logo

Crime

न्यू टाउन में बाइक सवार ने छीना महिला का पर्स ! घटना सीसीटीवी में हुई कैद !!

मोगा 23 जनवरी (अशोक मौर्या) आईए, पहले आप जरा एक नजर इस CCTV वीडियो पर डाललें :  ये घटना है बीती रात की शहर के पॉश इलाका नई टाउन की। जहां, जब एक महिला अपने पति के साथ रात को किसी प्रोग्राम से घर वापस आई, और जैसे ही वे लोग घर के अंदर दाखिल होने लगे, तो एक बाइक सवार युवक महिला का पर्स छीन कर भाग गया। हालांकि महिला से पर्स छीनने के बाद, बाइक सवार का मोटरसाइकल असंतुलित भी हुआ। और महिला के परिवार वालों ने उक्त युवक को पकड़ने का प्रयास भी किया। लेकिन इसी बीच वे सड़क पर गिर गए व मोटरसाइकिल सवार फरार होने में कामयाब हो गया। इस संबंधी पुलिस द्वारा क्या कार्यवाई अमल में ले जा रही है, इस संबंधी थाना सिटी साउथ के प्रभारी गुरजिंदर पाल सिंह सेखों ने मीडिया को जानकारी दी। INSP. GURJINDER PAL SINGH SEKHON, SHO, CITY SOUTH Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

चोरी के दो मोटरसाइकिल सहित एक काबू ! पुलिस कर रही, ये कार्यवाई ………..

मोगा 23 जनवरी (मुनीश जिन्दल) पुलिस स्टेशन समालसर के प्रभारी SI जनक राज ने बताया कि उनके थाने के सहायक थानेदार सुखविंदर सिंह को गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि लखवीर सिंह वासी गांव रोडे, चोरी के मोटरसाइकिल बेचने का आदि है। उससे पूछताछ के दौरान चोरी के मोटरसाइकिल बरामद हो सकते हैं। जिस पर कार्रवाई करते हुए जब दोषी लखवीर सिंह को काबू कर उससे पूछताछ की गई, तो उसके पास से चोरी के दो मोटरसाइकिल, जिन पर कि कोई नंबर नहीं लगा हुआ था, बरामद किए गए। थाना प्रभारी ने बताया कि लखवीर सिंह के खिलाफ अधीन धारा 303(2), 317(2) BNS 2023 के अधीन मामला दर्ज किया गया है। व अब दोषी को माननीय अदालत में पेश कर, इसका पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। ताकि इसने और कितनी चोरियां की है व चोरी के वाहन कहां व किसे बेचे हैं, इसका पता लगाया जाएगा। Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

बसंत पंचमी से पहले, चाइना डोर सहित दो किए काबू ! SPH का जनता के नाम जरूरी संदेश …………

मोगा 23 जनवरी (मुनीश जिन्दल) बसंत पंचमी का त्यौहार किसी का खराब ना जाए। इस बात को लेकर जिला पुलिस गंभीर है। जिला पुलिस प्रमुख, आईपीएस अजय गांधी के दिशा निर्देशों तहत जिले के सभी पुलिस थानों व चौंकियों की पुलिस चाइना डोर संबंधी बड़े स्तर पर छापेमारी कर रही है। इसी कड़ी के तहत पुलिस स्टेशन धर्मकोट व सिटी साउथ की पुलिस  भी हाथ लगी है। दोनों ही पुलिस थानों की पुलिस ने एक-एक व्यक्ति को काबू कर उनसे चाइना डोर बरामद की है। कितनी चाइना डोर बरामद हुई है ?? इस संबंधी जहां SPH गुरुशरणजीत सिंह संधू ने मीडिया से जानकारी साझा की, वहीं उन्होंने आम जनता के नाम एक महत्वपूर्ण संदेश भी दिया। PPS GURSHARANJEET SINGH SANDHU, SPH MOGA Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

नशीली गोलियों सहित दो काबू !! पुलिस इस कार्यवाई में जुटी ………….

मोगा 22 जनवरी (मुनीश जिन्दल) INSP. GURJINDER PAL थाना सिटी साउथ के प्रभारी इंस्पेक्टर गुरजिंदर पाल सिंह सेखों ने बताया कि उनके थाने की सहायक थानेदार मनप्रीत कौर, जब अपने साथी कर्मचारियों सहित कच्चा घलकलां रोड पर गश्त कर रही थी, तो उन्होंने अमृतपाल सिंह उर्फ काका वासी जैतो, व मंगलजीत सिंह उर्फ मांगा वासी किला नौं बहार, जिला फरीदकोट को काबू कर उनके पास से 190 गोलियां एटीजोलम की बरामद की हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों व्यक्तियों के खिलाफ अधीन धारा 22  एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। अब दोनों को माननीय अदालत में पेश कर, उनके अगले व पिछले लिंक की जांच के लिए इनका पुलिस रीमांड हासिल किया जाएगा।  Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

ਕਿਰਾਏ ਦੀ ਗੱਡੀ ਵਿੱਚ ਗੰਦਾ ਕੱਮ ਕਰਦੇ 3 ਦੋਸਤ ਚੜ੍ਹੇ ਅੜਿਕੇ ! ਲੱਖਾਂ ਰੁ ਕੀਮਤ ਦਾ ਇਹ ਸਮਾਨ ਵੀ ਬਰਾਮਦ !!

मोगा 22 जनवरी (मुनीश जिन्दल) CIA स्टाफ मैहना की पुलिस को उस समय एक बड़ी सफलता हाथ लगी, जब पुलिस पार्टी ने गश्त के दौरान एक मुखबिर की सूचना पर तीन युवकों रंजीत सिंह, हरप्रीत सिंह व बलजीत सिंह उर्फ हैप्पी, तीनों वासी फरीदकोट को गिरफ्तार कर उनके पास से लाखों रुपए का आपत्तिजनक सामान बरामद किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से एक किराए की गाड़ी भी बराबर की है। यहां जिक्रयोग्य है कि, पुलिस द्वारा काबू किए गए तीनों ही दोषियों की उम्र 25 वर्ष के करीब है। आखिर क्या है सारा मामला ?? इस संबंधी डीएसपी डी लवदीप सिंह ने मीडिया से जानकारी साझा की : PPS LAVDEEP SINGH GILL, DSP D, MOGA Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

एक स्पेशल DGP, एक SSP अपनी टीम के साथ अचानक पहुंचे दाना मण्डी ! जानो कारण !!

स्पेशल DGP जतिंदर जैन, जिला पुलिस के गजटेड अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान। मोगा 21 जनवरी (मुनीश जिन्दल) आईपीएस, स्पैशल डीजीपी पंजाब (विजिलेंस व सिक्योरिटी, पीएसपीसीएल पटियाला) जतिंदर जैन, आईपीएस अजय गांधी, एसएसपी मोगा, जिला पुलिस के अन्य उच्च अधिकारियों सहित मंगलवार को अचानक से स्थानीय बाहरली दाना मण्डी पहुंचे। क्या कारण था एकाएक इतनी पुलिस फ़ोर्स के वहां पहुंचने का ? इस संबंधी आईपीएस अजय गांधी, मीडिया के रूबरू हुए : IPS AJAY GANDHI, SSP MOGA Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

पुलिस ने अब बे आबाद स्थानों को बनाया निशाना ! की छापेमारी ! जानो वजह ………..

मोगा 21 जनवरी (मुनीश जिन्दल) जिला पुलिस द्वारा समय समय पर विभिन्न ऑपरेशन के तहत जिले के अनेक आबादी वाले स्थानों, अनेक बस्तियों को खंगालने की खबरें आप अक्सर पढ़ते व सुनते रहते हैं। लेकिन इस बार, जिला पुलिस की और से बे आबाद स्थानों को निशाना बनाते हुए, बड़ी संख्या में पुलिस फ़ोर्स के साथ वहां छापेमारी शुरू की गई है। मंगलवार को डीएसपी सिटी रविंद्र सिंह की अगुवाई में थाना सिटी एक के प्रभारी इंस्पैक्टर गुरप्रीत सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने थाना सिटी एक के अन्तर्गत्त आते बे आबाद इलाकों की जांच की। पुलिस द्वारा इस बार आबादी वाले स्थानों की जगह बे आबाद स्थानों को निशाना क्यों बनाया गया है ?? इस संबंधी डीएसपी सिटी हरविंदर सिंह ने मीडिया से जानकारी साझा की : PPS RAVINDER SINGH, DSP CITY, MOGA Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

मैडिकल स्टोर सील ! पाबंदीशुदा दवाएं बरामद ! पुलिस ‘एक्शन मोड’ में !!

मोगा 21 जनवरी (मुनीश जिन्दल) जिला पुलिस पाबंदीशुदा दवाओं के खिलाफ एक्शन मोड में है। जिसके चलते जिले में एक मैडिकल स्टोर को सील किया गया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस थाना कोट-ईसे-खां की प्रभारी सुनीता रानी व ड्रग इंस्पेक्टर रवि गुप्ता अपनी अपनी टीमों के साथ मौजूद थे। उक्त दवा विक्रेता से क्या-क्या बरामद किया गया है ?? व उसके खिलाफ क्या कार्रवाई अमल में लाई गई है ?? इस संबंधी थाना कोट-ईसे-खां की प्रभारी सुनीता रानी ने मीडिया से जानकारी साझा की। SI SUNITA RANI, SHO KOT-ISE-KHAN POLICE STATION Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

युवक हथियारों सहित काबू ! पहले भी हैं 4 मामले दर्ज !!

मोगा 20 जनवरी (मुनीश जिन्दल) धर्मकोट पुलिस ने एक युवक को हथियारों सहित काबू किया है। इस युवक पर पहले भी विभिन्न पुलिस थानों में कुल चार मामले दर्ज हैं। कौन है पुलिस द्वारा काबू किया गया यह युवक ?? कहां का रहने वाला है ये युवक ?? कैसे ये युवक, पुलिस के हत्थे चढ़ा है ?? कौन-कौन से हथियार इस युवक से बरामद किए गए हैं ?? पुलिस द्वारा इस संबंधी क्या कार्रवाई की जा रही है ??  इन सभी सवालों के जवाब डीएसपी धर्मकोट रमनदीप सिंह ने मीडिया से साझा किए : PPS RAMANDEEP SINGH, DSP DHARAMKOT Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

आपत्तिजनक सामान सहित दो काबू ! ये हुई पुलिस कार्यवाई ……………..

मोगा 17 जनवरी (मुनीश जिन्दल) : एसएसपी मोगा आईपीएस अधिकारी अजय गांधी के दिशा निर्देशों के तहत जिले में नशों के खिलाफ चल रही मुहिम को उस समय बल मिला, जब थाना कोट-इसे-खां की पुलिस ने दो युवकों को काबू कर उनके पास से आपत्तिजनक सामान बरामद किया। कौन हैं ये दो दोषी ? पुलिस ने क्या आपत्तिजनक सामान इनसे बरामद किया है ? व पुलिस द्वारा इस संबंधी क्या कार्रवाई, अमल में लाई जा रही है ? थाना कोट-इसे-खां की प्रभारी सुनीता रानी ने हमारे इन सभी सवालों के जवाब दिए : SI SUNITA RANI, SHO POLICE STATION, KOT-ISE-KHAN Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...
error: Content is protected !!