने एक करोड रुपए से अधिक की ठग्गी मामले में शामिल कुल चार लोगों में से दो लोग, जो कि रिश्ते में मा-बेटा हैं, को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। क्या है सारा मामला ?  इस संबंधी धर्मकोट के डीएसपी रमनदीप सिंह ने मीडिया से जानकारी साझा की। PPS RAMANDEEP SINGH, DSP (DHARAMKOT) Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

देखें लाइव ! कैसे युवक ने, मनी एक्सचेंज से उड़ाए ढाई लाख रु !!

13 फरवरी (मुनीश जिन्दल) चोरों को अब ना तो पुलिस का खौफ है। व ना ही सीसीटीवी कैमरों का डर। ताजा मामला मोगा शहर के गिल रोड से सामने आया है। जहां दिनदहाड़े एक नकाबपोश युवक द्वारा, एक मनी एक्सचेंज की दुकान से ढाई लाख रुपए के करीब चोरी किए गए हैं। आइए, पहले आप जरा इस लाइव सीसीटीवी वीडियो पर एक नजर डाल लें।  थाना सिटी 2 के SI सतनाम सिंह ने ‘मोगा टुडे न्यूज़’ की टीम को मामले संबंधी जानकारी दी।  SI SATNAM SINGH Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

चोरी के तीन मोटरसाइकिल व दो मोबाइल सहित चार काबू !!

मोगा 12 फरवरी (मुनीश जिन्दल) थाना सिटी एक की पुलिस को उस समय कामयाबी हाथ लगी, जब पुलिस ने दो विभिन्न मामलों में कुल चार लोगों को काबू कर, उनसे चोरी के तीन मोटरसाइकिल व दो मोबाइल फोन बरामद किए। इस मामले संबंधी डीएसपी सिटी रविंद्र सिंह ने मीडिया से जानकारी साझा की। इस मौके पर उनके साथ थाना सिटी एक के प्रभारी इंस्पैक्टर गुरप्रीत सिंह भी मौजूद थे। DSP RAVINDER SINGH Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

ट्रांसपोर्ट की चलती गाड़ी के रस्से काटकर, सामान चुराने वाला गिरोह काबू !!

मोगा 12 फरवरी (मुनीश जिन्दल) एसएसपी मोगा, आईपीएस अधिकारी, अजय गांधी के दिशा निर्देश में, जिले में रात को लगाए जाने वाले नाकों को सफलता मिलनी शुरू हो गई है। जिसके चलते जिले के कस्बा बाघापुराना की पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। बाघापुराना पुलिस ने तीन ऐसे चोरों को गिरफ्तार किया है, जो कि रात के अंधेरे का फायदा उठाकर, माल (ट्रांसपोर्ट) वाली अकेली गाड़ियों को निशाना बनाते थे। जिसके तहत इस गिरोह के कुछ लोग, चलते वाहन के पीछे चढ़कर, उसके रस्से काट, माल को चलती गाड़ी (वाहन) से नीचे फेंकते थे। फिर उनके अन्य साथी, उस माल को ठिकाने लगा देते थे। यहां जिक्रयोग्य है कि पुलिस द्वारा काबू किए गए इन लोगों पर पहले से भी विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज हैं। क्या है सारा मामला ?? इस संबंधी थाना बाघापुराना के प्रभारी जसवरिंदर सिंह ने जानकारी दी। INSPECTOR JASVARINDER SINGH Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

मोगा में दिनदहाड़े फायरिंग ! इलाके में दहशत ! जानें पूरा मामला !!

मोगा 12 फरवरी (मुनीश जिन्दल) जिला मोगा में फायरिंग के मामले, रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला, जिला मोगा के गांव डाला से सामने आया है। जहां बुधवार सुबह लगभग 12:00 बजे, मोटरसाइकिल सवार दो नकाबपोश युवकों ने 32 बोर पिस्टल से एक घर पर, एक के बाद एक, कुल चार राउंड फायरिंग की। जैसे ही पुलिस को घटना की जानकारी मिली, तो डीएसपी धर्मकोट रमनदीप सिंह, सीआईए स्टाफ मैहना के इंचार्ज इंस्पेक्टर दलजीत सिंह बराड़, पुलिस स्टेशन मैहना के प्रभारी गुरविंदर भुल्लर के इलावा बड़ी संख्या में उच्च अधिकारी व पुलिस कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंच, बारीकी से मामले की जांच में जुट गए। इस संबंधी डीएसपी रमनदीप सिंह मीडिया के रूबरू भी हुए। DSP RAMANDEEP SINGH Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

हिस्ट्री शीटर क्रिमिनल को पुलिस ने इस 9वें मामले में किया गिरफ्तार ! जानो पूरी खबर !!

मोगा 11 फरवरी (मुनीश जिन्दल) जिला मोगा के कस्बा निहाल सिंह वाला की पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर एक ऐसे युवक को काबू करने में सफलता हासिल की है, जिसके ऊपर पहले से राज्य के विभिन्न पुलिस थानों में कुल आठ मामले दर्ज हैं। अब पुलिस द्वारा इस युवक को एक अन्य मामले में गिरफ्तार किया गया है। आखिर कौन है यह युवक ? कहां कहां इस पर हैं मामले दर्ज ? पुलिस द्वारा किस नए मामले में इसे काबू किया गया है। हमारी ‘मोगा टुडे न्यूज़’ की टीम ने इस संबंधी थाना निहाल सिंह वाला के प्रभारी पूरन सिंह से बात की।  SHO NIHAL SINGH WALA Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

उतारी बालीयां, कोका, उतारा मौत के घाट ! इलाके में दहशत !!

मोगा 10 फरवरी (मुनीश जिन्दल) जिला मोगा के गांव दौधर शर्की में उस समय दहशत फैल गई, जब एक घर से शक्की हालातो में एक महिला की लाश मिली। संबंधित पुलिस स्टेशन बधनी कलां के प्रभारी इंस्पैक्टर गुरमेल सिंह ने इस संबंधी मीडिया से जानकारी साझा की। INSPECTOR GURMAIL SINGH Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…
error: Content is protected !!